रिलेशनशिप टिप्स

शादी के लिए लड़का और लड़की के बीच उम्र का कितना गैप होना चाहिए? – Age Difference Between Husband And Wife In Hindi

शादी के लिए लड़का और लड़की के बीच उम्र का कितना गैप होना चाहिए? - Age Difference Between Husband And Wife In Hindi

Age Difference Between Husband And Wife In Hindi: शादी के लिए आदर्श उम्र का अंतर क्या है? और पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर कितना होना चाहिए ऐसे कई सवाल हैं जो उन लड़का और लड़की के मन में आते हैं जिनकी अभी शादी होने वाली हो। हमारे समाज में शादी के लिए हमेशा लड़की से उम्र में बड़ा लड़का ही खोजा जाता है। यह प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। ऐसे बहुत ही कम मामले देखने को मिलते हैं जिनमें लड़की लड़के से बड़ी होती है। वास्तव में शादी लाइफ का एक अहम फैसला होता है और इसमें समाज के बने बनाए नियमों का भी ध्यान रखना पड़ता है। जो रिवाज बहुत पहले से चलता आ रहा है उसे कोई बदलना नहीं चाहता है।

बड़े बुजुर्ग मानते हैं कि पुरुष घर का मुखिया होता है और उसकी उम्र हमेशा उसकी पत्नी से अधिक होनी चाहिए तभी वह उसे समझा सकेगा।

शादी के लिए ज्यादातर लड़के और लड़की की उम्र के बीच पांच साल का अंतर रखा जाता है। लेकिन अगर पांच साल से अधिक का अंतर हो तो दोनों को अपने रिश्ते में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइये जानते हैं कि शादी के लिए लड़के की उम्र लड़की से अधिक क्यों रखी जाती है, पत्नी पति से छोटी क्यों होती है और अगर दोनों की उम्र में अधिक अंतर हो तो उन्हें किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विषय सूची

1. शादी के लिए लड़के की उम्र लड़की से अधिक क्यों होती है – Shaadi ke liye ladke ki umar ladki se adhik kyon honi chahiye in hindi
2. शादी के लिए अधिकतम उम्र का अंतर – Maximum age difference for marriage in Hindi
3. शादी के लिए लड़के और लड़की के बीच एज गैप बहुत ज्यादा क्यों नहीं होना चाहिए- Shaadi ke liye ladke aur ladki mein age gap bahut jyada kyon nhi hona chahiye in hindi

शादी के लिए लड़के की उम्र लड़की से अधिक क्यों होती है – Shaadi ke liye ladke ki umar ladki se adhik kyon honi chahiye in Hindi

शादी के लिए लड़के की उम्र लड़की से अधिक क्यों होती है - Shaadi ke liye ladke ki umar ladki se adhik kyon honi chahiye in hindi

कहा जाता है कि शादी जन्म जन्मांतर का रिश्ता है। इसमें पति पत्नी एक पहिए की धुरी होते हैं और दोनों को मिलकर जीवन की गाड़ी खिंचनी होती है। भारतीय समाज में शादी के लिए हमेशा लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा स्वीकार की जाती है। आइये जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है।

  • विद्वानों का मानना है कि अगर लड़का उम्र में लड़की से बड़ा होगा तो वह लड़की से अधिक परिपक्व और समझदार होगा। चूंकि भारतीय समाज पुरुष प्रधान है और इसमें निर्णय भी पुरुष ही लेता है तो अगर वह लड़की से बड़ा रहेगा तो खुद डिसीजन लेगा और लड़की को भी समझदार बनाएगा।
  • प्राचीन ग्रंथों में स्त्री को भावनात्मक रुप से कमजोर माना गया है। इसलिए उसकी शादी उससे उम्र में बड़े लड़के से की जाती है ताकि वह उसे इमोशनल सपोर्ट दे और टूटने ना दे।
  • समाज का मानना है कि लड़कियों को बच्चा पैदा करना होता है और अगर लड़की उम्र में लड़के से छोटी होती है तो उसके मां बनने की संभावना प्रबल होती है। यही कारण है कि लड़का हमेशा उम्र में लड़की से बड़ा होता है।
  • कुछ लोगों का मानना है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की उम्र जल्दी ढलती है। जबकि पुरुष देर से बूढ़े होते हैं। ऐसे में यदि लड़की लड़के से उम्र में छोटी होगी तो बुढ़ापे में दोनों की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं दिखेगा और दोनों की जीवन प्रत्याशा भी समान होगी।

(और पढ़े – शादी करना क्यों जरूरी है, फायदे और नुकसान…)

शादी के लिए अधिकतम उम्र का अंतर – Maximum age difference for marriage in Hindi

शादी के लिए अधिकतम उम्र का अंतर - Maximum age difference for marriage in Hindi

शादी के लिए आदर्श उम्र का अंतर एक साल से लेकर पांच साल तक का माना जाता है इसलिए शादी के लिए ज्यादातर लड़के और लड़की के बीच अधिकतम उम्र का अंतर पांच साल का रखा जा सकता है। क्योंकि अगर पांच साल से अधिक का अंतर हो तो दोनों को अपने रिश्ते में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आइये जानते हैं कि शादी के लिए लड़के और लड़की के बीच उम्र का अंतर बहुत अधिक क्यों नहीं होना चाहिए।

(और पढ़े – शादी के लिए सही उम्र क्या है…)

शादी के लिए लड़के और लड़की के बीच एज गैप बहुत ज्यादा क्यों नहीं होना चाहिए- Shaadi ke liye ladke aur ladki mein age gap bahut jyada kyon nhi hona chahiye in hindi

शादी के लिए लड़के और लड़की के बीच एज गैप बहुत ज्यादा क्यों नहीं होना चाहिए- Shaadi ke liye ladke aur ladki mein age gap bahut jyada kyon nhi hona chahiye in hindi

आमतौर पर शादी के लिए लड़के और लड़की के बीच पांच वर्षों का ही एज गैप रखा जाता है लेकिन अच्छा रिश्ता मिलने पर लड़के और लड़की के बीच आठ से दस साल का एज गैप होने पर भी लोग शादी कर देते हैं। आइये जानते हैं कि शादी के लिए लड़के और लड़की के बीच एज गैप बहुत ज्यादा क्यों नहीं होना चाहिए।

(और पढ़े – गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से शादी की बात करने का सही समय कब आता है?)

शादी के लिए एज गैप ज्यादा होने से यौन संतुष्टि नहीं मिलती

शादी के लिए एज गैप ज्यादा होने से यौन संतुष्टि नहीं मिलती

अगर लड़के और लड़की के बीच एज गैप अधिक रहती है तो शादी के बाद दोनों को यौन संतुष्टि नहीं मिलती है। मान लीजिए की लड़का लड़की से पांच साल या इससे अधिक बड़ा है तो या तो उसकी सेक्सुअल स्टैमिना बहुत ज्यादा होगी या फिर वह जल्दी थक जाएगा। इसके साथ ही लड़की को सेक्स के दौरान अधिक दर्द होगा जिससे वह सेक्स करने से डरेगी और जल्दी हमबिस्तर होने के लिए तैयार नहीं होगी। ऐसा करने से न तो लड़की को यौन संतुष्टि मिलेगी और ना ही लड़का सटिस्फाई होगा। इसलिए शादी के लिए लड़की और लड़के के बीच उम्र का अधिक फासला नहीं होना चाहिए।

(और पढ़े – शादी के बाद होने वाली सेक्स समस्याएं और उनका समाधान…)

पति और पत्नी के बीच अधिक उम्र का अंतर स्ट्रेस का कारण बनता है

पति और पत्नी के बीच अधिक उम्र का अंतर स्ट्रेस का कारण बनता है

शादी के लिए लड़के और लड़की की उम्र में अधिक फासले होने से दोनों को स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। हो सकता है कि लड़का जो बात कह रहा हो, लड़की उसे उस लेवल से समझ ही नहीं पा रही हो और वह बुरा मान जाए तो जिंदगी तनावपूर्ण हो सकती है। एक सर्वे में पाया गया है कि पति और पत्नी के बीच एज गैप अधिक होने से दोनों को कई सामाजिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है जिससे स्ट्रेस होना स्वाभाविक है।

(और पढ़े – मानसिक तनाव के कारण, लक्षण एवं बचने के उपाय…)

शादी के लिए उम्र में अधिक अंतर से लाइफस्टाइल भी होती है अलग

शादी के लिए उम्र में अधिक अंतर से लाइफस्टाइल भी होती है अलग

वैसे तो सबकी लाइफस्टाइल अलग होती है लेकिन अगर लड़के और लड़की में एज गैप ज्यादा हो तो एक दूसरे के साथ एडजस्ट करने में बहुत दिक्कत होती है। लड़की लड़के से अगर पांच साल या इससे अधिक छोटी है तो लड़की काफी ट्रेंडी और फैंसी कपड़े पसंद करेगी जबकि लड़के की पसंद अपनी उम्र के हिसाब से थोड़ी आउटडेटेड होगी। इसके अलावा खान पान, पसंद, सोचने के तरीके, मौजमस्ती और रहन सहन के तरीकों में भी अंतर होगा। हो सकता है कि लड़का खूब पूजा पाठ करता हो और लड़की का पूजा पाठ करने में बहुत मन नहीं लगता हो तो उम्र के फासले के कारण उसे लड़के के साथ पूरी लाइफ स्पेंड करने में परेशानी हो सकती है।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए…)

लड़का और लड़की में ज्यादा उम्र का अंतर लड़ाई का कारण

लड़का और लड़की में ज्यादा उम्र का अंतर लड़ाई का कारण

शादी के बाद ज्यादातर कपल्स आए दिन लड़ते रहते हैं। वैसे तो लड़ाई किसी भी बात को लेकर कभी भी हो सकती है लेकिन अगर शादी के लिए लड़के और लड़की की उम्र के बीच ज्यादा अंतर हो तो लड़ाई होने से कोई रोक नहीं सकता। एज गैप ज्यादा होने से वैचारिक मतभेद भी ज्यादा होता है। दोनों के विचार मैच नहीं करते हैं और तालमेल बिठाने में बहुत परेशानी होती है। लड़का अगर अपने लेवल से समझाने की कोशिश करता है तो लड़की समझने को तैयार नहीं होती है। दोनों में से कोई झुकना नहीं चाहता है और दोनों अपनी बातों को लेकर अड़े रहते हैं। लड़की को लगता है कि वो सही है जबकि लड़का खुद को सही मानता है। यही कारण है कि लोग शादी के लिए लड़के और लड़की में अधिक उम्र के फासले को स्वीकार नहीं करते हैं।

(और पढ़े – इन कारणों से आती है वैवाहिक रिश्तों में कड़वाहट…)

जोड़ों के बीच उम्र का अधिक अंतर होने पर एडजस्ट करने में होती है दिक्कत

जोड़ों के बीच उम्र का अधिक अंतर होने पर एडजस्ट करने में होती है दिक्कत

मान लीजिए कि एक 25 साल की लड़की की शादी 30 या 32 साल के लड़के से होती है तो दोनों की फ्रेंड सर्किल में भी काफी अंतर होगा। लड़के या उसके दोस्तों को जितनी समझ होगी, लड़की और उसकी सहेलियों में उतनी नहीं होगी। इस तरह से जब दोनों आपस में मिलेंगे तो एक दूसरे से बातचीत करने या हंसी मजाक करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। लड़की की सहेलियां लड़के के दोस्तों को काफी वरिष्ठ समझेंगी और उनके सामने कुछ बोल नहीं पाएंगी और ना ही ज्यादा घुलमिल पाएंगी। इसके अलावा दोनों की बातों के लेवल में भी काफी अंतर होगा जिससे अगर लड़के और लड़की में लड़ाई होती है तो दोनों के दोस्त उन्हें समझा नहीं पाएंगे। शादी के लिए लड़के और लड़की की उम्र में अंतर के कारण यह मुख्य समस्या होती है।

(और पढ़े – पति पत्नी के रिश्ते की समस्याओं के कारण और समाधान…)

शादी के लिए उम्र में अधिक फासले से मैच्योरिटी में दिखता है अंतर

शादी के लिए उम्र में अधिक फासले से मैच्योरिटी में दिखता है अंतर

शादी के लिए जब लड़की और लड़के में उम्र का अधिक अंतर होता है तो दोनों के मैच्योरिटी लेवल में भी अंतर देखने को मिलता है। लड़का अधिक सिंसियर और जिम्मेदार होगा जबकि लड़की को बेसिक चीजें आसानी से समझ में नहीं आएंगी। वह ना तो जिम्मेदारीपूर्वक कोई काम करेगी और ना ही अपनी मर्जी से लड़के को सपोर्ट करने की कोशिश करेगी। इसके बजाय लड़के को ही बार बार कंप्रोमाइज करना पड़ेगा और लड़की के साथ जीवनभर एडजस्ट करना पडे़गा। इसलिए शादी के लिए लड़के और लड़की में ज्यादा एज गैप नहीं रखना चाहिए।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के आसान तरीके…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration