फल

सेहत के लिए अंगूर खाने के फायदे और नुकसान – Grapes Benefits And Side Effects In Hindi

Grapes Benefits In Hindi: स्वादिष्ट फल अंगूर अक्सर सबका पसंदीदा होता है। सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में खाए जाने वाला अंगूर कई प्रकार का होता है जैसे-लाल अंगूर, हरा अंगूर, काला अंगूर आदि। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर अंगूर स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल होता है। अंगूर खाने के फायदे बहुत है क्योंकि अंगूर में विटामिन A, K, C के साथ-साथ विटामिन B6 भी पाया जाता है।

अंगूर पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होते है। यहीं कारण है की अंगूर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है जिसकी वजह से इसे सूपरफूड्स की श्रेणी में रखा गया है। अंगूर के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहने, किडनी डिसऑर्डर की समस्या से निजात मिलने जैसे कई फायदे होते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है। आइए जानते हैं अंगूर के अन्य स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में।

अंगूर खाने के फायदे – Angur khane ke fayde in Hindi

1 कप हरा अंगूर या 32 अंगूर खाने से हमें 104 कैलोरी, 1.0 9 ग्राम प्रोटीन, 0.24 ग्राम वसा और 1.4 ग्राम फाइबर प्राप्त होता हैं। अंगूर कैलोरी का भी अच्छा स्रोत है जिससे हमे ऊर्जा मिलती है आइये जानते है अच्छी सेहत के लिए अंगूर के फायदे और नुकसान के बारें में।

अंगूर खाने के फायदे हड्डियां मजबूत बनाने में – Grapes benefits for Bones in Hindi

अंगूर में आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं और ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए उपयोगी होते हैं। रोजाना अंगूर का सेवन करने से ऑस्टीयोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए अंगूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

(और पढ़ें – हड्डी मजबूत करने के लिए क्या खाएं)

अंगूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत होता है – Grapes good source of antioxidants in Hindi

अंगूर के सेवन से आपके शरीर को अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। यह आपके शरीर में मुक्त मूलक में प्रतिरोधी क्षमता बढ़ता है और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटीव डैमेज से बचाते हैं। जिससे कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने का खतरा कम करता है।

ग्रेप्स के एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है। यहीं कारण है की अंगूर का सेवन इम्यून सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी लाभकारी होता है।

(और पढ़ें – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय)

अंगूर का जूस माइग्रेन के उपचार के लिए – Grapes benefits for Migraine Treatment in Hindi

ग्रेप्स का सेवन माइग्रेन के उपचार के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए रोगी को रोजाना सुबह अंगूर का जूस बिना अतिरिक्त पानी मिलाए पीना चाहिए। अंगूर के सेवन से केमिकल असंतुलन, नींद की कमी, पाचन की कमी आदि जैसी तमाम परेशानियों से निजात मिलती है।

[और पढ़े – माइग्रेन के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय]

अंगूर के फायदे त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में – Grapes benefits for skin in Hindi

आपको बता दें अंगूर में मौजूद विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन करने से समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती और त्वचा की खूबसूरती बनी रहती है। साथ ही अंगूर में रेस्वेराट्रोल गुण (Resveratrol Properties) होते हैं इसलिए इसे त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है।

[और पढ़े – चेहरे की झुर्रियों के कारण और झुर्रियां कम करने के घरेलू उपाय]

अंगूर के फायदे पाचन तंत्र के लिए उपयोगी – Grapes benefits for digestive system in Hindi

अंगूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए अंगूर के सेवन से आपको कब्ज जैसी बीमारी नहीं होती है लेकिन दस्त आदि की परेशानी में अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।

(और पढ़ें – मानव पाचन तंत्र कैसा होता है, और कैसे इसे मजबूत बनायें)

अंगूर खाने के फायदे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में – Grapes benefits for High blood pressure in Hindi

शरीर के लिए पोटेशियम एक उपयोगी तत्व होता है। पोटेशियम की कमी होने पर हाई-ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी हो सकती है। अंगूर में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है इसलिए शरीर में ब्लड-प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए आपके लिए अंगूर के खाने चाहिए।

[और पढ़े – हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) लक्षण, कारण और बचाव के उपाय]

अंगूर के फायदे सनबर्न से रक्षा करता है – Grapes benefits to Protect against sunburn in Hindi

इसमें में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट सूर्य की यूवी किरणों से आपकी त्वचा को बचाते हैं। इसलिए अंगूर खाने या अंगूर का मास्क त्वचा पर लगाने से आपकी त्वचा पर सनबर्न का शिकार नहीं होती है।

(और पढ़ें – स्किन को हाइड्रेट करने वाले घरेलू हाइड्रेटिंग फेस मास्क और फेस पैक)

अंगूर के नुकसान – Angoor Ke Nuksan in Hindi

जैसा की आप जान गए होंगे की अंगूर खाने के फायदे बहुत है यदि इसे सही मात्रा में खाया जाये तो, यदि आप अंगूर का जादा मात्रा में सेवन करते है तो आपको निम्नलिखित नुकसान हो सकते है।

  • अंगूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए दस्त आदि की परेशानी में अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।
  • अंगूर के ज्यादा सेवन से आपको गैस की शिकायत हो सकती है।
  • यदि आप अंगूर से बनी हुई लाल वाइन का सेवन कर रहे हैं तो ध्यान रहे की आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें।
  • अंगूर के अधिक सेवन से आपको उबकाई और उलटी हो सकती है।

सेहत के लिए अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (Grapes Benefits And Side Effects In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anshika sarda

Share
Published by
Anshika sarda

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago