हेल्थ टिप्स

लू से बचने के लिए क्या खाएं? – Lu Se Bachne Ke Liye Kya Khaye

गर्मी आते ही लू लगें का खतरा भी बढ़ जाता है। लू लगने की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी मानी जाती है। इसलिए लू से बचने के लिए पानी से भरपूर खाद्य पदर्थों को खाना सही होता है इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं लू से बचने के लिए क्या खाएं?

गर्मियों में लू लगना एक आम बात मानी जाती है। इससे बचने के लिए आपके घर में ही कई ऐसी चीजें हैं जिसका इस्तेमाल लू से बचने के लिए किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं, लू से बचने के लिए क्या खाएं के बारे में।

हीट स्ट्रोक या लू से बचने के लिए क्या खाना चाहिए – Lu Se Bachne Ke Liye Kya Khana Chahiye in Hindi

विशेषज्ञों के अनुसार सही आहार का सेवन करने से लू की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। हम आपको नीचे कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताएंगे, जो लू से निपटने में बहुत फायदेमंद हैं।

  • गर्मी से संबंधित बीमारियों, विशेष रूप से हीट स्ट्रोक से बचने के लिए नियमित आहार में ताजे फल, सब्जियां और रस शामिल करना आवश्यक है। दरअसल, इन वस्तुओं में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसलिए वे शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।
  • संतरे, अनानास, तरबूज, अंगूर, नींबू, और इसी तरह के फल लू से बचने के लिए बहुत उपयोगी हैं।
  • लू से बचने के लिए प्याज, पुदीना, खीरा और दही में से एक भाग को सकारात्मक रूप से आहार में शामिल किया जाना चाहिए। न केवल इसके कूलिंग इफेक्ट के कारण, बल्कि ये समग्र स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।
  • धनिए को पानी में भिगोकर रखें, फिर उसे अच्छी तरह पीसकर तथा छानकर उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर पीएं।
  • अपने आहार में प्रोटीन के स्वस्थ स्रोतों को शामिल करें, जिसमें मुख्य रूप से नट्स, बीन्स, दालें और जैतून का तेल शामिल हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाएगा, जिससे लू लगने का खतरा कम किया जा सकता है।
  • गर्मियों में आम पन्ना पीना चाहिए। यह कच्चे आम से बना शर्बत होता है जो आपको लू से बचाता है।
  • हो सके तो अपनी दिनचर्या में पुदीना की चाय का सेवन शुरू कर दें। लू से बचने का ये बहुत ही प्रभावी तरीका है।
  • इमली के बीजों को पीसकर पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में चीनी मिलाकर पीने से लू से बचा जा सकता है।
  • गर्मी में लू से बचने के लिए खाने के बाद हमेशा गुड़ खाएं। इससे लू लगने का डर कम होता है।
  • दिन में खाली पेट बाहर नहीं निकले। घर से निकलने के पहले कुछ खाकर निकले। बाहर निकलने से पहले हमेशा अपने साथ बोतल में पानी रखें और थोड़ी-थोड़ी थोडी देर में पानी पीते रहें।
  • धूप में से आने के बाद प्याज के साथ शहद मिलाकर चाटें। इससे भी लू लगने का खतरा कम हो जाता है।
  • गर्मियों में हल्का खाना खाएं। दही को खासतौर से अपने भोजन में शामिल करें।
  • गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होती है, इसलिए तरबूज, ककड़ी, खीरा खाना चाहिए। इसके अलावा फलों का रस लेना भी फायदेमंद होता है।
  • हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बेल या नींबू का शरबत भी पिया जा सकता है। यह आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
  • गर्मी में रोजाना सब्जियों के सूप का सेवन करने से भी लू से बचा जा सकता है।
  • गर्मी के दिनों में खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए दिन में बार-बार पानी पीते रहें। ऐसा करने से आप लू से बचे रहेंगे।
  • बाहर से आने के तुरंत बाद पानी न पिएं। पानी तभी पिएं जब आपके शरीर का तापमान सामान्य हो जाए। इन टिप्स का पालन करने से व्यक्ति लू लगने के खतरे से बच सकता है।

(और पढ़े – छाछ के फायदे और नुकसान…)

लू से बचने के लिए क्या न खाएं – Restricted Diet for Heat Stroke in Hindi

गर्मी में जितना हो सके नमक की मात्रा कम कर दें। क्योंकि नमक सोडियम में समृद्ध है और अतिरिक्त सोडियम शरीर में पसीने के नियमित उत्पादन को बाधित कर सकता है जो बदले में इस गर्मी की बीमारी के विकास के जोखिम को बढ़ाता है।

  • गर्मियों में तला हुआ खाना खाने से बचें।
  • ऐसे मसाले जो शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं जैसे लहसुन, लौंग, दालचीनी, पेपरिका, जायफल और अदरक खाने से बचें।
  • सब्जियां जो शरीर के लिए गर्म होती हैं जैसे सहजन, मूली, और सरसों का साग का सेवन भूलकर भी न करें।
  • चाय, कॉफी और चॉकलेट के माध्यम से कैफीन का सेवन गर्मी में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • शराब का सेवन भी कम से कम किया जाना चाहिए क्योंकि शराब शरीर में गर्मी बढ़ाने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, कैफीन युक्त पेय लगातार पेशाब को प्रेरित करते हैं और पानी की अनावश्यक हानि का कारण बनते हैं।

(और पढ़े – शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है, सामान्य रेंज और महत्व…)

हीट स्ट्रोक यानी लू से बचने के लिए घरेलू उपचार बहुत प्रभावी होते हैं। शरीर में पानी की कमी होना लू लगने का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए साथ में लू से बचने के लिए क्या खाना चाहिए के इस लेख में बताए गए उपायों को आजमाना चाहिए। गर्मी की तेज लहर से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले विशेष सावधानी रखना आवश्यक है। लू से बचने के लिए शरीर के कुछ खास अंगों जैसे आंख, कान और नाक को ढकना जरूरी है। उनके माध्यम से, गर्म हवा शरीर में प्रवेश करती है और आप लू का शिकार हो जाते हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले चेहरे को किसी सूती कपड़े या गमछे से ढंकने पर विशेष जोर दिया जाता है। इनके अलावा ऊपर बताये गए घरेलू उपाय और खाद्य पदर्थों हैं जो आपको गर्मी में लू लगने से बचा सकते हैं।

(और पढ़े – गर्मी से बचने के आसान उपाय…)

लू से बचने के लिए क्या खाएं? या लू से बचने के लिए क्या खाना चाहिए का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरुर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Deepak

Share
Published by
Deepak

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago