घरेलू उपाय

टांके के निशान हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies For Stitches in Hindi

टांके के निशान हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Stitches in Hindi

Tanko Ke Nishan Hatane Ke Upay गंभीर चोट के बाद इलाज के दौरान टांके लगाए जाते हैं जिनके निशान रह जाते हैं। क्‍या आप टांके के निशान हटाने के घरेलू उपाय जानना चाहेगें। कई कारणों से त्‍वचा में ऐसे अनचाहे निशान आ जाते हैं जिन्‍हें आप दूर करने के प्रयास करते हैं। ये निशान चोट के उपचार के कारण आ जाते हैं। इस आर्टिकल में टांके और त्‍वचा अन्‍य चोटों के निशान दूर करने के घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं। आइए इन्‍हें विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

1. टांके के निशान क्‍या है – What Is Stitches Marks in Hindi
2. टांके के निशान हटाने के घरेलू उपचार – Tanko Ke Nishan Hatane Ke Gharelu Upay in Hindi

टांके के निशान क्‍या है – What Is Stitches Marks in Hindi

आपके शरीर में टांके या एट्रोफिक (atrophic) निशान वे होते हैं जो त्‍वचा सतह के सामान्‍य स्‍तर से नीचे होते हैं। सामान्‍य रूप से कहा जाए तो त्‍वचा में चोट के ऐसे निशान जो गहरे गढ्ढे के रूप में होते हैं। जिनका रंग अधिकांशत: सफेद होता है। एट्रोफिक निशान एक हाइपरट्रॉफिक निशान से अलग होता है जिसमें चोट का निशान सामान्‍य त्‍वचा स्‍तर से ऊंचा होता है। आइए जाने टांके निशान दूर करने के घरेलू उपाय क्‍या हैं।

टांके के निशान हटाने के घरेलू उपचार – Tanko Ke Nishan Hatane Ke Gharelu Upay in Hindi

अब तक किये परीक्षणों के अनुसार टांके के निशान को पूरी तरह से दूर करने का तरीका ज्ञात नहीं है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इन्‍हें हल्‍का करने में जरूर मदद मिल सकती है। कुछ प्राकृतिक चिकित्‍सकों का मानना है कि प्रकृति में कुछ ऐसे उपाय भी मौजूद हैं जो टांके के निशानों को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। आइए इन प्राकृतिक उपायो को जाने।

टांके के निशान हटाने के घरेलू उपाय देखें –

चोट के निशान को दूर करने का उपाय नींबू – Chot ke nishan hatane ke liye Nimbu

चोट के निशान को दूर करने का उपाय नींबू - Chot ke nishan hatane ke liye Nimbu in Hindi

लेमन में अल्‍फा आइड्रॉक्‍सी एसिड की उच्‍च मात्रा होती है। यह मृत कोशिकाओं को हटाने और पुराने निशानों को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से उपयोग करने पर धीरे-धीरे नींबू का रस टांके के निशान को दूर कर सकता है। इसके लिए आपको केवल नींबू के रस का उपयोग करना है। आप नींबू के रस और रूई का उपयोग कर सकते हैं। उपचार करने से पहले प्रभावित त्‍वचा और इसके आस पास के क्षेत्र को अच्‍छी तरह से धो लें। नींबू के रस में रूई को भिगोएं और प्रभावित जगह पर इसे 10 से 15 मिनिट के लिए रखें। इसके बाद आप इसे पानी से धो कर हटा दें। इस दौरान यदि आपको बाहर धूप में जाना हो तो सनस्‍क्रीन का उपयोग करें। ऐसा करने से आप जल्‍द ही टांके के निशान को दूर कर सकते हैं।

(और पढ़े – गोरी त्वचा पाने के लिए चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करने का तरीका…)

टांके के निशान हटाने का उपाय प्‍याज – Tanko ke nishan hatane ka upay pyaj

टांके के निशान हटाने का उपाय प्‍याज - Tanko ke nishan hatane ka upay pyaj in Hindi

पुराने निशानों को दूर करने का यह सबसे अच्‍छा तरीका है। प्‍याज में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो कोलेजन के उत्‍पादन को रोकने में मदद करते हैं। जिससे निशानों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप नियमित रूप से प्‍याज के अर्क का उपयोग कर अपनी त्‍वचा को सुंदर और चमकदार भी बना सकते हैं। टांके के निशान हटाने के लिए आपको केवल प्‍याज के रस की आवश्यकता होती है। आप प्‍याज को लें और इसका रस निकाल लें। इस रस को सीधे ही निशान पर लगाएं और सूखने दें। लगभग 15 मिनिट के बाद आप इसे धो लें। इस विधि का उपयोग नियमित रूप से कुछ दिनों तक प्रतिदिन 3 से 4 बार करना चाहिए।

(और पढ़े – प्याज के फायदे और नुकसान…)

टांके के निशान दूर करने का तरीका एलोवेरा – Stitches Marks Hatane Ka Tarika Aloe Vera in Hindi

टांके के निशान दूर करने का तरीका एलोवेरा - Stitches Marks Hatane Ka Tarika Aloe Vera in Hindi

एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के लिए एलोवेरा को जाना जाता है। इस तरह से त्‍वचा में एलोवेरा का उपयोग करने पर यह त्‍वचा की जलन को कम करता है साथ चोट या टांके आदि के निशानों को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा के पत्‍ते से जेल निकालें और इससे प्रभावित जगह की मालिश करें। आपको तुरंत ही इसे धोने की आवश्‍यकता नहीं है। आप इस विधि को दिन में 3 से 4 बार उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – चेहरे पर एलोवेरा फेस पैक का उपयोग कैसे करें…)

चोट के निशान का घरेलू इलाज टी ट्री आइल – Ghav Ke Nisan Mitane Ke Upay Tea Tree Oil

चोट के निशान का घरेलू इलाज टी ट्री आइल - Ghav Ke Nisan Mitane Ke Upay Tea Tree Oil in Hindi

फाइटोकेमिकल्‍स (phytochemicals) की अच्‍छी मात्रा टी ट्री आइल में होती है। जो कि धीरे-धीरे सर्जिकल और मुंहासे के निशान आदि को कम कर सकते हैं। यह प्रभावित क्षेत्र में रक्‍त परिसंचरण को भी बढ़ावा देता है जिससे सभी प्रकार के संक्रमणों को रोकने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको 2 से 3 बूंदे टी ट्री आयल की आवश्‍यकता होती है। आप इस तेल को जैतून तेल या पानी के साथ मिलाकर प्रभावित क्षेत्र में लगाएं और हल्‍की मालिश करें। इसे रात भर त्‍वचा में लगे रहने दें। इस तरह से आपको कुछ दिनों तक प्रतिदिन सोने से पहले इस तेल का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने पर चोट के निशान जल्दी ही चले जायेगें।

(और पढ़े – टी ट्री ऑयल के फायदे और नुकसान…)

टांके के निशान हटाने का उपाय आँवला – Chot Ke Nishan Dur Karne Ke Upay amla

टांके के निशान हटाने का उपाय आँवला - Chot Ke Nishan Dur Karne Ke Upay amla

आंवले में विटामिन सी की अच्‍छी मात्रा होती है जो टांके और चोट आदि के निशानों को कम करने में सहायक होता है। यह पुराने निशानों को हल्‍का करने और नए निशानों को त्‍वचा में आने से रोकता है। आंवले का उपयोग करने के दौरान जैतून तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप आंवले के पाउडर के साथ जैतून तेल को मिलाएं और एक पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को प्रभावित क्षेत्र में लगाएं और 15 से 20 मिनिट के बाद साफ कर लें। आपको नियमित रूप से प्रतिदिन 1 बार इस विधि का उपयोग करना चाहिए। जो टांके के निशान को दूर करने में सहायक होती हैं।

(और पढ़े – आंवला के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

टांके के निशान कैसे हटाये में लगाएं आलू – Tanke ke nishan kise hataye me lagaye aalu

टांके के निशान कैसे हटाये में लगाएं आलू - Tanke ke nishan kise hataye me lagaye aalu in Hindi

आप अपने टांके के निशान को दूर करने के लिए आलू का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप आलू को पतला काट लें। इस आलू को प्रभावित क्षेत्र में रखें और वृत्‍ताकार गति में मालिश करें। जब आलू का टुकड़ा सूखने लगे तो इसे दूसरे टुकड़े से बदल लें। लगभग 20 मिनिट की मालिश के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम 2 बार दोहराएं। यह टांके के निशान को दूर करने का सबसे आसान तरीका हो सकता है।

(और पढ़े – चेहरे पर आलू लगाने के फायदे…)

टांकों के निशान का इलाज है शहद – Tanke Ke Nishan Dur Karne Ilaj Hai Shahad in Hindi

टांकों के निशान का इलाज है शहद - Tanke Ke Nishan Dur Karne Ilaj Hai Shahad in Hindi

कच्‍चे शहद का उपयोग प्राचीन समय से ही विभिन्‍न उपचारों के लिए किया जा रहा है। शहद का इस्‍तेमाल दाग धब्‍बों को दूर करने और यहां तक की टांके आदि के निशानों को कम करने में मदद करता है। आप शहद के साथ बेंकिग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। बेकिंग सोडा मृत त्‍वचा कोशिकाओं को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही यह आपकी त्‍वचा को नरम और चिकना बनाने में मदद करता है। इसके लिए आपको 1 चम्‍मच शहद, 1 चम्‍मच बेकिंग सोडा और एक सूती कपड़े की आवश्‍यकता होती है।

आप शहद और बेकिंग सोडा को मिलाएं और लगभग 3 से 5 मिनिट के लिए प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर मालिश करें। फिर सूती कपड़े को हल्‍का गर्म करके सिकाई करें। ऐसा नियमित रूप से दिन में दो बार करना चाहिए।

(और पढ़े – शहद के फायदे उपयोग स्वास्थ्य लाभ और नुकसान…)

टांके के मार्क हटाने के लिए धूप से बचें – Sun Protection for Stitches marks in Hindi

टांके के मार्क हटाने के लिए धूप से बचें - Sun Protection for Stitches marks in Hindi

आपको अपने टांकों के निशान को कम करने के लिए सूर्य की सीधी रोशनी से बचना चाहिए। धूप से सुरक्षा अकेले ही टांके के निशान को दूर नहीं कर सकती है। लेकिन यह निशानों को खराब होने से बचा सकती है। सूर्य की धूप से होने वाली क्षति से बचने के लिए ग्‍लाइकोलिक एसिड या अन्‍य दाग-धब्‍बे हटाने वाले उत्‍पादों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। नए और पुराने निशानों के लिए सनस्‍क्रीन क्रीम और सन-प्रोटेक्टिव कपड़ों का उपयोग करना चाहिए। इस तरह से आप अपनी त्‍वचा के दागों को बचा सकते हैं।

(और पढ़े – सूरज की धूप लेने के फायदे और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration