घरेलू उपाय

पुराने से पुराने जले के निशान मिटाने का तरीका – Jalne Ke Nishan Kaise Mitaye

पुराने से पुराने जले के निशान मिटाने का तरीका – Jalne Ke Nishan Kaise Mitaye

Jalne Ke Nishan Kaise Mitaye: खाना बनाते समय या किसी अन्य वजह से कुछ लोग जल जाते है जिसके कारण उनकी स्किन पर जलने के निशान बन जाते है। जलने की वजह से बना घाव तो कुछ समय बाद ठीक हो जाता है लेकिन जलने के निशान आसानी से नहीं जाते है। आज हम आपको जलने के निशान कैसे मिटाएं इसके बारे में जानकारी देंगे।

स्किन पर जलने की वजह से दिखाई देने वाले निशान देखने में खराब लगते है और यह आसानी से पीछा नहीं छोड़ते है। यदि आप भी इन जले के दागों को मिटाना चाहते है तो हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जो इन निशान को आसानी से मिटाने में आपकी मदद कर सकते है।

आइये जानते है कि जलने के निशान कैसे मिटाएं।

जलने के बाद निशान पड़ने के कारण – Jalne ke bad Nishan padne ke karan

आप निम्न कारणों की वजह से जलने पर स्किन पर निशान आ सकते है।

  • आग से जलना
  • गर्म चाय या कॉफ़ी से जलना
  • गर्म पानी या दूध से जलना
  • गरम तेल के छींटे गिरने से जलना
  • धूप की तेज रोशनी से
  • करंट लगने से
  • किसी मेडिसिन के साइड इफ़ेक्ट से भी स्किन जल जाती है

जलने के निशान मिटाने के उपाय – Jale Hue Nishan Mitane Ke Upay

जलने के निशान मिटाने के उपाय - Jale Hue Nishan Mitane Ke Upay

जले हुए निशान मिटाने के लिए आप निम्न घरेलू उपायों को करें।

(और पढ़ें – जल जाने पर तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे)

जलने के निशान मिटाने के लिए लगाएं नींबू और टमाटर का रस

जलने के निशान मिटाने के लिए लगाएं नींबू और टमाटर का रस

नींबू और टमाटर का उपयोग करके आप जले के निशान को मिटा सकते है। नींबू में अल्‍फा आइड्रॉक्‍सी एसिड की उच्‍च मात्रा होती है। यह मृत कोशिकाओं को हटाने और जलने के पुराने निशानों को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप नींबू और टमाटर के रस को मिला लें। उपचार करने से पहले प्रभावित त्‍वचा और इसके आस पास के क्षेत्र को अच्‍छी तरह से धो लें। अब इस रस से एक कपड़े में भिगोएं और प्रभावित जगह पर इसे 10 से 15 मिनिट के लिए रखें। ऐसा करने से आप जल्‍द ही जलने के निशान को दूर कर सकते हैं।

जले के निशान मिटाने के लिए लगाएं बादाम का तेल

जले के निशान मिटाने के लिए लगाएं बादाम का तेल

बादाम का तेल जले के निशान मिटाने में बहुत ही प्रभावी होता है। बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा की मरम्मत करता है और नियमित रूप से स्किन पर लगाने से यह जलने से बने निशान को दूर करने में मदद करता है।

नारियल तेल के फायदे जलने के निशान मिटाने में

नारियल तेल के फायदे जलने के निशान मिटाने में

यदि आपको जलने की वजह से निशान बन गए है तो आप इसे मिटाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है। यह विटामिन ई और फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत है। जो जले के दाग को हल्का कर खत्म कर देता है। इसके लिए आप कुछ दिनों तक निशान पर नियमित रूप से नारियल तेल को लगाएं।

जले के दाग हटाने के लिए लैवेंडर का तेल

जले के दाग हटाने के लिए लैवेंडर का तेल

लैवेंडर का तेल जलने की वजह से बनने वाले निशान को मिटाने में सहायक होता है। अपने शक्तिशाली एंटी-सेप्टिक गुणों के कारण लैवेंडर तेल घावों और चोट का उपचार भी कर सकता है। इसका उपयोग करने पर यह क्षतिग्रस्‍त कोशिकाओं की मरम्‍मत करने और घावों का त्‍वरित उपचार करने मे मदद करती है। लैवेंडर तेल एंटीमाइक्रोबायल गुण भी होते हैं जो घावों को संक्रमण से बचाते हैं।

जलने के निशान मिटाने के उपाय में लगाएं आलू

जलने के निशान मिटाने के उपाय में लगाएं आलू

आलू की उच्च स्टार्च सामग्री जलने के निशान को फीका करने में मदद करता है। आलू आपकी स्किन में मौजूद मृत त्‍वचा को प्रभावी ढंग से हटा सकता है साथ ही त्‍वचा के रंग को साफ भी कर सकता है, जिसकी वजह से निशान हल्के हो जाते है। आलू में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं, यह जीवाणुओं और विषाणुओं के विकास को रोक कर उन्‍हें त्‍वचा में फैलने से रोकते हैं। जले के निशान मिटाने के लिए आप आलू के छिलके को निशान पर लगाएं।

मेथी के बीज से जले के दाग हटाएं

मेथी के बीज से जले के दाग हटाएं

मेथी के बीज का उपयोग करके भी आप जले के निशान को हटा सकते है। इसमें म्‍यूसीज (mucilage) होता है यह एक चिपचिपा (gooey) पोषक पदार्थ होता जो आपकी त्वचा को शुष्क होने से बचाता है। मेथी का पेस्‍ट जलने के निशान पर लगाने से यह दागो को दूर करता है। यह सैपोनिन एक्‍सपोजर (saponin exposure) के बाद त्‍वचा कोशिकाओं में आई सूजन (swelling) को कम करने में मदद करता है। मैथी में बहुत सारे कैरोटीनोइड होते हैं जो एंटीऑक्‍सीडेंट है, यह त्‍वचा के घाव भरने के साथ उसके दागों को हटाने में मदद करता है।

हल्दी से मिटायें जलने के निशान

हल्दी से मिटायें जलने के निशान

हल्दी में सक्रिय तत्व करक्यूमिन होता है जो त्वचा-हीलिंग गुणों से भरा हुआ माना जाता है। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है सूजन को दूर करने में सहायक होते है। जले के निशान मिटाने के लिए आप हल्दी और दही का एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को त्वचा के निशान पर लगाएं। कुछ दिन तक ऐसा करने से जलने की वजह से बने निशान खत्म हो जायेंगे।

(और पढ़ें – मुँहासे के निशान और दागों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय)

जलने के निशान कैसे मिटाएं (Jalne Ke Nishan Kaise Mitaye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration