मेकअप

मेकअप आसान बनाए ब्यूटी ब्लेंडर, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका – How To Use A Beauty Blender Makeup Sponge in Hindi

मेकअप आसान बनाए ब्यूटी ब्लेंडर, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका - How To Use A Beauty Blender Makeup Sponge in Hindi

Beauty blender in Hindi: अगर आप चाहती हैं, कि मेकअप करने के बाद आपका चेहरा ग्लोइंग दिखे और थोड़ी देर बाद मेकअप की दरारें न पड़े, तो ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करना बढ़िया विकल्प है। इससे आपके चेहरे पर लगाये जाने वाले प्रोडक्ट अच्छे से ब्लेंड हो जाते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखाई देने लगता है। वैसे, आजकल कई लड़कियां दूसरों की देखा-देखी इसे खरीद तो लेती हैं, लेकिन इसका सही सूज करने का तरीका नहीं जानतीं, जिससे उनके चेहरे पर साइडइफेक्ट नजर आने लगते हैं। बेहतर है, कि अगर घर में ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करना सीख लें, तो आपको न तो पार्लर जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही आपका मेकअप खराब होगा।

ब्यूटी ब्लेंडर भी सामान्य मेकअप एप्लिकेटर की तरह ही होता है। ज्यादातर लड़कियां जो हर रोज मेकअप करती हैं, ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पंज का उपयोग करती हैं। मेकअप प्रोडक्ट को ब्लेंड करने के लिए ये सबसे अच्छा मेकअप टूल माना जाता है। अगर आप ब्रश की जगह इससे मेकअप करेंगी, तो आपका मेकअप एकदम नेचुरल दिखेगा। ब्यूटी विशेषज्ञ के अनुसार अगर ब्यूटी ब्लेंडर का सही से यूज करना न पता हो, तो मेकअप पूरा करने के थोड़ी देर बाद दरारे नजर आने लगती हैं और चेहरा ज्यादा डल दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप इस मेकअप के बेसिक्स को सीख लें, तो घर से निकलने से पहले कभी भी इसका यूज आसानी से कर सकती हैं।

तो चलिए, आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पंज का इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। इसे पढ़कर आप पार्टी के लिए एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं। लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है, कि ब्यूटी ब्लेंडर होता क्या है।

विषय सूची

1. ब्यूटी ब्लेंडर क्या होता है – Beauty blender kya hai in Hindi
2. ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका – How to use beauty blender makeup sponge in Hindi
3 .ब्यूटी ब्लेंडर को कैसे साफ करें – How to clean your beauty blender in Hindi
4. घर पर ब्यूटी ब्लेंडर कैसे बनाएं – How to make beauty blender at home in Hindi
5. ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज से जुड़ी जरूरी बातें – Things to keep in mind while using beauty blender in Hindi

ब्यूटी ब्लेंडर क्या होता है – Beauty blender kya hai in Hindi

ब्यूटी ब्लेंडर क्या होता है - Beauty blender kya hai in Hindi

ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप का ही एक टूल होता है। यह न केवल कंसीलर, फाउंडेशन, पेनकेक, हाईलाइटर और ब्लश को ब्लेंड करने के काम आता है, बल्कि इससे परफेक्ट चीकबोन्स भी मिलते हैं। इसकी मदद से आप आईशेडो भी अच्छी तरह से अप्लाई कर सकती हैं। आजकल मेकअप प्रोफेशनल मेकअप के लिए ब्यूटी ब्लेंडर जैसी मेकअप स्पंज का ही इस्तेमाल करती हैं। यह ज्यादातर ओवल शेप में उपलब्ध होता है।

(और पढ़े – जानिए, आंखों पर आईलाइनर कैसे लगाएं…)

ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका – How to use beauty blender makeup sponge in Hindi

ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका - How to use beauty blender makeup sponge in Hindi

मेकअप को फेस पर सेट करने या अन्य कामों के लिए भी इन दिनों ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कई महिलाएं करने लगी हैं। लेकिन रोजाना इस मेकअप टूल का उपयोग करने वाली महिलाएं भी इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं जानतीं। यही वजह है, कि ब्यूटी ब्लेंडर सही से वर्क नहीं कर पाता। तो आइए, नीचे जानते हैं ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

  • सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लें।
  • अब चेहरे पर टोनर और मॉश्चराइजर लगा लें। मेकअप करने से पहले हमेशा प्राइमर का उपयोग करें। अगर आपको प्राइमर की जरूरत लगती है, तो ही इसे लगाएं।
  • प्राइमर को उंगली की मदद से चेहरे और गर्दन पर डॉट बनाकर लगाएं। अब प्राइमर को वैसे तो हाथ से भी ब्लेंड कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज है, तो बेहतर है कि आप इसका ही इस्तेमाल करें।
  • अब ब्यूटी ब्लेंडर का प्रयोग करने से पहले एक बाउल में पानी भरें और मेकअप स्पंज को इसमें भिगोएं। ध्यान रखें, पानी में डालने के बाद यह फूलना चाहिए।
  • इसके लिए स्पन्ज को दबाते हुए पानी में डालें, ताकि ये अच्छा फूल जाए। बीच-बीच में हल्का सा दबाते रहें, ताकि इसमें पानी अंदर तक भर जाए।
  • जैसे-जैसे पानी भरेगा, ये फूलता जाएगा। अच्छी क्वालिटी वाले ब्यूटी ब्लेंडर में ये खासियत होती है, कि पानी में भिगोने के बाद ये अपने नॉर्मल साइज से डेढ़ से तीन गुना तक बढ़ जाते हैं।
  • अब अच्छे से ब्यूटी ब्लेंडर का पानी निचोड़ लें। ध्यान रखें, कि इसमें पानी बिल्कुल न रहे।
  • अब ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज को बाउंसिंग मोशन में चेहरे पर चलाएं। ताकि प्राइमर स्किन पर अच्छे से ब्लेंड हो जाए।
  • चेहरे पर दो बूंद फाउंडेशन उंगली से डॉट बनाकर कर लगाएं या फिर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से चेहरे पर डॉट लगाएं। जहां -जहां चेहरे पर डार्कनेस है, वहां-वहां फाउंडेशन ज्यादा लगाएं।
  • अब बचे हुए फाउंडेशन को ब्यूटी ब्लेंडर या उंगली की मदद से गर्दन के हिस्से पर भी लगा लें।
  • ब्यूटी ब्लेंडर को चेहरे पर थपथपाएं, इससे फाउंडेशन ब्लेंड हो जाएगा। ध्यान रखें, कि मेकअप स्पंज को चेहरे पर रगड़ें नहीं।
  • जब फाउंडेशन चेहरे पर ब्लेंड हो जाए, इसके बाद डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं। अब कंसीलर को ब्लेंड करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर के कोने वाले हिस्से की मदद लें।
  • अब आप चाहें, तो अपने कॉन्टूरिंग को भी ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज की मदद से ब्लेंड कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल अपने चेहरे के मेकअप के लिए कर सकते हैं।

(और पढ़े – मेकअप करते समय सही तरह से फाउंडेशन लगाने के लिए टिप्स…)

ब्यूटी ब्लेंडर को कैसे साफ करें – How to clean your beauty blender in Hindi

ब्यूटी ब्लेंडर को कैसे साफ करें - How to clean your beauty blender in Hindi

  • इस ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पन्ज को साफ करना बेहद जरूरी होता है, ताकि हमारे मेकअप की तरह स्किन भी फ्लॉलेस दिखे। इनकी प्रॉपर क्लीनिंग न करने से कुछ समय बाद स्पंज में रह जाने वाले मेकअप या फाउंडेशन से दुर्गंध आने लगती है, ब्यूटी ब्लेंडर का कलर बदल जाता है, दाग पड़ जाते हैं साथ ही इसमें बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं।
  • इसकी वजह से त्वचा पर पिंपल और एक्ने की समस्या शुरू हो जाती है। तो इन सभी समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पंज को बहुत अच्छे से साफ करना चाहिए। तो यहां जानिए ब्यूटी ब्लेंडर साफ करने का सही तरीका।
  • ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में पानी लें, ताकि जितने भी ब्यूटी ब्लेंडर्स हैं, आसानी से डिप हो सकें।
  • अब इसमें शैंपू या फेसवॉश या बेबी शैंपू आदि डाल लें। लेकिन इसमें कभी भी डिश वॉशर, क्लींजर या कोई लिक्विड यूज न करें। क्योंकि ये बहुत ज्यादा स्ट्रांग और हार्श होते हैं, जो स्किन के लिए सेफ नहीं होते।
  • इसके बाद शैंपू को पानी में अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इनमें सभी ब्यूटी ब्लेंडर्स एक के बाद एक डिप करें। अब ब्यूटी ब्लेंडर्स स्पंज को साबुन के पानी में कम से कम 20 मिनट तक भिगोकर रखें, ताकि सोपी वॉटर इनमें चला जाए और मेकअप रिमूव होना शुरू हो जाए। ब्यूटी ब्लेंडर्स को निचोड़ते रहें, ताकि ये साबुन के पानी को अच्छे से सोक कर ले।
  • अगर आपके ब्यूटी ब्लेंडर्स में वॉटर प्रूफ मेकअप है, तो इसे रिमूव करने के लिए आप ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर इसे दोबारा पानी में भिगो दें। आप चाहें, तो साबुन के पानी में ही कुछ बूंद तेल की मिला सकते हैं।
  • कुछ देर बाद इस सोपी वॉटर का कलर बदल जाएगा, ब्यूटी ब्लेंडर्स से मेकअप निकलना शुरू हो जाएगा और आप देखेंगे कि मेकअप स्पन्ज का आकार भी बड़ा हो जाएगा।
  • अब इन्हें पानी से बाहर निकालकर शैंपू लगाकर साफ पानी से धोएं। तब तक साफ करें, जब तक की साबुन के बबल्स दिखना बंद न हो जाएं।

(और पढ़े – मेकअप हटाने के घरेलू उपाय और मेकअप हटाने का तरीका…)

मेकअप स्पन्ज को स्टरलाइज करने का सही तरीका-

ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज को साफ करने के बाद स्टरलाइज करना भी उतना ही जरूरी है। जानिए इसे स्टरलाइज करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप।

  • सबसे पहले एक सॉस पैन में थोड़ा पानी लें।
  • अब पानी को गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए, तो ब्यूटी ब्लेंडर्स को इसमें डिप कर दें। अगर आप रैगुलर बेसिस पर इसका इस्तेमाल करते हैं, तो हर 15 दिन में इसे स्टरलाइज करें।
  • अब 30 सैकंड तक मेकअप स्पन्ज को पानी में रहने दें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें। फिर इन्हें बाहर निकाल लें। इस तरह से ब्यूटी ब्लेंडर्स स्टरलाइज हो बैक्टीरिया फ्री हो चुके हैं। अब मेकअप स्पन्ज में जितना भी अतिरिक्त पानी है, निचोड़ते हुए निकाल लें।
  • अब इन ब्यूटी ब्लेंडर्स को पेपर टॉवेल या नॉर्मल टॉवेल में रख दें। ताकि इनके अंदर जितना भी पानी है, वो निकल जाए और फिर इसे हवा में ही सूखने के लिए रख दें। अब आपका ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पंज पूरी तरह से साफ और स्टरलाइज हो चुका है। अगली बार आप बेजिझक इसे यूज कर सकते हैं।

(और पढ़े – डार्क स्किन (सांवली स्किन) के लिए मेकअप टिप्स…)

घर पर ब्यूटी ब्लेंडर कैसे बनाएं – How to make beauty blender at home in Hindi

मेकअप के लिए ब्यूटी ब्लेंडर इन दिनों बहुत ट्रेंड में है। लेकिन बाजार में उपलब्ध ब्यूटी ब्लेंडर्स बहुत महंगे मिलते हैं। नॉर्मल ब्यूटी ब्लेंडर 100 रूपए से शुरू होते हैं, लेकिन अगर आप ब्रांडेड और फाइन क्वालिटी वाले ब्यूटी ब्लेंडर लेना चाहते हैं, तो इनकी कीमत 1500-2000 तक होती है। इसलिए, इन्हें खरीदना सबके बस की बात नहीं होती। ऐसे में अगर घर में ही ब्यूटी ब्लेंडर बना लिया जाए, तो कितना अच्छा हो। तो चलिए हम आपको नीचे घर में ब्यूटी ब्लेंडर बनाने का तरीका बता रहे हैं। ये भी एकदम बाजार के मेकअप स्पन्ज की तरह ही काम करता है।

  • सबसे पहले कोई भी साफ स्पन्ज लें। ये स्पन्ज आपको किसी प्लास्टिक की दुकान पर मिल जाएगी।
  • अब एक पैन या स्कैच पेन की मदद से स्पन्ज पर ब्यूटी ब्लेंडर का शेप डिजाइन कर लें और कैंची से काट लें। आप चाहें, तो अन्य कोई शेप भी ड्रॉ कर सकते हैं।
  • होममेड ब्यूटी ब्लेंडर बनकर तैयार है। इसे अब आप मेकअप प्रोडक्ट को ब्लेंड करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़े – पार्लर जाने की बजाय घर पर ही करें अपना मेकअप…)

ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज से जुड़ी जरूरी बातें – Things to keep in mind while using beauty blender in Hindi

ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पन्ज से जुड़ी जरूरी बातें - Things to keep in mind while using beauty blender in Hindi

ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल तो हर लड़की और महिला करती है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखने की भी आवश्यकता होती है। क्योंकि अगर ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पंज से जुड़ी बातों की जानकारी न हो, तो एक गलती आपके मेकअप पर भारी पड़ सकती है। तो जानिए, कि ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

  • आप ब्यूटी ब्लेंडर को मेकअप करने से पहले ही तैयार करके रखें। कई घंटों पहले तैयार करके रखने की भूल न करें।
  • स्पंज को स्किन पर रगडऩे की गलती न करें। इसे हमेशा थपथपाते हुए अप्लाई करें।
  • स्पंज पर कभी सीधे प्रोडक्ट न डालें। इसे पहले हथेली पर लें और फिर ब्यूटी ब्लेंडर या स्पंज की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • माथे और गाल के लिए मेकअप स्पंज के गोल किनारों का प्रयोग करें, जबकि आंखों के नीचे और होठों के लिए नुकीले किनारे का उपयोग करना चाहिए।
  • स्पंज के सही हिस्से को सही जगह पर कैसे इस्तेमाल करना है, ये जानें।
  • गीली स्पंज को कभी चेहरे पर अप्लाई न करें। इस्तेमाल से पहले इसे गीला कर फिर सुखाकर यूज करें।
  • हर तीन महीने में आप अपने ब्यूटी ब्लेंडर को चेंज करें।
  • कपड़ों से दुर्गंध के निशान हटाने के लिए भी ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग किया जा सकता है।

ब्यूटी ब्लेंडर एक मेकअप प्रोडक्ट या टूल है। यदि आप इसका उपयोग करने जा रही हैं, तो इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है। यदि आप नियमित रूप से इसकी सफाई नहीं करती हैं, तो यह आपकी त्वचा को खराब कर सकता है। नम और गंदे स्पंज बैक्टीरिया का प्रजनन करते हैं, जो आपकी त्वचा में इंफेक्शन और त्वचा से जुड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं। उम्मीद है, इस लेख में ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप स्पंज का उपयोग और देखभाल की जानकारी से आपको बहुत मिलेगी।

(और पढ़े – काजल लगाने के फायदे, नुकसान और लगाने का तरीका…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration