रिलेशनशिप टिप्स

कैसे पता करें कि बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है – How do you know if your boyfriend is cheating on you in Hindi

कैसे पता करें कि बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है - How do you know if your boyfriend is cheating on you in Hindi

अगर आप बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में हैं और आपको जरा सा भी शक है, कि वो आपका धोखा दे रहा है, तो आपके मन मे ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि कैसे पता करें कि बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा ज्ञानी होने की जरूरत नहीं है, बस आपको धोकेबाज बॉयफ्रेंड की पहचान करने के कुछ तरीके पता होने चाहिए, जिन्हें फॉलो कर आप बॉयफ्रेंड की धोखेबाजी का पता लगा सकती हैं। भले ही आप किसी खास रिलेशनशिप में हो या एक नया रिश्ता शुरू कर रही हों लेकिन हर रिश्ते में चाहे वह नया हो या पुराना कभी न कभी आपके बॉयफ्रेंड के आपको धोखा देने की संभावना तो बनी रहती है।

हर लड़की को ये उलझन जरूर रहती है, कि जिसे वो सबसे ज्यादा चाहती है, क्या वो भी उसे उतना ही प्यार करता है। कहीं वो उसे धोखा तो नहीं दे रहा। अगर आपको लगता है, कि आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा नहीं दे सकता और आप उस पर पूरा भरोसा करती हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन आपको उस पर शक है या फिर बस चिंता है कि वह आपको धोखा दे रहा है या लॉयल है, तो आज का हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। इसमें हम आपके साथ कुछ ऐसे ही तरीके शेयर करेंगे, जिनकी मदद से आप जान सकेंगी, कि आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है या नहीं।

विषय सूची

किन कारणों से अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते हैं लड़के – Why do Guys Cheat on Their Girlfriends in Hindi

किन कारणों से अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते हैं लड़के - Why do Guys Cheat on Their Girlfriends in Hindi

सबसे पहले साफ कर दें, कि हर लड़का ऐसा नहीं होता। लेकिन जो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते हैं, वे जेंटलमेन तो नहीं होते। ऐसे लड़कों के पास लड़कियों को धोखा देने के कई कारण होते हैं, जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।

लड़के अक्सर ऐसा तब करते हैं जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना नहीं चाहते और इसके बारे में उसे बताने से भी डरते हैं, इस कारण वे उसे धोखा देते हैं।

कुछ लड़के सिर्फ सेक्स के लिए गर्लफ्रेंड से रिलेशन बनाते हैं। उनका मकसद सिर्फ अपनी शारीरिक इच्छा की पूर्ति करना होता है। इसलिए वह अपनी जरूरत पूरी करने के लिए एक को छोड़कर दूसरी गर्लफ्रेंड बना लेते हैं।

पिछले रिश्ते में हुए धोखे से उबरने के लिए लड़के गर्लफ्रेंड के साथ धोखा कर बैठते हैं। हालांकि, उसकी वजह वह अपनी गर्लफ्रेंड को कभी नहीं बताते।

कई लड़के सिर्फ ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने आसपास हमेशा ऐसे लोगों को देखा होता है, जिन्होंने हर वक्त किसी को धोखा ही दिया हो। इन सबके असर में आकर भी वह खुद भी ऐसा कदम उठाने की सोचते हैं।

(और पढ़े – आखिर क्यों मिलता है प्यार में धोखा, प्यार में धोखा खाने के बाद क्या करे…)

इन तरीकों से जानें, बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है या नहीं – 20 best signs your boyfriend cheating on you in Hindi

इन तरीकों से जानें, बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है या नहीं - 20 best signs your boyfriend cheating on you in Hindi

प्यार का दूसरा नाम विश्वास है। इसमें ये जानना कि आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है या नहीं, बहुत मुश्किल है। क्योंकि जरा सा भी शक या गलतफहमी आपके बने बनाए रिश्ते को तोड़ सकती है। हम यहां आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप अपनी रिलेशनशिप में बिना दरार लाए जल्द ही अपना शक दूर कर पाएंगी और पता लगा पाएंगी, कि आपका बॉयफ्रेंड आपके प्रति सच्चा है या फिर आपको धोखा दे रहा है।

(और पढ़े – इन आदतों से जानें कि आपका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी लड़की को चाहता है…)

क्या बॉयफ्रेंड आपसे झूठ बोल रहा है

ये जानने के लिए कि आपका प्यार आपको धोखा दे रहा है, इसके लिए सबसे पहले ये जान लें कि वह आपसे सच बोल रहा है या नहीं। अगर वो आपसे झूठ बोल रहा है, तो आपसे बात करते समय उसकी आवाज धीमी हो जाएगी और निगाहें नीची करके बात करेगा। तब आप समझ लेना कि दाल में कुछ काला है।

बॉयफ्रेंड का पीछा करें

अगर आपको जरा भी डाउट है, कि लड़का आपसे चीट कर रहा है, तो कुछ दिनों तक उसका पीछा करें। वो कहां जाता है, किससे मिलता है। उसका मोबाईल चेक करें। जब आप दोनों साथ हों, तब उसका मोबाईल चेक करें, लेकिन उससे नजर बचाकर। अगर आपको उसमें किसी लड़की का नंबर दिखे और कॉलिंग टाइम भी ज्यादा हो और वह आपके सामने कभी उसका नाम न ले, तो समझ लेना कि आपका बॉयफ्रेंड आपको बेवकूफ बना रहा है और धोखा दे रहा है।

मैसेज का देर से रिप्लाई करना

अगर आपसे चैट करते-करते आपका साथी आपको लेट रिप्लाई देने लगे और पूछने पर कहे कि वह आपके दोस्त से जरूरी बात कर रहा है। अगर ऐसा दो से तीन दिन तक चले तो ठीक है, लेकिन रोज-रोज होने पर आपका शक यकीन में बदलने में देर नहीं लगेगी। हो सकता है बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा हो।

क्लोज फ्रेंड्स की मदद लें

क्लोज फ्रेंड्स की मदद लें

अगर आपका बॉयफ्रेंड सोशल मीडिया यानि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर होते हुए भी आपको फॉलो नहीं कर रहा है, तो ये सोचने वाली बात है। आपको इसके लिए बॉयफ्रेंड के क्लोज फ्रेंड्स की मदद लेना चाहिए। उनसे पूछना चाहिए कि वह ऐसा क्यों कर रहा है।

(और पढ़े – रिश्ता टूटने की वजह बन सकती है आपकी ये गलतियां…)

फोन पर बात करते समय मुस्कुराए

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे बात करते समय अचानक किसी और से फोन पर बात करने लगे और अलग ही अंदाज में मुस्कुराए, तो ये उसका धोखा देने का संकेत है। इसका मतलब है, कि सामने से उसे कुछ ऐसा कहा जा रहा है कि वह मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता। ऐसे में आपका शक यकीन में बदलना जाहिर है।

फोन में पासवर्ड डाल ले

लड़कों के धोखा देने की सबसे अहम निशानी है, फोन का पासवर्ड बदल लेना। अगर आपका साथी भी आपके साथ रिलेशन में होते हुए फोन का पासवर्ड बदल लें, तो समझ लेना चाहिए कि वह आपके साथ लॉयल नहीं है।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स जो हर महिला को जानना जरूरी है…)

अचानक आपसे प्यार या प्रशंसा करने लगे

जो पार्टनर आपसे हमेशा गुस्सा होता है, अगर वह आपसे मांफी मांगे या आपसे प्यार से बात करने लगे, आपकी तारीफ करने लगे, तो इसका मतलब यह है कि वास्तव में वह आपको धोखा दे रहा है। दरअसल, जब जिन्दगी में आपके होते हुए साथी किसी और से रिश्ता रखता है, तो वह अपना गुस्सा, फ्रस्ट्रेशन आप पर निकालता है, जो बाद में गिल्ट में बदल जाता है। ऐसे में आपका शक करना एकदम सही है।

जब बाथरूम उसका फेवरेट प्लेस बन जाए

ये वाकई बड़ी अजीब, लेकिन सच्ची बात है। अगर अपने बॉयफ्रेंड के घर जाने पर वह आपका वेलकम करने से पहले बाथरूम में जाकर ब्रश करने का बहाना करे या फिर शॉवर लेने के लिए बाथरूम में जाना शुरू कर दे, तो यह कंफर्म करता है कि वह आपको धोखा दे रहा है।

आदतों में बदलाव कर ले

आदतों में बदलाव कर ले

अगर लड़के ने अपनी आदतों में बदलाव कर लिया है या ज्यादा देर तक बाहर रहने लगा है। आपके प्रति रोमांस कम हो गया है और आपसे ज्यादा देर तक फोन पर बात भी नहीं करता, तो आप उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगा सकती हैं। क्योंकि यह उसके धोका देने का संकेत हो सकता है।

(और पढ़े – गर्लफ्रेंड से फोन पर कैसे बात करें…)

पर्सनल बाते छुपाने लगे

प्यार में लड़का हो या लड़की एकदूसरे से सारी बातें बता देते हैं। अगर आपके बॉयफ्रेंड ने पहले की तरह आपसे अपनी पर्सनल बातें छिपाना शुरू कर दिया है। अपनी फ्यूचर रिलेशनशिप कैसी होगी, इस बारे में कोई बात न करे, तो समझ लीजिए कि वह आपसे दूर रहने की सोच रहा है।

बॉयफ्रेंड आपको इग्रोर करे

बॉयफ्रेंड आपको इग्रोर करे

अगर आपका साथी आपकी किसी बात को सीरियसली नहीं ले रहा है  या जान बूझकर वह काम कर रहा है, जो आपको पसंद नहीं है, तो आप सोच सकती हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है।

(और पढ़े – जब पति आप पर ध्यान नहीं देता तो क्या करना चाहिए…)

आपकी हेल्प कर रहा है या नहीं

प्यार में कोई भी लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को परेशानी में नहीं देख सकता। वह उसकी परेशानी को अपनी परेशानी समझता है। आप चाहें, तो उसके प्यार को टेस्ट करने के लिए उससे झूठ भी बोल सकती हैं। ऐसा करने से आपको काफी कुछ पता चल जाएगा। अगर वो आपको धोखा नहीं दे रहा है, तो आपकी समस्या को सुलझाने में आपकी मदद जरूर करेगा और अगर वह धोखेबाज है, तो आपकी समस्या को इग्नोर कर देगा।

रोमांस कम होना बताता हैं बॉयफ्रेंड धोका दे रहा है

अगर लड़का पहले की तरह आपसे रोमांटिक बातें बहुत कम करे या कहें कि अब उसे रोमांटिक बातें पसंद नहीं हैं। इसके अलावा वो आपके साथ किसी रोमांटिक जगहों पर जाना भी पसंद न करे, आपके साथ होते हुए भी कहीं और खोया हुआ है, तो समझ जाइए कि कुछ न कुछ गड़बड़ तो जरूर है।

(और पढ़े – संकेत जो बताते हैं लड़का रिलेशनशिप में आपका इस्तेमाल कर रहा है…)

किसी और को अहमियत देना

किसी और को अहमियत देना

जब कोई लड़का किसी लड़की से पीछा छुड़ाना चाहता है, तो वह उसके सामने किसी और को ज्यादा अहमियत देने लगता है। वह उसके साथ ज्यादा घूमने लगे, तो समझ जाएं कि आपका बॉयफ्रेंड धोखेबाज है।

(और पढ़े – आखिर पुरुष धोखा क्‍यों देते हैं?)

लुक्स पर ध्यान दें

अगर आपके बॉयफ्रेंड का लुक पहले से काफी बदला हुआ है और अब वे खुद को और स्मार्ट व हैंडसम दिखाने के लिए जिम, सैलून आदि जाने लगा है, स्टाइलिश कपड़े पहनने लगा है, तो समझ लीजिए कुछ तो गड़बड़ है। हो सकता है, कि वह किसी और लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा हो।

फोन व्यस्त आना

आपसे हमेशा फोन पर बात करने वाले आपके बॉयफ्रेंड का फोन अगर अब बिजी जाने लगे या देर रात में भी आपका कॉल वेटिंग में आ रहा हो या बीच में आपसे सिर्फ कुछ देर बात करके किसी और से बात करने लगे, तो आपको समझ जाना चाहिए कि उसने बात करने के लिए किसी और को ढूंढ लिया है और अब उसकी दिलचस्पी आप में नहीं है। ऐसा होने पर आप सोच सकती हैं की आपका बॉयफ्रेंड आपको धोखा दे रहा है।

फोन एकदम क्लीयर होना

अगर आपके पार्टनर के दोस्त बहुत हैं और मैसेजेस पर चैट भी बहुत करता है, बावजूद इसके उसका फोन एकदम क्लीन एंड क्लीयर है या सभी मैसेज डिलीट किए हुए हैं, तो समझ जाएं कि दाल पूरी काली हो चुकी है। वो आपसे कुछ छिपा रहा है, मतलब आपके साथ धोखा कर रहा है।

बॉडी लैंग्वेज पर गौर करें

बॉडी लैंग्वेज पर गौर करें

आपके बॉयफ्रेंड की बॉडी लैंग्वेज उसके भीतर चल रही साजिश की जानकारी दे सकती है। जब भी वह आपसे बात करते समय निगाहें न मिलाए, आपके प्रति अपना प्यार न दिखाए, सबसे सामने आपका हाथ पकड़ने से भी घबराए कि कोई उसे देख ना लें, तो ये आपके लिए खतरे की घंटी है। हो सकता है आपका बॉयफ्रेंड आपको धोका दे रहा हो।

(और पढ़े – कैसे पता करें कि पति धोखा दे रहा है…)

मूड पर ध्यान दें

बेशक, लड़का पहले आपके साथ होकर खुश रहता था, लेकिन अब उसका मूड हर वक्त बदलता रहता है। यानि की बात करते-करते वह गुस्सा हो जाए, या फिर गुस्सा हो, तो बहुत खुश हो जाए, यहां-वहां की बातें करे, शायरी करने लगे, ऐसी बातें करे जिससे आपका कोई लेना देना न हो, तो समझ जाएं, कि वह किसी और लड़की के चक्कर में है और आपको धोखा दे रहा है।

बिजी होने का बहाने बनाए

बॉयफ्रेंड जब धोखा देता है तो बह बिजी होने का बहाना बनाने लगता है। यदि आपका साथी हमेशा पहले आपसे मिलने के लिए तैयार रहता था, आपके साथ घूमने जाने के लिए इंतजार करता था, लेकिन अब ऑफिस में ओवरटाइम का बहाना बनाकर आपसे पीछा छुड़ा रहा है या अकेला होते हुए भी दोस्तों के साथ होने की बात कह रहा है या फिर मीटिंग में होने का बहाना बना रहा है। एक या दो बार तो ऐसी बातें होना ठीक हैं, लेकिन अगर अक्सर ही अब वह आपसे न मिलने का बहाना बना रहा हो, तो यह इसी तरफ इशारा करता है कि वह आपका टाइम और एनर्जी किसी और पर खर्च करने लगा है।

(और पढ़े – क्या ऑफिस में अफेयर होना ठीक है? यदि आपका ऑफिस में चल रहा है चक्‍कर, तो ये हो सकते हैं फायदे और नुकसान…)

बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है, ये जानने के कुछ टिप्स – Some tips, if your boyfriend is cheating in Hindi

बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है, ये जानने के कुछ टिप्स - Some tips, if your boyfriend is cheating in Hindi

आपका बॉयफ्रेंड धोखेबाज है या नहीं, ये जानने के लिए आप कुछ तरीके तो आजमाएंगी ही, साथ ही कुछ टिप्स की मदद भी ले सकती हैं। यहां बताए गए सभी टिप्स आपको समस्या से बचाने में बहुत मददगार होंगे।

आप अपने बॉयफ्रेंड की फेसबुक, व्हॉट्सएप आईडी मांग लें। अगर वो आपको पासवर्ड दे दे, तो वह आपके प्रति लॉयल है। न दे, तो समझ जाएं कि वह आपको धोखा दे रहा है।

आपको भले ही उस पर शक हो, लेकिन सीधे उससे ये कभी ना पूछें कि मुझे लगता है कि तुम मुझे धोखा दे रहे हो। जाहिर है, इस वक्त वो झेंप जाएगा और सच्चाई नहीं बताएगा, बल्कि प्यार में यकीन न करने का आरोप भी आप पर लगा देगा। बेहतर है, कि आप उसे फॉलो करें।

अपने बॉयफ्रेंड के धोखे को पकड़ने के लिए आप अपनी किसी सहेली की मदद ले सकती हैं, जिसने कभी अपने धोखेबाज बॉयफ्रेंड का सच सामने लाया हो। उसकी सलाह आपके बहुत काम आएगी।

आप उस पर कितनी भी निगाह क्यों न रख रही हों, लेकिन उसे कभी भी अहसास न होने दें, कि आपको उस पर शक है।

इस लेख में हमने आपके कुछ ऐसी निशानियां बताई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने बॉयफ्रेंड के धोखेबाज होने का पता लगा सकती हैं। अगर आपके साथ ऊपर बताए गए तरीकों में से कुछ भी हो रहा है, तो चिंता की बात तो है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उस पर बिना किसी सबूत के इल्जाम लगाने के बजाए शांति के साथ अपने बॉयफ्रेंड से बात करें, उससे पूछें कि उसने आपके साथ ऐसा क्यों किया। उसे अहसास दिलाएं, कि आप उससे बहुत प्यार करती हैं और हमेशा उसका साथ देंगी। अपने रिश्ते को लेकर अपने पार्टनर को एक मौका जरूर दें, अगर वो आपसे प्यार करता होगा, तो उसे अपनी गलतियों का अहसास जरूर होगा। लेकिन आपको सच पता लगने के बाद भी वह नहीं सुधरे, तो रिलेशनशिप को आगे न बढ़ाते हुए जितनी जल्दी हो सके, उससे ब्रेकअप कर लें।

(और पढ़े – रिलेशनशिप जिसे आप प्यार समझ रहे हैं, शायद वो प्यार नहीं धोखा हो…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration