सौंदर्य उपचार

वीट वैक्स स्ट्रिप का इस्तेमाल कैसे करें, तरीका, फायदे और नुकसान – Veet Wax Strips Uses Benefits And Side effects In Hindi

वीट वैक्स स्ट्रिप का इस्तेमाल कैसे करें, तरीका, फायदे और नुकसान - Veet Wax Strips Uses Benefits And Side effects In Hindi

Veet wax strips in Hindi वीट वैक्स स्ट्रिप्स त्वचा के अनचाहे बालों को हटाने के लिए इन दिनों ट्रेंड में हैं। इन स्ट्रिप्स को त्वचा के अनचाहे बालों को हटाने का सबसे आसान तरीका माना जा रहा है। लेकिन वीट वैक्स स्ट्रिप्स का यूज कैसे किया जाता है, लोगों को इसकी सही जानकारी नहीं है। यही वजह है कि लोग इंटरनेट पर वीट वैक्स स्ट्रिप इस्तेमाल करने के तरीके खोज रहे हैं। कई लोग तो ये भी जानना चाहते हैं कि वीट वैक्स स्ट्रिप्स का इस्तेमाल शरीर के किन-किन हिस्सों में किया जाता है।

हम आपको बता दें कि वीट वैक्स स्ट्रिप्स पुरूषों से ज्यादा महिलाओं के बीच पॉपुलर हो रही है। जिन महिलाओं के पास पार्लर पर जाकर वैक्सिंग कराने का समय नहीं है, उनके लिए वीट वैक्स स्ट्रिप बेस्ट ऑप्शन है। इन स्ट्रिप्स में पहले से मौजूद कोल्ड वैक्स की मदद से त्वचा के अनचाहे बालों को कम समय में और आसानी से हटाया जा सकता है। हालांकि वीट वैक्स स्ट्रिप के कई फायदे और नुकसान भी हैं, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से यूज करेंगे तो इससे होने वाले नुकसानों से बचा जा सकता है। आज के हमारे इस आर्टिकल में वीट वैक्स स्ट्रिप्स से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपको मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं वीट वैक्स स्ट्रिप्स का उपयोग कैसे किया जाता है, इसके साइड इफैक्ट्स क्या हैं और वैक्स स्ट्रिप्स को शरीर के अलग-अलग हिस्से में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

विषय सूची

  1. वीट वैक्स स्ट्रिप्स इस्तेमाल करने का तरीका – How To Use Veet Wax Strips In Hindi
  2. वीट वैक्स स्ट्रिप्स को अंडरआर्म्स के लिए कैसे उपयोग करें – How To Use Veet Wax Strips On Underarms In Hindi
  3. चेहरे पर कैसे करें वीट वैक्स स्ट्रिप का इस्तेमाल – How to use wax strips on face in Hindi
  4. आईब्रो के लिए कैसे यूज करें वीट वैक्स स्ट्रिप – How To Use Veet Wax Strips On Eyebrows In Hindi
  5. वीट वैक्स स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कहां-कहां कर सकते हैं – Where To Use Veet Wax Strips In Hindi
  6. वीट वैक्स स्ट्रिप्स के नुकसान – Side Effects Of Veet Wax Strips In Hindi
  7. वीट वैक्स स्ट्रिप्स से त्वचा पर होने वाले पिंपल्स से कैसे बचें – Take Precaution After Using Veet Wax Strips In Hindi

वीट वैक्स स्ट्रिप्स इस्तेमाल करने का तरीका – How To Use Veet Wax Strips In Hindi

वीट वैक्स स्ट्रिप्स इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है। वीट वैक्स स्ट्रिप्स में दो स्ट्रिप्स आपस में जुड़े होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से पहले आप स्ट्रिप्स को अपने हाथों के बीच रब करें। रब करने के बाद स्ट्रिप्स को बीच में से रिमूव करना है, जिसके बाद हमें दो स्ट्रिप्स मिल जाएंगी।

  • अब पहले एक स्ट्रिप्स का इस्तेमाल त्वचा के बाल हटाने के लिए करना है।
  • स्ट्रिप को त्वचा पर इस तरह रखें कि बाल आसानी से हट जाएं। उदाहरण के लिए अगर आप हाथों की वैक्सिंग कर रहे हैं तो आप स्ट्रिप को सीधा रखने के बजाए टेढ़े रखें। इससे त्वचा के बाल असानी से निकल जाएंगे।
  • जब स्ट्रिप त्वचा पर अच्छे से फिक्स हो जाए, तो उस पर एक बार हाथ फेरें, ताकि स्ट्रिप अच्छे से बालों को जकड़ सके।
  • अब वीट वैक्स स्ट्रिप को उगते बालों की उल्टी दिशा में तेजी से खींचें। आप देखेंगे कि बाल आसानी से हट गए हैं और त्वचा का रंग भी हल्का हो गया है।
  • ध्यान रखें कि एक वीट वैक्स स्ट्रिप्स को आप तब तक इस्तेमाल कर सकते हैं जब तक की उसकी स्टिकनेस खत्म न हो जाए। जब लगे कि वीट वैक्स स्ट्रिप्स की स्टिकनेस खत्म हो गई है तब आप दूसरी स्ट्रिप का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – वैक्सिंग क्या होती है, तरीका, प्रकार, विधि, वैक्स के फायदे और नुकसान…)

वीट वैक्स स्ट्रिप्स को अंडरआर्म्स के लिए कैसे उपयोग करें – How To Use Veet Wax Strips On Underarms In Hindi

वीट वैक्स स्ट्रिप्स को अंडरआर्म्स के लिए कैसे उपयोग करें - How To Use Veet Wax Strips On Underarms In Hindi

हमारी शरीर की सबसे नाजुक त्वचा अंडरआर्म्स की होती है। इसलिए यहां वीट वैक्स स्ट्रिप्स का इस्तेमाल ध्यान से करना होता है। वीट वैक्स स्ट्रिप्स से अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए सबसे पहले ध्यान रखें कि इस जगह पर किसी प्रकार का तेल और क्रीम न लगी हो।

  • आईने में देखें और अपने अंडरआर्म्स के बालों की दिशा को परखें।
  • अंडरआर्म्स पर वीट वैक्स स्ट्रिप्स का उपयोग करने से पहले स्ट्रिप्स को 10 सैकंड्स के लिए हाथों के बीच रगड़ें।
  • जैसा कि हमने बताया था कि दो स्ट्रिप्स आपस में जुड़ी रहती हैं, इसलिए पहले स्ट्रिप्स को धीरे-धीरे अलग करें।
  • अब वैक्स स्ट्रिप को अंडरआर्म्स के लोअर हाफ पोर्शन पर अप्लाई करें।
  • वैक्स स्ट्रिप अंडरआर्म्स पर अप्लाई करने के बाद स्ट्रिप पर ऊपर से नीचे की ओर हाथ फेरें ताकि स्ट्रिप अच्छे से बालों को जकड़ सके।
  • अब वीट वैक्स स्ट्रिप को बढ़ते बालों की उल्टी दिशा में तेजी से खींचें। अंडरआर्म्स पर मौजूद अनचाहे बाल आसानी से हट जाएंगे। अब यही प्रोसेस आप अंडरआर्म्स के अपर हाफ के लिए अपना सकते हैं। ध्यान रखें कि इसके लिए पहले वाली स्ट्रिप का ही उपयोग किया जा सकता है।
  • जब अंडरआर्म्स से बाल हटाने की प्रोसस पूरी हो जाए, तब अंडरआर्म्स वाली जगह को वाइप्स की मदद से पोंछ लें।
  • आप देखेंगे कि अंडरआर्म्स वाली त्वचा पहले से काफी स्मूथ और सॉफ्ट हो गई है। बता दें कि वीट वैक्स स्ट्रिप्स की मदद से चार हफ्तों तक आपके बाल नहीं उगेंगे।

(और पढ़े – हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें…)

चेहरे पर कैसे करें वीट वैक्स स्ट्रिप का इस्तेमाल – How to use wax strips on face in Hindi

चेहरे पर कैसे करें वीट वैक्स स्ट्रिप का इस्तेमाल - How to use wax strips on face in Hindi

  • फेस पर वीट वैक्स स्ट्रिप का उपयोग करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें और ध्यान रखें कि चेहरा पूरी तरह से सूख जाए।
  • स्ट्रिप को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले स्ट्रिप्स को हाथों के बीच रगड़ें, इससे दो जुड़ी स्ट्रिप्स को निकालने में आसानी होती है।
  • अब स्ट्रिप को चेहरे के किसी भी हिस्से पर लगाएं। स्ट्रिप लगाने के बाद इस प्रकार हाथ फेरें, कि इस पर मौजूद कोल्ड वैक्स त्वचा के बालों को अच्छी तरह से जकड़ सके।
  • अब वीट वैक्स स्ट्रिप्स को उगते बालों की उल्टी दिशा में खीचें। इसी तरह आप चेहरे की चिन, अपर लिप, फोरहैड और गालों की भी वैक्सिंग कर सकते हैं। अगर स्ट्रिप निकालने के बाद चेहरे पर वैक्स रह जाए, तो किसी भी तेल की मदद से वैक्स को हटाया जा सकता है।

(और पढ़े – चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय…)

आईब्रो के लिए कैसे यूज करें वीट वैक्स स्ट्रिप – How To Use Veet Wax Strips On Eyebrows In Hindi

आईब्रो के लिए कैसे यूज करें वीट वैक्स स्ट्रिप - How To Use Veet Wax Strips On Eyebrows In Hindi

  • चेहरे के किसी भी भाग में वीट वैक्स स्ट्रिप का उपयोग करने के लिए हमेशा सेंसिटिव वीट वैक्स स्ट्रिप का ही उपयोग करें।
  • अगर आप घर बैठे आईब्रो बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले वीट वैक्स स्ट्रिप्स को आढ़े में पतले-पतले छह से सात स्ट्रिप बराबर हिस्से में काट लें। क्योंकि आईब्रो के लिए ज्यादा स्ट्रिप्स की जरूरत नहीं पड़ती। एक ही स्ट्रिप से आपकी आईब्रो को अच्छा शेप मिल जाता है।
  • अब आईब्रो को शेप देने के लिए सबसे पहले वैक्सिंग स्ट्रिप को वॉर्मअप करें। वॉर्मअप करने के बाद स्ट्रिप को बीच में से निकाल लें।
  • अब आईब्रो को पहले कोम्ब कर लेंगे ताकि आईब्रो को बेहतर शेप मिल सके।
  • अब आईब्रो के नीचे और ऊपर वाले हिस्से में थोड़ा पाउडर अप्लाई करें।
  • वीट वैक्स स्ट्रिप ऊपर की आईब्रो पर अप्लाई करने के बाद स्ट्रिप को उल्टी दिशा में खीचें।
  • आईब्रो के ऊपर अनचाहे बालों को हटाने के लिए इस प्रोसेस का उपयोग बार-बार करेंगे।
  • अब आईब्रो के नीचे अनचाहे बालों को हटाने के लिए नई वीट वैक्स स्ट्रिप का यूज करें। लंबी स्ट्रिप से आईब्रो के नीचे के बाल निकालना मुश्किल होता है, इसलिए आप चाहें तो स्ट्रिप को दो हिस्सों में काट लें। इससे स्ट्रिप का आकार छोटा हो जाएगा। अब स्ट्रिप को आईब्रो के नीचे वाले हिस्से पर ऊपर बताए गए तरीके से रखते जाएं, इससे अनचाहे बाल आसानी से हट जाएंगे।
  • अपरलिप के अनचाहे बालों को भी आप ऊपर बताई गई प्रोसेस के अनुसार हटा सकते हैं। बस इसके लिए चौड़ी स्ट्रिप्स बराबर हिस्सों में काटकर अपरलिप पर अप्लाई करनी होगी।
  • अपरलिप के अनचाहे बालों को वीट वैक्स स्ट्रिप्स से हटाने के बाद किट में मौजूद वाइप्स की मदद से आप चेहरे की स्टिकनेस को दूर कर सकते हैं। इन वाइप्स में ऑयल रहता है जो चेहरे पर रह गए ग्लू को निकालने में मदद करता है। इसके बाद एक सूखी वाइप्स से भी चेहरे को एक बार पोछें। आपका चेहरा एकदम चमक जाएगा।

(और पढ़े – थ्रेडिंग क्या है आइब्रो बनाने की विधि और घरेलू उपाय…)

वीट वैक्स स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कहां-कहां कर सकते हैं – Where To Use Veet Wax Strips In Hindi

  • चेहरे पर वैक्सिंग के लिए
  • पीठ पर वैक्सिंग के लिए
  • छाती पर वैक्सिंग के लिए
  • बिकनी वैक्सिंग
  • अपर लिप की वैक्सिंग के लिए
  • अंडरआर्म्स की वैक्सिंग के लिए
  • पैरों और हाथों की वैक्सिंग के लिए

ध्यान रखें कि नाक और कान के अंदर वाले हिस्से में वीट वैक्स स्ट्रिप्स का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। इस जगह की त्वचा काफी संवेदनशील होती है, ऐसे में आपको नुकसान हो सकता है। साथ हाथ की हथेलियों और पैरों के तलवों पर भी वीट वैक्स स्ट्रिप का इस्तेमाल करने से बचें। वैक्स किए जाने पर शरीर के इन हिस्सों को चोट पहुंच सकती है।

(और पढ़े – पीठ को सेक्सी बनाने (सेक्सी बैक) के लिए घरेलू उपाय…)

वीट वैक्स स्ट्रिप्स के फायदे – Benefits Of Using Veet Waxing Strips In Hindi

  • वीट वैक्स स्ट्रिप्स त्वचा को एक्सफोलिएट करती है और त्वचा को 4 हफ्ते तक स्मूथ बनाए रखती है।
  • बता दें कि वीट वैक्स स्ट्रिप्स को शिया बटर के साथ तैयार किया जाता है, जो हमारी स्किन को नमी प्रदान करती है।
  • इन वीट वैक्स स्ट्रिप्स की खास बात है कि ये त्वचा के छोटे बालों को आसानी से निकालती है। ।
  • सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए भी वीट वैक्स स्ट्रिप बहुत फायदेमंद साबित होती  हैं।
  • वीट वैक्स स्ट्रिप्स का इस्तेमाल 1.5 मिमि बालों या उससे ज्यादा लंबे बालों के लिए किया जाता है।

(और पढ़े – गुप्तांगों के बालों को साफ करने के प्राकृतिक उपाय…)

वीट वैक्स स्ट्रिप्स के नुकसान – Side Effects Of Veet Wax Strips In Hindi

जो लोग पहली बार वीट वैक्स स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे जान लें कि वीट वैक्स स्ट्रिप्स उनके लिए दर्दनाक हो सकती है। खासतौर से उनके लिए जिनकी त्वचा संवेदनशील है। इसलिए हाथों या अन्य हिस्सों पर वीट वैक्स स्ट्रिप्स का उपयोग करने से पहले इसका उपयोग पैरों पर करें।

  • अगर आपने पहले कभी वीट वैक्स स्ट्रिप्स का उपयोग नहीं किया तो इससे आपको त्वचा पर लालपन और सूजन आ सकती है। इसलिए वीट वैक्स स्ट्रिप्स के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करने की सलाह दी जाती है।
  • वुमेन हेल्थ मैग्जीन के अनुसार वीट वैक्स स्ट्रिप्स आपकी त्वचा की ऊपरी परत को हटा सकती हैं। जिससे संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।
  • वीट वैक्स स्ट्रिप्स का इस्तेमाल एक बार ही करें। क्योंकि इसके बार-बार इस्तेमाल से बैक्टीरिया आपकी स्किन में वापस प्रेवश कर सकते हैं। जिससे आपको दर्द, लालपन और सूजन भी हो सकती है।
  • वीट वैक्स स्ट्रिप्स से बालों को हटाने में ज्यादा समय खर्च होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीट वैक्स स्ट्रिप्स आकार में छोटी होती हैं, ऐसे में त्वचा के बाल हटाने में काफी देर लगती है।
  • अगर आपके बाल हार्ड हैं और बालों की ग्रोथ भी ज्यादा है, तो विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे लोगों के लिए वीट वैक्स स्ट्रिप ज्यादा फायदेमंद नहीं है। क्योंकि ज्यादा ग्रोथ होने के कारण वैक्स स्ट्रिप आपके बालों को जड़ से नहीं निकाल पाती। ऐसे में वीट वैक्स स्ट्रिप्स का उपयोग करने से बचना चाहिए।
  • क्योंकि ये कोल्ड वैक्स होती है, इसलिए स्ट्रिप बालों के साथ अच्छे से स्टिक नहीं हो पाती, ऐसे में त्वचा पर छोटे-छोटे बाल रहने की संभावना ज्यादा होती  है।
  • कोल्ड वैक्स स्ट्रिप्स होने के कारण अगर ये वैक्स हाथ पर चिपक जाए, तो इसे पानी के द्वारा निकाला मुश्किल होता है। हाथों से वैक्स को निकालने के लिए आपको किसी तेल को पहले हाथों पर रब करना होगा, इसके बाद ही वैक्स आसानी से हाथ से निकल पाएगी।

(और पढ़े – हेयर रिमूवल क्रीम से एलर्जी के कारण और बचाव…)

वीट वैक्स स्ट्रिप्स से त्वचा पर होने वाले पिंपल्स से कैसे बचें – Take Precaution After Using Veet Wax Strips In Hindi

वीट वैक्स स्ट्रिप्स से त्वचा पर होने वाले पिंपल्स से कैसे बचें - Take Precaution After Using Veet Wax Strips In Hindi

(और पढ़े – पैरों की देखभाल के लिए अपनाएं कुछ आसान टिप्स…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration