Breast Size Na Badhane Ke Karan: ब्रेस्ट का सही शेप देखने में आकर्षक लगता है और यह महिलाओं की सुंदरता को भी बढ़ा देता है। इसलिए सभी महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज़ को बढ़ाना चाहती है। आज हम आपको ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण के बारे में बताएंगे और साथ में यह भी जानकारी देंगे कि आप किस तरह से ब्रैस्ट साइज को बढ़ा सकती है।

महिलाओं को अपने स्तनों के आकार को बढ़ाने से पहले यह जानना बहुत जरूरी होता है कि उनके स्तन बड़े को क्यों नहीं हो रहे है और आखिर ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण क्या है। जो महिलाएं अपने स्तन के आकार से असंतुष्ट हैं, वह ब्रैस्ट साइज को बढ़ाने वाली क्रीम का उपयोग करती हैं। इसके लिए कई तरह के मसाज भी दिए जाते हैं। लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपने स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपने स्तन का आकार बड़ा न होने का कारण पता करें।

आइये ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण और उसके उपाय को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण – What causes breasts to stop growing in Hindi

ब्रेस्ट साइज न बढ़ने के कई कारण होते है, आइये इसे विस्तार से जानते है।

(और पढ़ें – ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के आसान तरीके)

ब्रैस्ट न बढ़ने का कारण वजन का कम होना – Breast Size Na Badhane Ka Karan vajan ka kam hona

जिन महिलाओं का वजन कम होता है और वह देखने में भी दुबली पतली होती है, उनका ब्रेस्ट साइज छोटा होता है। इसलिए यदि आपको अपने स्तनों का आकार बढ़ाना है तो सही वजन को मेंटेन करें।

स्तनों के न बढ़ाने का कारण हेल्दी डाइट न लेना – Stano ken a badhne ka karan Healthy diet na lena

अगर आपके स्तनों का आकार छोटा है तो इसके मतलब यह भी हो सकता है कि आप स्वस्थ आहार का सेवन नहीं करती है। भोजन में पोषक तत्वों की कमी की वजह से ब्रेस्ट बढ़े नहीं हो पाते है।

आप जो खाती हैं वह आपके ब्रैस्ट के आकार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। भोजन आपके स्तनों को सही आकार और शेप में लाने में आपकी मदद कर सकता है।

हार्मोन असंतुलन है बेस्ट न बढ़ने का कारण – Imbalance of hormones causes breasts to stop growing in Hindi

हार्मोन असंतुलन होना स्तनों के न बढ़ाने का प्रमुख कारण है, जिसकी वजह से अधिकांश महिलाओं के ब्रेस्ट छोटे रहते है। जब युवावस्था के दौरान लड़कियों के शरीर में हार्मोन की कमी हो जाती है या फिर हार्मोन असंतुलित हो जाते है तो ब्रेस्ट बड़े नहीं होते है।

ब्रैस्ट न बढ़ने के आनुवंशिक कारण – Breast Na Badhane Ke Genetic Karan

कुछ लड़कियों के स्तनों का छोटे होने का आनुवंशिक कारण भी होता है, जिसकी वजह से ब्रेस्ट बड़े नहीं हो पाते है। अगर आपके परिवार में किसी महिला को पहले यह समस्या रही हो, तो हो सकता है कि आपको और आपकी अगली पीढ़ी को भी इसका सामना करना पड़ सकता है।

अधिक तनाव लेना है ब्रेस्ट न बढ़ाने का कारण है – Adhik tanav lena hai Breast Na Badhane ka karan

तनाव लेना भी लड़कियों में ब्रेस्ट न बढ़ाने का कारण है। अधिक टेंसन लेने से स्तनों का विकास भी ठीक से नहीं होता है। इसलिए आपको तनाव कम करने की कोशिश करना चाहिए।

ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण दवा का साइड इफेक्ट – Breast ke Na Badhane Ka Karan Dawa ka Side effect

यदि आप किसी भी प्रकार की दवा या टेबलेट आदि का सेवन करती थी तो इसका साइड इफेक्ट की वजह से स्तनों का आकार छोटा रह सकता है।

ब्रेस्ट बढ़ाने के घरेलू उपाय –  Breast Size Badhane ke Gharelu Upay

ऊपर दिए गए ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण को जानने के बाद आप निम्न घरेलू उपायों को करें। यह महिलाओं के स्तनों बढ़ाने में मदद कर सकते है।

(और पढ़ें – ब्रेस्ट को बढ़ाने और टाइट करने के उपाय)

स्तनों के आकार को बढ़ाने के लिए वजन बढ़ाएं

यदि आप बहुत दुबली पतली है तो सबसे पहले अपने वजन बढ़ाएं। वजन बढ़ाने के लिए आप प्रोटीन, कैलोरी और फैट युक्त आहार का सेवन करें। इसके लिए महिलाओं को दूध, चीज, मीट, बटर, दाल, बींस चावल और नट्स आदि का सेवन कारण चाहिए। वजह बढ़ाने के लिए खाने के साथ साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करें। इससे आपका वजन जल्दी बढ़ता है और ब्रेस्ट भी बड़े होने लगते है।

(और पढ़ें – लड़कियों का वजन बढ़ाने के उपाय और तरीके)

स्तनों को बड़ा करने के लिए हेल्दी डाइट करें

स्वस्थ आहार हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यदि आप ब्रेस्ट को बढ़ना चाहती है तो रोज पौष्टिक आहार का सेवन करे जो ब्रेस्ट को बढ़ाने में मदद करते है। इसके लिए आप डेयरी उत्‍पाद, नट्स, ताजे फल, प्रोटीन वाले फूड और हरी पत्‍तेदार सब्जियां आदि का सेवन करें। इनमें काफी मात्रा में एस्ट्रोजन होता है जो स्तनों के आकार को बढ़ाता है और इसे सही आकार में लाता है।

(और पढ़ें – ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए)

ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए तनाव कम करें

अधिक तनाव लेना हमारे सम्पूर्ण शारीरिक स्वाथ्य के लिए नुकसानदायक होता है, इसलिए आप तनाव लेने से बचें। टेंसन को कम करने और मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन और योगासन को करें। इसके लिए आप सुखासन, बालासन, अनुलोम विलोम और शवासन आदि योग को करें।

ब्रेस्ट साइज को इनक्रीस करने के लिए बादाम ऑयल लगाएं

बादाम का तेल विटामिन ई से भरा हुआ है जो स्किन को पोषण देने में मदद करता है। ब्रेस्ट को बढ़ाने के उपाय में आप बादाम के तेल से अपने स्तनों की मालिश करें। इससे स्तन में रक्त का प्रवाह भी बेहतर तरीके से होता है जिसके कारण स्तन का आकार तो बढ़ता है।

स्तनों को बढ़ाने के लिए बादाम के तेल को सात से आठ मिनट तक सर्कुलर मोशन में रगड़ें, लेकिन ध्यान रहे कि निप्पल को न रगड़े। नहाने से पहले और रात को सोने से पहले नियमित रुप से मसाज करने से 8 से 10 हफ्तों में स्तन का आकार बढ़ जाता है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों तेल से मालिश करे

सरसों के तेल से अपने स्तनों की मसाज करने से स्तनों को बड़ा करने में मदद मिलती है। मालिश करने के लिए अपने दोनों हाथों में सरसों का तेल लेकर हाथों को गर्म करने और फिर अपने दोनों हाथों से ब्रेस्ट मसाज करें। आप इसके लिए गुनगुने सरसों के तेल का उपयोग कर सकती है।

ब्रेस्ट को बढ़ाने के लिए करे एक्सरसाइज

जिन महिलाओं के स्तनों का आकार छोटा है उनको ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत लाभदायक होता है। एक्सरसाइज महिलाओं के सीने को खोलने और उनको सही शेप में बनाए रखने में मदद करता है। ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए आपको प्लैंक, पुश-अप्सचेस्ट प्रेस और वॉल प्रेस आदि एक्सरसाइज को करना चाहिए।

(और पढ़ें – ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये टिप्स, जरूर करें ट्राई)

ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण (Breast Size Na Badhane Ke Karan) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago