बजन घटाना

महिलाओं के लिए घर पर वजन कम करने की एक्सरसाइज – Weight Loss Exercise For Female At Home In Hindi

महिलाओं के लिए घर पर वजन कम करने की एक्सरसाइज - Weight Loss Exercise For Female At Home In Hindi

Weight Loss Exercise For Female At Home In Hindi: जो महिलाएं अपना वजन कम करना चाहती है और जिम नहीं जा सकती, ऐसे में उन महिलाओं के लिए घर पर वजन कम करने की एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद होती है। अगर आप भी अपने भरी वजन से परेशान है और मोटापा को कम करना चाहती है तो आज हम आपको वेट लोस एक्सरसाइज फॉर फीमेल के बारे में बताएंगे।

वजन कम करने के लिए पुरुषों और महिलाओं की एक्सरसाइज अलग-अलग होती है। महिलाओं की एक्सरसाइज बेली फैट को कम करने, ब्रेस्ट टाइट करने और हिप्स को शेप में लाने में भी मदद करती है।

भरी वजह और बढ़ा हुआ पेट आपकी सुंदरता को ख़राब कर देता है और यह कई प्रकार की बीमारियों का भी कारण बन जाता है। आइये महिलाओं के लिए घर पर वजन कम करने की एक्सरसाइज को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

महिलाओं के लिए वजन कम करने की एक्सरसाइज – Exercise For Weight Loss At Home For Female in Hindi

महिलाओं के लिए वजन कम करने की एक्सरसाइज – Exercise For Weight Loss At Home For Female in Hindi

लड़कियां घर पर वजन कम करने लिए निम्न एक्सरसाइज को करें।

(और पढ़े – वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय…)

महिलाएं वजन कम करने के लिए रस्सी कूदें – Jump rope Weight Loss Exercise For Female in Hindi

महिलाएं वजन कम करने के लिए रस्सी कूदें – Jump rope Weight Loss Exercise For Female in Hindi

रस्सी कूदना महिलाओं के पूरे शरीर से वजन कम करने का एक आसान तरीका है। यह शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है और एक स्वस्थ वजन घटाने का समर्थन करता है।

यह व्यायाम उन महिलाओं के लिए सबसे अच्छा है जो निचले शरीर से वसा कम करना चाहते हैं। इसके लिए आप दोनों हाथों में रस्सी पकड़ें और रस्सी को घुमाते हुए कूदना शुरू कर दें। आप रस्सी कूदना कम से कम 5 मिनिट के लिए जरूर करें।

महिलाओं के लिए घर पर वजन कम करने की सिटअप एक्सरसाइज – Weight Loss Situps Exercise For Female At Home In Hindi

महिलाओं के लिए घर पर वजन कम करने की सिटअप एक्सरसाइज - Weight Loss Situps Exercise For Female At Home In Hindi

घर पर महिलाओं को वजन कम करने के लिए सिटअप एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद है, यह पेट कम करने में बहुत प्रभावी है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर सीधे लेट जाएं और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें।

अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रख लें। अब पैरों को स्थाई रखे हुए सीधे बैठे और फिर से लेट जाएं। यह क्रिया आपको 3 सेट्स में करना है, प्रत्येक सेट में 15 बार में इस क्रिया को करना है।

पुश-अप्स वेट लॉस एक्सरसाइज फॉर फीमेल – Pushup Weight Loss Exercise For Female in Hindi

पुश-अप्स वेट लॉस एक्सरसाइज फॉर फीमेल – Pushup Weight Loss Exercise For Female in Hindi

वेट लॉस करने के लिए सभी महिलाओं को पुश-अप एक्सरसाइज करना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह व्यायाम पेट की चर्बी कम करने में भी फायदेमंद है। इस वेट लॉस एक्सरसाइज को करने के लिए महिलाएं फर्श पर पेट के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों की हथेलियों को फर्श पर अपनी छाती के पास में रखें।

अब दोनों हाथों और पैर की उंगलियों पर वजन डालते हुए शरीर को ऊपर करें और फिर से हाथ की कोहनी को मोड़ें और शरीर को नीचे करें। आप इसके आप 3 सेट पूरा करें। यदि आप अच्छे फॉर्म के साथ एक मानक पुशअप नहीं कर सकते हैं तो अपने घुटनों को आप फर्श पर रख रख सकते हैं।

घर पर वजन कम करने के लिए महिलाएं करें जंपिंग जैक एक्सरसाइज  – jumping jacks Exercise For Weight Loss At Home For Female in Hindi

घर पर वजन कम करने के लिए महिलाएं करें जंपिंग जैक एक्सरसाइज  – jumping jacks Exercise For Weight Loss At Home For Female in Hindi

महिलाएं घर पर जंपिंग जैक एक्सरसाइज करके भी वजन कम कर सकती है, यह कैलोरी बर्न करने का आसान तरीका है। जंपिंग जैक कार्डियो का एक शानदार रूप है जिसे आप कहीं भी कर सकती हैं। आपको बस कूदते हुए अपने पैरों को एक साथ दूर करना है और अपने दोनों हाथों को ऊपर करना है। फिर कूदते हुए अपने दोनों पैरों को पास-पास लाएं और हाथों को नीचे लाएं। इस प्रकार अपनी मूल स्थिति पर वापस आयें और इसे दोहराएं।

लड़कियां घर पर वजन कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करें – Cardio Exercise For Weight Loss For Girls in Hindi

लड़कियां घर पर वजन कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करें – Cardio Exercise For Weight Loss For Girls in Hindi

कार्डियो एक्सरसाइज करना बहुत ही आसान है इसे घर पर कभी भी किया जा सकता है। लड़कियां इस व्यायाम की मदद से घर पर ही आसानी से पेट कम करके सिक्स पैक एब्स पा सकते हैं। कार्डियो को एरोबिक व्यायाम भी कहा जाता है। प्रति सप्ताह तीन से चार बार कार्डियो व्यायाम करने से घर पर ही आसानी से शरीर के भरी वजन को कम कर सकते है।

इस एक्सरसाइज में दौड़ना, टहलना, साईकिल चलानातैरना और रस्सी कूदना जैसी गतिविधियाँ शामिल होती हैं जो लड़कियों को वजन कम करने और बॉडी को फिट रखने में सहायक होती हैं।

गर्ल्स वेट लॉस करने के लिए घर पर करे लेग राईस एक्सरसाइज – Leg rice exercise Weight Loss For Girls At Home In Hindi

गर्ल्स वेट लॉस करने के लिए घर पर करे लेग राईस एक्सरसाइज - Leg rice exercise Weight Loss For Girls At Home In Hindi

महिलाएं घर पर ही वजन कम करने लिए लेग राईस एक्सरसाइज को कर सकती है यह बहुत आसान व्यायाम है जो आपके मोटापा को कम करने में मदद कर सकता है। लेग राईस एक्‍सरसाइज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर एक्‍सरसाइज मैट को बिछा के सीधे लेट जाएं। दोनों हाथों को सीधा फर्श से चिपका के रखें और दोनों पैरों को ऊपर की ओर सीधा करें। आप अपने दोनों पैरों को इस स्थिति में 15 से 20 सेकंड के लिए रोक के रखें। लेग राईस एक्‍सरसाइज को आप प्रतिदिन 3-4 बार दोहराएं।

स्क्वाट एक्सरसाइज से महिलाएं घर पर वजन कम करें – Squats Exercise For Weight Loss At Home For Female in Hindi

स्क्वाट एक्सरसाइज से महिलाएं घर पर वजन कम करें – Squats Exercise For Weight Loss At Home For Female in Hindi

स्क्वाट एक्सरसाइज करके सभी महिलाएं अपने भारी वजन को कम करके मचाही बॉडी को पा सकती है। यह व्यायाम बहुत ही आसान है जिसे घर पर किया जा सकता है। स्क्वाट करने में शरीर की कुछ सबसे बड़ी मांसपेशियों को संलग्न करते हैं जो कैलोरी जलाए जाने के संदर्भ में लाभदायक हैं।

मोटापा कम करने की इस एक्सरसाइज को करने के लिए लड़कियां सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं और दोनों पैरों को 1.5 से 2 फुट दूर रखें। दोनों हाथों को छाती के पास ले जाकर जोड़ लें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से को सीधा रखे हुए पैरों को घुटनों से मोड़ें और हिप्स को फर्श के समान्तर लाएं। और फिर से सीधे हो जाएं। इस क्रिया के 20 प्रतिनिधि के 3 सेट को पूरा करें।

घर पर वजन कम करने के लिए लड़कियां करें प्लैंक एक्सरसाइज – Plank Exercise For Weight Loss At Home For Girls in Hindi

घर पर वजन कम करने के लिए लड़कियां करें प्लैंक एक्सरसाइज – Plank Exercise For Weight Loss At Home For Girls in Hindi

प्लैंक एक्सरसाइज करके लड़कियां घर पर आसानी से वजन को कम कर सकती है। महिलाएं प्लैंक एक्सरसाइज को घर में करने के लिए आप सबसे पहले घुटने मोड़कर जमीन पर बैठ जाएं और दोनों हथेलियां फर्श पर टिका लें।

ध्यान रहें की कंधे और हथेलियां एक ही लाइन में हो, कोहनी को कसकर रखें और शरीर का भार पैरों की अंगुलियों पर रखें। 5-6 मिनट इसी स्थिति में रहें। प्लैंक एक्सरसाइज कई तरह से कर सकते हैं जैसे फुल प्लैंक, एल्बो प्लैंक, हाफ प्लैंक आदि। इससे नियमित इस एक्सरसाइज को करने से कुछ दिनों में आपका वजन कम होने लगेगा।

(और पढ़ें – पुरुष के लिए घर पर वजन कम के लिए एक्सरसाइज)

महिलाओं के लिए घर पर वजन कम करने की एक्सरसाइज (Weight Loss Exercise For Female At Home In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration