गर्भावस्था

प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने के फायदे – Benefits Of Eating Raw Coconut In Pregnancy in Hindi

Pregnancy Me Kachcha Nariyal Khane Ke Fayde: गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी सभी महिलाओं को होना बहुत जरूरी हो जाता है। क्या प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाना चाहिए? आज हम इस आर्टिकल में आपको प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने के फायदे के बारे जानकारी देंगें।

नारियल एक बहुत ही फायदेमंद फल है जिसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। कच्चा नारियल खाने में मीठा और स्वादिष्ट होने के कारण सभी को पसंद होता है। कच्चे नारियल में विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम और फोलेट आदि पोषक तत्व होते है जो प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं और होने वाले बच्चे के लिए आवश्यक होते है।

इसके अलावा यदि आप माँ बनाने वाली है तो सुंदर बच्चे के लिए कच्चे नारियल का सेवन कर सकती है। आइये प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने के फायदे को विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

क्या गर्भावस्था के दौरान कच्चा नारियल खाना सुरक्षित है? – Is it safe to eat raw coconut during pregnancy?

प्रेगनेंसी के दौरान कच्चा नारियल खाना पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रेगेंट महिलाएं नारियल को किसी भी रूप में खा सकती है जैसे – सूखा नारियल, कच्चा नारियल, नारियल कि गिरी, नारियल का खोपरा, नारियल का पानी और नारियल की मलाई आदि।

नारियल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जो गर्भावस्था के समय जरूरी होते है। नारियल पानी से मॉर्निंग सिकनेस, जी-मिचलाना, हार्टबर्न और कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है। आइये अब कच्चे नारियल के पोषक तत्वों को जानते हैं।

(और पढ़ें – नारियल खाने के फायदे और नुकसान)

कच्चे नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व – Raw coconut nutrients in Hindi

कच्‍चा नारियल खाना गर्भवती महिलाओं के लिए इसलिए फायदेमंद क्योंकि इसमें पोषक तत्वों का भंडार होते है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन और न्यूट्रिशन निम्न हैं-

ये सभी प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए आवश्यक होते है जो होने वाले बच्चे के विकास के लिए जरूरी होते है।

प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने के फायदे – Pregnancy Me Kachcha Nariyal Khane Ke Fayde

गर्भावस्था के दौरान यदि आप कच्चे नारियल का सेवन करती है तो आपको निम्न लाभ होते हैं।

(और पढ़ें – कच्चा नारियल खाने के फायदे)

कच्चा नारियल खाने के फायदे मॉर्निंग सिकनेस में – Benefits of eating raw coconut in morning sickness in Hindi

+

प्रेगनेंसी में महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होना आम बात है। इससे बचने के लिए महिलाओं को कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए। नारियल में पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। ये सभी मतली और उल्टी आदि की समस्या को रोकने में मदद करते है और उल्टी के बाद सभी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में भी मदद करते है।

प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने के फायदे ब्लड सर्कुलेशन में – Pregnancy Me Kachcha Nariyal Khane Ke Fayde blood circulation me

गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में खून की मात्रा 50% तक बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होते है क्योंकि बच्चे के लिए भी ब्लड की आवश्कता होती है। रक्त की मात्रा बढ़ने से महिलाओं के पैर में सूजन आ जाती है। कच्चा नारियल खाने से ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलती है, जिससे पैरों की सूजन को कम किया जा सकता है।

(और पढ़ें – गर्भावस्था (प्रेगनेंसी) के दौरान पैरों में सूजन के घरेलू उपाय)

गर्भावस्था में कच्चा नारियल खाने के फायदे कब्ज में  – Pregnancy Me Kachcha Nariyal Khane Ke Fayde constipation me

प्रेगेंट महिलाओं के लिए कच्चे नारियल के सेवन करना कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कच्चे नारियल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसमें फाइबर की मात्रा लगभग 61% होती है। गर्भावस्था में कब्ज की समस्या अक्सर सभी महिलाओं को परेशान करती है। ऐसे में आप कच्चे नारियल का सेवन करना शुरू कर दें, आपको कॉन्स्टिपेशन से छुटकारा मिल जायेगा।

(और पढ़ें – कब्ज ठीक करने के लिए उच्च फाइबर फल और खाद्य पदार्थ)

प्रेगनेंसी में बच्चे के विकास के लिए कच्चा नारियल खाएं – Eat raw coconut for the child’s development during pregnancy in Hindi

बच्चे के विकास के लिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को सभी आवश्यक पोषक तत्वों को लेना बहुत जरूरी होता है। कच्चे नारियल में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि सभी खनिज पाए जाते हैं। गर्भावस्था के दौरान, मैग्नीशियम वजन में वृद्धि और प्रीक्लेम्पसिया के जोखिम को कम करने के साथ। कैल्शियम हड्डियों और दांतों के विकास के लिए आवश्यक है। इसके अलावा भी कच्चे नारियल में थोड़ी थोड़ी मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंट पाए जाते है जो भ्रूण के विकास के लिए जरूरी है।

प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल के लाभ बीमारियों से बचने में – Eating raw coconut in pregnancy protects against diseases in Hindi

गर्भावस्था के दौरान छोटी-छोटी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और हल्की बुखार आदि से बचने के लिए कच्चे नारियल का सेवन किया जा सकता है। नारियल का सेवन करने से इम्यूनिटी में को मजबूत करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि नारियल में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं। कच्चा नारियल रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा कच्‍चे नारियल खाने के फायदे गले संक्रमण, ब्रोंकाइटिसमूत्र पथ संक्रमण आदि का इलाज करने में भी होते हैं।

(और पढ़े – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय…)

गर्भावस्था में कच्चा नारियल खाने के अन्य फायदे – Other benefits of eating raw coconut during pregnancy in Hindi

  • प्रेगनेंसी में कच्चे नारियल का पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।
  • कच्चे नारियल के सेवन से प्रेगनेंसी में पाचन क्रिया में मदद मिलती है।
  • कच्चे नारियल को खाने से गर्भावस्था में बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है।
  • स्किन के लिए भी कच्चा नारियल खाना बहुत फायदेमंद होता है।
  • महिलाएं ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने के लिए प्रेगनेंसी में कच्चे नारियल का सेवन करें। इसमें लॉरिक एसिड होता है जो स्तन के दूध का निर्माण करने में मदद करता है।
  • यह थकान को दूर करता है।
  • प्रेगनेंसी में यह हार्मोन परिवर्तन के दौरान मूड स्विंग की समस्या को कम करने में मदद करता है।
  • यह प्रेगेंट महिलाओं के शरीर में कोलेस्ट्रोल को भी कम करने सहायक होता है।

प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने के नुकसान – Pregnancy Me Kachcha Nariyal Khane Ke nuksan

गर्भावस्था में वैसे तो कच्चे नारियल को खाने से किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं होते है लेकिन फिर इसके सेवन से आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है तो आप इसे खाना बंद कर दें। इसके साथ ही आप कच्चे नारियल को खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

प्रेगनेंसी में कच्चा नारियल खाने के फायदे (Benefits Of Eating Raw Coconut In Pregnancy in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago