फल

जानें आम खाने का सही तरीका और सही समय – Aam Khane Ka Sahi Tarika Aur Sahi Samay

Aam Khane Ka Sahi Tarika: आम को फलों का राजा कहा जाता है इसलिए सभी को इसका सेवन करना पसंद होता हैं। आम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आम खाने का सही तरीका क्या है? आज आपको आम खाने का सही समय क्या है और खाने के तरीके के बारे में बताएंगें।

आम को विटामिन A, विटामिन B-6, विटामिन C और फाइबर का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें सैच्युरेटेड फैट, कॉलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए आम का सेवन करना हमारे लिए लाभदायक होता हैं। आम रस से भरा होता है जो गर्मी के मौसम में पाया जाता है।

गर्मियों के मौसम में आम खाने मिलता और आम तासीर भी गर्म होती है इसलिए इसे खाना का सही तरीका और सही समय आपको पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आम खाने का सही तरीका और आम खाने का सही समय दोनों के बारे में विस्तार से जानेंगें।

आम खाने का सही समय – Aam khane ka sahi samay

सभी प्रकार के लाभों को प्राप्त करने के लिए आपको आम खाने का सही समय पता होना चाहिए। सुबह नाश्ते में और दोपहर के समय लंच में आम का सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है, यह आपको दिन भर काम करने के लिए एनर्जी देने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रखने कि आपको आम का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र को ख़राब कर सकता हैं।

आम खाने का सही तरीका – Aam khane ka sahi tarika

हम सभी जानते ही कि आम खाना हमारे लिए लाभदायक होता है लेकिन उसके सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए आम खाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए, आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • आम खाने का सही तरीका, यदि आप अधिक आमों का सेवन करते है तो इसके साथ दूध भी पिएं। क्योंकि आम गर्म तासीर का होता है और लेकिन दूध ठंडी तासीर का होता हैं जो नुकसान होने से बचाने में मदद करता हैं।
  • आम का सेवन आपको भोजन के एक घंटे पहले या खाना खाने के एक घंटे बाद करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आम में पोटैशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • एक्सरसाइज के पहले आम का सेवन करें, यह आपको ऊर्जा देने में मदद करता है, यह एक प्रकार का एनर्जी बूस्टर फ्रूट है।
  • सुबह नाश्ते में आम के टुकड़े या आम के जूस का सेवन करें, यह आपको दिन भर तरोताजा रखने में मदद करेगा।
  • आम के जूस को बनाते समय इसे मीठा करने के लिए किसी भी प्रकार के स्वीटनर न करें, यह आपके शरीर के लिए हानिकारक होता है।
  • दोपहर के समय भोजन के साथ आम का सेवन न करें, क्योंकि आम में अधिक मात्रा में शुगर पाई जाती है जिसके नियमित सेवन से आपका वजन बढ़ा सकता हैं, इसमें कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है।

आम को कैसे खाएं – Aam ko kaise khaye

आप आम को कई तरीके से खा सकता है जैसे कि आप आम को काटकर फ्रूट सलाद के साथ खा सकते हैं, आपके आम कि स्मूदी

बनाकर पिएं या फिर इसके टुकड़ों को दही के साथ खाएं। लेकिन ध्यान रखें कि आम के रस में मिठास बढ़ाने के लिए कभी भी शक्कर का इस्तेमाल न करें, इससे शुगर लेवल बढ़ाने के खतरा होता है।

(और पढ़ें – आम रस के फायदे और बनाने की विधि)

आम खान के फायदे – Aam khane ke fayde

गर्मी में मिलने वाले ताजे आमों को खाना हमारे लिए किस प्रकार से फायदेमंद होता है आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

(और पढ़ें – आम खाने के फायदे और नुकसान)

इम्युनिटी पावर बढाने के लिए खाएं आम – Eat mango to increase immunity power in Hindi

आम में विटामिन सी पाया जाता है जो प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने में सहायक होता है। विटामिन सी के अतिरिक्‍त आम में जस्‍ता भी होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली के समग्र स्‍वास्‍थ्‍य को बनाए रखने के लिए महात्‍वपूर्ण है। विटामिन सी संक्रमण को रोकने में मदद करता है। विटामिन सी मुख्‍य रूप से प्रतिक्रियाशील ऑक्‍सीजन से शरीर की कोशिकाओं की सुरक्षा करता है।

आम खाने के लाभ वजन को कम करने में – Aam khane ke laabh vajan kam karne me

वजन को कम करने में आम आपकी मदद कर सकता है। आम विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कॉपर, पोटेशियम से भरपूर होते हैं, यह सभी वजन को कम करने में मदद करता है। आम में फाइबर होता है जो वजन को कम करने के लिए जाना जाता है।

आँखों के लिए फायदेमंद है आम खाना – Aankho ke liye faydemand hai aam khana

आम में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आंख के लिए फायदेमंद है। विटामिन ए की कमी के कारण नाइट ब्लाइडनेस होने का खतरा रहता है। आँखों में सुधार लाने के लिए आम का सेवन करें। यह रतौंधी, मोतियाबिंदशुष्क आँखें जैसे विभिन्न आंख से संबंधित विकारों से आँखों की रक्षा करता है।

आम खाने के फायदे दिल को स्वस्थ रखने में – Aam khane ke fayde dil ko swasth rakh me

दिल से जुड़ी कई बीमारियों को कम करने में आम सहायक साबित होता है। आम का सेवन शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भी किया जा सकता है। ओकलाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, आमों में कई खनिज और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर में वसा और ग्लूकोज लेवल को ठीक बनाए रखने में मदद करता है।

दिमाग तेज करने के लिए खाएं – Dimag tej karne ke liye khaye aam

आयरन और विटामिन बी 6 से भरपूर आम आपके दिमाग को दुरुस्त रखने में मदद करता है। दिमाग को ठीक रखने में ये दोनों काफी फायदेमंद होते है। आयरन के कारण आपका दिमाग नॉर्मल फंग्शन करता है और विटामिन बी6 आपको सही सोचने और समझने में मदद करता है।

(और पढ़ें – कच्चे आम के फायदे और नुकसान)

जानें आम खाने का सही तरीका और आम खाने का सही समय (Aam Khane Ka Sahi Tarika Aur Sahi Samay) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago