महिला स्वास्थ्य की जानकारी

जानें, महिलाओं के अलग अलग बॉडी शेप के बारे में – Different Body Shape In Female In Hindi

जानें, महिलाओं के अलग अलग बॉडी शेप के बारे में - Different Body Shape In Female In Hindi

Female body shape in Hindi क्या आप जानतीं हैं महिलाओं और लड़कियों के अलग अलग बॉडी शेप के बारे में। आज हम आपको किस बॉडी शेप की महिलाओं को कैसे कपड़े पहनने चाहिए के बारे में बताएंगे। माना जाता है कि हर एक तरह के कपड़े सभी महिलाओं के शरीर पर अच्छे नहीं लगते हैं। इसका कारण यह है कि हर महिला का बॉडी शेप अलग अलग होता है। वास्तव में बॉडी शेप सिर्फ सही कपड़ों के चुनाव में ही मदद नहीं करता है बल्कि बॉडी शेप किसी महिला के व्यक्तित्व के बारे में भी बताता है। जिस तरह से हर महिला की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई अलग होती है, ठीक उसी तरह से महिलाओं के बॉडी टाइप भी अलग अलग होते है जिसके आधार पर उसे आकर्षक और सेक्सी कहा जाता है।

हालांकि एक्सरसाइज और योगा के माध्यम से भी बॉडी शेप को बदला जा सकता है और मनचाही बॉडी बनायी जा सकता है। इस लेख में हम आपको महिलाओं के अलग अलग बॉडी शेप और उनपर कैसे कपड़े पहनने चाहिए के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

  1. महिलाओं का नाशपाती के आकार का बॉडी शेप – Pear Body Shape of female in Hindi
    नाशपाती बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Pear Body Shape of female in Hindi
  2. महिलाओं का सेब के आकार का बॉडी शेप – Apple Body Shape of female in Hindi
    सेब आकार के बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Apple Body Shape of female in Hindi
  3. महिलाओं की बॉडी टाइप चम्मच के आकार का बॉडी शेप – Spoon Body Shape of female in hindi
    स्पून बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Spoon Body Shape of female in Hindi
  4. महिलाओं का आवर ग्लास बॉडी शेप – Hourglass Body Shape of female in Hindi
    आवर ग्लास बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Hourglass Body Shape of female in Hindi
  5. महिलाओं का शरीर डायमंड बॉडी शेप – Diamond Shaped Body of female in Hindi
    डायमंड बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Diamond Shaped Body of female in Hindi
  6. महिलाओ का अंडाकार बॉडी शेप – Oval Body Shape of female in Hindi
    अंडाकार बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Oval Body Shape of female in Hindi

महिलाओं की बॉडी शेप के प्रकार – Types of female body shape in Hindi

एक शोध अध्ययन से पुष्टि होती है कि महिलाओं के शरीर की आकृतियाँ मोटे तौर पर पाँच श्रेणियों (1) के अंतर्गत आती हैं। किसी भी अन्य शरीर का आकार या तो दो शरीर के आकार का मिश्रण है या पांच शरीर के आकार का पर्याय है। कई ब्लॉग भी ‘बॉडी टाइप’ और ‘बॉडी शेप’ शब्दों का परस्पर उपयोग करते हैं। महिलाओं के विभिन्न बॉडी शेप और प्रकारों के बारे में जानने और समझने के लिए पढ़ें कि आपके पास कौन सा  ‘बॉडी टाइप’  है।

महिलाओं का नाशपाती के आकार का बॉडी शेप – Pear Body Shape of female in Hindi

महिलाओं का नाशपाती के आकार का बॉडी शेप - Pear Body Shape of female in Hindi

नाशपाती आकार के बॉडी शेप वाली महिलाओं के शरीर का निचला हिस्सा बड़ा होता है और शरीर का ऊपरी हिस्सा (upper bodies) छोटा होता है। कंधों की अपेक्षा कूल्हों (Hips) की चौड़ाई ज्यादा होती है और इन हिस्सों पर चर्बी जमने की संभावना भी ज्यादा होती है। नाशपाती बॉडी शेप वाली महिलाओं का सीना आमतौर पर छोटा होता है और पेट चिपटा और सपाट (flat) होता है।

नाशपाती बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Pear Body Shape of female in Hindi

पियर बॉडी टाइप वाली महिलाओं और लड़कियों को चटख (bright) रंग वाले कपड़े पहनना चाहिए। स्कूप नेक (scoop neck) और बोट नेक (boat-neck) टॉप इस तरह के शरीर पर ज्यादा अच्छा लगता है क्योंकि इससे कंधे चौड़े दिखायी देते हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से को हाइलाइट करने के लिए ड्रेस के साथ ही ब्रेसलेट और गले में भी कोई सामान पहना जा सकता है। शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से को बैलेंस करने के लिए पुशअप ब्रा या पैडेड ब्रा पहननी चाहिए।

अगर आपकी बॉडी पियर शेप है तो आपको बैलून ड्रेसेज और टॉप, सिगरेट पैंट और टाइट स्कर्ट नहीं पहननी चाहिए।

(और पढ़े – महिलाओं के लिए क्यों जरुरी है ब्रा पहनना जानें फायदे और नुकसान…)

महिलाओं का सेब के आकार का बॉडी शेप – Apple Body Shape of female in Hindi

महिलाओं का सेब के आकार का बॉडी शेप - Apple Body Shape of female in Hindi

एप्पल बॉडी टाइप वाली महिलाओं के शरीर का ऊपरी हिस्सा बड़ा होता है और शरीर का निचला हिस्सा छोटा और कम चौड़ा होता है। कूल्हे बिल्कुल पतले और छाती बड़ी एवं पेट चौड़ा होता है। पैर और बांह पतले होते हैं तथा कंधे गोल होते हैं। महिलाओं के इस तरह के बॉडी शेप को सबसे ज्यादा आकर्षक और सेक्सी माना जाता है। एप्पल बॉडी शेप बनाने की चाह रखने वाली महिलाओं को एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए और शरीर के निचले हिस्से पर जमी चर्बी घटानी चाहिए

सेब आकार के बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Apple Body Shape of female in Hindi

एप्पल बॉडी शेप वाली महिलाओं को फैब्रिक, शर्ट, लांग टॉप, स्लीवलेस टॉप, वी नेक (V-neck) स्कूप टॉप, टी शर्ट आदि ड्रेस पहननी चाहिए। ये सभी ड्रेस शरीर के बीच के हिस्से को आकर्षक बनाते हैं जिसके कारण खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। शरीर के निचले हिस्से में शॉर्ट स्कर्ट, बूट कट जींस, बॉटम जींस, बैक पॉकेट जींस आदि पहना जा सकता है। इन कपड़ों के साथ उंची एड़ी के सैंडल और प्लेटफार्म जूते पहनना ज्यादा आकर्षक लगता है।

एप्पल बॉडी शेप वाली महिलाओं को टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके अलागा गोल गला वाले ड्रेस पहनने से बचना चाहिए।

(और पढ़े – 36 24 36 सेक्सी फिगर के लिए एक्सरसाइज एवं डाइट…)

महिलाओं की बॉडी टाइप चम्मच के आकार का बॉडी शेप – Spoon Body Shape of female in hindi

महिलाओं की बॉडी टाइप चम्मच के आकार का बॉडी शेप - Spoon Body Shape of female in hindi

चम्मच के आकार के बॉडी शेप वाली महिलाओं का शरीर काफी आकर्षक और सुंदर होता है। इस बॉडी शेप की विशेषता यह है कि कूल्हे बड़े और शरीर के अन्य हिस्सों से काफी चौड़े होते हैं। ये शरीर को सुंदर शेप प्रदान करते हैं और आठ के आकार के दिखायी देते हैं। इस तरह का बॉडी शेप बनाने के लिए शरीर के ऊपरी हिस्सों और पेट का वजन बढ़ाया जा सकता है। महिलाओं के लिए स्पून बॉडी शेप परफेक्ट मानी जाती है।

स्पून बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Spoon Body Shape of female in Hindi

इस बॉडी शेप वाली महिलाओं को शरीर के ऊपरी हिस्से पर हल्के रंग और मध्य एवं निचले हिस्से में गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। वोट नेक और वाइड नेक टॉप, शार्ट स्कर्ट इस तरह के बॉडी शेप पर खूब अच्छे लगते हैं। इसके अलावा ट्राउजर, बूट कट जींस, शोल्डर जैकेट के साथ ही पैडेड ब्रा शरीर में उभार लाते हैं।

अगर आप स्पून बॉडी शेप वाली महिला हैं तो आपको एंकल ट्राउजर (ankle trouser) या जींस, ढीले शर्ट, छोटे स्लीव वाले शर्ट या गोल गले वाले टॉप नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि इस तरह के ड्रेस स्पून बॉडी शेप वाली महिलाओं पर अच्छे नहीं लगते हैं।

(और पढ़े – हिप्स को मोटा करने के टिप्स…)

महिलाओं का आवर ग्लास बॉडी शेप – Hourglass Body Shape of female in Hindi

महिलाओं का आवर ग्लास बॉडी शेप - Hourglass Body Shape of female in Hindi

आवर ग्लास बॉडी टाइप वाली महिलाओं को बहुत लकी माना जाता है। इस बॉडी शेप में महिलाओं के नितंब (buttocks) और शरीर का ऊपरी भाग संतुलित और एक सीध में होते हैं जिसके कारण कमर बहुत सुंदर और आकर्षक दिखायी देती है। नितंब प्राकृतिक रूप से गोलाकार और शरीर पूरे अनुपात में होता है। कंधा हल्का सा गोल होता है जो नितंबों को अच्छा आकार प्रदान करता है। पैर शरीर के ऊपरी हिस्से के अनुपात में होते हैं। हाथ की उंगलियां ज्यादा आकर्षक होती हैं।

आवर ग्लास बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Hourglass Body Shape of female in Hindi

इस बॉडी शेप वाली महिलाओं को शर्ट और हाईनेक टॉप पहनना चाहिए। टाइट टी शर्ट, स्कर्ट, फिटिंग जैसेट, पेंसिल स्कर्ट, बूट और ऊंची एड़ी के सैंडल ज्यादा आकर्षक लगते हैं। इसके साथ ही स्कर्ट और जींस के साथ चौड़े बेल्ट लगाना चाहिए। शरीर पर अपनी ड्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप अंगूठी, नेकलेस और कंगन पहन सकती हैं।

आवर ग्लास बॉडी शेप वाली महिलाओं को ढीले टॉप और अन्य ढीले ड्रेस नहीं पहनने चाहिए।

(और पढ़े – पीठ को सेक्सी बनाने (सेक्सी बैक) के लिए घरेलू उपाय…)

महिलाओं का शरीर डायमंड बॉडी शेप – Diamond Shaped Body of female in Hindi

महिलाओं का शरीर डायमंड बॉडी शेप - Diamond Shaped Body of female in Hindi

अगर आप बॉडी डायमंड बॉडी शेप की हैं तो आपके कूल्हे अधिक चौड़े होंगे जबकि शरीर का ऊपरी हिस्सा बहुत संकरा और पतला होगा और कंधे की पंक्ति में संतुलित होगा। शरीर का मध्य भाग अंडाकार होगा। आपकी बाहें पतली और सुंदर होंगी। पैर का निचला हिस्सा अच्छे आकार का होगा और आपके पूरे शरीर की काया सुंदर दिखेगी। डायमंड बॉडी शेप वाली महिलाएं सेक्सी दिखती हैं।

डायमंड बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Diamond Shaped Body of female in Hindi

इस बॉडी शेप वाली महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनना चाहिए जिसमें उनके शरीर का वक्र (curves) दिखायी दे। आप पैंट, स्कर्ट में अधिक स्लिम दिख सकती हैं। इसके अलावा पैर का निचला हिस्से सेक्सी दिखे इसके लिए डार्क जींस और ट्राउजर पहनें। ऑफ शोल्डर और स्ट्रैपलेस टॉप पहनें। बूट कट और स्ट्रेट कट ट्राउजर्स और स्ट्रेट स्कर्ट भी डायमंड बॉडी शेप वाली महिलाओं पर बेहद आकर्षक दिखता है।

डायमंड बॉडी शेप वाली महिलाओं को पेंसिल स्कर्ट, बड़े प्रिंट वाले टॉप, वर्टिकल पैटर्न और प्रिंट वाले पतले टी शर्ट और भारी बूट नहीं पहनना चाहिए।

(और पढ़े – पतली कमर और फ्लैट बेली पाने के लिए करें ये आसान वर्कआउट…)

महिलाओ का अंडाकार बॉडी शेप – Oval Body Shape of female in Hindi

महिलाओ का अंडाकार बॉडी शेप - Oval Body Shape of female in Hindi

अगर आपका शरीर अंडाकार है तो शरीर का ऊपरी हिस्सा बाकी हिस्सों से अधिक बड़ा होगा। कूल्हे संकरे होंगे और मध्य भाग भरा-भरा दिखायी देगा। कमर पतली होती हैं जबकि नितंब सपाट और पैर दुबला पतला और छरहरा दिखायी देता है। अंडाकार बॉडी शेप वाली महिलाओं का पैर सबसे ज्यादा सेक्सी दिखायी देता है।

अंडाकार बॉडी शेप वाली महिलाओं को क्या पहनना चाहिए – What To Wear Oval Body Shape of female in Hindi

अंडाकार बॉडी शेप वाली महिलाओं को वी नेक (V-neck) और यू नेक(U-neck) का टॉप और शर्ट पहनना चाहिए। इसके अलावा स्कर्ट, जैकेट, कार्गो पैंट और घुटने के ऊपर का स्कर्ट पहनना चाहिए। पैरों में उंची हील की सैंडिल पहननी चाहिए।

(और पढ़े – जीरो फिगर क्या होता है और जीरो फिगर कैसे बनाएं…)

क्या बॉडी शेप बदल सकती है? – Can Body Shape Change in Hindi?

उम्र, गर्भावस्था, खान-पान और जीवनशैली (2) के आधार पर महिलाओं में शरीर का आकार बदल सकता है। मुख्य हड्डी की संरचना समान रहती है, लेकिन गर्भावस्था आपकी ब्रा साइज़ को कुछ नंबर बड़ा कर सकती या कूल्हों को बड़ा बना सकती है।
इसी तरह, एक अस्वास्थ्यकर आहार और जीवनशैली से पेट की चर्बी बढ़ सकती है, जिससे नाशपाती का आकार बदलकर सीधी बॉडी शेप की हो जाती है। इसके अलावा, स्वस्थ खाना खाने और व्यायाम करने से सेब के आकार का शरीर सीधा या आयत (केला) शरीर के आकार जैसा दिखाई दे सकता है।

आपका शरीर सुंदर है। क्योंकि महिलाओं के बॉडी टाइप का कोई आदर्श बॉडी शेप नहीं है जिसके लिए आपको कंफर्म करना पड़े। आपकी सेहत और खुशियां ही सब कुछ मायने रखती हैं। यदि आपके पास कोई सवाल है कि आपका शरीर कैसा दिखता है या महसूस करता है, तो अपने डॉक्टर से बात करें, वह आपको इसके लिए सही सलाह दे सकते हैं।

2 sources

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration