मेरिज & सेक्स

जानिए क्या होता हनीमून, कैसे मनातें हैं – What Is Honeymoon In Hindi

जानिए क्या होता हनीमून, कैसे मनातें हैं और इससे जुड़ी तमाम बातों के बारे में - What Is Honeymoon In Hindi

Honeymoon kya hota hai हनीमून का अर्थ विवाहोपरांत पति–पत्नी का आनंद विलास या प्रमोदकाल है। भारतीय समाज में अभी कुछ सालों से शादी के बाद हनीमून पर जाना एक नया ट्रेंड बन गया है। शादी के बाद हर एक कपल हनीमून पर जाता है। बस इसकी जगह और तरीका अलग होता है ‘हनीमून‘ यह नाम तो आपने भी बहुत बार सुना होगा जिससे आपके मन में हनीमून में क्या होता है यह सवाल भी आया होगा। शादी के बाद लोग अक्सर हनीमून पर जाने की प्लानिंग करते हैं। बहुत सारे लोग हनीमून मानाने के लिए विदेश भी जाते हैं। लड़के-लड़कियां शादी करने के बाद हनीमून (Honeymoon) पर जाने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित होते हैं। और वे शादी फिक्स होते ही हनीमून मानाने के सपने देखने लगते हैं कपल्स महीनों पहले से ही हनीमून पर जाने की प्लानिंग में लग जाते हैं और बहुत सारी शॉपिंग और तैयारी करते हैं। अक्सर लोगों को हनीमून को लेकर मन में बहुत सारे सवाल होते हैं। जैसे –

  • हनीमून क्या होता है?
  • हनीमून पर क्या होता?
  • हनीमून पर लोग क्या करते हैं?
  • इसे हनीमून क्यों कहते हैं?
  • हनीमून में क्या होता है
  • हनीमून कैसे करते हैं?
  • शादी के बाद हनीमून कैसे करते हैं?
  • हनीमून की रात क्या क्या होता है?
  • कपल हनीमून पर क्यों जाते हैं?
  • हनीमून पर क्या करते हैं?
  • हनीमून पर कुछ भी कैसे करना होता है?

जैसे सवाल आपके भी मन में हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इन सारे सवालों का आसान भाषा में जवाब देने जा रहे हैं। साथ ही आपको विस्तार से समझानें भी जा रहे हैं ताकि अगर आप भी हनीमून प्लानिंग कर रहें हो तो आपके मन में किसी तरह का कोई संशय ना हो।

विषय सूची

1. हनीमून क्या है – What is Honeymoon In Hindi
2. इसे हनीमून क्यों कहा जाता है – Why We Call It Honeymoon In Hindi
3. शादी के बाद हनीमून पर क्यों जाते हैं लोग – Honeymoon par kyu jate hai In Hindi

4. हनीमून में क्या होता है – Honeymoon mein kya hota hai In Hindi

हनीमून क्या है – What is Honeymoon In Hindi

हनीमून क्या है - What is Honeymoon In Hindi

शादी का समय दूल्हे और दुल्हन के लिए अक्सर तनाव और थकान भरा होता है। शादी की लंबी चलने वाली रस्में और परंपराओं के कारण उन्हें बहुत ज्यादा थकान और तनाव हो जाता है। शादी के बाद एक-दूसरे के साथ सांमजस्य बैठा पाना भी थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में शादी के बाद लोग फिजिकली ही नहीं, इमोशनल पक्ष से के दूसरे से जुड़ने के लिए हनीमून ( Honeymoon) पर जाते हैं। हनीमून एक तरह की छुट्टी ही होती है जिस पर शादी के बाद नया जोड़ा जाता है। हनीमून पर घुमना-फिरना, एक-दूसरे को समझना, एक-दूसरे से प्यार करना, रोमांस (romance) और सेक्स (sex) जैसी हर एक चीज होती है। शादीशुदा जीवन की अच्छी शुरुआत के लिए भी लोग हनीमून पर जाते हैं।

(और पढ़े – जानें पहली बार सेक्स के दौरान आनंद का अनुभव कैसा होता है…)

इसे हनीमून क्यों कहा जाता है – Why We Call It Honeymoon In Hindi

इसे हनीमून क्यों कहा जाता है - Why We Call It Honeymoon In Hindi

हनीमून शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले बेबीलोन में किया गया था। इसका इस्तेमाल करीब 4000 साल पहले से किया जा रहा है। दरअसल बेबीलोन में शादी के बाद दुल्हन के पिता दूल्हे को शादी के एक महीने बाद तोहफे में एक तरह की शहद से बनीं शराब देते थे। इसे बेबीलोन के लूनर कैलेंडर के हिसाब से दिया जाता था। बेबीलोन में इस महीने को हनीमंथ भी कहते थे। धीरे-धीरे हनीमंथ से यह शब्द हनीमून (Honeymoon) हो गया। शादी के बाद अक्सर लोग एक-दूसरे को समझने और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए घूमने जाते हैं। इस दौरान वे परिवार से दूर सिर्फ और सिर्फ एक-दूसरे के साथ रहते हैं धीरे-धीरे इसे भी हनीमून की संज्ञा दी जाने लगी।

(और पढ़े – शादी करना क्यों जरूरी है, फायदे और नुकसान…)

शादी के बाद हनीमून पर क्यों जाते हैं लोग – Honeymoon par kyu jate hai In Hindi

अक्सर देखा जाता है कि नए-नवेले दूल्हा दुल्हन जब हनीमून मनाने के लिए जाते है तो उनके मन में अलग-अलग तरह की बातें, परेशानियां, जैसे हनीमून पर क्या करते हैं, honeymoon में क्या-क्या होता है, हनीमून पर क्या करे की स्थिति उत्पन्न होती रह‍ती है। इसलिए आइये जानतें है शादी के बाद हनीमून पर क्यों जाते हैं लोग।

(और पढ़ें – शादी के बाद महिला के शरीर में परिवर्तन)

आराम करने के लिए समय देता है हनीमून – Honeymoon To Relax After Wedding In Hindi

आराम करने के लिए समय देता है हनीमून - Honeymoon To Relax After Wedding In Hindi

हमारे समाज में शादी-ब्याह जैसी चीजें काफी थका देने वाली और लंबी चलने वाली प्रक्रिया होती है। बहुत सारे कपल्स (couple) अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताना चाहते हैं। हनीमून (Honeymoon) उन्हें एक मौका देता है कि वे एक साथ रिलैक्स कर सकें।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के आसान तरीके…)

खुशी मनाने का तरीका है हनीमून – Honeymoon To Celebrate After Wedding In Hindi

खुशी मनाने का तरीका है हनीमून - Honeymoon To Celebrate After Wedding In Hindi

सगाई और रिलेशनशिप के एक लंबे समय, पार्टी, शादी की रस्मों आदि के बाद आखिरकार आप एक-दूसरे को हो जाते हैं। इसी बात की खुशी मनाने के लिए भी लोग हनीमून (Honeymoon) पर जाते हैं।

(और पढ़े – शादी की पहली रात के रोमांस बढ़ाने के टिप्स…)

एक-दूसरे को समझने के लिए कपल हनीमून पर जाते हैं – Honeymoon To Adjust After Wedding In Hindi

एक-दूसरे को समझने के लिए कपल हनीमून पर जाते हैं - Honeymoon To Adjust After Wedding In Hindi

शादी के बाद महिलाओं को अपना बहुत कुछ बदलना पड़ता है। यहां तक की भारतीय समाज में तो उन्हें अपना नाम तक बदलना पड़ता है। ऐसे में शादी के बाद एक-दूसरे को समझने और बदलती हुई परिस्थितियों में ढ़लने के लिए भी लोग हनीमून पर जाते हैं।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन में शारीरिक संबंध (सेक्स) का महत्व…)

शादी के बाद प्यार और सेक्स करने के लिए मनाते हैं हनीमून – Honeymoon to Make Love After Wedding In Hindi

शादी के बाद प्यार और सेक्स करने के लिए मनाते हैं हनीमून - Honeymoon to Make Love After Wedding In Hindi

आप शादी से पहले सिंगल रहे हैं। आपने अपना बिस्तर (bed) कभी भी किसी से शेयर नहीं किया, आपको दूसरे व्यक्ति के साथ सोने की आदत नहीं हैं। आप लंबे समय से परिवार से दूर रह रहे हैं। आपको दूसरों की फिक्र नहीं होती है। आप औरों की केयर नहीं करते और कोई और व्यक्ति आपकी केयर नहीं करता है। लेकिन शादी के बाद ये सारी चीजें बदल जाती है। आपको किसी और व्यक्ति से साथ अपना बेड, अपनी अलमारी, अपना प्यार (love), केयर और यहां तक अपनी बॉडी सब कुछ शेयर करना होता है। इस चीज को आप खुशी से करें उसके लिए आपको कुछ समय एक साथ बिताना बेहद जरूरी होता है। हनीमून पर आप अपने पार्टनर से एक तरह से अपनाना सीखते हैं।

(और पढ़े – फर्स्ट टाइम सेक्स टिप्स महिला और पुरुष दोनों के लिए…)

हनीमून पर फिजिकल होने के लिए मिलता है पर्याप्त समय – Honeymoon To Have Sex After Wedding In Hindi

हनीमून पर फिजिकल होने के लिए मिलता है पर्याप्त समय - Honeymoon To Have Sex After Wedding In Hindi

शादी के बाद फर्स्ट नाइट (first night) दूल्हे और दुल्हन की पहली रात होती है जो एक साथ होती है। लेकिन 65 प्रतिशत लोगों का मानना है कि वे फर्स्ट नाइट में सेक्स नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे असहज, थके हुए और तनाव में होते हैं। हनीमून (Honeymoon) के दौरान वे एक-दूसरे के साथ रहते हैं, समय बिताते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं। ऐसे में सेक्स करने संबंधित उनके मन में जितनी भी घबराहट होती है वह खत्म हो जाती है। हनीमून के दौरान पार्टनर आराम से सेक्स कर सकते हैं और फिजिकल इंटीमेसी (physical intimacy) का मजा ले सकते हैं।

(और पढ़े – फर्स्ट नाईट की सेक्स लाइफ को यादगार बनाने के आसन टिप्स…)

हनीमून में क्या होता है – Honeymoon mein kya hota hai In Hindi

हनीमून में क्या होता है - Honeymoon mein kya hota hai In Hindi

हनीमून (Honeymoon) पर पार्टनर एक-दूसरे के साथ रहते हैं, जरूरतों को समझते हैं, प्यार (love) करते हैं, सेक्स करते हैं, भविष्य को लेकर योजनाएं बनाते हैं। एक-दूसरे की कमियों और खूबियों से भी वाकिफ होते हैं। तभी तो कहा जाता है कि एक बेहतर और परफेक्ट हनीमून के लिए बहुत ज्यादा पैसे की नहीं बल्कि प्यार और आपसी समझ की जरुरत होती है।

(और पढ़ें – लड़की ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं जानने का आसन तरीका)

हनीमून मनाने के तरीके – Honeymoon manane ke tarike

हनीमून मनाने के तरीके - Honeymoon manane ke tarike

विवाहित जोड़ों के जीवन में हनीमून एक महत्वपूर्ण क्षण है। इसमें कपल कुछ दिनों के लिए किसी खास जगह घूमने जाते हैं। इसमें दो नए लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं। हनीमून की तैयारी या योजना बनाते समय, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि होटल के कमरे में समय बिताने के बजाय, आपको कहीं बाहर भी घूमने का मोका मिले।

हनीमून मनाने के तरीके के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है –

एक दूसरे की मालिश से शुरू करें

हनीमून की जगह पहुंचने के बाद आप यात्रा से थक जाते हैं। इस थकान से छुटकारा पाने के लिए, आपको हनीमून मानाने की शुरुआत मालिश से करनी चाहिए। इसके लिए, आप दोनों को “कपल मसाज” लेनी चाहिए। इससे आपको आराम मिलेगा और आपका मूड प्यार और आगे के रोमांच के लिए तैयार होगा। (और पढ़ें – थकान दूर करने के घरेलू उपाय)

अपने कमरे में एक दूसरे के साथ समय बिताएं

हनीमून के पहले एक दिन, आप बस अपने कमरे में एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करें। बाहर जाने के बजाय, आपको होटल के कमरे में ही खाना खाना चाहिए। इस दौरान आपको कुछ ऐसा ऑर्डर करना चाहिए जो आपके सेक्स के मूड को रोमांटिक बना दे, जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और अगर आप वाइन पीते हैं, तो आप भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं। यदि आप अपने साथी की पसंद को जानते हैं, तो आप उनकी पसंद का भोजन आर्डर कर सकते हैं। (और पढ़ें – सेक्स पोजीशन)

पढ़िए एक कामुक किताब

हनीमून के लिए एक कामुक किताब अपने साथ रखें। फिर इस पुस्तक को एक साथ पढ़ें या एक साथी दूसरे को पुस्तक पढ़कर सुना सकता है। यह आपको अपने हनीमून के लिए तैयार करता है और आपके दिमाग में नए रोमांचकारी विचार लाता है। ऐसा करने से आप दोनों हनीमून के लिए सही मूड में होंगे और आने वाले रोमांटिक पलों के लिए तैयार होंगे।

पार्टनर पर फोकस करें

हनीमून पर, आप अपने सामाजिक दुनिया के बारे में भूल जाते हैं और केवल एक दूसरे पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। आप क्या कर रहे हैं, इन बातों को एक-दूसरे तक सीमित रखें और फेसबुक आदि पर साझा करने में जल्दबाजी न करें। इस समय, आपको केवल अपने साथी से बात करने के बारे में अधिक सोचना चाहिए। ये पल आपके जीवन के खास पल होते हैं, इसमें आप अपने व्यक्तित्व को बनाए रखते हैं। यह समय एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं और बार-बार मोबाइल फोन पर व्यस्त रहने की तुलना में कुछ समय के लिए मोबाइल को स्विच ऑफ करना बेहतर होगा। (और पढ़ें – महिलाओं को उत्तेजित करना)

कुछ नया करने का प्रयास करें

समुद्र तट पर दिन बिताने के लिए एक साथी के साथ ट्रैकिंग (छोटी पहाड़ी पर चलना) जैसी साहसिक खेल यात्रा की कोशिश करना बेहतर होगा। अगर आपको एडवेंचर स्पोर्ट्स पसंद है, तो आप किसी ऐसी जगह जाएं जहां आप दोनों को कुछ नया और रोमांचकारी महसूस हो। इस समय, आपको किसी ऐसी जगह पर जाने की कोशिश करनी चाहिए जहाँ आप दोनों एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे बढ़ते हैं। इससे आप दोनों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ेगा और एक-दूसरे के करीब होने से आप प्यार का एहसास भी कर पाएंगे।

(और पढ़े – लंबा जीवन जीने के लिए सेक्‍स का महत्‍व…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration