वर्कआउट या व्यायाम करने का सही समय क्या है – सुबह या शाम – Exercise Karne Ka Sahi Time In Hindi

Exercise Time In Hindi क्या आप जानतें हैं वर्कआउट करने का सही समय क्या है सुबह या फिर शाम? आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक रुप से फिट रहने और तनाव से बचने के लिए व्यायाम एक महत्वपूर्ण जरुरत है। हम सुबह के समय अक्सर पार्कों और सड़कों पर लोगों को टहलते (Walking) और व्यायाम करते हुए देखते हैं। लेकिन कुछ लोग देर रात को सोते हैं जिसके कारण वे सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं और फिर व्यायाम या एक्सरसाइज उनकी दिनचर्या से बाहर हो जाता है। इसके अलावा कुछ लोग किन्हीं कारणों से सुबह के समय एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं लेकिन उनके पास शाम को एक्सरसाइज करने के लिए पर्याप्त समय होता है। समय के अभाव के चलते ज्यादातर लोग इस भ्रम में रहते हैं कि आखिर उन्हें किस समय एक्सरसाइज करनी चाहिए।

अगर आप भी इसी उलझन (Confusion) में हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि व्यायाम करने का सही समय क्या है- सुबह या फिर शाम।

विषय सूची

1. सुबह या शाम किसी भी समय की जा सकती है एक्सरसाइज – Subah Ya Sham Kisi Bhi Samay Ki Ja Sakti Hai Exercise In Hindi
2. शाम की बजाय सुबह एक्सरसाइज करना क्यों माना जाता है अच्छा – Sham Ki Jagah Subah Exercise Karna Kyon Achha Hota Hai In Hindi
3. मॉर्निंग एक्सरसाइज के फायदे – Benefits Of Morning Exercise In Hindi

4. शाम को व्यायाम करने के फायदे – Benefits Of Evening Exercise In Hindi

सुबह या शाम किसी भी समय की जा सकती है एक्सरसाइज – Subah Ya Sham Kisi Bhi Samay Ki Ja Sakti Hai Exercise In Hindi

हम सदियों से सुनते आ रहे हैं कि सुबह उठकर व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सुबह की ठंडी हवा और शांत वातावरण तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। वैसे तो व्यायाम सुबह या शाम किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि सुबह के समय खाली पेट व्यायाम करने पर यह अधिक प्रभावी होता है जबकि शाम के समय पेट भरा होता है और कोलाहलपूर्ण (Cacophony)  वातावरण में व्यायाम करने में भी असुविधा होती है। लेकिन अगर आपको सुबह व्यायाम करने का समय नहीं मिल पा रहा हो तो कुछ न करने से बेहतर है कि आप शाम को ही व्यायाम करें। अगर आप शाम के समय व्यायाम कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रकें कि नियमित एक ही समय पर व्यायाम करें तभी यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।

(और पढ़े – स्वस्थ और फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या में क्या शामिल करें…)

शाम की बजाय सुबह एक्सरसाइज करना क्यों माना जाता है अच्छा – Sham Ki Jagah Subah Exercise Karna Kyon Achha Hota Hai In Hindi

सुबह के समय नाश्ता करने से पहले एक्सरसाइज करने से आपका शरीर वसा को बहुत तेजी से जलाता (Burn) है क्योंकि पूरी रात सोने के बाद ग्लाइकोजन का भंडार समाप्त हो जाता है। सुबह की एक्सरसाइज आपकी चयापचय (Metabolism) को बेहतर बनाती है जिसके कारण अगली सुबह आपको समय से उठने में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों (Health Experts) का मानना है कि यदि आप वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं तो इसके लिए शाम का समय बेहतर नहीं होता है। इस दौरान आपका पेट भरा रहता है जिससे वसा बहुत धीमी गति से नष्ट होती है। लेकिन यदि आप एक्टिव रहने के लिए शाम के समय एक्सरसाइज कर रहे हैं तो यह आपके लिए ठीक हो सकता है। इसलिए निष्कर्ष यह निकलता है कि आपको सुबह के समय एक्सरसाइज करनी चाहिए या शाम के समय, यह पूरी तरह से आपकी जरूरत और एक्सरसाइज करने के उद्देश्य पर निर्भर करता है।

(और पढ़े – बॉडी फिटनेस टिप्स इन हिंदी…)

मॉर्निंग एक्सरसाइज के फायदे – Benefits Of Morning Exercise In Hindi

आमतौर पर ज्यादातर लोग सुबह के समय ही एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं क्योंकि रात को नींद पूरी करने के बाद सुबह का समय ऐसा होता है जब व्यायाम करके शरीर को पूरे दिन के लिए रिचार्ज किया जाता है। आइये जानते हैं कि सुबह एक्सरसाइज करने के क्या फायदे हैं।

सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे अच्छे मूड के लिए – Morning Exercise For Better Mood In Hindi

सुबह के समय व्यायाम करके पसीना (Sweating) बहाने से एंडोर्फिन, सेरोटोनिन और डोपामिन नामक अच्छे रसायनों का स्तर बढ़ता है जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहता है और आप चिंतामुक्त महसूस करते हैं। इसके अलावा सुबह एक्सरसाइज करने से जब मूड बेहतर होता है तो आपके दिन की शुरुआत भी बेहतर तरीके से होती है और इससे आपके स्वास्थ्य पर एक अद्भुत प्रभाव दिखायी देता है।

(और पढ़े – फिट रहने के लिए सिर्फ दस मिनट में किए जाने वाले वर्कआउट और एक्सरसाइज…)

मॉर्निंग एक्सरसाइज के फायदे अधिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए – Morning Exercise Benefits For More Energy In Hindi

अगर आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि आपका शरीर काम करने के लिए बिल्कुल एक्टिव रहे तो सुबह के समय एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है। मॉर्निंग एक्सरसाइज से आपको एक कप कॉफी पीने से कहीं अधिक एनर्जी मिलती है जिसके कारण आपकी मानसिक स्पष्टता (Mental Clarity ) बढ़ती है और आप ऑफिस में काफी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

(और पढ़े – फिट बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज…)

सुबह की कसरत के फायदे अच्छी नींद के लिए – Morning Exercise For Good Sleep In Hindi

अनिद्रा (Insomnia) की समस्या से ग्रसित ज्यादातर लोगों को सुबह एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इसका कारण यह है कि सुबह के समय व्यायाम करने से नींद अच्छी आती है जबकि शाम के समय एक्सरसाइज करने से नींद गायब हो जाती है। एक स्टडी में पाया गया है कि सुबह सात बजे से पहले एक्सरसाइज करने वालों रो रात में गहरी नींद आती है। यही कारण है कि सुबह व्यायाम करना फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – गहरी और अच्छी नींद लेने के तरीके…)

सुबह व्यायाम करने के फायदे रक्तचाप घटाने के लिए – Morning Exercise Benefits For Lower Blood Pressure In Hindi

एक अध्ययन में पाया गया है कि सुबह एक्सरसाइज करने से आपका रक्तचाप (Blood Pressure) 10 प्रतिशत तक कम हो सकता है। नियमित रुप से सुबह के समय व्यायाम करने से यह आपको उच्च रक्तचाप (Hypertension) से बचाने में मदद करता है जिसके कारण आपका ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है और आपको हृदय से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

(और पढ़े – हाई बीपी के लिए योग करने का तरीका और फायदे…)

सुबह के समय व्यायाम के फायदे तनाव से बचने के लिए – Morning Exercise Benefits For Less Stress In Hindi

तनाव की समस्या से जूझ रहे ज्यादातर लोगों को सुबह के समय व्यायाम करने से बहुत लाभ मिलता है। इसका कारण यह है कि जब आप सुबह के समय पसीना बहाते हैं तो आपके शरीर में कार्टिसोल (Cortisol) नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है जिसके कारण आपकी मांसपेशियों में तनाव नहीं होता है और आपका शरीर तनाव के नकारात्मक प्रभाव से दूर रहता है।

(और पढ़े – मानसिक तनाव के कारण, लक्षण एवं बचने के उपाय…)

शाम को व्यायाम करने के फायदे – Benefits Of Evening Exercise In Hindi

अक्सर देखा जाता है कि जिन लोगों को समय नहीं मिल पाता है या फिर जो लोग सुबह उठने के आदी नहीं होते हैं वे आमतौर पर शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं। आइये जानते हैं शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे क्या हैं।

शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे सुबह उठने की टेंशन से बचने के लिए – Evening Exercise Benefits For Avoid Morning Tension In Hindi

शाम के समय एक्सरसाइज करने की आदत डालने का एक फायदा यह है कि आपको सुबह व्यायाम करने के लिए उठने की चिंता नहीं रहती है। आप रात में आराम से सोते हैं और अगर आप किसी कारण देर रात में भी सोते हैं तो सुबह तक आपकी नींद पूरी हो जाती है और व्यायाम की टेंशन के कारण नींद बाधित नहीं होती है।

(और पढ़े – चिंता दूर करने के उपाय, तरीके और घरेलू नुस्खे…)

शाम को व्यायाम करने के फायदे कैलोरी घटाने के लिए – Evening Exercise Benefits For Burn More Calories In Hindi

माना जाता है कि शाम के समय एक्ससाइज करना इसलिए भी फायदेमंद होता है कि आपने पूरे दिन जो कुछ भी खाकर कैलोरी इकट्ठी की है। वह शाम को व्यायाम करने के बाद नष्ट हो जाती है जिसके कारण आपका मोटापा नहीं बढ़ता है। इसलिए कुछ लोग शाम को व्यायाम करना पसंद करते हैं।

(और पढ़े – कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज…)

शाम की कसरत के फायदे भीड़ से बचने के लिए – Evening Exercise To Avoid Crowds In Hindi

आप शाम के समय चाहे जिम में एक्सरसाइज करे जाएं या फिर घर के बाहर किसी स्थान पर। इसका फायदा यह होता है कि शाम के समय लोगों की भीड़ कम रहती है विशेषरुप से जिम में जिसके कारण आपको एक्सरसाइज करने के लिए पर्याप्त स्थान मिल जाता है और आप भीड़ से बचते हुए बेहतर तरीके से एक्सरसाइज कर पाते हैं।

(और पढ़े – जिम जाने वालों के काम की है ये टिप्स, इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो रहेंगे फिट!)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Anamika

Share
Published by
Anamika

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago