सौंदर्य उपचार

बिकनी वैक्स क्या होती है, करने का तरीका, फायदे और नुकसान – Bikini Wax Details In Hindi

बिकनी वैक्स क्या होती है, करने का तरीका, फायदे और नुकसान - Bikini Wax Details In Hindi

Bikini wax in Hindi: बिकिनी वैक्स के बारे में बात करने से आज भी ज्यादातर लड़कियां हिचकिचाहट महसूस करती हैं। मगर साथ ही बिकनी वैक्स क्या होता है, बिकिनी वैक्स करने का तरीका और घर पर बिकनी वैक्स कैसे करें बिकनी वैक्स के फायदे, जैसे सवालों के बारे में जानने के लिए उत्सुक भी रहती हैं। शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं वैक्सिंग तो करती हैं, लेकिन अब इसके साथ महिलाओं और लड़कियों में भी प्यूबिक एरिया के बालों को हटाने का ट्रेंड बढ़ गया है, जिसे बिकनी वैक्स कहते हैं। खासतौर से अगर आप बिकनी पहनने की प्लानिंग कर रहीं हैं, तो आपको यह वैक्स जरूर करानी चाहिए, लेकिन इसे कराने से पहले कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। क्योंकि हाथ और पैरों की वैक्सिंग के मुकाबले बिकिनी लाइन की वैक्सिंग कराने में काफी सावधानी रखने की जरूरत होती है।

यदि आप भी शादी से पहले पहली बार बिकनी वैक्सिंग कराने के बारे में सोच रही हैं तो आपको इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिये। बिकनी वैक्सिंग मुख्य रूप से महिलाओं के साथ जुड़ी हुई है, पुरुष वैक्सिंग कभी-कभी पुरुषों के प्यूबिक हेयर को हटाने के लिए किया जाता है।

बिकनी वैक्स से मतलब प्राइवेट पार्ट और इसके आसपास के अनचाहे बालों को वैक्स की मदद से साफ करने की प्रक्रिया है। वैसे तो आजकल लड़कियां बिकनी वैक्स कराती ही हैं, लेकिन खासतौर से स्विमिंग करने वाली लड़कियों के बीच इस वैक्स का चलन ज्यादा है, क्योंकि बिकनी वैक्स कराने के बाद प्यूबिक एरिया और इसके आसपास की स्किन साफ, कोमल और चिकनी हो जाती है। क्या आपके मन में भी बिकनी वैक्स को लेकर सवाल हैं। जैसे बिकिनी वैक्स कब कराते हैं, बिकिनी वैक्स कैसे कराते हैं, बिकिनी वैक्स करने का तरीका, बिकनी वैक्स के फायदे क्या हैं, इसे लेकर क्या सावधानी बरतनी चाहिए। तो चलिए, आपके इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस आर्टिकल के जरिए देने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले जानिए कि क्या होता है “बिकनी वैक्स”।

विषय सूची

  1. बिकिनी वैक्स क्या होती है – Bikini wax kya hoti hai in Hindi
  2. बिकनी वैक्स के प्रकार – Types of bikini wax in Hindi
  3. बिकनी वैक्स के फायदे – bikini wax ke fayde in Hindi
  4. बिकनी वैक्स के नुकसान – bikini wax ke side effects in Hindi
  5. घर पर बिकनी वैक्स करने का तरीका – How to do bikini wax at home in Hindi
  6. पहली बार बिकनी वैक्स कराने से पहले ध्यान रखें ये बातें – Keep things in mind before getting bikini wax in Hindi
  7. बिकनी वैक्स के बाद क्या करें – Post-treatment of bikini wax in Hindi
  8. बिकनी वैक्स को दर्द रहित बनाने के टिप्स – Tips to make bikini wax painless in Hindi
  9. बिकनी वैक्स से जुड़े लोगों के सवाल और हमारे जवाब – Questions and Answers related to bikini wax in Hindi

बिकिनी वैक्स क्या होती है – Bikini wax kya hoti hai in Hindi

बिकिनी वैक्स क्या होती है - Bikini wax kya hoti hai in Hindi

बिकनी लाइन से प्यूबिक हेयर को वैक्स की मदद से हटाना ही बिकनी वैक्स कहलाती है। यह एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, तो त्वचा पर वैक्स लगाकर की जाती है। यह काफी दर्दनाक होती है, लेकिन इसके अपने फायदे और नुकसान हैं। बिकनी वैक्स दो तरह की होती है। सॉफ्ट वैक्स और हार्ड वैक्स। सॉफ्ट वैक्स में स्किन पर वैक्स लगाकर पेपर स्ट्रिप से इसे खींचा जाता है, वहीं हार्ड वैक्स में वैक्स को स्किन पर लगाकर सीधे हाथों से खींच लिया जाता है, जिससे सभी बाल निकल आते हैं।

(और पढ़े – वैक्सिंग क्या होती है, तरीका, प्रकार, विधि, वैक्स के फायदे और नुकसान…)

बिकनी वैक्स के प्रकार – Types of bikini wax in Hindi

प्यूबिक हेयर को हटाने के लिए कई प्रकार की वैक्स होती है। हम आपको नीचे बिकनी वैक्स के कुछ प्रकारों के बारे में बता रहे हैं।

साइड के बाल हटाने वाली बिकनी वैक्स – Side Hair Removal bikini wax in Hindi

साइड के बाल हटाने वाली बिकनी वैक्स - Side Hair Removal bikini wax in Hindi

इस वैक्स में पैंटी लाइन के साइड के बाल साफ होते हैं। ये वैक्सिंग स्विमिंग करने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट होती है, क्योंकि इससे जांघ वाले एरिया के बाल साफ होते हैं। इसका फायदा ये होता है कि जो लड़कियां स्विम सूट पहनती हैं, उनके बाल नजर नहीं आते और बिना किसी फिक्र के स्विमिंग को एन्जॉय कर सकती हैं।

फुल बिकनी वैक्स – Brazilian Bikini Wax in Hindi

फुल बिकनी वैक्स में सारे प्यूबिक हेयर साफ हो जाते हैं, जो पैंटी पहनने के बाद दिखाई नहीं देते। सफाई पसंद करने वाली लड़कियों के लिए इस प्रकार की वैक्सिंग बढ़िया बिकल्प है, क्योंकि इससे प्राइवेट एरिया की त्वचा साफ और चिकनी हो जाती है।

फ्रेंच बिकनी वैक्स – French bikini wax in Hindi

फ्रेंच बिकनी वैक्स को ब्राजीलियन वैक्स की तरह ही किया जाता है, लेकिन एक बात है, जो इसे अन्य वैक्स से अलग बनाती है। इसमें प्राइवेट पार्ट के सभी बाल साफ तो हो जाते हैं, लेकिन फ्रंट पर एक हेयर स्ट्रिप को छोड़ देते हैं, जिसका आकार आकर्षक होता है।

मिनी ट्रायंगल बिकनी वैक्स – Mini triangle bikini wax in Hindi

अगर आप प्यूबिक हेयर के पूरे बाल हटाने से डरती हैं, तो इस स्टाइल को आप बेजिझक अपना सकती हैं। इसमें प्यूबिक बोन पर बालों का एक छोटा सा ट्रायंगल बनाकर आसपास के बाल साफ कर लिए जाते हैं।

बिकनी वैक्स के फायदे – bikini wax ke fayde in Hindi

वैसे तो, बिकनी वैक्स के फायदे सुंदर दिखने के लिए होते हैं, लेकिन अगर सेहत के हिसाब से देखें, तो बिकनी वैक्स सफाई के लिहाज से बहुत अच्छी है। बिकनी वैक्स के बाद प्राइवेट पार्ट और इसके आसपास की स्किन साफ और मुलायम हो जाती है। नीचे जानते हैं बिकनी वैक्स के अन्य फायदों के बारे में।

  • बिकनी वैक्स शेविंग की तुलना में ज्यादा बेहतर है। इससे स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है और बिकनी वैक्स के फायदे में दोबारा आने वाले बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं।
  • साफ सफाई पसंद करने वाली लड़कियों के लिए बिकनी वैक्स बहुत फायदेमंद है। बिकनी वैक्स के फायदे से प्राइवेट पार्ट और इसके पास का हिस्सा क्लीन रहता है।
  • बिकनी वैक्स करने के बाद वेजाइना और इसके आसपास के बालों को बार-बार वैक्स करने की जरूरत नहीं होती। बिकनी वैक्स का फायदा है, कि इससे प्राइवेट पार्ट के बाल बहुत सॉफ्ट रहते हैं, जो आपको असुविधा महसूस नहीं कराते।
  • बिकनी वैक्स के फायदे में बाल आसानी से जड़ से निकल जाते हैं और इन्हें दोबारा आने में भी बहुत समय लगता है। बिकनी वैक्स करने से अगली बार ज्यादा बाल ग्रो होने की संभावना कम होती है।
  • इससे आपको प्यूबिक एरिया पर कठोर बालों से छुटकारा मिलता है।
  • बिकनी वैक्स के फायदे में यह प्यूबिक एरिया पर कालेपन को कम करने में मदद करती है।

(और पढ़े – बिकनी एरिया का रंग साफ करने के लिए उपयोगी घरेलू उपाय…)

बिकनी वैक्स के नुकसान – Bikini wax ke side effects in Hindi

बिकनी वैक्स के नुकसान - bikini wax ke side effects in Hindi

बिकनी वैक्स थोड़ी दर्दनाक होती है। इसलिए इसे करने से पहले इससे होने वाले नुकसानों की भी जानकारी होनी चाहिए।

  • बिकनी वैक्स बालों को हटाने का एक दर्दनाक तरीका है।
  • यह बालों को हटाने का एक परमानेंट तरीका नहीं है।
  • इसमें आपको बालों को बढ़ने का इंतजार करना होता है, उसके बाद ही आप वैक्सिंग कर सकते हैं।
  • यदि वैक्सिंग अच्छी तरह से नहीं की गई, तो आपको अंतर्वर्धित बालों से निपटना होगा।

घर पर बिकनी वैक्स करने का तरीका – How to do bikini wax at home in Hindi

घर पर बिकनी वैक्स करने का तरीका - How to do bikini wax at home in Hindi

बिकनी वैक्स में अन्य वैक्स की तुलना में ज्यादा सावधानी बरतनी होती है। वैसे बिकनी वैक्स करना कोई मुश्किल काम नहीं है, अगर आपको बिकिनी वैक्स करने का तरीका पता हो, तो आप इसे घर पर आसानी से कर सकते हैं। नीचे हम आपको बता रहे हैं, घर पर बिकनी वैक्स कैसे करें।

  • सबसे पहले बिकनी वैक्स करने के लिए मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने के लिए टारगेट एरिया पर माइल्ड क्लींजर लगाएं और त्वचा को एक्सफोलिएट करें। धीरे-धीरे अच्छे से मले और फिर गुनगुने पानी से और प्राइवेट एरिया को साफ करें और अच्छी तरह सुखा लें।
  • बिकिनी वैक्स करने का तरीका अब एक सॉफ्ट और कम्फर्टेबल पैंटी पहनें।
  • वैक्स करने से पहले त्वचा के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें। यदि 24 घंटे के भीतर कोई अजीब प्रतिक्रिया न हो रही हो, तो आप वैक्स कर सकते हैं।
  • यदि आप वैक्स करने के लिए स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नाजुक हिस्सों के लिए स्ट्रिप्स को कस्टमाइज साइज में काट लें।
  • बिकनी एरिया की वैक्स करने के लिए ज्यादातर हार्ड वैक्स इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बिकनी एरिया के बाल मोटे होते हैं और हार्ड वैक्स स्मूथली बालों को निकालने का काम करती है।
  • बिकिनी वैक्स करने का तरीका अब वैक्स को प्रोडक्ट पर दिए गए इंस्ट्रक्शन के अनुसार गर्म करें।
  • इसके बाद गर्म वैक्स को थोड़ा हिलाएं और अपने हाथ पर लगाकर इसका तापमान चैक करें, कि वैक्स ज्यादा गर्म तो नहीं है। अगर हाथ पर वैक्स गर्म लगे, तो इसके ठंडा होने का इंतजार करें।
  • अब वैक्स लगाने के लिए सही जगह का चुनाव करें। घर के लिविंग एरिया या ऐसी जगह जहां लोगों का आना जाना लगा रहे, वैक्स न करें। ऐसी जगह चुनें, जहां आप आरामदायक और सहज महसूस करें।
  • यहां आप बैड या फर्श पर भी बैठकर वैक्स कर सकती हैं। अपने सामने आइना रख लें, ताकि आप देख सकें, कि आप वैक्स कैसे कर रही हैं।
  • बिकिनी वैक्स करने का तरीका वैक्स गर्म होने के बाद अपने घुटनों के बल फर्श पर बैठें और पैरों को बाहर की तरफ निकालें।
  • अब आप जहां से वैक्स शुरू करना चाहती हैं, उस हिस्से को थोड़ा खींचकर रखें। जांघ के अंदर वाले हिस्से से शुरू करते हुए ग्रोइन एरिया (पेट और जांघ के बीच का हिस्सा) तक लाएं।
  • अब त्वचा के पहले सेक्शन में एप्लीकेटर स्टिक की मदद से वैक्स लगाएं। वैक्स सबसे पहले उस जगह लगाएं, जहां बाल आना बंद हो गए हैं, यहां से आपको स्ट्रिप खींचने में आसानी होगी और दर्द भी कम होगा। ध्यान रहे, कि क्रीम आपे अंतरंग क्षेत्र के संपर्क में न आए। यदि क्रीम आपके जननांगों के संपर्क में आता है, तो यह प्रतिकूल प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है।
  • अब वैक्स को कम से कम 30 सैकंड तक ठंडा होने दें। क्योंकि जैसे -जैसे ये ठंडी होगी, हार्ड होती जाएगी।
  • जब वैक्स हार्ड हो जाए, तो अपने शरीर को स्ट्रेच करें और वैक्स को कठोर सिरे से पकड़ें और बालों के बढ़ने की विपरीत दिशा में तेजी से खींचें। इसमें थोड़ा दर्द तो होगा, लेकिन कुछ देर तक।
  • बिकिनी वैक्स करने का तरीका इसी तरह छोटे सेक्शन में भी सिस्टमेटिक तरीके से वैक्स लगाएं और बाल साफ करें।
  • जब वैक्स पूरी हो जाए, तो छूट जाने वाले बालों को ट्वीजर की मदद से निकालें।
  • वैक्स पूरी हो जाए, तो क्षेत्र को पोस्ट वैक्स क्लीनर से साफ करें। चाहें तो, पोस्ट वैक्स क्लीनर की जगह बेबी ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब त्वचा की सूथिंग के लिए क्षेत्र पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे वैक्सिंग के दौरान क्षेत्र पर आए लालपन से राहत मिलेगी।

(और पढ़े – नीचे के बाल काटने का सही तरीका…)

पहली बार बिकनी वैक्स कराने से पहले ध्यान रखें ये बातें – Keep things in mind before getting bikini wax in Hindi

पहली बार बिकनी वैक्स कराने से पहले ध्यान रखें ये बातें - Keep things in mind before getting bikini wax in Hindi

हर लड़की के लिए अनचाहे बाल किसी मुसीबत से कम नहीं होते। लेकिन इन्हें हटाने के लिए पहली बार बिकनी वैक्स कराना थोड़ा दर्दनाक हो सकता है। इसलिए इस वैक्स को करने से पहले अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो इसे कराना आपके लिए बहुत आसान हो जाएगा।

  • बिकनी वैक्स कराने से पहले प्यूबिक हेयर की लंबाई 1/4 होनी चाहिए। क्योंकि छोटे बालों में वैक्सिंग आसानी से नहीं हो पाती। बता दें, कि बड़े बालों में दर्द ज्यादा हो सकता है, इसलिए इसके लिए तैयार रहें।
  • वैक्स करने से एक या दो दिन पहले शेविंग करने से बचें।
  • पहली बार बिकनी वैक्स कराने से पहले यह तय करें, कि आप किस तरह की स्टाइल और शेप चाहते हैं। यानि की आप साधारण बिकनी वैक्स कराना चाहते हैं, या ब्राजिलियन वैक्स या फिर एक फुल बुश ब्राजीलियन स्टाइल।
  • अपने पीरियड आने के तीन दिन पहले वैक्स न करें। त्वचा इस दौरान ज्यादा संवेदनशील होती है, जिससे आपको दर्द  होता है।
  • वैक्स में अगर स्ट्रिप्स का यूज कर रहे हैं, तो पहले ये देख लें कि इस्तेमाल होने वाली स्ट्रिप्स नई हों।
  • बैक्टीरियल इंफेक्शन से पहले वैक्स में इस्तेमाल होने वाले सभी टूल्स साफ कर लें। वरना आपको स्किन एलर्जी, दाद, खुजली जैसी समस्या हो सकती है।
  • वैक्स कराने से पहले ये जरूर जान लें, कि आपको कोई स्किन एलर्जी तो नहीं है। स्किन में कहीं अगर मस्सा या फुंसी हो, तो वैक्स करने वाले को जरूर बता दें।
  • वैक्सिंग कराने से पहले हॉट शॉवर लेना अच्छा है। ऐसा करने से रोम छिद्र खुल जाते हैं, जिससे प्रक्रिया कम दर्दनाक होती है।
  • वैक्सिंग से पहले त्वचा पूरी तरह सूखी होनी चाहिए। जरा सी भी नमी के कारण वैक्स ठीक से नहीं हो पाएगी। आप चाहें तो, नमी से बचने के लिए बेबी पाउडर का इसतेमाल कर सकते हैं।
  • वैक्स करने से पहले अपनी अंडरवियर उतारें। कुछ स्थानों पर साधारण बिकनी वैक्स के लिए डिस्पोजल अंडरवियर पहनें।
  • वैक्सिंग से पहले ये जरूर तय कर लें, कि वैक्स के बाद बचे हुए बालों को हटाने के लिए चिमटी का उपयोग किया जाए, या नहीं।
  • अगर आप स्विम सूट पहन रही हैं, तो इसके एक से तीन दिन पहले वैक्स करा लें, ताकि आपकी त्वचा को रेडनेस या टेंडरनेस जैसी समस्याओं से रिकवर होने का समय मिल जाए।

(और पढ़े – वीट वैक्स स्ट्रिप का इस्तेमाल कैसे करें, तरीका, फायदे और नुकसान…)

बिकनी वैक्स के बाद क्या करें – Post-treatment of bikini wax in Hindi

बिकनी वैक्स के बाद क्या करें - Post-treatment of bikini wax in Hindi

बिकनी वैक्स कराने के बाद प्यूबिक एरिया में फुंसी के साथ लालपन आ सकता है। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या से जल्दी राहत पा लेंगी।

  • वैक्सिंग के बाद प्यूबिक एरिया को एंटीबैक्टीरियन साबुन से साफ करें।
  • प्रभावित क्षेत्र पर एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी क्रीम लगाएं।
  • अगर हिस्से पर सूजन आ जाए, तो बाजार में उपलब्ध कॉर्टिसोन क्रीम लगा लें।
  • वैक्स की गई स्किन को तुरंत धूप के संपर्क में न लाएं। खासतौर से शुरू के 24 घंटे तक। यहां तक की अगर आप पूल या बीच पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो वैक्सिंग के एक दिन बाद जाने का प्लान बनाएं।
  • अपने रोम छिद्रों को जलन पैदा करने वाले बैक्टीरिया से दूर रखने के लिए एस्ट्रिजेंट का उपयोग करें।
  • अगर वैक्सिंग के कुछ दिनों तक प्यूबिक एरिया में इंफेक्शन, बुखार, दर्द और सूजन महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • एक्सफोलिएटिंग स्क्रब आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया और तेल की मात्रा को कम करके पोस्ट वैक्सिंग जलन को कम करने में मदद कर सकता है।

(और पढ़े – वैक्सिंग के बाद दानों को दूर करने के घरेलू उपाय…)

बिकनी वैक्स को दर्द रहित बनाने के टिप्स – Tips to make bikini wax painless in Hindi

बिकनी वैक्स को दर्द रहित बनाने के टिप्स - Tips to make bikini wax painless in Hindi

आपको बता दें, कि बिकनी वैक्स में थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है। खासतौर से अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है और आपको दर्द हो, तो नीचे बताए कुछ उपायों की मदद से दर्द को कम कर सकते हैं।

  • बिकनी वैक्स कराने के दौरान रिलेक्स रहें और दिमाग को शांत रखें। इधर-उधर की बातें न सोचें। ज्यादा परेशान रहेंगे, तो अधिक दर्द होगा।
  • अगर आपको बिकनी वैक्स कराने से डर लगता है, तो बिकनी वैक्स कराने के एक घंटे पहले पेन किलर ले लें। यह सूजन और दर्द कम करती है।
  • आपको बता दें, कि आपका शरीर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच दर्द रहित होता है, इसलिए इस समय के बीच ही बिकनी वैक्सिंग कराएं।
  • वैक्स के एक दिन पहले एक्सफोलिएट करें। यह मृत त्वचा को हटाता है।
  • अपने पीरियड्स के बाद ही बिकनी वैक्सिंग कराने जाएं, क्योंकि इस दौरान त्वचा सेंसिटिव होती है, तो आपको ज्यादा दर्द हो सकता है।
  • अगर आपको बिकनी वैक्सिंग के दौरान दर्द हो, तो हार्ड वैक्स या पील ऑफ वैक्स का उपयोग करें। इससे एक ही बार में सारे बाल निकल जाते हैं और लंबे समय तक नहीं आते। जबकि किसी अन्य में आपको रैगुलर वैक्स कराने की जरूरत महसूस होती है।
  • बिकनी वैक्सिंग प्रक्रिया के दौरान गहरी सांस लें, बिकनी वैक्सिंग के दौरान सांस छोड़ें और जब बाल निकाले जा रहे हों, तब भी सांस छोड़ें।
  • बिकनी वैक्सिंग के दौरान अपना ध्यान कहीं और लगाएं। जैसे आप वीडियो देख सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं। अगर आपका पूरा ध्यान इन्हीं चीजों पर रहेगा, तो आपको दर्द कम होगा।
  • अगर आप किसी एक्सपर्ट से बिकनी वैक्स करा रही हैं, तो इस दौरान बार-बार उठकर न देखें, कि आपकी बिकनी वैक्स कैसे हो रही है। इससे आपको डर लगने के साथ दर्द भी महसूस हो सकता है।
  • बिकनी वैक्सिंग सेशन के 24 घंटे बाद तक जिम न जाएं और न ही सेक्स करें।

(और पढ़े – हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें…)

बिकनी वैक्स से जुड़े लोगों के सवाल और हमारे जवाब – Questions and Answers related to bikini wax in Hindi

बिकनी वैक्स कब नहीं करानी चाहिए – When not to do bikini wax in Hindi

अगर आप शारीरिक रूप से स्वस्थ न हो, तो बिकनी वैक्स न कराएं। पीरियड्स और प्रेग्नेंसी में वैक्स करवाने से बचना चाहिए। ऐसे समय में साइड इफेक्ट होने का डर रहता है। पीरियड्स के दिनों में निचले हिस्से में दर्द होता है, इसलिए इस दौरान वैक्स करने से बचें।

कौन सी बिकनी वैक्स ज्यादा बेहतर है – Which bikini wax is better in Hindi

वैसे तो, मार्केट में कई तरह की बिकिनी वैक्स उपलब्ध हैं, लेकिन ब्राजीलियन वैक्स सबसे बेहतर मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें दर्द कम होता है और इसमें किसी प्रकार की स्ट्रिप्स का भी यूज नहीं होता।

बिकनी वैक्स कितने दिन तक चलती है – How long does bikini wax last in Hindi

एक बार बिकिनी वैक्स करने पर यह कम से कम तीन से छह सप्ताह रहती है। अगर आप चिकनी बिकनी चाहती है, तो हर तीन से चार सप्ताह में वैक्सिंग कराती रहें।

बिकनी वैक्स प्राइवेट पार्ट और इसके आसपास के हिस्से के अनचाहे बालों को साफ करने का अच्छा तरीका है। ये थोड़ा दर्दनाक है, लेकिन साफ-सफाई पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह वैक्स काफी अच्छा विकल्प है। अगर आप इसे करने का सही तरीका जानतीं हैं, तो इसे एक बार जरूर आजमाएं।

(और पढ़े – हेयर रिमूवल क्रीम से एलर्जी के कारण और बचाव…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration