रिलेशनशिप टिप्स

अरेंज्ड मैरिज से पहले पूछे जाने वाले सवाल और जवाब – Arranged Marriage Questions And Answers In Hindi

अरेंज्ड मैरिज से पहले पूछे जाने वाले सवाल और जवाब - Arranged Marriage Questions And Answers In Hindi

Arranged Marriage Questions And Answers In Hindi: शादी किसी भी व्यक्ति की लाइफ का एक बड़ा डिसीजन है। जब आप शादी करने के लिए तैयार होते हैं तो आप सिर्फ अपने घरवालों को ही हां नहीं बोलते बल्कि आपको जीवनभर के लिए अपने पार्टनर से भी कमिटमेंट करना होता है जिसके साथ आप शादी के बंधन में बंधने वाले होते हैं। इसलिए अरेंज्ड मैरिज से पहले लड़के और लड़कियों को एक दूसरे से कुछ सवाल जरूर पूछ लेने चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण होता है और इससे आपको उस व्यक्ति को अच्छे से जानने समझने में मदद तो मिलती ही है साथ में आप उसकी पसंद, नापसंद और लाइफ में उसके गोल और एंबिशन के बारे में भी जान पाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको अरेंज्ड मैरिज से पहले पूछे जाने वाले सवाल और जवाब के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़की से क्या सवाल पूछें – What questions to ask a girl in arranged marriage in Hindi

अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़की से क्या सवाल पूछें - What questions to ask a girl in arranged marriage in Hindi

आमतौर पर अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़की से ऐसे सवाल पूछने चाहिए कि वह कंफर्टेबल होकर जवाब दे सके। लेकिन आपके मन में जो भी सवाल हों, मौके को देखते हुए आपको लड़की से वो सभी सवाल पूछ लेना चाहिए। यहां हम कुछ सवालों को बता रहे हैं जो आप अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़की से पूछ सकते हैं।

करियर और एजुकेशन गोल के बारे में लड़की से सवाल पूछें

अरेंज्ड मैरिज से पहले लड़के को लड़की से पहला और सबसे जरूरी सवाल यह पूछना चाहिए कि क्या अपने करियर और गोल को लेकर क्या सोचती हैं। वैसे तो ज्यादातर लड़कियां शादी के बाद पढ़ाई और जॉब करना चाहती हैं लेकिन कुछ ऐसी भी लड़कियां हैं जो पढ़ी लिखी होने के बावजूद हाउसवाइफ बनने के लिए तैयार रहती हैं। अगर आपने यह सोचा हो कि शादी के बाद आपकी वाइफ जॉब करे और आपने पहले ही यह सवाल उससे नहीं पूछा तो बाद में आपके लिए प्रॉब्लम हो सकती है इसलिए अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़की से यह क्वेशचन जरूर पूछें।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो क्या सवाल पूछें…)

अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़की की फ्रेंड सर्किल और ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पूछें सवाल

जब आप मैरिज के उद्देश्य से किसी लड़की से पहली बार मिलेंगे तो उससे ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सवाल पूछना थोड़ा अजीब हो सकता है लेकिन अगर आपको लड़की से अकेले में बात करने का मौका मिलता है तो यह जरूर पूछें। ध्यान रखें यह सवाल आपको सिर्फ यह जानने के लिए नहीं पूछना है कि सच में लड़की का कोई ब्वॉयफ्रेंड है या नहीं बल्कि इसलिए पूछना है कि यह सवाल सुनकर लड़की कितना सहज हो सकती है या फिर किस तरीके से जवाब देती है। इससे ही आपको बहुत कुछ समझ में आ जाएगा।

(और पढ़े – लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें…)

अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़की की हॉबी और घूमने के शौक के बारे में सवाल पूछें

लड़के को अरेंज्ड मैरिज से पहले लड़की से उसकी हॉबी के बारे में जरूर पूछ लेना चाहिए। इसके अलावा एक सवाल अलग से पूछना चाहिए कि उसे घूमना पसंद है या नहीं। इससे आपको अंदाजा लग जाएगा की आपका भावी पत्नी बहुत बोरिंग होगी या फिर लाइफ को रिफ्रेश करने के लिए समय समय पर आपके साथ घूमने जाने के लिए तैयार हो जाएगी। ऐसी कई लड़कियां होती हैं जिन्हें घूमना फिरना पसंद नहीं होता है और वो पति के साथ जाने से मना कर देती हैं और लाइफ बोरिंग होने लगती है। इसके अलावा आप भी काम से छुट्टी लेकर मूड रिफ्रेश नहीं कर पाते हैं। इसलिए लड़की से यह क्वेश्चन पूछकर पहले ही कन्फर्म कर लेना चाहिए।

(और पढ़े – लड़के लड़कियों में सबसे पहले क्या देखते हैं…)

लड़की से उसके मम्मी पापा के प्रति उसकी जिम्मेदारियों के बारे में सवाल पूछें

हो सकता है कि यह सवाल पूछना बहुत बड़ी बात हो, लेकिन इससे आपके कई डाउट्स दूर हो जाएंगे। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि वह अपने मम्मी पापा को आर्थिक रुप से सपोर्ट करती या फिर किस तरह की जिम्मेदारी उठा रही है। शादी के बाद अगर यह पता चलता है और आप उसे मना करते हैं तो जाहिर है कि आप दोनों के बीच झगड़ा होगा। हो सकता है कि अपने घर में सिर्फ लड़की ही जॉब करती हो और अपने मम्मी पापा के खर्चे चलाती हो। इसके बारे में जानने के लिए आप इनडाइरेक्ट यह सवाल पूछ सकते हैं। इससे आपको काफी हद तक यह भी अंदाजा लग जाएगा कि वह कितना मैच्योर्ड है और आपके मम्मी पापा का कितना ख्याल रखेगी।

(और पढ़े – लड़की में हैं अगर ये 14 गुण हैं तो उसे कभी ना छोड़े…)

अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़के से क्या सवाल पूछें – What questions to ask a boy in arranged marriage in Hindi

अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़के से क्या सवाल पूछें - What questions to ask a boy in arranged marriage in Hindi

ज्यादातर लड़कियों को अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़कों से सवाल पूछने में डर लगता है। लेकिन ध्यान रखें कि यह आपकी जिंदगी का सवाल है और अगर आपने अभी हिम्मत जुटाकर उससे क्वेश्चन पूछकर अपने मन के डाउट्स दूर नहीं किए तो आपको बाद में प्रॉब्लम हो सकती है। आइये जानते हैं अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़की को लड़के से क्या सवाल पूछना चाहिए।

(और पढ़े – जब लड़का देखने जाएं तो इन बातों को हमेशा ध्यान में रखें…)

अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़के से पूछें कि आप शादी क्यों करना चाहते हैं?

अरेंज्ड मैरिज के लिए जब किसी लड़की को किसी लड़के से मिलवाया जाता है तो वह सबसे पहले लड़के से पूछती है कि – आप कैसे हैं..आजकल क्या कर रहे हैं..वगैरह वगैरह। लेकिन इन कॉमन क्वेश्चन के अलावा लड़की को सबसे पहले यह जरूरी सवाल पूछना चाहिए की आप शादी क्यों करना चाहते हैं। यह सवाल कई लोगों को ऑकवर्ड लग सकता है लेकिन इससे उस लड़के को समझने में काफी मदद मिलेगी। कुछ लड़के इस सवाल का जवाब कुछ यूं देते हैं कि शादी की उम्र हो गयी है, घरवाले चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं..मैं अपना घर बसाना चाहता हूं आदि। इससे आपको पता चल जाएगा कि लड़का घरवालों के दबाव में शादी कर रहा है।

लेकिन अगर लड़का यह कहता है कि मैं इसलिए शादी करना चाहता हूं क्योंकि मैं हैप्पी और कम्पलीट होना चाहता हूं, क्योंकि मैं किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना चाहता हूं…इस तरह के जवाब से आपको पता चल जाएगा की लड़का खुद शादी करना चाहता है।

(और पढ़े – शादी करना क्यों जरूरी है, फायदे और नुकसान…)

अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़के से सवाल करें आप किस तरह की लड़की की तलाश में हैं?

यह सवाल पूछना बहुत जरूरी है क्योंकि शादी के बाद बहुत से लड़के लड़कियों को यह शिकायत रहती है कि उनकी म्युचूअल अंडरस्टैंडिंग अच्छी नहीं है। यही कारण है कि लड़की को पहले ही क्लियर कर लेना चाहिए कि लड़का आखिर किस तरह की लड़की तलाश कर रहा है। हालांकि हर व्यक्ति की अलग अलग पसंद होती है लेकिन फिर भी अगर पहले से यह पता चल जाएगा कि लड़के को क्या अच्छा लगता है, क्या नहीं। वह लड़की में क्या ढूंढ रहा है तो इससे काफी कुछ स्पष्ट हो जाता है और शादी के बाद कुछ चीजें एडजस्ट करके बेहतर बनायी जा सकती हैं।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए…)

अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़के से सवाल आप और आपका परिवार आपकी पत्नी से क्या उम्मीद करेगा?

अरेंज्ड मैरिज के लिए आपको लड़के से दूसरा सवाल यह पूछना चाहिए कि आप और आपकी फैमिली आपकी वाइफ से क्या उम्मीदें लगा रखे हैं। वास्तव में हर लड़की अलग अलग तरीके से पली बढ़ी होती है और यह सवाल पूछने के बाद बहुत कुछ क्लियर हो जाता है और डिसीजन लेना आसान हो जाएगा कि लड़की उनकी उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या नहीं। जैसे कि कोई लड़की इनडिपेंडेंट फैमिली से है और वह कई सारे काम और रिश्तों को सहेजना न जानती हो और शादी के बाद लड़के के घरवाले उससे यह चाहें कि वह उनके पूरे रिश्तेदारों को बेस्ट रेसिपी बनाकर खिलाए, उन्हें खुश करें और हसबैंड की भी खूब सेवा करे, ऑफिस जाए और बच्चों की देखभाल भी करे तो शादी के बाद लड़की को प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए यह सवाल जरूर पूछें।

(और पढ़े – एक अच्छी पत्नी कैसे बने जाने अच्छी जीवनसाथी बनने के 34 टिप्स…)

शादी से पहले लड़के से पूछें कि शादी के बाद क्या मैं पढ़ाई या जॉब कर सकती हूं?

किसी भी लड़के को अपने जैसा खुले दिमाग का मत समझे। आजकल लाइफ के हर फेज में लड़कियों की बराबर की भूमिका देखने को मिलती है। अरेंज्ड मैरिज से पहले हर लड़की को लड़के से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि क्या वह शादी या बच्चे पैदा करने के बाद पढ़ाई और जॉब कर सकती है या नहीं। लड़की को यह क्वेश्चन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पूछना चाहिए और बिल्कुल भी डरना नहीं चाहिए। अगर लड़का कहता है कि शादी के बाद उसकी वाइफ पढ़ेगी या काम करेगी तो इससे बड़ी खुशी की बात उसके लिए कुछ नहीं हो सकती तो समझिए कि आपको बेस्ट लाइफ पार्टनर मिल गया है।

(और पढ़े – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं…)

अरेंज्ड मैरिज के लिए बचत और खर्च की प्लानिंग के बारे में लड़के से पूछें सवाल

शर्मीली और इंट्रोवर्ट लड़कियों के लिए यह क्वेश्चन पूछना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन आज के समय के हिसाब से भावी पति से लड़की को यह सवाल जरूर पूछना चाहिए। अगर शादी के बाद आपको पता चलता है कि आपका हसबैंड फिजूल खर्च बहुत ज्यादा करता है या फिर जरूरत से ज्यादा कंजूस है तो आपके लिए प्राब्लम हो सकती है। हालांकि लड़के से इस बारे में डाइरेक्ट नहीं पूछा जा सकता इसलिए उससे पूछें कि आप अपने बचत या खर्च की प्लानिंग कैसे करते हैं। अगर वह स्मार्ट रिप्लाई देता है और आपको लगे कि वह काफी मैच्योर्ड है और फ्यूचर में चीजों को समझते हुए अच्छी सेविंग की प्लानिंग करेगा तो आपको ज्यादा टेंशन नहीं होगा।

ऊपर दिए गए सभी सवालों को अरेंज्ड मैरिज से पहले लड़के और लड़कियां एक दूसरे से पूछ सकते हैं। इन सवालों से आपको अपने लिए एक बेस्ट लाइफ पार्टनर चुनने में बहुत मदद मिलेगी।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration