सेक्स एजुकेशन

रात को बिना कपड़ों के सोने से होते है ये 6 फायदे, वजाइना से लेकर स्किन र‍हती है हेल्‍दी

रात को बिना कपड़ों के सोने से होते है ये 6 फायदे - Rat Ko Bina Kapdo Ke Sone Ke Fayde In Hindi

क्या आपको रात को बिना कपड़ों के सोने के फायदे पता हैं पूरे दिन की भागदौड़ के बाद सभी को रात में आराम की नींद जरुरी होती है। ऐसे में रात को चैन की नींद सोने के लिए लोग अलग-अलग तरह के ढीले-ढाले कपड़े या नाइट सूट का इस्तेमाल करते है। लेकिन आपको बता दें की रात में पूरे कपड़े पहन कर सोना आपके और आपके साथी के लिए कई मायनों में हानिकारक साबित हो सकता है। यह जानकर आप जरूर हैरान हो गए होंगे! पर ये बात सच है। ऐसा हम नहीं कह रहें हैं बल्कि कई स्टडी और रिसर्च में येह पाया गया है की रात को बिना कपड़ो के सोना ना सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि अगर इंसान शादीशुदा है तो उनके रिश्ते के लिए और भी अच्छा है।

चलिये आज हम आपको इस लेख में बताते है कि बिना कपड़ों के सोने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

बिना कपड़ों के सोने के फायदे यौन अंगों के स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा दे

बिना कपड़ों के सोने के फायदे यौन अंगों के स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा दे

दिन भर टाइट कपड़े पहनने या गर्मी में काम करते रहने से लोगों के प्राइवेट पार्ट के आस पास पसीना आता रहता है। इससे गुप्त अंग के आसपास बैक्टीरिया उत्पन्न हो सकते हैं और गुप्तांग में खुजली जैसी समस्या हो सकती है। लेकिन रात को बिना कपड़े के सोने से हमें इन खुजली वाले बैक्टीरिया से छुटकारा मिल जाता है।

(और पढ़े – गुप्‍तांगों में खुजली दूर करने के घरेलू उपाय…)

रात को बिना कपड़ों के सोने के फायदे यौन आनंद बढ़ाने के लिये

रात को बिना कपड़ों के सोने के फायदे यौन आनंद बढ़ाने के लिये

जब आप बिना कपड़ों के सोते हैं तो आपके साथी की त्‍वचा का कोमल स्‍पर्श आपको रोमांचक अनुभव कराता है। चूंकि रात में पहनने वाले कपड़े और नाइट सूट इसमें बाधा उत्‍पन्‍न कर सकते हैं। इसलिए बिना कपड़ों के सोना आपके लिए अधिक आरामदायक हो सकता है। इसके साथ ही यदि आप यौन संबंध बनाना चाहते हैं तो यह एक अच्‍छी शुरुआत हो सकती है। बिना कपड़ों के अपने साथी के साथ बिस्‍तर में जाना आपके यौन जीवन में सकारात्‍मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा नग्न अवस्‍था में सोने पर आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होती है। इस तरह से आप अपने और अपने साथी के बीच अच्‍छे यौन संबंध बनाए रखने के लिए बिना कपड़ों के सोने का अभ्‍यास कर सकते हैं।

(और पढ़े – आखिर सेक्स के बाद क्यों सो जाते हैं पुरुष…)

रात को बिना कपड़े के सोना आपके हार्मोन वृद्धि को संतुलित करें

रात को बिना कपड़े के सोना आपके हार्मोन वृद्धि को संतुलित करें

आप बिना कपड़ों के सोने से अपने शरीर में आवश्‍यक उचित तापमान बनाए रख सकते हैं। जब शरीर का तापमान पर्यावरण के तापमान से अधिक होता है तो इस स्थिति में शरीर में मेलाटोनिन और हार्मोन में वृद्धि हो सकती है। इस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बिना कपड़ों के सोना फायदेमंद हो सकता है। ये रसायन उम्र बढ़ने संबंधी लक्षणों से संबंधित होते हैं। आपके शरीर के तापमान को कम करने के लिए बिना कपड़ों के सोना फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – पति को बिस्तर पर इम्प्रेस करने के तरीके…)

जब आप कपड़ों के साथ सोते हैं तो आपके शरीर का तापमान अधिक होता है। ये तापमान हार्मोंन के प्रभाव को कम कर सकता है। दूसर शब्‍दों में कहा जाए कि यदि आप कपड़ों के साथ सोते हैं तो समय से पहले बुढ़ापे का शिकार हो सकते हैं। इसलिए जवान बने रहने के लिए बिना कपड़ों के सोने का मजा लें।

(और पढ़े – सोने का सही तरीका और उनके फायदे…)

रात को बिना कपड़ों के सोने के फायदे त्‍वचा में चमक लाने के लिए

रात को बिना कपड़ों के सोने के फायदे त्‍वचा में चमक लाने के लिए

रात में बिना कपड़ों के सोने से त्वचा खुल कर सांस ले पाती है जिससे त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं। इससे हमारी त्वचा कोमल और जवां बनी रहती है और कील-मुहासे जैसी समस्या नहीं होती।

जिस तरह से आपको सांस लेने के लिए ऑक्‍सीजन की आवश्‍यकता होती है। उसी तरह से कम से कम कुछ समय के लिए आपके शरीर को भी खुली हवा मिलना चाहिए। आपके निजी अंग और शरीर का अधिकांश भाग दिनभर कपड़ों से ढ़का रहता है। विशेष रूप से गर्मी के दिनों में यह समस्‍या और बढ़ जाती है। इसलिए इन अंगों को खुली हवा दिलाने के लिए रात का समय सबसे अच्‍छा होता है। क्‍योंकि इस समय आप बिना कपड़ों के अच्‍छी नींद भी ले सकते हैं और शरीर को लंबे समय तक खुली हवा भी मिल सकती है।

(और पढ़े – जिससे आप प्यार करते हैं, उनके पास सोना क्यों फायदेमंद है…)

रात में बिना कपड़ों के सोने के फायदे वजन कम करे

रात में बिना कपड़ों के सोने के फायदे वजन कम करे

आपको यह सुनकर आश्‍चर्य हो सकता है कि बिना कपड़ों के सोने से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन यह सच है। यदि आप बिना कपड़ों के सोते हैं तो आपका शरीर आपके आस-पास के तापमान के अनुसार आवश्‍यक गर्मी उत्‍पन्‍न करता है। यहां तक की सर्दियों के मौसम में भी। रात में बिना कपड़ों के सोने से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज होता है। मेटाबोलिज्म कैलोरी को बर्न करता है और शरीर में चर्बी नहीं बढ़ने देता। इसके अलावा कम तापमान पर सोने में शरीर की वसा को कम करने में मदद मिलती है। क्‍योकि शरीर का प्राकृतिक रूप से ताप बढ़ने पर यह वसा जलती है। इस तरह से आप अपने वजन को कम करने के लिए बिना कपड़ों के बिस्‍तर में जा सकते हैं।

बिना कपड़ों के सोने के फायदे आपको खुश रखे

बिना कपड़ों के सोने के फायदे आपको खुश रखे

एक सर्वे के अनुसार, 57% लोग जो अपने पार्टनर के साथ बिना कपड़ों के सोते थे वे सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा खुश रहते थे। इसके अलावा जब आप अपने पार्टनर के साथ नग्न अवस्था में सोते हैं और एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आते तो शरीर ‘ऑक्सीटॉसीन’ नाम का हार्मोन रिलीज़ करता है। जिससे टेंशन और थकान दूर हो जाती है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

(और पढ़े – पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए)

रात को बिना कपड़ों के सोना महिला गुप्त अंग को स्वस्थ्य रखे

रात को बिना कपड़ों के सोना सेक्‍स अंगों को खुश रखे

विशेष रूप से नग्‍न सोना पुरुषों के लिए ज्‍यादा फायदेमंद होता है। क्‍योंकि इस स्थिति में सोने से उनके शरीर में पर्याप्‍त ठंडक बनी रहती है। यह शुक्राणुओं को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह प्रजनन तंत्र को सामान्‍य रूप से कार्य करने में मदद करता है। महिलाओं को भी बिना कपड़ों के सोने के काफी फायदे होते हैं। विशेष रूप से यह महिलाओं की योनि में खमीर संक्रमण को रोकने में मदद कर सकती है। गर्म और नमी युक्‍त स्थिति में खमीर का प्रभाव अधिक होता है। इसलिए महिलाएं रात में बिना ब्रा और पेंटी के सोकर इस स्थिति से बच सकती हैं। क्‍योंकि भारी कपड़ों के कारण शरीर के गुप्‍तांगों में पर्याप्‍त हवा नहीं मिलती है और वहां अधिकांश समय नमी बनी रहती है। इसलिए महिलाओं के लिए भी बिना कपड़ों के सोना फायदेमंद होता है।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration