सेक्स एजुकेशन

लड़कियां भी होती है स्वप्न दोष की शिकार, जानिए कारण – Women Have Wet Dreams in Hindi

लड़कियां भी होती है स्वप्न दोष की शिकार, जानिए कारण - Can Women Have Wet Dreams in Hindi

Swapandosh in female in Hindi क्या लड़कियों को भी स्वप्न दोष होता है? स्वप्नदोष या वेट ड्रीम्स एक ऐसा शब्द या घटना है जिसे हम आमतौर पर पुरुषों से जोड़कर देखते हैं। विज्ञापनों में भी पुरुषों के स्वप्नदोष के बारे में ही बात की जाती है इसलिए हमें कभी यह मालूम नहीं चल पाता है कि महिलाओं को स्वप्नदोष होता है कि नहीं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं नींद में अपनी योनि में गीलेपन या चिकनाहट (lubrication) का अनुभव करती हैं। क्या यह स्वप्न दोष है या कुछ और। अगर आप जानना चाहती हैं कि स्त्रियों को भी स्वप्नदोष होता है, लड़की को नाईट फॉल कैसे होता है तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़कियां भी होती है स्वप्न दोष की शिकार, जानिए प्रमुख कारण।

विषय सूची

  1. लड़कियों में स्वप्न दोष क्या है? – Swapandosh In Female In Hindi
  2. स्वप्न दोष, स्लीप ऑर्गेज्म और नोक्टर्नल इमिशन में क्या अंतर है – difference in Wet dream, sleep orgasm or nocturnal emission in Hindi
  3. महिलाओं को स्वप्न दोष किस समय होता है – ladkiyo ko swapandosh kis time hota hai in Hindi
  4. क्या लड़कियों को स्वप्न दोष किशोरावस्था में होता है – kya ladkiyo ko swapandosh puberty mein hota hai in hindi
  5. क्या महिलाओं को भी स्वप्न दोष होता है – Kya mahilao ko bhi Wet dream hota hai in hindi
  6. क्या महिलाओं को स्वप्न दोष का पता नहीं चलता – Kya mahilao ko swapandosh ka pata nhi chalta in Hindi
  7. क्या लड़कियों को हर समय स्वप्न दोष होना सामान्य है? – Is it normal to have wet dreams all the time in Hindi
  8. लड़कियों को स्वप्न दोष होने पर क्या करना चाहिए – Wet dream hone par kya karna chahiye in hindi
  9. महिलाओं को स्वप्न दोष होने का क्या मतलब है – Wet dream hone ka matlab in hindi
  10. लड़कियां स्वप्न दोष से कैसे बचें – ladkiya swapndosh se kaise bache in Hindi

लड़कियों में स्वप्न दोष क्या है? – Swapandosh In Female In Hindi

लड़कियों में स्वप्न दोष क्या है? - Swapandosh In Female In Hindi

जब कोई लड़की नींद में स्खलित (ejaculate) हो जाती है या फिर उसकी योनि से तरल पदार्थ (vaginal fluids) का स्राव होता है तो उसे स्वप्न दोष कहते हैं। आमतौर पर रात में लड़कियों की योनि अत्यधिक संवेदनशील (hypersensitive) हो जाती है क्योंकि रात में योनि और आसपास के क्षेत्र में रक्त का प्रवाह (blood flow) बढ़ जाता है। इसलिए रात में आपकी योनि में अधिक उत्तेजना (stimulation) होती है और आपको स्वप्न दोष हो जाता है। इसके अलावा आपको नींद में ही ऑर्गेज्म होने की संभावना भी होती है, हालांकि आपको इसका पता तब चलता है जब आपकी नींद खुलती है।

(और पढ़े – स्वप्नदोष रोकने के घरेलू उपाय…)

स्वप्न दोष, स्लीप ऑर्गेज्म और नोक्टर्नल इमिशन में क्या अंतर है – Difference in Wet dream, sleep orgasm or nocturnal emission in Hindi

स्वप्न दोष, स्लीप ऑर्गेज्म और नोक्टर्नल इमिशन में क्या अंतर है - difference in Wet dream, sleep orgasm or nocturnal emission in Hindi

वास्तव में स्वप्न दोष (Wet dream), स्लीप ऑर्गेज्म और नोक्टर्नल इमिशन अलग अलग चीज नहीं है। बल्कि स्वप्न दोष को ही इन अलग अलग नामों से जाना जाता है। अगर आपसे कोई नोक्टर्नल इमिशन (nocturnal emission) या स्लीप ऑर्गेज्म के बारे में बात करता है तो आपको यह समझना चाहिए कि वह आपसे स्वप्न दोष के बारे में बात कर रहा है। स्वप्न दोष में आमतौर पर पता ही नहीं चल पाता है कि योनि कब गीली (Wet) या चिकनी हो गई।

(और पढ़े – स्लीप ऑर्गैज्म क्या होता है, कारण और बचने के उपाय…)

महिलाओं को स्वप्न दोष किस समय होता है – Ladkiyo ko swapandosh kis time hota hai in Hindi

महिलाओं को स्वप्न दोष किस समय होता है – ladkiyo ko swapandosh kis time hota hai in Hindi

आमतौर पर रात में महिलाएं जब सोती हैं तो आरईएम चरण की नींद (REM sleep) के दौरान उन्हें स्वप्न दोष होता है। वास्तव में आरईएम स्लीप एक प्रकार की नींद है जिसमें रात में आप रात में अधिक सपने देखती हैं, आपकी शारीरिक हलचल (bodily movement) बढ़ जाती है और आपकी नाड़ी (pulse) और सांसों की गति तेज हो जाती है। वह नींद में बार बार होता है। आरईएम (REM) को तेजी से आंखें हिलाना यानि रैपिड आई मूवमेंट कहते हैं।

(और पढ़े – जानिए सपने में सेक्स का मतलब और अर्थ…)

क्या लड़कियों को स्वप्न दोष किशोरावस्था में होता है – Kya ladkiyo ko swapandosh puberty mein hota hai in Hindi

क्या लड़कियों को स्वप्न दोष किशोरावस्था में होता है - kya ladkiyo ko swapandosh puberty mein hota hai in hindi

शोध में पाया गया है कि लड़कियों को स्वप्न दोष आमतौर पर किशोरावस्था (puberty) के दौरान होता है क्योंकि इस दौरान आपके शरीर में कुछ बड़े हार्मोनल परिवर्तन होते हैं और आपकी यौन परिपक्वता को प्रभावित करते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि स्वप्न दोष सिर्फ किशोरावस्था में ही हो। वयस्क महिला और पुरुषों को भी कामुक सपने (erotic dreams) आते हैं और वे स्वप्न दोष के शिकार हो जाते हैं। विशेष रुप से यौन रुप से सक्रिय (sexually active) वयस्क महिलाएं और पुरुष सबसे ज्यादा स्वप्न दोष का शिकार होते हैं। माना जाता है कि जैसे जैसे आप बड़े होते हैं, स्वप्न दोष उतनी ही अधिक बार होने लगता है। इसका कारण यह है कि किशोरावस्था (puberty) के विपरीत हार्मोन का स्तर नियंत्रण से बाहर नहीं होता है।

(और पढ़े – लड़कियों में किशोरावस्था (टीनएज) में दिखने लगते हैं ये लक्षण…)

क्या महिलाओं को भी स्वप्न दोष होता है – Kya mahilao ko bhi Wet dream hota hai in Hindi

क्या महिलाओं को भी स्वप्न दोष होता है - Kya mahilao ko bhi Wet dream hota hai in hindi

क्या महिलाएं को भी स्वप्न दोष होता है, यह इंटरनेट पर सबसे अधिक बार सर्च किया गया सवाल है। जी हाँ ये सच है महिलाओं और लड़कियों को भी स्वपन दोष होता है। वास्तव में पुरुषों की तरह महिलाओं को भी स्वप्न दोष होता है। शोध से पता चलता है कि 21 साल की उम्र में ज्यादातर लड़कियां स्वप्न दोष का शिकार होती हैं। इसके अलावा 1986 में जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार कॉलेज जाने की उम्र वाली 37 प्रतिशत महिलाओं ने नींद में कम से कम एक बार स्वप्न दोष का अनुभव जरुर किया। यह अध्ययन दर्शाता है कि महिलाओं को स्वप्न दोष होना कोई नई बात नहीं हैं।

(और पढ़े – महिलाओं में सेक्स समस्याओं के बारे जानकारी…)

क्या महिलाओं को स्वप्न दोष का पता नहीं चलता – Kya mahilao ko swapandosh ka pata nhi chalta in Hindi

क्या महिलाओं को स्वप्न दोष का पता नहीं चलता - Kya mahilao ko swapandosh ka pata nhi chalta in Hindi

आमतौर पर महिलाओं में स्वप्न दोष का पता लगाना काफी मुश्किल होता है। वास्तव में यह जरूरी नहीं है कि महिलाओं को स्वप्न दोष के दौरान ऑर्गेज्म की प्राप्ति हो ही। पुरुषों को जब नींद में स्वप्न दोष होता है तो आर्गेज्म के कारण उन्हें इसका पता चल जाता है क्योंकि उनका वीर्यपात (semen) उनके कपड़ों और बेडशीट में लगा होता है। लेकिन महिलाओं की योनि में सिर्फ तरल पदार्थों (vaginal fluid) की उपस्थिति से यह कहना मुश्किल होता है कि उन्हें ऑर्गेज्म हुआ था। इसके बजाय योनि से स्राव होने का सामान्य सा मतलब यह हो सकता है कि आप ऑर्गेज्म तक पहुंचे बिना यौन रुप से उत्तेजित हो गयी थीं।

(और पढ़े – चरम सुख (ऑर्गेज्म) का अनुभव कैसा होता है…)

क्या लड़कियों को हर समय स्वप्न दोष होना सामान्य है? – Is it normal to have wet dreams all the time in Hindi

क्या लड़कियों को हर समय स्वप्न दोष होना सामान्य है? - Is it normal to have wet dreams all the time in Hindi

अगर आप अपने किशोरावस्था या युवावस्था में हैं तो आपको स्वप्न दोष होना सामान्य हो सकता है। लेकिन जब आप वयस्क (adult) हो जाती हैं तो हर समय स्वप्न दोष होना बहुत सामान्य नहीं है। हालांकि चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह बहुत ज्यादा असामान्य (abnormal) भी नहीं है। जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ी है, हमारे हार्मोन का स्तर घटता जाता है जो हमारे स्वप्न दोष की तीव्रता (frequency) को प्रभावित करता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वयस्क होने के बाद आपको एक बार भी स्वप्न दोष नहीं होगा।

अगर आप बहुत अधिक स्वप्न दोष होने के कारण चिंतित हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसके अलावा थेरेपिस्ट भी आपको स्वप्न दोष का कारण बता सकते हैं।

(और पढ़े – सेक्स और उम्र का आपस में संबंध…)

लड़कियों को स्वप्न दोष होने पर क्या करना चाहिए – Wet dream hone par kya karna chahiye in Hindi

लड़कियों को स्वप्न दोष होने पर क्या करना चाहिए - Wet dream hone par kya karna chahiye in hindi

वास्तव में यह स्थिति पर निर्भर करता है कि स्वप्न दोष होने पर आपको क्या करना चाहिए। स्वप्न दोष होने पर आपको शर्मिंदगी (embarrassment) महसूस नहीं करनी चाहिए। यह पूरी तरह सामान्य होता है इसलिए आप इसे मजेदार बना सकती हैं। अगर आप स्वप्न दोष के साथ सहज हैं तो अपनी कामुक कल्पनाओं और आंतरिक इच्छाओं (inner desires) और कामुकता को अधिक से अधिक जानने की कोशिश करना चाहिए।

लेकिन यदि आप स्वप्नदोष से असहज महसूस कर रही हैं तो आपको थेरेपिस्ट या डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

(और पढ़े – सेक्स थेरेपी क्या है, कैसे काम करती है, और जरूरत क्यों पड़ती है…)

महिलाओं को स्वप्न दोष होने का क्या मतलब है – Wet dream hone ka matlab in Hindi

महिलाओं को स्वप्न दोष होने का क्या मतलब है - Wet dream hone ka matlab in hindi

अगर आपको स्वप्न दोष होता है तो इसमें घबराने (guilty) की जरूरत नहीं है। जिस महिला को स्वप्न दोष होता है तो इसका अर्थ यह है कि आपका शरीर पूरी तरह से स्वस्थ है और अच्छे तरीके से काम रहा है। इसलिए स्वप्न दोष होने पर परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि आपके शरीर की सभी क्रियाएं एकदम सामान्य हैं। आपको इसके लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहिए।

(और पढ़े – लंबा जीवन जीने के लिए सेक्‍स का महत्‍व…)

लड़कियां स्वप्न दोष से कैसे बचें – Ladkiya swapndosh se kaise bache in Hindi

लड़कियां स्वप्न दोष से कैसे बचें – ladkiya swapndosh se kaise bache in Hindi

वास्तव में स्वप्न दोष से बचने (wet dreams prevention) का कोई उपाय नहीं है। लेकिन कुछ विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि महिलाओं और लड़कियों में स्वप्न दोष को नियंत्रित किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार रात को सोते समय किसी कामुक (erotic) चीज के बारे में सोचना बंद करके या पोर्न देखने से परहेज करके लड़कियां अपने स्वप्न दोष को काफी हद तक नियंत्रित कर सकती हैं। लेकिन इसे पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता है।

(और पढ़े – क्या आप जानते हैं शादी के बाद पोर्न देखने का दिमाग पर क्या होता है असर?)

आपको ये भी जानना चाहिये –

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration