बालो का गिरना

हनी हेयर मास्क के फायदे – Honey Hair Mask In Hindi

Honey Hair Mask In Hindi: क्या आप जानते है कि शहद का उपयोग हमारे बालों के लिए भी किया जा सकता है? आप बालों में शहद का उपयोग हेयर मास्क के रूप में भी कर सकते है। शहद के गुणों से तो हम सभी अच्छी तरह से परिचित है इसमें अनके प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे सम्पूर्ण स्वस्थ के लिए फायदेमंद है।

अपने विटामिन, खनिज, प्रोटीन, और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण, शहद का उपयोग सभी प्रकार की बीमारियों के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में किया गया है। यह घाव भरने, गले में खराश को दूर करने, पाचन ठीक करने और त्वचा की समस्याओं आदि को दूर करने लाभदायक है।

शहद बालों को पोषण देकर इसमें होने वाली सभी प्रकार की परेशानियों जैसे – बालों का झड़ना, बालों का सफ़ेद होना, बाल टूटना और बालों में ड्रेंडफ होना आदि से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होती है। आइये जानते है कि हनी हेयर मास्क बनाकर बालों में शहद कैसे लगाएं।

हेयर मास्क में शहद का उपयोग करने के फायदे – Benefits of using Honey in a hair mask in Hindi

शहद के चिकित्सीय गुणों के कारण, इसका उपयोग सदियों से बालों को साफ करने और कंडीशनर में किया जाता है। इसका उपयोग अभी भी कई प्रकार के बालों की देखभाल वाले प्रोडक्ट में किया जा रहा है।

अपने बालों पर शहद का उपयोग करने और हेयर मास्क में शामिल करना निम्न प्रकार से फायदेमंद हो सकता है-

  • शहद शुष्क बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करता है।
  • यह बालों का टूटना कम करता है।
  • हनी बालों में चमक लाकर इसे बनाये रखने में मदद करता है।
  • बालों की प्राकृतिक स्थिति में सुधार करता है।
  • शहद हेयर मास्क उलझे हुए बालों को सुलझाने में का काम करता है।
  • बालों को सॉफ्ट बनाता है।

इसके अलवा अन्य हेयर मास्क में शहद का उपयोग मास्क का असर लंबे समय तक रखने में भी मदद करता है, जो एक नियमित कंडीशनर की तुलना में बालों को अधिक पोषण देता है।

(यह भी पढ़ें – हेयर मास्क क्या होता है, फायदे, बनाने की विधि और लगाने का तरीका)

शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका  – How to make a honey hair mask in Hindi

हनी हेयर मास्क बनाने के कई तरीके है, आप इसे अलग-अलग सामग्री के साथ मिलाकर कई प्रकार से बालों में शहद का उपयोग कर सकते है। यह ड्राई और डैमेज बालों के लिए बहुत ही लाभकारी है। आइये शहद हेयर मास्क बनाने के तरीके को विस्तार से जानते है।

सबसे पहले आप एक कटोरे में 1/2 कप शहद और 1/4 कप जैतून का तेल लेकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें।

20 सेकंड तक गर्म होने के बाद, मिश्रण को फिर से चम्मच से हिलाएं। फिर मिश्रण को ठंडा करने के लिए थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। अब अपनी उंगलियों या एक छोटे से पेंटब्रश का उपयोग करके इसे अपने बालों में लगाएं।

इस मास्क कप अपने स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह से लगाएं। धीरे से अपनी उंगलियों का उपयोग करते हुए सर्कुलर मोशन के साथ अपने स्कैल्प की मालिश करें।  इस मास्क को अपने बालों में 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें।

(यह भी पढ़ें – शहद के फायदे उपयोग स्वास्थ्य लाभ और नुकसान)

हनी हेयर मास्क बनाने के अन्य तरीके – Other variations to make honey hair mask in Hindi

ऊपर दिए गए तरीके के अलावा आप कई अन्य सामग्रियों के साथ शहद को मिलकर हनी हेयर मास्क बना सकते है, जो बालों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करता हैं। नीचे बालों के लिए अलग-अलग तरीके से बालों के लिए शहद का उपयोग दिया गया है। आप इनमें से किसी भी विधि को अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रयोग कर सकते है।

(यह भी पढ़ें – बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए)

स्कैल्प क्लींजिंग मास्क – Scalp cleansing mask in Hindi

इस हेयर मास्क कोमे शहद के साथ दही और नारियल तेल को मिलाया जाता हैं। दही में मौजूद प्रोटीन आपके स्कैल्प को साफ़ कर सकता है और आपके बालों को मजबूत भी कर सकता है। नारियल का तेल आपके बालों को नमी देने और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

3–4 बड़ी चम्मच शहद और दो बड़े चम्मच नारियल का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए गर्म कर लें। ठंडा होने पर इसमें 1/2 कप सादा दही अच्छी तरह से मिलाएं। इस मास्क को अपने बालों में 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें।

(यह भी पढ़ें – बालों के विकास के लिए दही का उपयोग और लगाने का तरीका)

स्कैल्प खुजली रिलीवर – Scalp itch reliever in Hindi

यदि आपके सिर में खुजली हो रही है तो आप स्कैल्प खुजली रिलीवर हेयर मास्क का उपयोग कर सकते है। इसके लिए आपको शहद के साथ केला और जैतून के तेल की आवश्यकता होगी।

एक कटोरी में 1/2 कप शहद में 2 पके केले और 1/2 कप जैतून का तेल को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे अपनी उंगलियों या एक छोटे से पेंटब्रश का उपयोग करके इसे अपने बालों में लगाएं।

यदि आपके बाल बहुत लंबे हैं, तो आपको अपने बालों पर केले को कम चिपचिपा बनाने के लिए 1/2 कप अधिक जैतून का तेल मिलाना पड़ सकता है। इस मास्क को लगभग 10 मिनट के लिए बालों पर लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को अच्छी तरह से शैम्पू से धो लें।

(यह भी पढ़ें – बालों की देखभाल के घरेलू उपाय और हेयर केयर टिप्स)

बाल मजबूत करने वाला मास्क – Hair strengthening mask in Hindi

बालों को मजबूत बनाने वाले इस मास्क में शहद के साथ अंडा और नारियल तेल मिलाया जाता हैं। अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन आपके बालों को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे इसके टूटने की संभावना कम हो जाती है। नारियल का तेल आपके बालों को मुलायम और मॉइस्चराइज़ करने में मदद कर सकता है।

इस मास्क को बनाने के लिए दो बड़ी चम्मच शहद और दो बड़ी चम्मच नारियल का तेल को मिलाकर इसे स्टोव पर एक छोटे बर्तन में गर्म करें। फिर इसे ठंडा होने दें, और मिश्रण में फेंटा हुआ अंडा अच्छी तरह से मिलाएं।

अब अपनी उंगलियों या एक छोटे से पेंटब्रश का उपयोग करके इसे अपने बालों में लगाएं। मास्क को अपने बालों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद अपने बालों को अच्छी तरह से शैम्पू से धो लें।

(यह भी पढ़ें – नारियल तेल के फायदे बालों के लिए)

हनी हेयर मास्क के फायदे (Honey Hair Mask In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago