रिलेशनशिप टिप्स

50 प्रतिशत कपल सिर्फ डेटिंग के एक महीने बाद ही कर लेते हैं सेक्स!

50 प्रतिशत कपल सिर्फ डेटिंग के एक महीने बाद ही कर लेते हैं सेक्स – Study 50 per cent of dating couples wait for a month before having sex in Hindi

आपको जानकर हैरानी होगी की रिलेशनशिप में डेटिंग करने वाले आधे कपल अपने डेटिंग के पहले महीने में ही शारीरिक संबंध बना लेते हैं। जब दो लोग एक रिलेशनशिप में होते हैं, तो शारीरिक रूप से अंतरंग होना उनके बीच प्यार और स्नेह को दिखाने का एक तरीका होता है। हालांकि, किसी रिलेशनशिप में प्यार की परिभाषा सभी के लिए अलग अलग है। किसी भी रिलेशनशिप में जब दो लोग बेहद करीब आ जाते हैं और एक दूसरे को शारीरिक रूप से स्वीकार कर लेते हैं तब उनके बीच शारीरिक संबंध का बनना या सेक्स होना प्यार और लगाव जताने का तरीका माना जाता है। हालांकि, बहुत से कपल डेटिंग के दौरान सेक्स के विषय में बात करने से हिचकिताते हैं क्योंकि उन्हें इस बात की चिंता होती है कि अगर उन्होंने सेक्स करने के लिए अपने पार्टनर से बात की, तो उनका पार्टनर उन्हें जज कर सकता है।

यह हमें इस सवाल पर लाता है कि एक कपल को, जो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, उन्हें सेक्स करने से पहले कितना इंतजार करना चाहिए। इस सवाल का जवाब जानने के लिए DrED.com नामक एक ऑनलाइन मेडिकल कंसल्टेशन सर्विस ने इसी विषय पर एक अध्ययन किया। और पता लगाया कि कपल्स किसी से डेटिंग की शुरुआत करने के बाद सेक्स के लिए कितना इंतजार करते हैं।

विषय सूची

  1. 50 प्रतिशत लोगों ने डेटिंग के एक महीने के अंदर सेक्स कर लिया
  2. स्वीकार की रिलेशनशिप में फिजिकल इंटिमसी के स्ट्रेस की बात
  3. डेटिंग में फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के लिए ना डालें दबाव

50 प्रतिशत लोगों ने डेटिंग के एक महीने के अंदर सेक्स कर लिया

50 प्रतिशत लोगों ने डेटिंग के एक महीने के अंदर सेक्स कर लिया

अमेरिका और यूरोप के लगभग एक हजार लोगों ने सर्वे में भाग लिया जिसमें से 50 प्रतिशत ने कहा कि इससे पहले कि वे अपने साथी के साथ फिजिकल रिलेशनशिप बनाते, उन्होंने लगभग एक हफ्ते से लेकर एक महीने तक इंतजार किया। जबकि 21 प्रतिशत लोगों ने कहा कि पहली बार अपने साथी के साथ सेक्स करने से पहले, उन्होंने अपने रिलेशनशिप को पूरा वक्त दिया और अपने डेटिंग पार्टनर के साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए 6 महीने तक इंतजार किया।

(और पढ़े – जानें क्या होता है शारीरिक संबंध बनाने के सही तरीका…)

स्वीकार की रिलेशनशिप में फिजिकल इंटिमसी के स्ट्रेस की बात

स्वीकार की रिलेशनशिप स्ट्रेस की बात

इस अध्ययन में शामिल लोगों ने पहली बार सेक्स करने से जुड़े तनाव का जिक्र भी किया। प्रतिभागियों ने बताया कि पहली बार सेक्स करने के लिए आदर्श समय की प्रतीक्षा करने और उसके संबंध को प्रभावित करने के डर से वह तनाव में थे। क्योंकि वो पार्टनर से पहली बार शारीरिक संबंध (have sex for the first time) के बारे में पूछ कर उनकी नजरों में अपनी छवि खराब नहीं करना चाहते थे।

(और पढ़े – कैसे पता करें कि गर्लफ्रेंड सेक्स के लिए राजी है…)

डेटिंग में फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के लिए ना डालें दबाव

डेटिंग में फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के लिए ना डालें दबाव

विशेषज्ञों के अनुसार, जब दो साथी शारीरक संबंध बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपसी सहमति होनी चाहिए और वे दोनों वयस्क होने चाहिए। अगर पहले से सहमति देने के बाद अंतिम समय में कोई भी साथी इसके लिए सहमत नहीं हो पाता और सेक्स करने से माना कर देता है, तो उसे शारीरक संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। शारीरक संबंध बनाने के भावनात्मक और शारीरिक ठेस के अलावा, इसके कानूनी परिणाम और परेशानियां भी हैं। रिलेशनशिप में फिजिकल होते समय यह भी महत्वपूर्ण है कि वे गर्भवती होने या यौन संचारित रोगों (एसटीडी) से संक्रमित होने के जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित सेक्स करें।

याद रखें, सेक्स आपके रिलेशनशिप का एक हिस्सा है और यह पार्टनर से आपको रिश्ता मजबूत बना सकता है या तोड़ भी सकता है, प्यार, विश्वास और एक दुसरे की केयर जैसे अन्य कारक हैं जो आपकी रिलेशनशिप को मजबूत बनाते हैं।

(और पढ़े – डेटिंग का मतलब और डेटिंग करने का तरीका…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration