सेक्स एजुकेशन

ब्रेस्ट साइज बढ़ा देता है रेग्युलर सेक्स? जानें कितनी सच है यह बात

ब्रेस्ट साइज बढ़ा देता है रेग्युलर सेक्स? जानें कितनी सच है यह बात

Does regular sex increase your breast size in Hindi: ब्रेस्ट साइज बढ़ा देता है रेग्युलर सेक्स? जानें कितनी सच है यह बात क्या रेग्युलर सेक्स से ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाता है! रेग्युलर सेक्स करना आपके लिए काफी हेल्थी होता है। वास्तव में, रेग्युलर इंटरकोर्स प्यार करने से कहीं अधिक है। रोज सेक्स करने से आपके शरीर के अंदर बहुत सारे बदलाव होते हैं जिनसे लोग अनजान होते हैं। रेग्युलर सेक्स, आपके शरीर को एक से अधिक तरीकों से प्रभावित करता है, जिसमें आपके स्तनों में बदलाव भी शामिल है। हां, आप मानें या न मानें, यहां हम जो दावा कर रहे हैं वह सच है। क्या रोज सेक्स करने से स्तन का आकार बढ़ता है? (Does regular sex increase your breast size in Hindi) का जबाव जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें..

रोज सेक्स करने से नजर आते हैं ये बदलाव – These changes are seen by having sex every day in Hindi

रोज सेक्स करने से नजर आते हैं ये बदलाव - These changes are seen by having sex every day in Hindi

नियमित सेक्स करने के सबसे आम लाभों में से एक सामान्य कोर्टिसोल के स्तर का बढ़ना होता है यह एक खुशी देने वाला हार्मोन होता है और इसके आलावा रेग्युलर सेक्स के और कई फायदे भी हैं।

(और पढ़ें – स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए ब्रेस्ट मसाज कैसे करें)

इंटरकोर्स से बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन जिससे आता है ब्रेस्ट्स के शेप में बदलाव

रोज सेक्स करने से नहीं प्रेग्नेंसी से बढ़ सकता है ब्रेस्ट्स का साइज

सेक्स वास्तव में आपके शरीर को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दो तरह से बदलता है। सेक्स करने पर, आपके द्वारा देखा गया शॉर्ट टर्म अंतर आपके स्तन के आकार में हो सकता है। जब आप संभोग में लिप्त होती हैं, तो आपके स्तनों का आकार उनमे ब्लड सर्कुलेशन तेज होने के कारण एक अस्थायी परिवर्तन से गुजरता है। आप यह भी देख सकती हैं कि आपके स्तन के आस-पास की नसें अधिक उभरी हुई होती हैं और स्तन भरा-भरा और टाइट दिखाई देता है।

(और पढ़े – क्या स्तनों को दबाने से उनका आकार बढ़ जाता है…)

स्तन के साइज़ में ऑर्गैज्म से दिखता है यह बदलाव

स्तन के साइज़ में ऑर्गैज्म से दिखता है यह बदलाव

इससे ज्यादा और क्या? ऑर्गैज्म के दौरना स्तन आकार में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं, जो निश्चित रूप से काफी बड़ा अंतर है। और यह सब तब होता है जब आप एक संभोग सुख (ऑर्गैज्म) का अनुभव करती है। विज्ञान आपको बता सकता है ऐसा क्यों होता है।

(और पढ़े – 9 आकार के होते है महिलाओं के स्तन, जानिए स्तनों के आकार के बारे में…)

हॉर्मोन्स उत्तेजित करते हैं ब्रेस्ट टिश्यूज और बढ़ाते हैं स्तन का आकार

हॉर्मोन्स उत्तेजित करते हैं ब्रेस्ट टिश्यूज और बढ़ाते हैं स्तन का आकार

जब महिलाएं सेक्स करती हैं, तो वे एकसाथ कई बदलाव से गुजरती हैं। दिल तेजी से धड़कता है, एंडोर्फिन जारी होते हैं, डोपामाइन का स्तर ऊपर उठता है और साथ ही, शरीर के एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर भी अपने चरम पर पहुंच जाता है, जो अंततः स्तन के ऊतकों की उत्तेजना के लिए जिम्मेदार होता है, जिससे आप सेक्स करते समय इनमें उभार देख पातीं हैं।

(और पढ़ें – एस्ट्रोजन हार्मोन की महिलाओं के शरीर में भूमिका)

ऑव्युलेशन के दौरान भी दिखते हैं ब्रेस्ट्स में बदलाव

ऑव्युलेशन के दौरान भी दिखते हैं ब्रेस्ट्स में बदलाव

यह तब भी होता है जब महिलाएं डिंबोत्सर्जन (ऑव्युलेशन) करती हैं। इस समय उनकी कामेच्छा बढ़ती है और वही हार्मोन स्तन के आकार में अस्थायी वृद्धि को प्रोत्साहित करते हैं। हॉर्मोन्स कुछ वक्त के लिए ब्रेस्ट का साइज बढ़ा सकते हैं।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि सेक्स के दौरान और अंततः चरमोत्कर्ष के दौरान, यह भी संभावना है कि आपके स्तन अलग-अलग दिखें, जिसमें आपके निपल्स के रंग में स्पष्ट बदलाव और आकार में बदलाव शामिल है। सेक्स और फोरप्ले के दौरान, उत्तेजना के दौरान, ऑक्सीटोसिन जारी होता है जो उन्हें सीधा खड़ा कर देता है।

(और पढ़े – स्तन (ब्रेस्ट) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और मिथक…)

रोज सेक्स करने से नहीं प्रेग्नेंसी से बढ़ सकता है ब्रेस्ट्स का साइज

रोज सेक्स करने से नहीं प्रेग्नेंसी से बढ़ सकता है ब्रेस्ट्स का साइज

हालांकि, विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि सेक्स आपके स्तन के आकार में दीर्घकालिक परिवर्तन नहीं लाता है। केवल गर्भावस्था जैसी कोई घटना ही ऐसा कर सकती है। अस्थायी परिवर्तन, जैसे कि आकार में परिवर्तन पोस्ट ऑर्गेज्म में होता है और बहुत थोड़े समय तक रहता है।

(और पढ़े – प्रोजेस्टेरोन के कार्य एवं गर्भावस्था में इसकी भूमिका…)

स्तन के आकार पर फोरप्ले, इंटरकोर्स और ऑर्गैज्म का अलग-अलग असर

स्तन के आकार पर फोरप्ले, इंटरकोर्स और ऑर्गैज्म का अलग-अलग असर

फोरप्ले, सेक्स और ऑर्गैज्म का तंत्रिका तंत्र पर भी अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। रक्त का स्तर ऊपर बढ़ता है, वाहिकाएँ फैल जाती हैं और स्तनों के चारों ओर की त्वचा फूल जाती है, जिससे उनका आकार बड़ा दिखने लगता है।

उम्मीद हैं आपको क्या नियमित सेक्स से स्तन का आकार बढ़ता है? का जवाब आपको मिल गया होगा। क्या रोज सेक्स करने से स्तन का आकार बढ़ता है? (Does regular sex increase your breast size in Hindi) का यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे कमेंट्स कर जरूर बताएं।

(और पढ़े – स्तन बढ़ाने के घरेलू उपाय…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration