फिटनेस के तरीके

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय – This Is The Best Time To Exercise To Lose Weight in Hindi

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय - This is the best time to exercise to lose weight in Hindi

Best time to exercise in hindi ज्यादातर लोगों के मन में यह दुविधा बनी रहती है कि वजन कम करने के लिए व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है। आप अपनी एक्सरसाइज करने के समय का पता कर आप सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं की एक्सरसाइज करने का सही समय कौन सा होता है। जिसमें आप ज्यादा से ज्यादा फैट बर्न कर अपने वजन को कम कर पाएं। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय आखिर क्या है

व्यायाम करने के लिए दिन का सबसे अच्छा समय– Best time of the day to exercise in Hindi

सब कुछ समय पर ही निर्भर होता है और एक अच्छा परिणाम प्राप्त करना भी एक समय पर निर्भर करता है। इसी प्रकार से समय और एक्सरसाइज का भी सीधा संबंध है। ध्यान रखें कि सही समय पर एक्सरसाइ करने से आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। एक्सरसाइज करते समय निरंतरता के साथ साथ आपको एक्सरसाइज करने के लिए सबसे अच्छे समय की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसलिए आज आप बिल्कुल सही जगह पर आए हुए हैं, जिससे आपको यह जानकारी प्राप्त होगी कि एक्साइज करने का सही समय क्या होता है।

(और पढ़े – जिम जाए बिना वजन कम करने के तरीके)

एक्सरसाइज करने का सही समय का निर्णय कैसे करें – How To Decide The Right Time To Exercise in Hindi

जिम में जाकर एक्सरसाइज करना और पसीना बहाने के लिए आप की प्रेरणा काफी आवश्यक है। यह तभी हो सकता है जब इसके लिए आपके द्वारा चुना गया समय सही हो आप को इस तरीके से उस समय और दिन का चुनाव करना है। ताकि आप उसे हर बार फॉलो कर सकें ताकि दिन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के साथ आपको अपने एक्सरसाइज के टाइम में रुकावट पैदा ना हो।

आप कार्य को पूरा करने के बाद शाम के समय को भी अपनी एक्सरसाइज के लिए चुन सकते हैं। जबकि कुछ लोगों के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है।

(और पढ़ें – जिम के पहले दिन करें इन नियमों का पालन)

एक्सरसाइज करने का सही समय सुबह या शाम कौन सा है सबसे बेहतर – What is the best time to start exercising in the morning or evening in Hindi

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि दोनों समय पर एक्सरसाइज करना सही है। लेकिन सुबह और शाम में से सबसे उपयुक्त समय कौन सा माना जाए? हम आपको बताने वाले हैं कि आदर्श रुप से कसरत के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का ही होता है।

इसका कारण यह भी है कि आप सुबह अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं और आप की एक्सरसाइज करने की क्षमता अधिक होती है। अगर आप शाम को एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपकी भूख में वृद्धि होगी और आप रात में अधिक भोजन ग्रहण करेंगे। जिससे आपकी कैलोरी सेवन में वृद्धि होगी परिणाम स्वरुप आप अपनी एक्सरसाइज में किए गए मेहनत से ज्यादा भोजन कर अपने वजन को और बढ़ा लेंगे। जो कि आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इसलिए आपको अपनी कसरत से सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए सुबह के समय का चयन करना चाहिए। जब आपका शरीर ऊर्जावान होता है और आपका मन एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

आपको बता दें कि जब आप दोनों तरीके से शारीरिक और मानसिक रूप से एक्सरसाइज करने के लिए तैयार होते हैं तो आप अपनी कसरत करने के तरीके में सर्वोत्तम सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने में सफल होते हैं।

(और पढ़े – बॉडी को मजबूत बनाने के लिए क्या खायें, जानिए एक्सपर्ट क्या कहते है)

एक्सरसाइज करने के लिए सुबह का समय ही सबसे अच्छा क्यों है – Why is morning hours the best hours for workout in Hindi

विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह एक्सरसाइज करने का सही समय माना जाता है। जब आप शाम को व्यायाम करते हैं तो आपके एड्रेनालाईन का स्तर काफी अधिक होता है और आपका मन भी सक्रिय रहता है। जिसके कारण आपको रात में सोने मैं दिक्कत आ सकती है। अगर आप सुबह व्यायाम करते हैं तो इसके बदले आप अपने लिए अन्य काम भी कर सकते हैं जो आप दिन में करना चाहते हैं।

अब बात आती है कि आखिर सुबह, कितनी सुबह व्यायाम करना सही होता है। आपको बता दें कि आदर्श समय से स्लॉट वैज्ञानिक द्वारा नहीं बताया गया है। इसलिए आप सुबह सुबह अपने किसी भी समय से स्लॉट का चयन अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं।

यह आपके द्वारा चुने हुए व्यायाम पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप वेटलिफ्टिंग (weight lifting)चुनते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका शरीर इसके लिए पर्याप्त ऊर्जावान हो इसलिए। अगर आप वेटलिफ्टिंग शाम को करते हैं तो यह काम आपके लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा। क्योंकि वेटलिफ्टिंग में की जाने वाली कठोर एक्सरसाइज के कारण आपका मन रात भर सक्रिय रहेगा और आपको रात की पर्याप्त नींद लेने में रुकावट पैदा करेगा।

हालांकि आप शाम के समय कार्डियो एक्सरसाइज (cardio exercise ) करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि आपके शरीर को कम ऊर्जा की आवश्यकता होगी और आप हल्की थकान को महसूस करेंगे। जिससे आपका मस्तिष्क शांत रहेगा और आपको एक अच्छी नींद आएगी। बस आपको करना यह है कि कार्डियो एक्सरसाइज करने के बाद आपको खाने में बहुत अधिक चीजें नहीं खानी है। एक हल्का भोजन करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

(और पढ़े – मोटापा कम करने के लिए करे एरोबिक्स)

सुबह के समय एक्सरसाइज करने के फायदे  – Benefits of Exercising in the morning in Hindi

  • जब भी आप सुबह के समय एक्सरसाइज करने का समय चुनते हैं तो यह आपके लिए कई पहलुओं में फायदेमंद होता है।
  • जब आप जिम एक्सरसाइज करने के लिए सुबह-सुबह पहुंच जाते हैं तो आपके लिए एक खाली जिम प्राप्त होती है। जिसके कारण आपको अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • आपको अपने सामाजिक जीवन के लिए भी पर्याप्त समय मिल जाता है जिससे आप अपने पूरे काम करने के लिए दिन का सही उपयोग कर पाते हैं।
  • हालांकि यदि आपका शरीर खाली पेट एक्सरसाइज करने के लिए अनुकूल नहीं है, तो आपको शाम के समय पर एक्सरसाइज करने का विचार करना चाहिए। इस स्थिति में आपको शाम के समय एक्सरसाइज करने के समय पर स्विच कर जाना चाहिए।
  • इसके साथ-साथ अपने आहार पर भी कंट्रोल रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है एक निश्चित एक्सरसाइज करने के दौरान।
  • प्लान के साथ आपको बहुत ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए। कसरत और आहार दोनों अपनी फिटनेस योजनाओं के महत्वपूर्ण हिस्से माने जाते हैं। इसलिए आपको ध्यान देने योग्य बदलाव करने के लिए अपने फिटनेस प्लान में खाना की मात्रा को भी शामिल करना अति आवश्यक होता है।

(और पढ़ें – बॉडी बिल्डिंग के लिए शाकाहारी आहार)

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration