सेक्स एजुकेशन

महिला पुरुष के गुप्तांगों की जानकारी और कार्य – Know About Your Private Parts In Hindi

गुप्तांगों की जानकारी और कार्य - Know About Your Private Parts In Hindi

Guptang ki jankari गुप्तांग हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा होता है जिसे सभ्य मानव समाज में खुले तौर पर प्रदर्शित करने की मनाही होती है। लेकिन ये हिस्सा हमारे शरीर में उसी तरह से महत्वपूर्ण होता है जैसे की शरीर के दूसरे हिस्से होते हैं। महिलाओं के गुप्तांग को योनि या वेजाइना और पुरुष के गुप्तांग को पेनिस या लिंग (penis) कहा जाता है। जिन्हें अंग्रेजी भाषा में क्रमश: वेजाइना और पेनिस कहा जाता है। महिला और पुरुष दोनों के लिए गुप्तांग शरीर का सबसे ज्यादा संवेदनशील हिस्सा होते हैं। ऐसे में आपको अपने गुप्तांग की पूरी जानकारी होनी चाहिए। गुप्तांगों की सफाई ना करने पर या गुप्तांगों की केयर ना करने पर उनमें संक्रमण समेत जानलेवा बीमारी हो सकती है। गुप्तांगों (private parts) को स्वस्थ रखने के लिए आइए जानते हैं उनके बारे में संपूर्ण जानकारियां।

विषय सूची

1. महिला गुप्तांग की जानकारी – Mahila guptang ki jankari

2. पुरुष गुप्तांग की जानकारी – Purush guptang ki jankari

महिला गुप्तांग की जानकारी – Mahila guptang ki jankari

आइये जानतें हैं महिलाओं के शरीर के गुप्तांग कौन से होते है और उनका क्या कार्य होता है

महिलाओं का गुप्तांग होती है वेजाइना – Mahilao ka guptang hoti ha yoni in hindi

महिलाओं का गुप्तांग होती है वेजाइना - Mahilao ka guptang hoti ha yoni in hindi

लड़की या महिलाओं के गुप्तांग को योनि यानि की वेजाइना कहा जाता है। वेजाइना में बहुत सारी स्किन (Skin) की अलग-अलग लेयर होती है जो इसे अलग-अलग भागों में बांटती है। योनि का आकार और योनि का प्रकार हर महिला के शरीर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। मूत्र त्याग करने, पीरियड ब्लड को शरीर से बाहर निकालने के लिए, शिशु को जन्म देने से तमाम कार्य योनि (yoni) से ही होते हैं। आइए जानते हैं योनि के आकार और उसके अलग-अलग हिस्सों के बारे में।

(और पढ़े – योनि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी…)

लड़की के गुप्तांग की जानकारी लेबिया मेजोरा – ladki ke guptang ki jankari Labia majora in Hindi

लड़की के गुप्तांग की जानकारी लेबिया मेजोरा - ladki ke guptang ki jankari Labia majora in Hindi

लेबिया मेजोरा को वेजाइनल लिप्स (veginal lips) भी कहा जाता है। इसमें तैलीय ग्रंथियां (oil glands) भी होती है और यह बालों (hair) से भी घिरा रहता है। लेबिया मेजोरा पर जो बाल होते हैं महिलाएं अक्सर उन्हें बेकार मानती हैं और उन्हें साफ करने में लगी रहती हैं। लेकिन ये बाल यहां पर योनि की सुरक्षा के लिए होते हैं। जो योनि तक धूल और गंदगी पहुंचने से रोकती है। वेजाइना के बाहरी हिस्सों की रक्षा करने के लिए शरीर पर लेबिया मेजोरा बना होता है।

(और पढ़े – योनि को स्वस्थ और साफ कैसे रखें…)

महिला के गुप्तांग की जानकारी लेबिया मिनोरा – Mahila ke guptang ki jankari Labia minora in Hindi

महिला के गुप्तांग की जानकारी लेबिया मिनोरा - Mahila ke guptang ki jankari Labia minora in Hindi

इसे स्मॉल लिप्स (small lips) भी कहा जाता है। लेबिया मिनोरा एक अतिरिक्त त्वचा की तरह बाहर निकली हुई भी हो सकती है। सेक्स करते समय या फोरप्ले करते समय अक्सर पुरुष इसे चूसते हैं और महिलाओं को कामुक करने की कोशिश करते हैं। यह दो इंच तक गहरा और काफी छोटा होता है। यह लेबिया मिनोरा (Labia minora) के अंदर होता है और वेजाइना की शुरुआत में घेरा बनाकर वेजाइना के अंगों का रक्षा करता है।

(और पढ़े – योनि में कितने छेद होते हैं और क्या होता है उनका काम…)

लड़कियों के गुप्तांग की जानकारी क्लिटोरिस – Ladkiyo ke guptang ki jankari Clitoris in Hindi

लड़कियों के गुप्तांग की जानकारी क्लिटोरिस - ladkiyo ke guptang ki jankari Clitoris in Hindi

क्लिटोरिस वेजाइना का सबसे छोटा और सबसे संवेदनशील हिस्सा होता है। लड़कियों के गुप्तांग क्लिटोरिस पर उनके शरीर की करीब 8000 तंत्रिकाओं का आखिरी हिस्सा समाप्त होता है। इसी कारण ये बेहद संवेदनशील होता है। ओरल सेक्स (oral sex) के दौरान इस हिस्से को चूसने या चाटने से अत्यधिक संवेदना का एहसास होता है। यह मुड़ी हुई त्वचा की परतों से घिरा रहता है। इसका आकार बेहद छोटा होता है। अक्सर इसका आकार बिंदु जैसा या उससे थोड़ा सा बड़ा हो सकता है। क्लिटोरिस को लव बटन (love button) भी कहते हैं।

(और पढ़े – क्लिटोरिस क्या है और चरम सुख में इसकी क्या भूमिका है…)

महिला के गुप्तांग की जानकारी गर्भाश्य – Mahila ke guptang ki jankari Uterus in Hindi

महिला के गुप्तांग की जानकारी गर्भाश्य - Mahila ke guptang ki jankari Uterus in Hindi

यह दो भागों में बंटा हुआ होता है। इसमें निचला हिस्सा वेजाइना में खुलता है और ऊपर का हिस्सा गर्भाश्य (Uterus) कहलाता है। गर्भाश्य में से स्पर्म और पीरियड ब्लड निकलता है। वेजाइना एक कैनाल होती है जो कि सर्विक्स (cervix) और बाहरी शरीर को जोड़ती है। इसे बर्थ कैनाल भी कहा जाता है। इंटरकोर्स (intercourse) और शिशु का जन्म यहीं से होता है। सेक्स करते समय पुरुष वेजाइना में ही अपना पेनिस डालते हैं। वेजाइना अंदर से गहरी होती है और बाहर से ये एक छेद की तरह ही दिखाई देती है।

(और पढ़े – गर्भाशय की जानकारी, रोग और उपचार…)

महिला प्रजनन अंग अंडाश्य – Mahila ka prajnan ang Ovaries in Hindi

महिला प्रजनन अंग अंडाश्य - Mahila ka prajnan ang Ovaries in Hindi

महिलाओं के शरीर में अंडाश्य का एक जोड़ा होता है। यह गर्भाश्य के दोनों तरफ होता है। यह अंडे के आकार की एक ट्यूब (tube) जैसी होती है। अंडाश्य में महिलाओं के हार्मोन यानि की प्रोजेस्टेरोन (progesterone) पैदा होता है साथ हीं अंडों के संचयन के साथ शिशु निर्माण की प्रक्रिया भी यहीं होती है। यह खोखला होता है और इसका आकार नाशपाती (pears) की तरह होता है।

(और पढ़े – महिलाओं में अंडा न बनने की समस्या और अंडे बनाने के लिए घरेलू उपाय…)

स्त्री के गुप्तांग की जानकारी फेलोपियन ट्यूब – Stri ke guptang ki jankari Fallopian tubes in Hindi

स्त्री के गुप्तांग की जानकारी फेलोपियन ट्यूब - Stri ke guptang ki jankari Fallopian tubes in Hindi

अंडाशय के अंदर अंडा (egg) बढ़ता है। अंडा फोलिकन नाम की एक छोटी सी थैली में बढ़ता है। अंडा निषेचन के लिए गर्भाश्य तक एक ट्यूब (tube) के जरिए जाता है। जिस ट्यूब के जरिए अंडा जाता है उसे फेलोपियन ट्यूब कहा जाता है।  फेलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज (blockage) बहुत बार महिलाओं में बांझपन का कारण होता है। क्योंकि इससे अंडा सही जगह नहीं पहुंच पाता है और महिलाएं मां बनने का सुख नहीं ले पाती है।

(और पढ़े – जानें, मां बनने में महिला के अंगों की क्या है भूमिका…)

पुरुष गुप्तांग की जानकारी – Purush guptang ki jankari

पुरुषों के शरीर के जननांग या गुप्तांग (Guptang) को लिंग यानि की पेनिस कहा जाता है। पेनिस भी बालों से घिरा रहता है और ये बाल भी पेनिस की सुरक्षा के लिए होते हैं। पेनिस का स्वास्थ्य पुरुषों के लिए जीवन के लिए बेहद जरुरी है। सेक्स (sex) करने से लेकर मूत्र करने तक का काम पुरुष पेनिस से ही करते हैं। पेनिस का आकार परिस्थितियों के अनुरुप छोटा- बड़ा हो सकता है।

पुरुषों का रिप्रोडेक्टिव सिस्टम (reproductive system) उनके हार्मोन्स पर निर्भर करता है। ये हार्मोन्स एक प्रकार का केमिकल होते हैं जो कि कोशिकाओं और अंगों की कार्यप्रणाली को नियंत्रित और साथ ही उत्तेजित भी करते हैं। पीयूष ग्रंथि (pituitary gland) जो कि दिमाग में होती है उससे हार्मोन्स का उत्पादन होता है। पुरुषों का मुख्य हार्मोन टेस्टोस्टेरोन होता है जो कि उनके शरीर की मसल्स के घनत्व और ताकत को बढ़ाने और साथ ही अस्थियों के घनत्व और सेक्स ड्राइव (sex drive) को बढ़ाने के लिए जरूरी होता है।

पुरुष यौनांग के लिंग का अंग है मुंड – Glans is a Parts of penis in Hindi

पुरुष यौनांग के लिंग का अंग है मुंड - Glans is a Parts of penis in Hindi

पेनिस का जो आखिरी हिस्सा (head) होता है उसे ग्लांस कहा जाता है। इस हिस्से के सीमन निकलता है। इससे पुरुषों का मूत्र त्याग भी यहीं से होता है। यह बहुत ही संवेदनशील होता है। इस हिस्से को चूसने से पुरुषों को ऑर्गेज्म मिलता है। ब्लो जॉब (blow job) के समय इस हिस्से को चूसने पर पुरुषों को उत्तेजना का एहसास होता है।

(और पढ़े – क्या होता है मानव लिंग और उसकी कार्यप्रणाली…)

पुरुषों के जननांग की जानकारी शाफ्ट – Shaft ling ki jankari Hindi

पुरुषों के जननांग की जानकारी शाफ्ट - Shaft ling ki jankari hindi

शाफ्ट (Shaft) पेनिस का ऐसा हिस्सा होता है जो कि सिरे से लेकर पेनिस के मुंड को जोड़ता है। शाफ्ट का आकार छोटा-बड़ा हो सकता है। यह ट्यूब जैसा दिखता है। इसी से मर्दों के लिंग की लम्बाई निर्धारित की जाती है।

(और पढ़े – लिंग (पेनिस) का साइज कैसे बढ़ाये, मोटा और लंबा करने की एक्सरसाइज…)

पुरुषों के लिंग के नीचे होता है स्क्रोटम – ling ke niche kya hota hai Scrotum in Hindi

इस अंग को हिंदी में वृषण भी कहा जाता है। यह एक छोटे बैग के आकार का ढ़ीली त्वचा से बना हुआ एक हिस्सा होता है। स्क्रोटम पुरुषों के लिंग के नीचे होता है। यह लटका हुआ रहता है। इसमें टेस्टिकल्स (testicles),नसें और ब्लड वैसल्स (blood vessel) होती है साथ ही इसमें स्पर्मेटिक कोर्ड (spermatic cord) का कुछ हिस्सा होता है। स्क्रोटम (Scrotum) स्पर्म की रक्षा के लिए एक चेंबर की तरह काम करता है। साधारणतौर पर स्पर्म को जिंदा रहने के लिए शरीर से थोड़े कम तापमान जैसे वातावरण की जरूरत होती है। स्क्रोटम की दीवारों में बनी विशेष मसल्स इस तरह का वातावरण तैयार करती है जिससे स्पर्म जिंदा रह सके।

(और पढ़े – अंडकोष (वृषण) में दर्द के कारण, लक्षण, जांच, उपचार और रोकथाम…)

पुरुष गुप्तांग का हिस्सा होता है टेस्टिकल्स – Parts of penis is testicles in Hindi

पुरुष गुप्तांग का हिस्सा होता है टेस्टिकल्स - Parts of penis is testicles in Hindi

पुरुष गुप्तांग में यह हिस्सा काफी महत्वपूर्ण होता है। ये अंडाकार होते हैं। पुरुषों में दो टेस्टिकल्स पाए जाते हैं। टेस्टिकल बाहर दिखाई नहीं देता है। यह स्क्रोटम के अंदर होता है।  ये टेस्टोस्टेरोन (testosterone) हार्मोन को पैदा करने का काम करते हैं। पुरुषों का सेक्स हार्मोन ही सामान्य तौर पर स्पर्म पैदा करता है। यानि आप कह सकते हैं कि टेस्टिकल पुरुषों के शरीर में स्पर्म पैदा करने का काम करता है। पुरुषों को टेस्टिकल (testicle) कैंसर होने की संभावना भी अधिक होती है। यानि आप कह सकते हैं की गुप्तांग के इस हिस्से में कैंसर पैदा हो सकता है। ऐसे में टेस्टिकल्स में सूजन या कोई असामान्य परिवर्तन दिखे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

(और पढ़े – पेनिस (लिंग) कैंसर क्या है, प्रकार, लक्षण, कारण, उपचार, और बचाव…)

पुरुषों के लिंग का भाग है एपिडिडिमिस – Epididymis is a part of penis in Hindi

हर टेस्टिकल के पीछे की तरफ एपिडिडिमिस एक लंबी ट्यूब जैसा अंग होता है। इसका मुख्य काम टेस्टिक्ल्स में मौजूद स्पर्म को स्टोरेज से बाहर ले जाने का होता है। एपिडिडिमिस (Epididymis) का कार्य  स्पर्म के परिपक्व होने तक उनका संचय करके उनकी रक्षा करने का भी होता है। एपिडिडिमिस तीन भागों में बंटा हुआ होता है। इसका जो हिस्सा टेस्टिकल (Testicles) के बिल्कुल नजदीक होता है उसमें स्पर्म स्टोर होता है। ट्यूब यानि की दूसरे हिस्से में स्पर्म परिपक्व होता है जो कि पूरे एक सप्ताह का प्रोसेस होता है। तीसरा यानि की आखिरी हिस्सा होता है वो स्पर्म को बाहर ले जाने का काम करता है।

(और पढ़े – यौन क्रिया व लैंगिकता की शिक्षा…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration