सौंदर्य उपचार

कपूर का फेस पैक बनाने तरीका और लगाने के फायदे – Camphor Face Pack In Hindi

कपूर का फेस पैक बनाने तरीका और लगाने के फायदे - Camphor Face Pack In Hindi

Camphor Face Pack In Hindi: कपूर एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी के घर में आसानी से मिल जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल पूजा के दौरान किया जाता है। कपूर का इस्तेमाल स्किन के लिए बेहद लाभदायक होता है। आज हम आपको कपूर का फेस पैक बनाने तरीका और इसे चेहरे पर लगाने के फायदे के बारे में बताएंगे।

कपूर एंटीसेप्टिक और एंटीआक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर होता हैं, यह फुंसी और मुंहासों को होने से रोकने में मदद करते हैं। ठंडा और शांत प्रभाव के कारण कपूर का उपयोग कई त्वचा से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। कपूर फंगल और बैक्‍टीरिया संक्रमण (bacterial infection) के उपचार के लिए भी लाभकारी होता है।

इसका उपयोग स्किन व्हिटिंग (skin whitening), फेस डार्क स्पॉट (dark spots) और स्किन फेयरनेस (skin fairness) के लिए किया जा सकता है। आइये कपूर का फेस पैक बनाने तरीका और लगाने के फायदे विस्तार से जानते है।

कपूर का फेस पैक बनाने का तरीका – Camphor Face Pack In Hindi

कपूर का फेस पैक बनाने का तरीका - Camphor Face Pack In Hindi

घर पर कपूर का फेस पैक आप निम्न सामग्री के साथ मिलाकर बना सकते है। आइये इसे बनाने और लगाने का तरीका विस्तार से जानते है।

नारियल तेल और कपूर का फेस पैक – Camphor and coconut oil for skin whitening In Hindi

नारियल तेल और कपूर का फेस पैक - Camphor and coconut oil for skin whitening In Hindi

स्किन व्हिटिंग में कपूर का नारियल का फेस पैक बहुत ही लाभदायक होता है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है जिसमें बैक्टीरिया को दूर रखने और मुँहासे के इलाज में मदद करने के लिए एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जब कपूर के साथ नारियल के तेल का प्रयोग किया जाता है, तो यह त्वचा के छिद्रों से गंदगी और अशुद्धियों को हटा देता है।

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप नारियल तेल में दो चम्मच कपूर को बारीक़ करके मिला लें। जब कपूर तेल में पूरी तरह से घुल जाएं, तो इस मिश्रण की थोड़ी मात्रा लें और इसे अपने चेहरे पर धीरे से मालिश करें। पूरी तरह सूख जाने के बाद कुछ मॉइस्चराइजर लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी और कपूर का फेस पैक – Multani Mitti and Camphor Face Pack In Hindi

मुल्तानी मिट्टी और कपूर का फेस पैक - Multani Mitti and Camphor Face Pack In Hindi

मुल्तानी मिट्टी और कपूर का फेस पैक डार्क स्पॉट (camphor for face dark spots) को हटाने में बहुत ही लाभदायक होता है। यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स की वजह से काले दाग हो गए है तो यह फेस मास्क उन दागों को हटाने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है।

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी को लेकर इसमें एक टुकड़ा कपूर का या कपूर का तेल मिला लें। अब मिश्रण में गुलाब जल भी मिला लें। जब कपूर पूरी तरह से घुल जाएं तो इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। लगभग 15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धों लें।

बेसन और कपूर का फेस पैक – Gram flour and Camphor Face Pack In Hindi

बेसन और कपूर का फेस पैक - Gram flour and Camphor Face Pack In Hindi

बेसन विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिजों के साथ समृद्ध होता है जो आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। बेसन मृत कोशिकाओं और अशुद्धियों को दूर करता है और आपकी त्वचा को तरोताजा करता है। इस फेस पैक में गुलाब जल स्किन के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता हैं और सूजन और मुँहासे जैसी परेशानी का इलाज करता है।

आधा चम्मच कपूर का तेल लेकर इसमें एक बड़ा चम्मच बेसन और दो बड़े चम्मच गुलाब जल को अच्छी तरह ले मिल लें। अब अपने चेहरे को पानी से धोकर सुखा लें। फिर बेसन और कपूर का फेस पैक अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने फेस को पानी से धों लें।

कैस्टर ऑयल, बादाम के तेल और कपूर का फेस पैक – Castor oil, Almond oil  and Camphor Face Pack In Hindi

कैस्टर ऑयल, बादाम के तेल और कपूर का फेस पैक - Castor oil, Almond oil  and Camphor Face Pack In Hindi

कपूर तेल के साथ कैस्टर ऑयल और बादाम ऑयल को मिलाकर बना फेस मास्क हमारे फेस के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कैस्टर ऑयल में रिकिनोइलिक एसिड (Ricinoleic acid) होता है जो मुँहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को ख़त्म करता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को शांत करते हैं। बादाम का तेल विटामिन ई से समृद्ध है और त्वचा को फिर से जवां करता है। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, स्किन टोन करता है और रंग में सुधार करता है।

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप एक चम्मच कपूर का तेल लेकर इसमें आधा कप कैस्टर ऑयल और आधा कप बादाम का तेल मिला लें। अब अपने चेहरे को पानी से धोकर सुखा लें। रात में सोने से पहले इन फेस पैक का इस्तेमाल करें और इसे रात भर लगा रहने दें। सुबह एक हल्के क्लींजर और गुनगुने पानी का उपयोग करके इसे धो लें।

(और पढ़ें – होममेड फेस मास्क और स्क्रब बनाने के तरीके)

कपूर का फेस पैक बनाने तरीका और लगाने के फायदे (Camphor Face Pack In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको इन्हें भी पढ़ना चाहिए – 

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration