सौंदर्य उपचार

मूली फेस पैक की मदद से पाएं त्वचा की सभी समस्याओं से छुटकारा – Radish Face Pack in Hindi

मूली फेस पैक की मदद से त्वचा की सभी समस्याओं से छुटकारा पाएं - Radish Face Pack in Hindi

मूली फेस पैक के कई फायदे हैं। क्या आप जानते हैं कि यह त्वचा में जमा गंदगी से छुटकारा पाने में मदद करता है। आइये जानतें हैं चमकती त्वचा के लिए मूली का फेस पैक (Radish Face Pack in Hindi) बनाने कि विधि और लगाने के तरीके के बारे में….

आपने देखा होगा कि, नहाने के 3 से 4 घंटे के बाद, चेहरे की ताजगी गायब हो जाती है और आपकी त्वचा का रंग हल्का पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में, यदि आपको किसी पार्टी या मीटिंग में जाना है, और खुद को तैयार करने का समय भी नहीं है। तो आप मूली का उपयोग अपने चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने के लिए कर सकते हैं। मूली के बारे में सुनकर चौंक गए? जी हां, यह पेट के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। घर का बना मूली फेस पैक आपके चेहरे की चमक को तुरंत निखार देगा। आइए हम आपको इसे बनाने की आसान विधि और इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं।

मूली का फेस पैक कैसे बनायें?

  • आधा मूली लें और इसे छील लें (इसकी बाहरी गंदी त्वचा को हटा दें)। फिर इसे सादे पानी से धो लें।
  • अब मूली को ब्लेंडर में पीसकर उसका पेस्ट बना लें। यदि ब्लेंडर नहीं है, तो आप अदरक को रगड़ने वाली छिलनी की मदद से मूली को पीस सकते हैं।
  • इस पेस्ट को एक कटोरे में निकालें और इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • जैतून के तेल की 4-5 बूंदें डालें और चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इस तरह, घर पर ही एक प्राकृतिक फेस पैक बनाकर, आप सिर्फ 10 मिनट में चेहरे पर तुरंत चमक ला सकतीं हैं।
  • बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में 2-3 बार इस फेस पैक का प्रयोग करें।

ध्यान दें: संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इससे थोड़ी जलन का अनुभव हो सकता हैं, (इसलिए बह इसमें नींबू न जोड़ें)।

और पढ़ें – सेंसिटिव स्किन (संवेदनशील त्वचा) की देखभाल

मूली का फेस पैक इन समस्याओं से दिलाएगा छुटकारा

• मूली से बना यह फेस पैक त्वचा में तुरंत निखार लाता है और चमक बढ़ाता है।
• यह फेस पैक धूप के कारण चेहरे पर होने वाले धब्बों को दूर करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।
• मूली फेस पैक त्वचा का रूखापन दूर करता है, क्योंकि इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं।
• यह पिंपल्स, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को हटाने में मदद करता है।

मूली त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद है?

मूली में बहुत सारे खनिज और विटामिन होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। मूली विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होती है।
विटामिन ए त्वचा को पोषण देता है और इसे स्वस्थ बनाता है। विटामिन सी एक उत्कृष्ट एंटीऑक्सीडेंट है जो आपकी त्वचा से उम्र बढ़ने के संकेतों से छुटकारा दिलाता है।
विटामिन सी त्वचा में मेलेनिन के उत्सर्जन को भी बढ़ाता है। क्या आप जानते हैं कि मूली का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। हां, यह सच है, इसलिए, मूली फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है।

आपको ये भी जानना चाहिए –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration