आयुर्वेदिक उपचार

जायफल के फायदे चेहरे के लिए – Jaiphal Benefits For Skin In Hindi

जायफल के फायदे चेहरे के लिए - Jaiphal Benefits For Skin In Hindi

जायफल का इस्तेमाल खाने में स्वाद लाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको जायफल के बूयूटी बेनिफिट्स पता हैं। जायफल आपकी खूबसूरती को भी निखारने में मदद कर सकता है। जायफल में एंटीबैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले सभी प्रकार के संक्रमणों से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। हम आपको बता दें कि जायफल के फायदे चेहरे और स्किन के लिए भी होते हैं। जायफल से बना फेस पैक त्वचा की कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है।

जायफल में औषधीय गुण भी होते हैं जिनका उपयोग त्वचा को निखारने के लिए किया जा सकता है। जायफल में मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन बी 1 और बी 6 होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माने जाते हैं। इसके गुण त्वचा पर बहुत प्रभावी होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स और मुंहासों के इलाज में सहायक होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आपकी त्वचा की देखभाल के लिए डेली ब्यूटी टिप्स में जायफल को शामिल करने के क्या फायदे हैं और आप इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं।

जायफल के फायदे स्किन के लिए – Jaiphal Benefits For Skin In Hindi

जायफल के फायदे स्किन के लिए - Jaiphal Benefits For Skin In Hindi

जायफल में मैग्नीशियम, मैंगनीज और तांबे के अलावा विटामिन बी 1 और बी 6 होते हैं। यह सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जायफल त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है जैसे कि स्किन के दाग-धब्‍बे , पिगमेंटेशन, सनबर्न और पिंपल्स।

कलींज़र के रूप में जायफल के फायदे – Jaiphal for cleaning in hindi

1 चम्मच जायफल पाउडर और 1-2 चम्मच दूध लें। दोनों को मिलाएं और एक पेस्ट बनाएं, अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और जायफल के रेजुवेनटिंग गुणों के कारण, आपकी त्वचा बहुत सुंदर और सॉफ्ट हो जाएगी।

मुहांसों और फुंसियों पर असरदायक है जायफल – Jaiphal for pimples in hindi

अगर आपकी त्वचा तैलीय है और आपके चेहरे पर एक्‍ने और फुंसियां हैं, तो 1 चम्मच जायफल पाउडर में शहद की कुछ बूंदें मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद अपने चेहरे को धो लें। दो सप्ताह के भीतर, प्रभाव दिखाई देगा। जायफल और दूध दोनों में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो मुँहासे को ठीक करने में मदद करते हैं।

पिगमेंटेशन के लिए जायफल के फायदे – Jaiphal for pigmentation in hindi

जायफल में पाए जाने वाले गुण आपकी त्वचा के रंग को निखारने में मदद करते हैं और पिगमेंटेशन को हटाने के साथ-साथ काले धब्बों को भी दूर करते हैं। यह सूरज की तेज किरणों से त्वचा को हुए नुकसान को भी ठीक करता है। पिगमेंटेशन के लिए पैक बनाने के लिए, एक साफ कटोरी लें और उसमें जायफल पाउडर, दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 8-10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और सुखा लें। फिर मॉइस्चराइजर लगा लें। आपकी त्वचा पहले से ज्यादा ग्लोइंग दिखेगी।

त्‍वचा को एक्‍सफोलिएट करने में जायफल के फायदे – Jaiphal for exfoliating in hindi

जायफल त्वचा को एक्सफोलिएट करके त्वचा को साफ करता है। अपनी मृत त्वचा को साफ़ करने के लिए, जायफल पाउडर में शहद, बेकिंग सोडा और लौंग का तेल, और नींबू का रस एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और धीरे से चेहरे पर स्क्रब करें। 5-10 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

जायफल के फायदे चेहरे के लिए (Jaiphal Benefits For Skin In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration