सौंदर्य उपचार

ऑयली स्किन के लिए होममेड मॉइस्चराइजर – Homemade Moisturizer For Oily Skin In Hindi

ऑयली स्किन के लिए होममेड मॉइस्चराइजर - Homemade Moisturizer For Oily Skin In Hindi

Homemade Moisturizer For Oily Skin In Hindi: फेस पर अधिक तेल का दिखाई देना ऑयली स्किन की निशानी है, जो आपके लुक्स को ख़राब कर देता है। ऑयली स्किन की समस्या गर्मियों में अधिक परेशान करती है, आप इससे छुटकारा पाने के लिए होममेड मॉइश्चराइजर इस्तेमाल कर सकते है। आज हम आपको ऑयली स्किन के लिए होममेड मॉइश्चराइजर के बारे में बताएंगे।

घर पर स्किन मॉइश्चराइजर बनाना बहुत ही आसान होता है, इसे घर में उपलब्ध सामग्री से ही तैयार कर सकते है। ऑयली स्‍किन भी अपनी नमी खो देती है जिसकी वजह से इसे मॉइस्‍चराइज करने की जरूरत होती है। होममेड मॉइश्चराइजर स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ स्किन को पोषण भी देते है।

आइये ऑयली स्किन के लिए मॉइश्चराइजर को बनाने के तरीके को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

ऑयली स्किन के लिए घर पर बने मॉइश्चराइजर – Homemade Moisturizer For Oily Skin In Hindi

ऑयली स्किन के लिए घर पर बने मॉइश्चराइजर - Homemade Moisturizer For Oily Skin In Hindi

तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप निम्न होममेड मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।

(और पढ़ें – मॉइस्चराइजर क्या होता है, लगाने का तरीका, विधि और फायदे)

दूध और ऑलिव ऑयल से बना स्किन मॉइस्‍चराइजर – Milk and olive oil Skin moisturizer in Hindi

दूध और ऑलिव ऑयल से बना स्किन मॉइस्‍चराइजर - Milk and olive oil Skin moisturizer in Hindi

स्किन को मॉइस्‍चराइजर करने के लिए दूध और ऑलिव ऑयल का मिश्रण बहुत ही फायदेमंद होता है। जैतून के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन E होता है। एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को इन्फेक्शन से बचाये रखता है। जैतून के तेल को मॉइस्‍चराइजर के रूप में उपयोग किया जा सकता है। दूध में स्किन को ड्राई होने से रोकने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आप ¼ कप ताजा दूध लेकर इसमें दो तीन चम्मच शुद्ध ऑलिव ऑयल और 2-3 बूंद नींबू के रस को मिला लें। अब इसे अपनी स्किन पर लगाएं।

एलोवेरा जेल से बना होममेड मॉइश्चराइजर – Aloe vera gel Homemade skin moisturizer in Hindi

एलोवेरा जेल से बना होममेड मॉइश्चराइजर - Aloe vera gel Homemade skin moisturizer in Hindi

एलोवेरा जेल से घर पर मॉइश्चराइजर बनाया जा सकता है। यह स्किन पोर्स को खोल देता है और त्वचा को नरम करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेटेड (skin hydrated) रखने में सहायक होता है और स्किन की जलन को ठीक करता है। यह ड्राई स्किन (शुष्क त्वचा) का इलाज करने में बहुत प्रभावी है।

एलोवेरा एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को सही दिशा में नमी प्रदान करते हैं, जिससे स्किन अच्छी तरह से हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा, यह त्वचा के पीएच स्तर को भी बनाए रखता है जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और इसे नरम और सुंदर बनाता है।

घर पर मॉइश्चराइजर बनाने के लिए आप आप सबसे पहले ताजे एलोवेरा को लेकर इसमें एक चम्मच गुलाब जल, जोजोबा ऑयल और एक चम्मच पानी को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे स्किन पर लगाएं।

नारियल तेल से बनाएं होममेड मॉइश्चराइजर – Coconut Oil skin moisturizer in Hindi

नारियल तेल से बनाएं होममेड मॉइश्चराइजर - Coconut Oil skin moisturizer in Hindi

नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर की तरह कार्य करता है आप नारियल तेल का उपयोग अपने हाथों पैरों और कोहनी के लिए एक मॉश्चराइजर के रुप में कर सकते हैं। आप इस तेल का इस्तेमाल अपने चेहरे पर भी कर सकते हैं लेकिन यह उन लोगों के लिए सही नहीं होता जिन लोगों की स्किन बहुत ऑयली होती है।

आप नारियल तेल का उपयोग अपनी फटी हुई एड़ी को सही करने के लिए भी कर सकते हैं आपको बस इतना करना है कि अपनी फटी हुई एड़ियों में नारियल के तेल को अच्छी तरह से लगाकर मोज़े पहन लेना है और रात भर के लिए ऐसे ही सो जाना है।

ग्लिसरीन और गुलाब जल से बना होममेड स्किन मॉइस्चराइजर – Glycerin and rose water Homemade skin moisturizer in Hindi

ग्लिसरीन और गुलाब जल से बना होममेड स्किन मॉइस्चराइजर - Glycerin and rose water Homemade skin moisturizer in Hindi

ग्लिसरीन एक प्राकृतिक हुमेक्टैंट (humectants) है। हुमेक्टैंट वह लोशन या क्रीम है, जो त्वचा में सूखापन को रोकने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसलिए ग्लिसरीन त्वचा में नमी और पानी को बनाए रखने में मदद करता है। ग्लिसरीन को उपयोग में लाना आसान है, और इसके परिणाम पहली बार में ही दिखने लगते हैं।

गुलाब का जल और ग्लिसरीन का मिश्रण, आपके चेहरे के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइज़र है, जिसका उपयोग किसी भी समय (दिन या रात) क्रीम का उपयोग करने से पहले अपनी त्वचा पर किया जा सकता है।

ऑयली स्किन के लिए खीरे के रस से बना होममड मॉइश्चराइजर – Cucumber Juices Moisturizer For Oily Skin In Hindi

ऑयली स्किन के लिए खीरे के रस से बना होममड मॉइश्चराइजर - Cucumber Juices Moisturizer For Oily Skin In Hindi

यदि आप ऑयली स्किन से परेशान है तो स्किन मॉइश्चराइजर के रूप में ककड़ी के रस का उपयोग कर सकते है। खीरा में अधिक मात्रा में पानी होता है जो स्किन से ऑयल को हटाकर त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें कैरोटीन, विटामिन सीविटामिन ए, ल्यूटिन आदि एंटी-ऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं। खीरा त्वचा को मूक्त मूलकों से बचाता है और त्वचा की सारी समस्याओं को खत्म करने के लिए बेहद लाभकारी होता है।  इसलिए आप खीरे के रस के साथ गुलाब जल को मिलाकर फेस पर लगाएं। इससे ऑयल को कंट्रोल किया जा सकता है।

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर बनाएं होममड मॉइश्चराइजर – Rose petals Homemade skin moisturizer in Hindi

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर बनाएं होममड मॉइश्चराइजर - Rose petals Homemade skin moisturizer in Hindi

गुलाब की पंखुड़ियों से मॉइश्चराइजर बनाने के लिए आप सबसे पहले रोज वाटर लेकर इसमें गुलाब की पंखुड़ियों को डालें। अब इस थोड़ी देर के लिए उबाल कर छान लें। जब यह ठंडा हो जाएँ तो इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल को मिला लें। फिर इस मॉइश्चराइजर को स्किन पर लगाएं। इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा।

शहद से बनाएं स्किन मॉइस्चराइजर – Make skin moisturizer with honey in Hindi

शहद से बनाएं स्किन मॉइस्चराइजर - Make skin moisturizer with honey in Hindi

शहद में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इन गुणों के कारण शहद का उपयोग ऑयली त्‍वचा को दूर करने के घरेलू उपाय के रूप में उपयोग किया जाता है। शहद त्‍वचा को प्राकृतिक नमी दिलाने में सहायक होता है साथ ही त्‍वचा में मौजूद तेल को हटाने में मदद करता है। तेलीय त्‍वचा के उपचार के लिए आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। शहद की पतली परत को अपने चेहरे में लगाएं। लगभग 10 मिनिट के बाद या सूखने के बाद अपने चेहरे को गर्म पानी से अच्‍छी तरह साफ कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में आपको ऑयली त्‍वचा से छुटकारा मिल जाएगा और स्किन मॉइश्चराइज रहेगी।

घर पर मॉइस्चराइजर बनाएं शीया बटर और विटामिन ई से – Make skin moisturizer with Shea Butter and Vitamin E in Hindi

घर पर मॉइस्चराइजर बनाएं शीया बटर और विटामिन ई से - Make skin moisturizer with Shea Butter and Vitamin E in Hindi

शीया बटर चेहरे और शरीर के लिए एक प्रभावी मॉइस्‍चराइजर का काम करता है। शीया बटर में मौजूद वसा त्‍वचा की बहुत सी समस्‍याओं को दूर करता है। जैसे त्‍वचा को हाइड्रेट रखना और त्‍वचा में प्राकृतिक नमी को बनाए रखना। इसके लिए आप एक चम्मच विटामिन ई तेल लेकर इसमें तीन चम्मच शिया बटर को मिला लें। इसे थोड़ी देर गर्म करके ठंडा कर लें और फिर स्किन पर लगाएं। इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है और स्किन मॉइस्‍चराइज हो जाती है।

ऑयली स्किन के लिए होममेड मॉइस्चराइजर (Homemade Moisturizer For Oily Skin In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration