महिला स्वास्थ्य की जानकारी

प्राकृतिक तरीकों से ब्रेस्ट को सही शेप में कैसे लाएं – How To Shape Breast Naturally In Hindi

Breast Ko Sahi Shape Me Lane Ke Liye Kya Kare कई लड़कियां और महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर बहुत चिंतित होती हैं क्योंकि उनके ब्रेस्ट का शेप सही नहीं होता है। जिससे उनका आकर्षण कम हो जाता है। आइए जानते हैं किन प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर आप अपने ब्रेस्ट के शेप को फिट और आकर्षित बना सकतीं हैं। कपड़े आप पर तभी फबते हैं जब आपके शरीर का आकार (Shape) सही होता है। महिलाओं के शरीर का आकार बहुत ज्यादा उनके स्तनों पर भी निर्भर करता है। महिलाओं के स्तनों का साइज़ जितना बड़ा और कसैला (tight) होता है वे उतने ही खूबसूरत लगते हैं। ब्रेस्ट का शेप ना अधिक छोटा और ना जरूरत से ज्यादा बड़ा होना चाहिए है। जिन महिलाओं के ब्रेस्ट का शेप सही होता है वो देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षित लगती हैं।

स्तनों का सही आकार खूबसूरती को तो बढ़ाता ही है साथ ही इससे आपके ऊपर कपड़े भी खूब फबते हैं। स्तनों का सही आकार पुरुषों को भी काफी आकर्षित करता है। स्तनों के लटक (saggy) जाने से उनका आकार बिगड़ जाता है। बढ़ती उम्र के साथ स्तन ढ़ीले होकर लटक जाते हैं। लेकिन बहुत बार आपकी गलतियों और गलत आदतों के कारण भी स्तन ढ़ीले होकर लटक जाते हैं। लटके हुए स्तनों के कारण कम उम्र में भी महिलाएं अपने शरीर का आकर्षण खो देती हैं। स्तनों के आकार को सही करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों और प्राकृतिक उपायों (natural remedies) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से कुछ ऐसा प्राकृतिक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करने से आप ब्रेस्ट को सही शेप में ला सकती हैं।

आइए जानते हैं  ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के घरेलू उपायों और प्राकृतिक उपायों के बारे में।

विषय सूची

  1. ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए ऑलिव ऑयल की मालिश – Olive oil massage to shape breast naturally in hindi
  2. अंडे और खीरे के पेस्ट की मालिश ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए – Use egg yolk with cucumber to shape breast naturally in hindi
  3. ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए पीठ के बल सोना शुरू करें – Prevent saggy boobs sleep on your back in hindi
  4. स्तनों का आकार सही करना है तो सही ब्रा पहनें – Breast ko sahi shape me lane ke liye special Bra phane in hindi
  5. स्तनों को सही आकार में लाने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें – Moisturizer to shape breast in right shape naturally in hindi
  6. ब्रेस्ट के आकार में सुधार के लिए उपयोगी है मेथी के बीज – fenugreek seeds to shape your breast naturally in hindi
  7. ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए चिकनी मिट्टी है फायदेमंद – Use Rhassoul clay to tighten the breast skin in hindi
  8. स्तनों को सही आकार में लाने के लिए करें आइस मसाज – Breast ka shape sahi karne k liye Ice Massage kare in hindi
  9. ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज करें – Breast ko sahi shape me lane ke liye exercise kare in hindi
  10. स्तनों का आकार सुधारना है तो बहुत गर्म पानी से ना नहाएं – Breast ka shape shi krne ke liye bhut jyada garam pani se na nahaye in hindi

ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए ऑलिव ऑयल की मालिश – Olive oil massage to shape breast naturally in Hindi

अगर आप अपने ब्रेस्ट (breast) को सही आकार में वापस लाना चाहती है तो इससे ऑलिव ऑयल की मालिश करना काफी फायदेमंद होता है। ऑलिव ऑयल की मालिश करने से स्तनों की त्वचा में भी निखार आता है। प्राकृतिक रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे आपके स्तन सही आकार में आ जाते हैं वो भी बिना किसी साइड-इफेक्ट्स (side effects) के। ऐसे में स्तनों पर ऑलिव ऑयल की मालिश करके सही आकार में लाना एक बेहतर प्राकृतिक उपाय होता है।

(और पढ़े – स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए ब्रेस्ट मसाज कैसे करें…)

अंडे और खीरे के पेस्ट की मालिश ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए – Use egg yolk with cucumber to shape breast naturally in Hindi

स्तनों को सही आकार में लाने के लिए अंडे और खीरे का पेस्ट (egg yolk with cucumber) काफी फायदेमंद होता है। अंडे का यॉक और खीरे का पेस्ट बनाकर आपस में मिला लें। इस पूरे पेस्ट को स्तनों पर आधा घंटा लगाकर रखें। अंडे के यॉक में काफी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होते हैं साथ ही खीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। एक अंडे के यॉक में 2 चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच क्रीम मिलाकर स्तनों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक स्तनों पर लगाने से स्तनों का आकार सही (good shape) बनाने में मदद मिलती है।

(और पढ़े – ब्रेस्ट टाइट करने के मास्क…)

ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए पीठ के बल सोना शुरू करें – Prevent saggy boobs sleep on your back in Hindi

बहुत सी लड़कियों के पेट के बल या उल्टा सोने की आदत होती है। लेकिन पेट के बल सोने से स्तनों की त्वचा की कसावट कम होती है और साथ ही उनकी त्वचा में झुर्रियां (wrinkle)भी पड़ जाती है। इसलिए सीधे होकर पीठ के बल सोना फायदेमंद होता है। सीधा सोने से स्तन ढ़ीले होकर लटकते (saggy) नहीं हैं।

(और पढ़े – सोने का सही तरीका और उनके फायदे…)

स्तनों का आकार सही करना है तो सही ब्रा पहनें – Breast ko sahi shape me lane ke liye special Bra phane in Hindi

स्तनों का आकार सही रखने में ब्रा (bra) का भी अहम रोल होता है। आप पुश-अप (push-up) या स्पेशल ब्रा पहन सकती है जिससे आप कंफर्टेबल भी महसूस करें। सही ब्रा पहनने से स्तनों का आकार

खूबसूरत बनता है और आपके शरीर का शेप (shape) भी काफी सुंदर दिखाई देता है।

(और पढ़े – पुश अप ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान…)

स्तनों को सही आकार में लाने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें – Moisturizer to shape breast in right shape naturally in Hindi

रोजाना मॉइश्चराइजर (moisturizer) से स्तनों की त्वचा को मालिश करने से बल्ड सर्कुलेशन बढ़ता है। ऐसा करने से ब्रेस्ट का आकार सही बनता है, उनमें कसावट (tightness) आती है और वे खूबसूरत बनते हैं।

(और पढ़े – मॉइस्चराइजर क्या होता है, लगाने का तरीका, विधि और फायदे…)

ब्रेस्ट के आकार में सुधार के लिए उपयोगी है मेथी के बीज – Fenugreek seeds to shape your breast naturally in Hindi

मेथी के बीजों (fenugreek seeds) में स्तनों का आकार सही करने के और उन्हें बड़ा करने के लिए आवश्यक गुण होते हैं। मेथी को भिगोकर उसको पीसकर (grind) पेस्ट बनाएं। मेथी का पेस्ट से स्तनों के चारों और अच्छी तरह से मालिश (massage) भी कर लें। जब ये पेस्ट सूख जाएं तो ठंडे पानी से नहा लें। कुछ दिनों बाद ही आप इस घरेलू उपाय के असर के कारण आप अपने स्तनों को खूबसूरत बनता हुआ पाएंगी।

(और पढ़े – अंकुरित मेथी के फायदे और नुकसान…)

ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए चिकनी मिट्टी है फायदेमंद – Use Rhassoul clay to tighten the breast skin in Hindi

त्वचा में कसावट पैदा करने के लिए चिकनी मिट्टी बेहद फायदेमंद होती है। बाजार में इसे Rhassoul clay के नाम से भी बेचा जाता है। चिकनी मिट्टी में मौजूद मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम आदि स्तनों की त्वचा को कसैला और खूबसूरत बनाते हैं। ब्रेस्ट का आकार सही बनाने के लिए Rhassoul clay के दो चम्मच लेकर उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्तनों की त्वचा पर लगाकर रखें। पेस्ट के सूख जाने पर नहा लें। कुछ दिनों तक इस उपाय को करने से स्तनों का ढ़ीलापन (sagginess) दूर हो जाता है और आकार खूबसूरत बनता है।

(और पढ़े – मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान…)

स्तनों को सही आकार में लाने के लिए करें आइस मसाज – Breast ka shape sahi karne k liye Ice Massage kare in Hindi

स्तनों का ढ़ीलापन दूर कर उन्हें सही आकार में लाने के लिए आइस मसाज (Ice Massage) करना भी काफी कारगर होता है। इससे रक्त संचार बढ़ता है और स्तन टाइट हो जाते हैं। इसके लिए आप आइस क्यूब्स (ice cubes) लें और त्वचा पर गोलाकार रूप में इससे मालिश करें। ठंडक प्राकृतिक रूप से स्तनों की त्वचा में कसावट पैदा करने का काम करती है जिससे स्तन खूबसूरत और कसैले बनते हैं। रोजाना आइस मसाज ब्रेस्ट (Breast Massage) का आकार सही करने में मदद करती है।

(और पढ़े – ब्रेस्‍ट सुडौल और आकर्षक बनाने के घरेलू नुस्खे…)

ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज करें – Breast ko sahi shape me lane ke liye exercise kare in Hindi

स्तनों को सही आकार में लाने से वर्कआउट और एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद होता है। डंबल बेंच प्रेस (dumbbell bench press), पुशअप (pushups), डंबल फ्लाई (dumbbell fly) जैसी एक्सरसाइज करने से स्तनों का ढ़ीलापन दूर करके और उन्हें खूबसूरत बनाने में मदद मिलती है। ब्रेस्ट का आकार सही बनाने के लिए सही तरह से एक्सरसाइज करने से बहुत फायदा मिलता है।

(और पढ़े – पुश अप्स एक्सरसाइज करने के तरीके और फायदे…)

ब्रेस्ट का आकार सुधारना है तो बहुत गर्म पानी से ना नहाएं – Breast ka shape shi krne ke liye bhut jyada garam pani se na nahaye in Hindi

बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से भी स्तनों (breast) को नुकसान पहुंचता है। कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने की आदत (habit) होती है। लेकिन गर्म पानी त्वचा के नेचुरल ऑयल (natural oil) को खत्म कर देता है जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है साथ ही स्तन लटक कर ढ़ीले हो जाते हैं। इसलिए बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए।

(और पढ़े – गर्म पानी से नहाना सही या ठंडे पानी से, जानिए विज्ञान क्या कहता है…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Anshika sarda

Share
Published by
Anshika sarda

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago