आयुर्वेदिक उपचार

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे – Applying Coconut Oil in Belly Button Benefits in Hindi

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे - Applying Coconut Oil in Belly Button Benefits in Hindi

Nabhi Mein Nariyal Tel Lagane Ke Fayde: नाभि में तेल लगाना एक बहुत ही पुरानी प्रक्रिया हैं। प्राचीन समय से ही लोग अपनी नाभि में तेल और घी को लगाते आ रहे है। आज हम आपको नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे के बारे में जानकारी देगें इसलिए इस लेख को पूरा पढ़े और जाने नाभि में नारियल लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं।

नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है। यदि आप सोने से पहले केवल दो बूँद नारियल तेल को नाभि में डालते हैं, तो आपको स्वास्थ्य के कई आश्चर्यजनक लाभ मिल सकते हैं। यह त्वचा, प्रजनन अंगो, आंखों और मस्तिष्क के लिए बेहद उपयोगी है। आइए जानते हैं नाभि में नारियल का तेल डालने से क्या होता है और इससे क्या फायदे होते हैं …

नारियल का तेल सबसे लोकप्रिय तेलों में से एक माना जाता है। नारियल के तेल की इतनी अधिक लोकप्रियता इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारण होती है। इस तेल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू बहुत ज्यादा हो जाती है। इसलिए यह तेल आयुर्वेदिक उपचार में प्रयोग किया जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे (Nabhi Mein Nariyal Tel Lagane Ke Fayde) के बारे में जानकारी देंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

नारियल तेल के पोषक तत्‍व – Coconut Oil Nutrients In Hindi

नारियल तेल के पोषक तत्‍व – Coconut Oil Nutrients In Hindi

आपकी त्वचा को स्‍वस्‍थ्‍य रखने वाले लगभग सभी गुण नारियल तेल में मौजूद रहते हैं। स्किन के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फैटी एसिड बहुत ही फायदेमंद होते हैं। नारियल तेल में बहुत से पोषक तत्‍व, खनिज पदार्थ और विटामिन होते हैं। लेकिन इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड इस प्रकार हैं :

  • लॉरिक एसिड (Lauric acid) – 49%
  • मिरिस्टिक एसिड (Myristic acid) – 18%
  • कैपिटिक एसिड (Caprylic acid) – 8%
  • पामिटिक एसिड (Palmitic acid) – 8%
  • ओलिक एसिड (Oleic acid) – 6%
  • लिनोलिक एसिड (Linoleic acid) – 2%
  • स्‍टीयरिक एसिड (Stearic acid) – 2%

(और पढ़ें – नारियल तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान)

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे – Nabhi Mein Nariyal Tel Lagane Ke Fayde

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे - Nabhi Mein Nariyal Tel Lagane Ke Fayde

नैवेल या नाभि एक ऐसी जगह है जहाँ पर कई सारी नसे एक दूसरे से जुड़ी होती है। यही से गर्भनाल (Umbilical cord) जुड़ी होती है। जब आप यहाँ पर नारियल का तेल लगाते है तो इससे शरीर के कई आतंरिक अंगों को लाभ होता है। नाभि में नारियल तेल लगाना कई प्रकार से लाभकारी होते है इसके कुछ प्रमुख लाभ निम्न है।

(और पढ़ें – नाभि पर तेल लगाने के फायदे)

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे फर्टिलिटी बढ़ाने में – Nabhi Mein Nariyal Tel Lagane Ke Fayde Fertility badhane me

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे फर्टिलिटी बढ़ाने में - Nabhi Mein Nariyal Tel Lagane Ke Fayde Fertility badhane me

नारियल तेल में ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) पाए जाते हैं, जो फर्टिलिटी क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है। नाभि पेट के सबसे पास होती हैं इसलिए यह प्रजनन क्षमता से जुड़ी रहती हैं, नाभि में तेल लगाने से यह आपके प्रजनन क्षमता को बढ़ा देता हैं। नाभि में नारियल के तेल लगाने से आपके शरीर को अधिक फर्टाइल बनाने में मदद मिलेगी। ये तेल आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ यह पुरुषो के शुक्राणु को भी स्वस्थ रखते हैं। महिलाओं के मासिक धर्म की समस्या को भी खत्म करते हैं जिसके कारण प्रजनन क्षमता बढ़ती हैं।

(और पढ़े – यौन उत्तेजना और सेक्स पावर बढ़ाने के लिए तेल…)

नारियल तेल नाभि में लगाने से सर्दी से आराम मिलता है – Nariyal Tel Nabhi Mein Lagane se sardi me aram milta hai

नारियल तेल नाभि में लगाने से सर्दी से आराम मिलता है - Nariyal Tel Nabhi Mein Lagane se sardi me aram milta hai

जब आप अपनी नाभि में नारियल तेल को लगाते है तो यह सर्दी में होने वाले बुखार से भी आपको बचाता है। इसके अलावा कमजोर हड्डियों और घुटनों का दर्द ठीक करने में लिए भी नारियल तेल से अपने पेट की हल्‍की मालिश ले सकते हैं।

नाभि में नारियल का तेल लगाने के फायदे पेट दर्द और मासिक धर्म में – Applying Coconut Oil in Belly Button for stomach pain and periods in Hindi

नाभि में नारियल का तेल लगाने के फायदे पेट दर्द और मासिक धर्म में – Applying Coconut Oil in Belly Button for stomach pain and periods in Hindi

अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं तो इससे आराम पाने के लिए अपनी नाभि में नारियल तेल लगाएं। पेट पर नारियल तेल लगाना आमतौर पर खाद्य विषाक्तता, अपचन, और दस्त आदि पेट कि समस्या को दूर करने के लिए किया जाता हैं। इसके अलावा नारियल तेल में एंटी-आक्सीडेंट गुण होते है जो महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान दर्द से आराम दिलाने में आपकी मदद कर सकते है।

(और पढ़े – खाने के बाद पेट में दर्द होने के कारण और वचाव के तरीके…)

नाभि में नारियल तेल लगाना आँखों के लिए अच्छा है – Applying coconut oil to the navel is good for the eyes in Hindi

नाभि में नारियल तेल लगाना आँखों के लिए अच्छा है - Applying coconut oil to the navel is good for the eyes in Hindi

आँखों की दृष्टि के लिए भी नाभि में नारियल का तेल लगाना लाभदायक होता है। इसके लिए आप एक रुई में नारियल तेल लेकर इसे नाभि पर रखें और 10-15 मिनिट के लिए मसाज करें।

(और पढ़ें – आँखों को स्वस्थ रखने के लिए 10 सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ)

नाभि चक्र को संतुलित करने के लिए लगाएं नारियल तेल – Balance Your Navel Chakra with Coconut Oil in Hindi

नाभि चक्र को संतुलित करने के लिए लगाएं नारियल तेल – Balance Your Navel Chakra with Coconut Oil in Hindi

आयुर्वेद के अनुसार आपका नाभि चक्र आपकी ऊर्जा और कल्पना का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। नाभि आपकी इक्षाशक्ति और लक्ष्यों का घर होता हैं। अपने नाभि चक्र को संतुलित करने के लिए उसमें नारियल का तेल लगाये। आपको सप्ताह में एक बार नाभि में नारियल तेल जरूर लगाना हैं।

(और पढ़े – चंदन के फायदे जो शायद आपने अभी तक नहीं सुने होंगे…)

सोते समय नाभि में नारियल तेल लगाने फायदे – Sote samay Nabhi Mein Nariyal Tel Lagane Ke Fayde

सोते समय नाभि में नारियल तेल लगाने फायदे - Sote samay Nabhi Mein Nariyal Tel Lagane Ke Fayde

आइए जानते हैं सोने से पहले नाभि में नारियल तेल डालने से क्या और कौन से फायदे मिलते हैं…

  • रोजाना रात को सोते समय नाभि पर तेल लगाने से फटे होंठ मुलायम और गुलाबी हो जाते हैं।
  • इससे आंखों की जलन, खुजली और सूखापन भी ठीक हो जाता है।
  • नाभि में नारियल तेल लगाने से शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन की समस्या खत्म हो जाती है।
  • नारियल का तेल नाभि पर लगाने से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।
  • रात को सोते समय नारियल का तेल नाभि पर लगाने से हमारे चेहरे की रंगत में निखार आता है, इसलिए आपको रोजाना नाभि पर नारियल का तेल लगाना चाहिए।
  • नाभि पर नारियल का तेल लगाने से पिंपल्स और दाग ठीक हो जाते हैं।
  • रात को सोते समय नारियल का तेल नाभि पर लगाने से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
  • नाभि में नारियल का तेल लगाने से त्वचा का रंग निखारता है।
  • रात को सोते समय नाभि में नारियल तेल लगाने से पेट दर्द कम होता है।
  • यह अपच, फूड प्वाइजनिंग, डायरिया, मतली जैसी बीमारियों से भी राहत देता है।
  • ऐसी समस्याओं के लिए, पिपरमिंट तेल और अदरक के तेल को नारियल तेल के साथ पतला किया जाना चाहिए और नाभि में लगाया जाना चाहिए।
  • अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो आपको नाभि में नीम का तेल और नारियल तेल लगाना चाहिए। इससे आपके पिंपल्स दूर हो जाएंगे।
  • अगर आपके चेहरे पर कई तरह के दाग-धब्बों की समस्या है, तो नीम का तेल नारियल के तेल में मिलकर नाभि में लगाने से ये दाग दूर हो जाएंगे। नाभि में नींबू का तेल लगाने से भी दाग धब्बे दूर होते हैं।
  • नाभि प्रजनन प्रणाली से जुड़ा है। इसलिए रात को सोते समय नाभि में नारियल तेल लगाने से प्रजनन क्षमता विकसित होती है।
  • रात को सोते समय नाभि में नारियल या जैतून का तेल लगाने से महिलाओं के हार्मोन संतुलित होते हैं और गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।
  • नाभि में नारियल तेल लगाने से पुरुषों के शरीर में शुक्राणुओं की वृद्धि और सुरक्षा होती है।

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे (Applying Coconut Oil in Belly Button Benefits in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration