घरेलू उपाय

पेट में गर्मी होने के लक्षण और उपाय – Pait Mein Garmi Hone Ke Lakshan Aur Upay

Pait Mein Garmi Hone Ke Lakshan Aur Upay: गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है इस मौसम में अधिकांश लोगों को पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। समर सीजन में पेट में गर्मी होना भी बहुत ही आम बात है जिसकी वजह से कई लोग परेशान रहते है।

पेट में गर्मी होना कोई गंभीर बीमारी नहीं है, यह परेशानी हमारे खराब खानपान की वजह से होता है। खाने की आदतों को सुधार करके और सही भोजन को करके आप आसानी से इस समस्या से बच सकते है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पेट में गर्मी होने के लक्षण क्या है और पेट में गर्मी के उपाय के बारे में जानकारी देंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

विषय सूची

पेट में गर्मीं होने के लिए मुख्य लक्षण – Pait Mein Garmi Hone Ke Lakshan

पेट में गर्मीं होने से कई प्रकार लक्षण होते है, यदि आपके पेट में भी इस प्रकार की परेशानी होती है, तो आपको इसके लिए उपाय करने की जरूरत है।

(और पढ़ें – एसिडिटी (अम्लता) (पेट में जलन) क्या है, लक्षण, कारण, इलाज, और आहार)

पेट में गर्मी होने के उपाय – Pait Mein Garmi Hone Ke Upay

ऊपर दिए गए पेट में गर्मी के लक्षण दिखाई देने पर आप निम्न घरेलू उपायों को अपना सकते है।

(और पढ़ें – पेट में एसिडिटी बनने से रोकते हैं ये आहार)

पेट की गर्मीं दूर करने का उपाय छाछ – Pet ki garmi dur karne ka upay chhachh

गर्मी के मौसम में छाछ पीना अधिकांश लोगों को पसंद होता है। छाछ वास्तव में एक हल्का तरल पेय पदार्थ है जो दही को मथ कर बनाया जाता है। छाछ में दूध की अपेक्षा वसा कम होता है। यह विटामिन और खनिज से समृद्ध होने के साथ ही अच्छे पाचन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेट में गर्मी होने पर आप छाछ का सेवन करें। पेट को ठंडक प्रदान करने के लिए मट्ठा बहुत उपयोगी माना जाता है। छाछ का सेवन करने से गर्मी शांत होती है।

पेट में गर्मी होने पर खाएं काला नमक – Pet me garmi hone par khayen kala Namak

काला नमक (Black Salt) का सेवन करना हमारे पेट के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। आप पेट की गर्मी को दूर करने के लिए काले नमक का सेवन करें। अगर आपके पेट में अधिक जलन हो रही है तो आप काले नमक के साथ नींबू के रस को मिलकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको पेट की गर्मी से जल्दी राहत मिलेगी। काला नमक में लेक्सेटिव गुण होते हैं। इसलिए काला नमक पाचन के लिए उपयोगी होता है। इसके सेवन से भूख बढ़ती है और गैस की समस्या खत्म हो जाती है साथ ही हार्टबर्न जैसी परेशानी भी नहीं होती है।

गुनगुना पानी है पेट में गर्मी का घरेलू उपाय – Gungune pani se kare pet ki garmi ka ilaaj

खाली पेट गुनगुना पानी पीना बहुत ही लाभदायक होता है, यह पेट से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं को दूर को करने में मदद करता है। यदि आप पेट में होने वाली गर्मी से परेशान है तो नियमित रूप से गुनगुने पानी का सेवन करें।  हल्का गर्म पानी का एक फायदा यह भी है कि यह पेट को साफ रखता है, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीने से पेट ठीक रहता है और कब्ज और पेट दर्द में आराम मिलता है। इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए आप पेट में जलन होने पर थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला लें।

पेट में गर्मी के उपाय हल्दी वाला पानी – Pait mein
garmi ke upay Haldi vala pani

हल्दी कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरा हुआ है जो हमारे पेट की जलन को ठीक करने से साथ साथ सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। हल्दी लीवर के लिए भी फायदेमंद होता है। हल्दी में मौजूद कुरकुमिन (curcumin) नाम का यौगिक कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और यह मांसपेशियों के लिए मसाज के रूप में काम करता है और शरीर के सूजन को दूर करता है। पेट की जलन को ठीक करने के लिए आप एक चम्मच हल्दी को एक गिलास पानी में मिलकर गरारे करें। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

पेट में जलन होने पर पिए नारियल पानी – Pet me Jalan hone par piye Nariyal Pani

फिट और स्वस्थ रहने के लिए नारियल पानी को अक्सर जादुई औषधि माना जाता है। जब सुरक्षित रूप से उपयोग किया जाता है, तो नारियल का पानी रक्तचाप को कम करना और डिहाइड्रेशन को दूर करने में मदद करता है। यदि आपको पेट में जलन हो रही है तो आप नारियल पानी का सेवन करे, इससे आपको लाभ होगा। नारियल पानी पेट में होने वाली गर्मी को तुरंत शांत करने में बहुत प्रभावी माना जाता है।

पेट में गर्मी के उपाय अरहर की दाल – Pet me garmi ke upay arhar ki dal

अरहर या तुअर की दाल का इस्तेमाल तो हम सभी करते है ही लेकिन क्या आपको पता कि यह आपके पेट की गर्मी को भी ठीक करने में मदद कर सकती है। अरहर दाल में फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है जो कि पाचन के लिए अच्‍छा माना जाता है। यह दस्‍त और कब्‍ज आदि से संबंधित परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। पेट में जलन से छुटकारा पाने के लिए आप अरहर की दाल को पीस कर पियें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही आराम मिलेगा।

गुड़ का पानी करे पेट की गर्मी को शांत – Gud ka pani kare pet ki garmi ko shant

गुड़ स्वाद में मीठा होता है इसलिए बहुत से लोगों को यह पसंद होता है। गुड़ में पोटेशियम अच्‍छी मात्रा में होते है यह एक खनिज पदार्थ है। पोटेशियम इलेक्‍ट्रोलाइट्स (electrolytes) के स्‍तर को अनियंत्रित होने के खतरे कम करता है। यह पानी के अवशोषण को कम करता है। पोटेशियम मांसपेशिय कोशिकाओं के निर्माण और चयापचय में वृद्धि करता है।  पेट की गर्मी को कम करने और गले की सूजन को दूर करने के लिए आप गुड़ के पानी के सेवन करें। इससे आपको जल्दी राहत मिलेगी।

पेट की गर्मी का घरेलू उपचार में ठंडी चीजों का करें सेवन – Pait mein garmi ka gharelu upchar thandi chijo ka sevan kare

गर्मियों के सीजन में आप जितना हो सके ठंडी चीजों को खाएं। ये आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ साथ पेट की गर्मी को भी ख़त्म करने में मदद करते करते है। इसके लिए आप शहद, नींबू, नारियल पानी आदि चीजों का सेवन करें।

पेट में गर्मी होने का देशी इलाज नीम की दातुन – Pait Mein Garmi Hone Ke Upay me kare neem ki datun

अगर आपको सभी मौसम में पेट में गर्मी की समस्या रहती है तो आप रोज सुबह नियमित रूप से नीम की दातुन का सेवन करें। नीम की दातुन आपके शरीर से गर्मी को निकलने में मदद करती है।

बबूल की छाल के लाभ पेट की गर्मी में – Babool ki chhal ke laabh pet ki garmi me

बबूल की छाल को पीस कर इसके पानी से कुल्ला करें है। कुछ दिन तक ऐसा करने से पेट की गर्मी को शांत किया जा सकता है। बबूल बहुत ही फायदेमंद औषधि है यह पेट में होने वाली जलन को ठीक करने के साथ साथ मुंह के छालों को भी ठीक करता है।

(और पढ़ें – पेट की गैस के कारण और दूर करने के आसान घरेलू उपाय)

पेट में गर्मी होने के लक्षण और उपाय (Pait Mein Garmi Hone Ke Lakshan Aur Upay) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago