महिला स्वास्थ्य

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे – Benefits Of Drinking Warm Water During Periods In Hindi

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Warm Water During Periods In Hindi

Benefits Of Drinking Warm Water During Periods In Hindi: क्या आपको पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे पता है? स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीना आवश्यक होता है। लेकिन गर्म पानी का उपयोग इसे और अधिक प्रभावी बनाता हैं।

अधिकांश महिलाओं को हर महीने पीरियड के दौरान दर्द और ऐंठन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस दौरान पैन, मसल्स में खिंचाव से होता है जो पेट दर्द का कारण बनता है। ऐसे में गुनगुना पानी पीने से दर्द से राहत मिलती है।

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए यदि आप हर महीने दवाओं का सेवन करती है तो यह आपके लिए बाद में नुकसानदायक हो सकता है। गर्म पानी पीकर भी आप मासिक धर्म के दौरान होने वाले इस दर्द को कम कर सकती है।

आइये पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे (Period me garam pani pine ke fayde) को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे – Period Me Garam Pani Pine Ke Fayde

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे - Period Me Garam Pani Pine Ke Fayde

महिलाओं में मासिक धर्म में गर्म पानी पीने के कई फायदे होते है। आइये इसके लाभों को विस्तार से जानते है।

(यह भी पढ़ें – जानें पीरियड या मासिक धर्म चक्र क्‍या होता है)

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे दर्द कम करे – Period Me Garam Pani Pine Ke Fayde dard kam kare

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे दर्द कम करे - Period Me Garam Pani Pine Ke Fayde dard kam kare

गर्म पानी पीना मासिक धर्म के दौरान दर्दनाक सूजन से बचने में मदद करता है। गर्म पानी आमतौर पर ऐंठन के लिए बेहतर होता है, क्योंकि गर्म तरल पदार्थ आपकी त्वचा में रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं और ऐंठन वाली मांसपेशियों को आराम देता हैं। इसलिए आप अपने पीरियड के दौरान सामान्य अपनी के स्थान पर गर्म पानी पीने की कोशिश करें।

(यह भी पढ़ें – गर्म पानी पीने के फायदे जानकर हैरान हो जायेंगे आप)

पीरियड्स में कमर दर्द कम करने के लिए करें गर्म पानी पियें – Periods me kamar dard kam karne ke liye garm pani piye

पीरियड्स में कमर दर्द कम करने के लिए करें गर्म पानी पियें – Periods me kamar dard kam karne ke liye garm pani piye

मासिक धर्म के समय कमर दर्द में गर्म पानी पीना आपके दर्द को कम कर सकता है। इसके अलावा गर्म पानी से सिकाई करना सबसे अच्छा और आसान घरेलू उपाय है। सिकाई से गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे दर्द कम हो जाता है। इसके लिए आप रबड़ के बैग या प्लास्टिक की बोतल में पानी भरकर पीठ के निचले हिस्से की सिकाई करें।

(और पढ़े – गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान…)

मासिक धर्म में गर्म पानी पीने के फायदे डाइजेशन में  – Periods me hot water pine ke fayde Designation me in Hindi

मासिक धर्म में गर्म पानी पीने के फायदे डाइजेशन में  - Periods me hot water pine ke fayde Designation me in Hindi

पीरियड के दौरान पेट दर्द की वजह से महिलाओं में डाइजेशन और कब्ज की भी समस्या हो जाती है। गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया को उत्‍तेजित किया जा सकता है। यह गर्म पानी एक स्‍नेहक का काम करता है जो पाचन को बढ़ाने में सहायक होता है। जैसे जैसे गर्म पानी आपके पेट और आंतों से गुजरता है यह पाचन अंगों को हाइड्रेट करता है। इसके अलावा यह पाचन के दौरान निकलने वाली विषाक्‍तता को भी प्रभावी रूप से दूर कर सकता है।

(यह भी पढ़ें – पाचन को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज)

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे हेवी ब्लीडिंग में – Drink warm water during periods of heavy bleeding in Hindi

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे हेवी ब्लीडिंग में - Drink warm water during periods of heavy bleeding in Hindi

जिन महिलाओं को महावारी के दौरान हेवी ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है, उनके लिए भी गर्म पानी पीना फायदेमंद होते है। हालांकि अभी इसके लिए कोई स्टडी या रिसर्च नहीं है जो इसका समर्थन कर सके। लेकिन गर्म पानी का सेवन करने से रक्‍त परिसंचरण संबंधी समस्‍याएं होने की संभावना कम होती है।

(यह भी पढ़ें – मेनोरेजिया (मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव))

गर्म पानी पीने के फायदे मासिक धर्म की ऐंठन कम करे – Garam pani pine ke fayde masik dharm me in Hindi

गर्म पानी पीने के फायदे मासिक धर्म की ऐंठन कम करे – Garam pani pine ke fayde masik dharm me in Hindi

महिलाओं के लिए पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे होते हैं। क्‍योंकि यह मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन को कम कर सकता है। इस दौरान गर्म पानी का सेवन करने से पेट की मांसपेशियों को शांत करने में सहायक होता है। इस तरह से मासिक धर्म चक्र की ऐंठन और दर्द को कम किया जा सकता है। कहते हैं कि यदि आपको पीरियड्स के दिनों में सिरदर्द की शिकायत रहती है तो गर्म पानी का सेवन करना आपके लिए लाभदायी होता है।

(और पढ़े – पीरियड्स में पेट दर्द का घरेलू उपाय…)

पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू उपाय गर्म पानी – Periods Jaldi lane ke liye piye garm pani

पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू उपाय गर्म पानी – Periods Jaldi lane ke liye piye garm pani

जिन महिलाओं के पीरियड की डेट आने वाली है, लेकिन अभी उनके पीरियड नहीं आये है तो उनके लिए गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। गर्भाश्य को उत्तेजित करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है जिससे आपको जल्दी मासिक धर्म आ सकता हैं। इसके लिए कुछ दिनों तक लगातार गरम पानी का सेवन करना चाहिए।

(यह भी पढ़ें – अनियमित माहवारी का घरेलू इलाज और उपाय)

पीरियड खुलकर आने के लिए पिएं गर्म पानी – Warm water for Light Periods in Hindi

पीरियड खुलकर आने के लिए पिएं गर्म पानी – Warm water for Light Periods in Hindi

माहवारी के दौरान कभी-कभी महिलाओं को पीरियड खुलकर नहीं आते है, जैसे दो दिन से कम ब्लीडिंग होना, रक्तस्राव हल्का और बहुत धीमी गति से होना, पहले और दूसरे दिन सामान्य ब्लींडिन न होना लेकिन पीरियड पूरी तरह से बंद भी न होना, मासिक धर्म देर से शुरू होना। इन सभी समस्याओं से छटकारा पाने के लिए आप मासिक धर्म के दौरान गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है जिसके कारण मासिक धर्म नियमित हो जाता है और पीरियड खुलकर आते है।

(यह भी पढ़ें – मासिक धर्म चक्र: मेंस्ट्रुअल साइकिल कैसे काम करती है)

पीरियड में होने वाले सिर दर्द और तनाव को दूर करे गर्म पानी – Periods me garam pani pina sir dard aur tanav ko kam kare

पीरियड में होने वाले सिर दर्द और तनाव को दूर करे गर्म पानी - Periods me garam pani pina sir dard aur tanav ko kam kare

मासिक धर्म के समय महिलाओं को सिर दर्द और तनाव होना आम बात है। इससे बचने के लिए आप पीरियड में गर्म पानी पियें। कुछ अध्‍ययनों से पता चलता है कि गर्म तरल पदार्थ जैसे कि गर्म पानी, चाय या कॉफी आदि सिर दर्द और तनाव को कम करने में प्रभावी होता है। इस तरह से महिलाएं माहवारी दौरान गर्म पानी या गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।

(और पढ़े – मानसिक तनाव दूर करने के घरेलू उपाय…)

पीरियड में गर्म पानी पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Warm Water During Periods In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration