घरेलू उपाय

पॉटी न आये तो क्या करे – Potty Na Aaye To Kya Kare

Potty Na Aaye To Kya Kare: पॉटी न आये तो क्या करे? यह प्रश्न उन लोगों के मन में होता है जिन लोगों का पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता है। पेट का पूरी तरह से साफ न होना आपको बहुत परेशान कर सकता है।

पॉटी न आने का कारण पेट में कब्ज का होना है और खान पान की वजह से कब्ज की समस्या बहुत सारे लोगों को होती है। आप अपनी कुछ आदतों में सुधार करके पॉटी न आने की प्रोब्लम को ठीक कर सकते है।

अगर आप भी पेट साफ न होने की वजह से परेशान है और जानना चाहते है कि पॉटी न आये तो क्या करे? तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

पॉटी न आने के कारण – Potty Na Aane Ke Karan

लैट्रिन क्यों नहीं लगती? पॉटी न आने के कारण कई होते है जिसमें से कुछ प्रमुख कारण निम्न है –

  • पर्याप्त पानी न पीना या भोजन में फाइबर शामिल न करना पॉटी न आने के कारण होते है।
  • अत्यधिक मात्रा में डेयरी उत्पादों के सेवन से लैट्रिन नहीं लगती।
  • शारीरिक कार्य न करना पॉटी नहीं लगने का कारण है।
  • अधिक तनाव (stress) एवं कुछ विशेष दवाओं जैसे नशीली दवाओं (narcotics) और दर्द निवारक एवं आयरन की गोलियां खाने से भी पॉटी नहीं आती।
  • अधिक देर तक खाली पेट रहने और अस्वस्थ भोजन करने से लैट्रिन नहीं लगती।
  • पाचन तंत्र की तंत्रिकाओं एवं मांसपेशियों में कोई परेशानी होने पर कब्ज हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान भी पेट साफ न होने की समस्या हो सकती है।
  • कोलन कैंसर (colon cancer), न्यूरोलॉजिकल विकार जैसे पर्किंसन और हाइपोथॉइरायडिज्म के कारण भी टट्टी न लगने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

पॉटी न आने के उपाय – Potty Na Aane ke upay

जिन लोगों को ठीक से पॉटी नहीं आ रही वह पेट साफ करने के लिए निम्न घरेलू उपाय को करें, उससे कब्ज को आसानी से दूर किया जा सकता है।

(और पढ़ें – पेट साफ करने के घरेलू उपाय)

पॉटी न आये तो खाएं इसबगोल – Potty Na aye to khaye isabgol

कब्ज का इलाज करने के लिए इसाबोल का उपयोग किया जा सकता है। इसाबोल एक सफ़ेद भूसी (whitish husk) है जिसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों होते हैं। जिन लोगों को पॉटी नहीं आती वह इसाबोल का सेवन करें। यह पेट जाकर फैलता है और पेट की सामग्री को शरीर से बाहर करने के लिए धक्का लगाने में मदद करता है।

इसाबोल से कठोर मल को प्रभावी ढंग से गीला करने और कब्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। पॉटी न आने पर आप एक गिलास गर्म दूध में इसाबोल के दो चम्मच मिलाएं और सोने के लिए जाने से पहले इसे पीएं।

पेट साफ करने के लिए शहद और नींबू – Pet saf karne ke liye shahad aur nimbu

जब आपको पॉटी न आये तो आप शहद और नींबू के मिश्रण का सेवन करें, इससे आपको आराम मिलेगा। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो पाचन तंत्र को उत्तेजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालता है। शहद आंतों के बैक्टीरियल संतुलन को बनाए रखता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर उसमें दो चम्मच शहद डालकर प्रतिदिन सुबह पीयें। इसे पीने से पॉटी न आने की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा नींबू-पानी का सेवन करने से भी कब्ज दूर हो जाता है।

(और पढ़ें – नींबू और शहद के फायदे स्किन के लिए)

कब्ज दूर करने के लिए पिए एलोवेरा जूस – Kabj ko dur kare aloe vera Juice

पॉटी न आने पर आप एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते है। एलोवेरा जूस की फाइबर से भरपूर होता है। एलोवेरा के गुण पेट की सफाई के लिए फायदेमंद होते हैं। पुराने समय से पेट साफ करने वाले उत्पादों में ऐलोवेरा को शामिल किया जाता है। यदि आप पॉटी न आने की समस्या से परेशान हैं तो एलोवेरा जूस को पियें। यह आपको कब्‍ज से राहत दिलाने में मदद करता है।

पॉटी न आये तो क्या करे, फाइबर युक्त भोजन – Potty Na Aaye To Kya Kare fiber yukt bhojan

यदि आप लगातार पेट साफ ना होने की समस्या से परेशान रहते है, तो इसके लिए अपने भोजन में उन खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो फाइबर से भरे हुए है। आप हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थ

जैसे सूखे या ताजे फल, ताजी सब्जियां और साबुत अनाज, अनाज, बीन्स और ब्रेड का सेवन करें।

आप नाश्ते के लिए पोष्टिक चीजें ले सकते हैं जैसे अलसी के बीज (फ्लेक्स सीड)  या हाई फाइबर अनाज, सफर के दौरान कब्ज से बचने के लिए आप एक स्वस्थ नाश्ता करें और भरपूर मात्रा में फाइबर का सेवन करें।

(और पढ़ें – कब्ज ठीक करने के लिए उच्च फाइबर फल और खाद्य पदार्थ)

पॉटी न आये तो क्या करे एक्सरसाइज – Potty Na Aaye To Kya Kare Exercise

एक्सरसाइज आपके पाचन तंत्र के निचले हिस्से में मांसपेशियों को उत्तेजित करता है। जिसके कारण पेट की आंत पॉटी को बाहर निकलने में मदद करती है। पेट साफ करने के लिए आप सामान्य एक्सरसाइज जैसे तेज चलना, टहलना या व्यायाम के किसी अन्य रूप को चुनना एक मल त्याग को प्रोत्साहित कर सकता है।

कब्‍ज को दूर करे कीवी फल – Kiwi for constipation in Hindi

पॉटी न आने की वजह से परेशान लोगों को कीवी फल का सेवन करना चाहिए। कीवी फल में लगभग 2.5 ग्राम फाइबर मौजूद रहता है। इसके अलावा कीवी फल में पर्याप्‍त मात्रा में विटामिन और अन्‍य पोषक तत्‍व भी होते हैं जो आपकी आंतों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करते हैं। कीवी का नियमित सेवन करने से नियमित मल त्‍याग को बढ़ावा मिलता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि कब्‍ज के दौरान 1 दिन में दो कीवी का नियमित सेवन कब्‍ज से राहत दिला सकता है।

टट्टी न आए तो खाली पेट गर्म पानी पियें – Tatti na aaye to khali pet garm pani piye

जब आपको टट्टी न आए तो आप कम से कम एक गिलास गुनगुने पानी का खाली पेट सेवन करें। अधिक पानी पीते रहने से शरीर में पाचन की सुविधा आसान हो जाती है और यह मांसपेशियों के कार्यों को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है तो यह पाचन तंत्र (digestive tract) में पोषक तत्वों को संसाधित करता है और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। इसलिए कब्ज की समस्या से बचने के लिए प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

लैट्रिन न आने पर क्या करे, कॉफी पियें – Latrine nahi ane par kya kare, coffee piye

कुछ पुराने शोध बताते हैं कि कॉफी लोगों को मल त्याग करने में मदद कर सकती है। इसलिए जिन लोगों को लैट्रिन नहीं आ रही है उनको कॉफ़ी का सेवन करना चाहिए। पॉटी न आने पर एक कप गर्म कॉफी पीने से किसी व्यक्ति को शौच करने में मदद मिल सकती है।

(और पढ़ें – बहुत गर्म चाय या कॉफी पीने से गले के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है)

पेट को साफ करें अलसी का तेल – Flaxseed oil for Cleanse the stomach in Hindi

अलसी के बीज (फ्लेक्स सीड) में ओमेगा ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन की उच्‍च मात्रा होती है। अलसी के केवल 1 चम्‍मच में 2 ग्राम फाइबर होता है। यह देखने में कम लगता है लेकिन यह आपको कब्‍ज से राहत दिलाने में भरपूर मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि लोगों को प्रति दिन 4 मिलीलीटर अलसी के तेल का सेवन करने से पॉटी न आने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

पॉटी न आने का घरेलू उपाय चिया बीज – Chia Seeds To Get Rid Of Problems Of Stomach Hindi

टट्टी न आने की समस्या में चिया बीज का सेवन करना लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की उच्‍च मात्रा होती है। नियमित रूप से चिया बीज का सेवन आपके पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करता है। चिया बीज पेट में पानी को अवशोषित करते हैं, जो  आपके मल को अधिक नरम बनाता है, जिससे पेट साफ होने में आसानी हो सकती है।

(और पढ़ें – सुबह पेट साफ नहीं होता तो इन 6 घरेलू नुस्खों को आजमाएं, तुरंत मिलेगी राहत)

पॉटी न आये तो क्या करे (Potty Na Aaye To Kya Kare) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago