मेरिज & सेक्स

ज्यादा सोने वाली महिलाएं देर तक बना पाती है शारीरिक संबंध – The impact of sleep on female sexual response and behavior in Hindi

स्टडी: ज्यादा सोने वाली महिलाएं देर तक बना पाती है शारीरिक संबंध - Study - The impact of sleep on female sexual response and behavior in Hindi

स्टडी से हुआ खुलासा ज्यादा सोने वाली महिलाएं देर तक बना पाती है शारीरिक संबंध, सेक्स लाइफ हमारे जीवनशैली का एक अभिन्न हिस्सा है। सेक्स करना और यौन सुख प्राप्त करना वैवाहिक जीवन शैली का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। अच्छे सेक्स से पति-पत्नी दोनों के बीच रिश्तों में सुधार होता है। महिलाओं से जुड़े एक अध्ययन से पता चला है कि एक अच्छी नींद आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर कर सकती है। सेक्‍स करना केवल संतुष्टि प्राप्‍त करने में मदद नहीं करता है बल्कि अपने साथी के साथ अपने संबंधों को मजबूत भी करता हैं। सेक्स से जुड़े व्यक्तियों में मन में कई प्रकार के सवाल रहते है लेकिन व्यक्ति को उसका सही जवाब नहीं मिल पता हैं। सेक्स एक ऐसा विषय है जिस पर बात करना हमारे समाज में अच्छा नहीं माना जाता हैं। आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

महिलाओं के शारीरिक संबंध से जुड़ी स्टडी –  Female sexual response and Behavior Study in Hindi

महिलाओं के सेक्स के बारे में जुड़ी स्टडी के अनुसार जो महिलाएं अधिक समय तक सोती है उनमें शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता अधिक होती हैं। नींद की गड़बड़ी सेक्स के दौरान उत्तेजना को कम कर सकती है। शोध बताते हैं कि की कम नींद लेना या एक ख़राब नींद महिलाओं में एक ख़राब यौन प्रतिकिया को जन्म देती है। आइये महिलाओं के इस यौन व्यवहार पर की गई स्टडी को विस्तार से जानते हैं।

इस स्टडी से मिली सम्पूर्ण जानकारी – Complete study information in Hindi

महिलाओं के यौन प्रतिक्रिया स्टडी से मिली जानकारी निम्न है-

स्टडी का उद्देश्य – Purpose of the study in Hindi

महिलाओं पर की गई इस स्टडी का उद्देश्य महिलाओं की दैनिक यौन प्रतिक्रिया और गतिविधि पर रात की नींद की अवधि, नींद की गुणवत्ता और नींद की शुरुआत की विलंबता के प्रभावों की जांच करना था।

(और पढ़े – कितनी देर तक करना चाहिए सेक्स, सिर्फ इतने मिनट ही रोमांस करते है अधिकतर कपल!)

स्टडी का तरीका – Method of study in Hindi

महिलाओं की सेक्स के प्रति प्रतिक्रिया और यौन व्यवहार की जाँच के लिए इस अध्ययन में 171 जवान महिलाओं को लिया गया। इस अध्ययन में महिलाओं से वह सभी कार्य कराये गए जो कि महिलाएं अपने घर में सामान्यतौर पर करती हैं। इसके साथ उन महिलाओं की प्रत्येक गतिविधि जैसे खाना खाना, सोना और सेक्स करना आदि पर ध्यान रखा गया। यह अध्ययन लगातार 14 दिनों तक किया गया। दो सप्ताह के बाद जब यह शोध खत्म हुआ तो इसके कुछ आश्चर्यजनक परिणाम सामने आयें।

(और पढ़े – एक महिला को चूमकर उत्तेजित करने के 10 हॉट स्पॉट)

स्टडी के परिणाम – Study results in Hindi

171 जवान महिलाओं पर 14 दिन की गई इस स्टडी से पता चलता है कि जो महिलाएं पर्याप्त नींद लेती है या जो अपनी नींद से एक घंटे अधिक सोती हैं, उन महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा कम नींद लेने वाली वाली महिलाओं की अपेक्षा 14% अधिक होती हैं।

(और पढ़े –  घर की इन चीजों को ‘सेक्स टॉय’ की तरह करें यूज)

संभोग की इच्छा सोने से संबंधित है – The desire of the intercourse relates to sleep in Hindi

संभोग की इच्छा सोने से संबंधित है - The desire of the intercourse relates to sleep in Hindi

इस अध्ययन से यह पता चलता है कि जिस प्रकार पुरुषों में सेक्स करने की इच्छा होती हैं उसी प्रकार से महिलाओं में भी सेक्स करने की उत्तेजना होती हैं। दो सप्ताह चली इस स्टडी से यह निष्कर्ष निकलता है कि महिलाओं में संभोग करने की इच्छा एक अच्छी नींद से जुड़ी हुई है। आप जितनी अच्छी नींद लेती है या अपनी पर्याप्त नींद से एक घंटे अधिक सोती है तो आपके अंदर सम्भोग की कामना बढ़ जाती हैं। महिलाओं को सेक्स भरपूर आनंद लेने के लिए प्रतिदिन का कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इस प्रकार इंटरकोर्स की इच्छा का नींद से संबंध बहुत गहरा संबंध है। अगर महिलाएं कम या ख़राब नींद लेती हैं तो उनकी सेक्स करने की इच्छा और उत्तेजना कम हो सकती हैं।

(और पढ़े – योनी कि झिल्ली और वर्जिनिटी की जानकारी)

स्टडी के निष्कर्ष – Study conclusions in Hindi

इस अध्ययन से यह निष्कर्ष निकलता है कि स्वस्थ यौन इच्छा और सेक्स करने की इच्छा को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त नींद लेना महत्वपूर्ण है, साथ ही साथ इससे यौन गतिविधियों में संलग्न होने की संभावना भी बढ़ती है। इस स्टडी के संबंध, दिन के प्रभाव और थकान से मुक्त थे। भविष्य में अधिक जानकारी के लिए शोध यौन रोग के जोखिम कारकों के रूप में नींद संबंधी विकारों की जांच कर सकते हैं। (1)

और पढ़े –

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration