बालो का गिरना

बालों में इस तरीके से लगाएंगे दही और अंडा तो बनेंगे मजबूत और सिल्की

अंडा और दही के फायदे हेयर ग्रोथ में - Egg And Curd For Hair Growth In Hindi

Egg And Curd For Hair Growth In Hindi: अंडा और दही दोनों ही कई प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों से भरे हुए है, इसलिए इन दोनों का उपयोग बालों में करना बहुत ही लाभदायक होता है। आज हम आपको अंडा और दही के फायदे हेयर ग्रोथ में किस प्रकार सहायक है इसके बारे में बताएंगे।

हर कोई चाहता है कि उसके बाल काले, घने और लंबे हो इसलिए वह सभी प्रकार की कोशिशों को करता है। यदि आप भी बाजारों में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट को लगा लगा कर थक गए है तो हम आपको अंडा और दही से बने होममेड हेयर मास्क के बारे में बताएंगे।

आइये अंडा और दही के फायदे हेयर ग्रोथ के लिए विस्तार से जानते है।

अंडा के फायदे बालों के लिए – Benefits of egg for hair in Hindi

अंडा के फायदे बालों के लिए - Benefits of egg for hair in Hindi

अंडा में प्रोटीन, सल्फर और एल लाइसिन ( L-Lysine) होता है।

प्रोटीन स्वस्थ बालों के निर्माण के लिए प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि हमारे बाल लगभग 70 प्रतिशत कैराटीन से बने होते हैं, जो एक प्रकार का प्रोटीन है। जब बालों में कैराटीन लगाया जाता है, तो यह अस्थाई रूप से बालों की स्थिति में सुधार भी करता है। कच्चे अंडे होम हेयर कंडीशनिंग ट्रीटमेंट में इसी कारण से उपयोग किए जाते हैं।

सल्फर- सल्फर ज्यादा ऐल्केन यानि अंडे की सफेदी में पाया जाता है। यह स्वस्थ बालों के लिए बहुत अच्छा काम करता है। जिससे प्रोटीन मजबूत और अघुलनशील होता है।

एल लाइसिन- एल लाइसिन एक अमीनो एसिड है, जो अंडे में भी पाया जाता है। ये उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अपने बालों का विकास करना चाहते हैं। बता दें कि एल लाइसिन शरीर खुद उत्पादित नहीं करता, इसलिए इसे आहार के जरिए प्राप्त करना होता है। अंडे की जर्दी भी बायोटीन का मुख्य स्त्रोत है। जो स्वस्थ बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बायोटीन की मदद से बालों का सूखापन खत्म होता है और बाल भी टूटने से बचते हैं।

(और पढ़ें – बालों में अंडा लगाने का तरीका और फायदे)

दही के फायदे बालों के लिए – Benefits of yogurt for hair in Hindi

दही के फायदे बालों के लिए - Benefits of yogurt for hair in Hindi

दही एक आम प्राकृतिक बाल देखभाल घटक है। यह विटामिन और फैटी एसिड में समृद्ध है जो बालों के  स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, यह बालों के विकास के लिए अच्छा है। दही कैल्शियमप्रोटीन, और विटामिन का एक अच्छा स्रोत है। यह पाचन में भी मदद करता है और शरीर को ठंडा करता है। इसके अलावा विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के साथ हमारी त्वचा और बालों को लाभ पहुंचाने के लिए दही का उपयोग हमारे सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जा सकता है। बालों के लिए दही का उपयोग रासायनिक कंडीशनर के स्थान पर करना बेहतर तरीका है। आइये दही को बालों में उपयोग करने के फायदे को जानते हैं।

(और पढ़ें – बालों के लिए दही का उपयोग और लगाने का तरीका)

अंडा और दही को बालों में उपयोग का तरीका – Egg And Curd For Hair Growth In Hindi

अंडा और दही को बालों में उपयोग का तरीका - Egg And Curd For Hair Growth In Hindi

दही और अंडा से बना हेयर मास्क बालों के विकास में मदद करता है। इसे बनाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप एक अंडा को फोड़कर उसकी जर्दी को एक कटोरी में निकाल लें।
  • अब इस अब कटोरी में दो चम्मच दही को मिला लें।
  • फिर इस पेस्ट को अपने सूखे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • जब इस मास्क से बाल पूरी तरह ढक जाएँ तो बालों को सूखने दें।
  • अब इसे लगाने के बाद 20-30 मिनिट तक सूखने दें।
  • उसके बाद आप इसे ठंडे पानी और शैम्पू से धो लें।

(और पढ़े – रूखे और बेजान बालों की देखभाल के लिए 13 घरेलू उपाय)

अंडा और दही लगाने के फायदे – Egg and yogurt Benefits for hair in Hindi

अंडा और दही लगाने के फायदे - Egg and yogurt Benefits for hair in Hindi

बालों में इस हेयर मास्क को लगाने से निम्न लाभ होते है।

  • यह हेयर मास्क बालों को लंबा बनाने में मदद करता है।
  • सिर के डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए दही बहुत मदद करता हैं, दही में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो सिर को साफ करके डैंड्रफ को खत्म कर देता हैं।
  • अंडा और दही का यह मास्क आपके बालों को ठंडा करके लम्बे समय के लिए मॉइस्चराइज करने में मदद करता हैं।
  • अंडे के कंपाउंड्स में मौजूद ल्यूटिन बालों को हाइड्रेट करते हैं, जो बालों की इलास्टिसिटी के लिए अच्छा है।
  • यह सिर के स्वास्थ में सुधार करता हैं जो कि बालों को झड़ने से रोकता हैं।
  • दही और अंडा से बाल धोने के फायदे आपके सिर के ph मान में संतुलन बनाये रखता हैं।
  • बालों की चमक बढ़ाने के लिए अंडा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
  • यह आपके सिर में ठंडाई को बनाये रखता हैं जो कि बालों को जड़ों से मजबूत और घना करता हैं

(और पढ़े – बालों को लंबा और घना करने के घरेलू उपाय)

अंडा और दही का उपयोग बालों में कितनी बार करना चाहिए – Anda aur dahi ka upyog balo me kitni bar karna chahiye

अंडा और दही का उपयोग बालों में कितनी बार करना चाहिए – Anda aur dahi ka upyog balo me kitni bar karna chahiye

ये आपके ऊपर निर्भर करता है, कि आप बालों से जुड़ी कौन सी समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं। आमतौर पर अंडे और दही का हेयर मास्क बालों पर दो सप्ताह या फिर महीने में एक बार लगाने से भी बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अंडे की जर्दी का उपयोग महीने में एक बार किया जा सकता है, वहीं अंडे की सफेदी का इस्तेमाल हर दो सप्ताह में एक बार कर सकते हैं।

(और पढ़े – बालों को सिल्की बनाने के घरेलू उपाय)

बालों से अंडा और दही की गंध कैसे हटाएं – How To Get Rid Of Egg and yogurt Smell After Hair Wash In Hindi

बालों से अंडा और दही की गंध कैसे हटाएं – How To Get Rid Of Egg and yogurt Smell After Hair Wash In Hindi

बाल धोने के बाद भी अगर बालों में अंडे और दही की की स्मैल आए, तो दालचीनी और शहद इसके लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। इसके लिए एक कप गरम पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर 30 मिनट तक के लिए रखें। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं और अपने बालों पर कम से कम 45 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। बाद में बालों को शैंपू से धोने से अंडे की गंध भाग जाएगी।

(और पढ़े – बालों को तेजी से बढ़ाने के घरेलू उपाय)

अंडा और दही के फायदे हेयर ग्रोथ में (Egg And Curd For Hair Growth In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration