स्किन केयर

अंडरआर्म्स साफ रखने के लिए वैक्सिंग टिप्स – Underarm Waxing Tips In Hindi

अंडरआर्म्स साफ रखने के लिए वैक्सिंग टिप्स - Underarm Waxing Tips In Hindi

अंडरआर्म्स के अनचाहे बाल किसी को भी पसंद नहीं होते हैं इसलिए लोग अंडरआर्म्स साफ रखने के लिए वैक्सिंग टिप्स के खोजते है। अनचाहे बालों को लेकर लड़कियां सबसे अधिक परेशान रहती है क्योंकि वह अपने पसंद के स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन सकती है। आज का तो लड़के भी अंडरआर्म्स से बाल हटाने लगे हैं क्योंकि यह गर्मियों में पसीने की वजह से बदबू का कारण भी बनते हैं। अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के कई सारे विकल्प उपलब्ध है जैसे कि वैक्सिंग, शेविंग, रेजर और हेयर रिमूवल क्रीम आदि, आप किसी भी तरीके को अपनी स्किन के अनुसार चुन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको अंडरआर्म्स साफ रखने के लिए वैक्सिंग टिप्स के बारे बता रहें है, आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

अंडरआर्म्स साफ रखने के लिए वैक्सिंग

अंडरआर्म्स साफ रखने के लिए वैक्सिंग

हमारे शरीर के अंडरआर्म्स से अनचाहे बालों को हटाने का वैक्सिंग सबसे सरल तरीका है। वैक्सिंग के समय हमारे शरीर के बाल जड़ से निकलते हैं, स्किन एकदम मुलायम हो जाती है, स्किन के डेड सेल्स हट जाते हैं, जिससे स्किन में चमक आती है। वैक्सिंग कराने से बालों की ग्रोथ काफी समय बाद होती है। विशेषज्ञों के अनुसार रैगुलर वैक्सिंग कराने से धीरे-धीरे बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। वैक्सिंग की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे करने से स्किन काली नहीं पड़ती, बल्कि अगर आपकी स्किन पर थोड़ी बहुत भी टैनिंग है, तो वो भी निकल जाती है। इस प्रकार से वैक्सिंग अंडरआर्म्स के कालेपन को भी दूर करने में भी मदद करती हैं।

(और पढ़े – अनचाहे बाल हटाने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय…)

अंडरआर्म्स के लिए वैक्सिंग के फायदे

अंडरआर्म्स के लिए वैक्सिंग के फायदे

यदि आप अपने अंडरआर्म्स के लिए वैक्सिंग का विकल्प चुनते है तो इससे आपको निम्न लाभ होते हैं-

  1. वैक्सिंग करने से अन्य तरीकों के मुकाबले अंडरआर्म्स के बाल लंबे समय तक नहीं उगते।
  2. वैक्स कराने से स्किन पर कोई कट या स्किन डैमेज होने की संभावना न के बराबर होती है।
  3. वैक्सिंग कराने से स्किन स्मूथ और सॉफ्ट हो जाती है।
  4. वैक्स किए गए पोर्शन में दो से आठ सप्ताह तक बाल नहीं आते। जबकि शेविंग और हेयर रिमूवल क्रीम से हटाया जाए तो बाल जल्दी निकल आते हैं।
  5. अगर आपको आपकी त्वचा सूखी लग रही है तो वैक्सिंग अंडरआर्म्स से डेड स्किन सेल्स को हटाने में बहुत फायदेमंद है।
  6. अंडरआर्म्स पर रेजर से बालों की शेविंग करने से कठोर बाल आते हैं, लेकिन वैक्सिंग का एक फायदा ये है कि वैक्सिंग कराने के बाद बाल काफी दिनों में आने के साथ सॉफ्ट आते हैं।

(और पढ़े – अनचाहे बाल हटाने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय…)

वैक्सिंग के प्रकार – Types of waxing in Hindi

वैक्सिंग के प्रकार – Types of waxing in Hindi

अंडरआर्म्स के लिए वैक्सिंग निम्न प्रकार की होती हैं-

(और पढ़ें – वैक्सिंग क्या होती है, तरीका, प्रकार, विधि, वैक्स के फायदे और नुकसान)

कोल्ड वैक्स – Cold wax in Hindi

आजकल लोग अंडरआर्म्स वैक्सिंग करने के लिए कोल्ड वैक्स का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कोल्ड वैक्सिंग में वैक्स को गर्म करने से छुटकारा मिलता है। कोल्ड वैक्सिंग करने का तरीका भी बेहद आसान है। कोल्ड वैक्स सबसे पहले अंडरआर्म्स पर लगाएं। यह त्वचा की गर्मी से थोड़ी नरम होकर शरीर के बालों पर चिपक जाती है। इसके बाद स्ट्रिप की मदद से तेजी से खींचने पर बाल आसानी से निकल जाएंगे। बता दें कि इन दिनों मार्केट में वैक्स लगी हुई तैयार स्ट्रिप उपलब्ध हैं, जिससे आपका समय बचेगा और अंडरआर्म्स वैक्सिंग भी अच्छे से हो जाएगी।

हॉट वैक्स – Hot wax in Hindi

हॉट वैक्सिंग में वैक्स को पहले गर्म करने की जरूरत पड़ती है। इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर ऊपर से स्ट्रिप लगाकर इसे खींचते हैं। हॉट वैक्स तब ज्यादा फायदेमंद है, जब आपके बाल छोटे हों। एक ही बार में हॉट वैक्सिंग से आपके छोटे बड़े सभी बाल आसानी से निकल जाते हैं। दरअसल, हॉट वैक्स में गर्मी के चलते बालों के पोर्स कुछ ढीले हो जाते हैं, जिसके कारण अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों को हटाना काफी आसान हो जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सेंसिटिव स्किन पर हॉट वैक्स का उपयोग करना चाहिए। इससे इरीटेशन और इचिंग कम होती है।

सॉफ्ट वैक्सिंग – Soft waxing in Hindi

जैसा कि नाम से पता चलता है कि ये वैक्सिंग तब की जाती है जब वैक्स बहुत सॉफ्ट हो। इसका इस्तेमाल ठंडे और गर्म दोनों तरह से किया जा सकता है। अंडरआर्म्स पर सॉफ्ट वैक्सिंग करने के लिए पहले वैक्स को त्वचा पर लगाया जाता है और फिर मसलिन कपड़े से इसे ढंक दिया जाता है। जब ये वैक्स पूरी तरह से सूख जाए तो ढंके हुए कपड़े को हटा दें और साफ कॉटन के कपड़े से त्वचा के इस हिस्से को पोंछ लें। आप देंखेगे कि आपके अंडरआर्म्स के अनचाहे बाल हट चुके हैं। यह विधि हाथ और पैरों के लिए बहुत अच्छी है।

हार्ड वैक्सिंग – Hard waxing in Hindi

अंडरआर्म्स वैक्सिंग करने के लिए हार्ड वैक्सिंग आपका समय बचाने के लिए बहुत उपयुक्त मानी जाती है। इसमें अंडरआर्म्स से वैक्स हटाने के लिए किसी प्रकार की स्ट्रिप या कपड़े का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। हार्ड वैक्सिंग में वैक्स को गर्म करना पड़ता है। हार्ड वैक्स पिघल जाने के बाद इसे अंडरआर्म्स पर लगाना पड़ता है। जब हार्ड वैक्स सूख जाए, तो इसे उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे पील ऑफ करना चाहिए। यानि की वैक्स की एक परत निकल आएगी। हार्ड वैक्स की मदद से आपके अंडरआर्म्स के बालों को अच्छी तरह से हटाया जा सकता है।

(और पढ़ें – घर बैठे चेहरे की वैक्सिंग कैसे करें)

घर पर अंडरआर्म्स वैक्स कैसे बनाएं

घर पर अंडरआर्म्स वैक्स कैसे बनाएं

घर में ही अंडरआर्म्स वैक्स बनाकर वैक्सिंग कर सकते हैं। होममेड वैक्स से आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। घरेलू वैक्स बनाने के लिए नीचे दी गई  विधि अपनाएं।

वैक्स बनाने की पहली विधि

होममेड वैक्स बनाने के लिए एक कप दानेदार चीनी, एक कप शहद, आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच पानी लें। अब सबसे पहले एक पैन में चीनी डालें और मध्यम आंच पर उसे पिघलाएं। बीच-बीच में पैन को हिलाते रहें, ताकि चीनी जले नहीं। जब चीनी पूरी तरह से पिघल जाए तो अलग से एक बाउल में शहद और नींबू का रस मिलाएं। ध्यान रखें कि चीनी अब भी बहुत गर्म होगी, ऐसे में सावधानी के साथ एक अलग बर्तन में पिघली हुई चीनी, शहद और नींबू का रस को अच्छे से मिलाएं। आपकी होममेड वैक्स बनकर तैयार है। अब इस वैक्स को एक डिब्बे में भरकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप चाहें तो कभी भी वैक्स का इस्तेमाल अंडरआर्म्स या हाथ पैर कहीं भी कर सकते हैं।

(और पढ़ें – नींबू और शहद के फायदे स्किन के लिए)

वैक्स बनाने की दूसरी विधि

घरेलू वैक्स बनाने के लिए दो कप शक्कर, 1/4 कप नींबू का रस, 1/4 कप पानी और 1-2 बूंद टी ट्री ऑयल लें। सभी सामग्रियों को पैन में मिला लें। अब इस पैन को गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। पैन में मौजूद मिश्रण को आप तब तक हिलाते रहें जब तक की ये सीरप जैसा न बन जाए। जब मिश्रण पूरी तरह से पिघल जाएगा, तो इसका रंग ब्राउन हो जाएगा। अब आप गैस बंद कर दें। अब वैक्स को किसी कांच के बर्तन में निकाल लें और लगाने से पहले इसे ठंडा करने के लिए रख दें। आप चाहें तो इस वैक्स को किसी बॉटल या डिब्बे में भी भरकर रख सकते हैं। ध्यान रहे कि वैक्स को एयर टाइट डिब्बे में ही रखें ताकि वैक्स में हवा न लग पाए।

(और पढ़े – टी ट्री ऑयल के फायदे और नुकसान…)

अंडरआर्म्स साफ रखने के लिए वैक्सिंग का तरीका

अंडरआर्म्स साफ रखने के लिए वैक्सिंग का तरीका

  1. सबसे पहले आप अपने अंडरआर्म्स को पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  2. अंडरआर्म्स जब पूरी तरह से सुख जाये तो इस पर थोड़ा सा पाउडर लगा ले। इसके लिए आप बेबी पाउडर का इस्तेमाल करें क्योंकि यह कोमल त्वचा के लिए बना होता हैं।
  3. अब आप इसे स्टील के चाकू की मदद से अपने अंडरआर्म्स पर वैक्स अप्लाई करें।
  4. वैक्स आपको हाथों में चिपके नहीं, इसके लिए स्ट्रिप के ऊपर थोड़ा सा टैल्कम पाउडर लगा लें।
  5. ध्यान रहे वैक्स को बालों की ग्रोथ की तरफ ही लगाएं, उसके विपरीत न लगाएं।
  6. अब इस वैक्स पर स्ट्रिप को अच्छी तरह से लगाएं।
  7. अब स्ट्रिप को तेजी से बढ़ते बालों की उल्टी दिशा में खींच दें, जिससे वैक्स अनचाहे बालों को निकाल देगी।
  8. इस स्ट्रिप को बहुत तेज झटके से खींचना होता है। यदि आप स्ट्रिप को झटके से नहीं खीचेंगे तो बाल ठीक से नहीं निकलेंगे और इससे दर्द भी अधिक होगा।
  9. जब वैक्सिंग की ये प्रोसेस पूरी हो जाए तब ठंडे पानी से वैक्स वाले हिस्से को धो लें। वैक्स वाले हिस्से को धोने के बाद अच्छे से पोंछकर इस पर मॉश्चुराइजर लगा लें।

(और पढ़ें – वैक्सिंग के बाद दानों को दूर करने के घरेलू उपाय)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration