रिलेशनशिप टिप्स

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे और नुकसान – Advantages And Disadvantages Of Marrying Older Girl In Hindi

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे और नुकसान - Badi Umar Ki ladki ya Mahila Se Shadi Karne Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

क्या आप बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे और नुकसान जानतें हैं? हमारे देश में ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि लड़की की उम्र अपने पति से अधिक हो, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसके आधार पर आप ये जान सकते हैं कि कम उम्र के लड़कों के लिए अपनी उम्र से बड़ी लड़की से शादी करना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक।

आज के आधुनिक समय में जी रहे भारतीय समाज के लोगों की सोच भी बदली है। अब ना ही लड़के लड़कियां अपने माता पिता की पसंद से शादी करने के लिए जल्दी तैयार होते हैं और ना ही अपने से उम्र में बहुत छोटी लड़की से शादी करना चाहते हैं।

पिछले कुछ सालों में यह देखने में आया है कि ज्यादातर लड़के अपनी उम्र से बड़ी लड़कियों से शादी करने लगे हैं। चाहे वह लव मैरिज हो या फिर अरेंज्ड मैरिज। हालांकि लड़कों के घरवालों को बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने में थोड़ी आपत्ति होती है लेकिन वे भी मान ही जाते हैं। पुराने समय से ही यह परंपरा चलती आ रही है कि शादी के लिए लड़की हमेशा ही लड़के से उम्र में छोटी होनी चाहिए। लेकिन समय के साथ यह परंपरा टूटी है और अब लड़की की उम्र बहुत मायने नहीं रखती है। इस आर्टिकल में हम आपको बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

1. बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे – Benefits of marrying an older girl In Hindi
2. बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के नुकसान – Disadvantages of marrying older girl in hindi

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे – Benefits of marrying an older girl In Hindi

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे - Benefits of marrying an older girl In Hindi

हर महिला एक ऐसे पुरुष से शादी करना चाहती है, जो उसकी इज्जत करता है, जो उसे समझता है, उससे प्यार करता है और साथ ही साथ उसकी देखभाल भी करता है।

दूसरी ओर, पुरुष उन महिलाओं की तलाश करते हैं जो रीयलिस्टिक, आत्मविश्वासी और परिपक्व हैं।

आइये जानतें हैं बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के फायदे क्या होते हैं।

(और पढ़े – एक अच्छी पत्नी कैसे बने जाने अच्छी जीवनसाथी बनने के 34 टिप्स…)

मैच्योरिटी अधिक होने के कारण बड़ी उम्र की लड़की से शादी के फायदे

मैच्योरिटी अधिक होने के कारण बड़ी उम्र की लड़की से शादी के फायदे

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मैच्योरिटी लेवल आपसे ज्यादा होगा। वह भले ही आपके घर में नई होगी लेकिन चीजों को काफी बेहतर तरीके से समझेगी। शादी के बाद आपको यह फिक्र नहीं सताएगी कि बीवी आपकी बातों को नहीं समझेगी और घर के सभी लोगों को खुश कर पाएगी या नहीं। वह हमेशा चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी और आपको हर बात उसे समझानी नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही वह घर के लोगों की जरूरतों और इच्छाओं का ध्यान रखेगी और उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। इसके अलावा अगर लड़की आपसे उम्र में बड़ी होगी तो आपको भी काफी हेल्प मिलेगी और वह अपने अनुभवों के आधार पर आपको सही गलत के बारे में अच्छे से बताएगी।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए…)

बड़ी उम्र की लड़की से शादी के फायदे जिम्मेदारी उठाने की क्षमता

बड़ी उम्र की लड़की से शादी के फायदे जिम्मेदारी उठाने की क्षमता

उम्र में बड़ी लड़की से शादी करने का यह एक मुख्य फायदा है। अगर आप जॉब नहीं करते या फिर आपका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है तो बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के बाद आपकी चिंता कम हो सकती है। पति से उम्र में बड़ी लड़की शादी के बाद नौकरी करके अपना और अपने घर का खर्चा खुद उठा सकती है।

आपको घर का खर्च चलाने के लिए अकेले चिंता करने या काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और जब वह देखेगी की आप परेशानी में हैं तो वह खुद जिम्मेदारी उठाएगी और आपके सिर के बोझ को कम करने की कोशिश करेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर वह आपको अकेला नहीं छोड़ेगी और हर कदम पर साथ देकर एक साथ मिलकर स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करेगी। ऐसी कंडीशन में वह ज्यादा फरमाइश भी नहीं करेगी और हालात को समझते हुए सिचुएशन को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़का और लड़की के बीच उम्र का कितना गैप होना चाहिए?)

उम्र में बड़ी महिलाएं होती हैं आर्थिक रूप से मजबूत

उम्र में बड़ी महिलाएं होती हैं आर्थिक रूप से मजबूत

अक्सर देखा जाता है कि करियर और अच्छी जॉब के कारण ज्यादातर लड़के लड़कियां देर से शादी करते हैं। आप अपने से उम्र में बड़ी जिस लड़की के साथ शादी कर रहे हैं, उसके साथ भी शायद यही कारण हो सकता है। इसका फायदा आपको यह होगा कि शादी के बाद अचानक आपके सिर पर दो लोगों की रोजी रोटी की जिम्मेदारी नहीं आएगी। लड़की आत्मनिर्भर होगी और वह अपने कमाए पैसे से आपके एवं आपके घरवालों को काफी सपोर्ट भी कर सकती है। इसके अलावा आप दोनों अपने पैसों को मिलाकर कुछ बड़ा करने की योजना बना सकते हैं और अपनी लाइफ को भी बेहतर बना सकते हैं। इससे लड़की के साथ ही आपको भी बहुत कॉन्फिडेंस आएगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

(और पढ़े – शादी के लिए सही उम्र क्या है…)

बड़ी उम्र की लड़की से शादी के फायदे रिश्तों को संभालने में

बड़ी उम्र की लड़की से शादी के फायदे रिश्तों को संभालने में

कहा जाता है कि जब समझदारी की कमी होती है तो घर में कलह और लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं। अगर आप अपने से उम्र में बड़ी लड़की से शादी करने जा रहे हैं तो आपको उसे लेकर चिंता नहीं होगी। वह रिश्तों को संभालना जानेगी और आपके घर में बेवजह कलह पैदा नहीं करेगी। उम्र में बड़ी महिलाएं जिसके साथ भी विवाह करती हैं उनका साथ मरते दम तक नहीं छोड़ती। इसके अलावा यह रिश्तों में आयी गलतफहमी और परेशानी को दूर करने की कोशिश करेगी और आपको भी रिश्तों को संभालकर रखने के लिए मोटिवेट करेगी। उसने भी अपनी जिंदगी में उलझनों को देखा होगा और अब इस उम्र में आकर वह इतना परिपक्व हो गयी होगी उसे समझाने के लिए किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह खुद लोगों को जोड़कर रखेगी।

(और पढ़े – शादी करना क्यों जरूरी है, फायदे और नुकसान…)

बड़ी उम्र की लड़की से शादी के फायदे बेहतर सलाह पाने में

बड़ी उम्र की लड़की से शादी के फायदे बेहतर सलाह पाने में

अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने पर वह आपको जरूरत पड़ने पर समय समय पर बेहतर एडवाइज दे सकती है। लाइफ में किसी प्वाइंट पर अगर आप सही डिसीजन नहीं ले पा रहे हैं तो वह आपकी हेल्प कर सकती है और बेहतर निर्णय लेने के लिए आपको कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण सुझाव भी दे सकती है। हालांकि इसके लिए आपको अपने ईगो को साइड रखना पड़ेगा और लड़की से उम्र में छोटे होने के नाते आपको उसकी सलाह पर भी अमल करनी चाहिए। लड़की आपको जो भी सलाह देगी, उसने उसे अपने ज्ञान और तजुर्बों के आधार पर ही देगी। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

(और पढ़े – इन कारणों से आती है वैवाहिक रिश्तों में कड़वाहट…)

शादी के बाद बड़ी उम्र की लड़की फरमाइश कम करेगी

शादी के बाद बड़ी उम्र की लड़की फरमाइश कम करेगी

अक्सर शादी के बाद पति से पत्नी हर वक्त कोई ना कोई फरमाइश करती रहती है जिससे पति परेशान रहता है। लेकिन देखा गया है कि उम्र में बड़ी लड़की से शादी करने वाले लड़कों को थोड़ा सूकून रहता है और पत्नी की हर फरमाइश पूरी करने की टेंशन नहीं रहती है। इसका मुख्य कारण यह है कि उसकी समझदारी का स्तर आपसे इतना ज्यादा होता है कि आप उसे जैसे रखेंगे, वह वैसे ही रह लेगी। आप उसे जो देंगे वह उसमें ही खुश रहने की कोशिश करेगी और अपनी इच्छाएं अपने दम पर पूरा करने की कोशिश करेगी और आपसे कभी शिकायत नहीं करेगी। इससे आप दुखी और परेशान कम होंगे और आपके पास इस बात का रोना नहीं रहेगा कि घर चलाऊं या पत्नी की फरमाइशें पूरी करूं।

(और पढ़े – लव मैरिज के फायदे और नुकसान…)

बड़ी उम्र की लड़की पत्नी कम दोस्त ज्यादा रहेगी

बड़ी उम्र की लड़की पत्नी कम दोस्त ज्यादा रहेगी

जिस तरह जरुरत पड़ने पर दोस्त काम आते हैं और आपको बेहतर तरीके से समझते हुए गाइड करने का काम करते हैं। उसी तरह उम्र में बड़ी लड़की से शादी करने के बाद आपको उसमें अपने दोस्त दिखायी देंगे और आपको हर समय दोस्तों की जरूरत नहीं महसूस होगी। वह आपके साथ सहज होगी और आप चाहे उसे जो भी काम सौंपें या फिर मूवी या रेस्टोरेंट लेकर जाएं, वह हमेशा तैयार रहेगी। इसके अलावा जब वह साथ रहेगी तो पत्नी कम और दोस्त ज्यादा लगेगी। आप भी उसे भरपूर आजादी देंगे तो हर आपके हर चीज में हाथ बटाकर आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।

(और पढ़े – गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से शादी की बात करने का सही समय कब आता है?)

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के नुकसान – Disadvantages of marrying older girl in hindi

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के नुकसान - Disadvantages of marrying older girl in hindi

अक्सर देखा जाता है कि अपने से उम्र में बड़ी लड़की से शादी करने पर फायदे तो जरुर होते हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। लेकिन यह व्यक्ति व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह अपने रिश्तों को किस तरह से निभाता है। आइये जानते हैं बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने के क्या नुकसान हैं।

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने पर वह हमेशा आपको बिना मांगे सलाह दे सकती है और अपने तरीके से चीजों को करवाने की कोशिश कर सकती है। कभी कभी वह आपके ऊपर हावी भी हो सकती है और आपको यह दिखाने की कोशिश कर सकती है कि वह जो कह रही है वही अच्छा है।

बड़ी उम्र की लड़की से शादी करने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि उसकी उम्र अगर आपसे ज्यादा दिखती है तो आप दोनों की जोड़ी अच्छी नहीं लगेगी और जब लोगों के बीच आप दोनों एक साथ होंगे तो लोग आपको देखकर बातें करेंगे।

अगर लड़की आपसे उम्र में बड़ी है और आत्मनिर्भर है तो आपके ऊपर धौंस जमा सकती है और आपकी कोई बात मानने के लिए तैयार नहीं होगी। वह इतने कॉन्फिडेंस से भरी होगी कि अगर आप उससे नाराज भी हो जाएंगे तो उसके ऊपर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

अपने से उम्र में बड़ी लड़की से शादी करने पर वह आपके घर की मालकिन बनना चाहेगी और तिजोरी की चाभी भी अपने पास रखना चाहेगी। इसके अलावा वह हमेशा यह चाहेगी कि आपके घरवाले उससे पूछकर या फिर उससे सलाह लेकर कोई काम करें। उसे किसी से डर नहीं लगेगा और वह जैसे चाहे वैसे रहने की कोशिश करेगी।

और पढ़े – 

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration