सेक्स एजुकेशन

स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध जानिए क्या होगा इसका परिणाम – Sex dreams and their interpretation in Hindi

स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध जानिए क्या होगा इसका परिणाम - swapna ya sapne mein banate hain sharirik sambandh jane kya hoga iska parinam hindi me

Sex dreams in Hindi: अचानक लोग सपने में शारीरिक संबंध बनाने जैसी कोई गतिविधि देख लेना गिल्टी समझने लगते हैं और फिर पूरा दिन उसी ग्लानि में बिताते हैं। कई बार हम सपने में भी किसी व्यक्ति के साथ सेक्स करते हैं लेकिन सुबह उठने के बाद उसे भूल जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हम सपने में जो सेक्स करते हैं उसका क्या मतलब होता है? जब भी आप खुद को सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखते हैं, तो इसका कुछ मतलब हो सकता क्योंकि लोगों का ऐसा मानना है कि हर सपना बेमतलब नहीं होता। कुछ सपने आने वाले दिनों की चेतावनी हो सकते हैं और कुछ हमारी कल्पना का सुखद एहसास। आइये जानतें हैं स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध तो क्या होगा इसका परिणाम।

अगर आप सपने में खुद को सेक्स करते देखते हैं या फिर सपने में किसी के साथ शारीरिक संबंध बना रहे होते हैं तो इसके कई अलग अलग मतलब हो सकते हैं कहा जाता है कि सेक्स ड्रीम वास्तव में सेक्स के बारे में नहीं बल्कि हमारे व्यक्तित्व के कुछ पहलुओं के बारे में दर्शाता है।

विषय सूची

  1. सपने में शारीरिक संबंध बनाने का मतलब
  2. यदि अजनबी के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध
  3. अपने बॉस के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध
  4. चेहरा न दिखने वाले व्यक्ति के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध
  5. पूर्व प्रेमी के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध
  6. रिश्तेदारों के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध
  7. सपने में समलैंगिक सेक्स करने का मतलब
  8. जिससे आप नफरत करते हैं उसके साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध
  9. स्वप्न में बनाते हैं सेलिब्रिटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का परिणाम

सपने में शारीरिक संबंध बनाने का मतलब

सपने में शारीरिक संबंध बनाने का मतलब

कभी-कभी हमारे यौन सपने एक सटीक कहानी बताते हैं कि हम गुप्त रूप से क्या चाहते हैं, हम अपने यौन जीवन में क्या नहीं प्राप्त कर रहे हैं, या हम किस बारे में सबसे अधिक उत्सुक हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि एक यौन सपना हमेशा आपके यौन जीवन में परिवर्तित नहीं होता है। सपने में शारीरिक संबंध बनाने का मतलब हमेशा गलत नहीं होता है, वे इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपके करियर, व्यक्तिगत जीवन या परिवार में क्या चल रहा है। जो भी हो, अगर आपको रात में  कुछ गंदे सेक्स के सपनों का अनुभव मिले हैं तो आप शर्मिंदा न हों। यह बहुत आम है। सभी के सपनों में से आठ प्रतिशत में सेक्स के सपने शामिल होता है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों समान होते हैं। आइये जानतें हैं सपने में शारीरिक संबंध का मतलब क्या होता है।

बेशक, यह पता करने के लिए कोई भी एक सही नुस्खा नहीं है कि आप सपने क्यों देख रहे हैं, लेकिन हाँ हम आपको यह जरुर बता सकते हैं की आपके सेक्स के सपनों का मतलब क्या होता है और यह हमारे लिए क्या संकेत देते है। यहां अलग-अलग प्रकार के सेक्स सपने और उनका मतलब बताया गया है।

(और पढ़े – जानिए सपने में सेक्स का मतलब और अर्थ…)

यदि अजनबी के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

यदि अजनबी के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

कई बार आप सपने में खुद को किसी अजनबी के साथ बिस्तर पर काम क्रिया करते देखते हैं। जिसमे वह अजनबी आपको अपना सा लगता है और अलग सी खुशी देता है। लेकिन अगर आप सपने में किसी अजनबी महिला के साथ सेक्स करते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आपका मर्दाना पहलू (masculine aspects) बहुत कमजोर है और आपको इसे बेहतर बनाने की जरूरत है। आपको अब अपने भीतर कुछ मर्दाना क्वॉलिटीज़ लानी होंगी। यदि आप महिला हैं और सपने में किसी अजनबी मर्द के साथ सेक्स करती हैं तो आप अपने पति से संतुष्ट (satisfied) नहीं हैं।

(और पढ़े – पार्टनर को संतुष्ट करने के लिए क्या करें…)

अपने बॉस के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

अपने बॉस के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसके लिए काम करते हैं, यह या तो सुखद होगा या भयावह। सपने में अपने बॉस के साथ सेक्स का मतलब है कि आपको अपने जीवन में चल रही किसी चीज़ का प्रभार लेने की जरूरत है। सपने में अपने बॉस के साथ सेक्स का मतलब कि आप अपने बॉस से कुछ नया और अच्छा सीखना चाहते हैं जो आपको बहुत आंगे ले जायेगा।

(और पढ़े – क्या ऑफिस में अफेयर होना ठीक है? यदि आपका ऑफिस में चल रहा है चक्‍कर, तो ये हो सकते हैं फायदे और नुकसान)

चेहरा न दिखने वाले व्यक्ति के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

चेहरा न दिखने वाले व्यक्ति के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

आमतौर पर हम सभी को कुछ ऐसे सपने आते हैं जो हमें याद तो रहता है लेकिन सपने में आये व्यक्ति का चेहरा याद नहीं रहता है। यदि सपने में आप एक ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स करते हैं जिसका चेहरा आपको न दिखायी दिया हो तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपने जीवन में सही व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं और वह अभी तक आपको मिला नहीं है। बल्कि इसका मतलब यह है कि आप अपने जीवन के अजीब पहलू (strange facet) को समझना चाहते हैं और इसका सामना करने के लिए तैयार हैं। सपने में जिस व्यक्ति का चेहरा न दिखायी देता हो उसके साथ सेक्स करने का अर्थ यह है कि आप अपने जीवन को अधिक नियंत्रण में रखना चाहते हैं और साथ ही मुखर (assertive) भी होना चाहते हैं।

(और पढ़े – स्लीप ऑर्गैज्म क्या होता है, कारण और बचने के उपाय…)

पूर्व प्रेमी के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

पूर्व प्रेमी के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

स्वप्न में अपने पूर्व प्रेमी (ex-lover) के साथ यौन संबंध बनाने का सपना देखने का अर्थ यह नहीं है कि आपकी भावनाएं अभी भी उसके साथ जुड़ी हुई हैं। बल्कि इसका अर्थ यह है कि आप अभी जिस नए रिलेशनशिप में हैं उसमें कुछ कमी है और अपने पूर्व प्रेमी के साथ बिताए समय, शारीरिक संबंध या अन्य चीजों की खट्टी मीठी और मजेदार यादों को आप उसमें जोड़ना चाहती हैं। वास्तव में आप जो समय पहले बिता चुकी हैं वो सभी चीजें आपके वर्तमान जीवन से गायब हैं और आप पहले की कुछ चीजें जोड़कर उसे और मजेदार बनाना चाहती हैं। इसी वजह से आप पूर्व प्रेमी के साथ सेक्स करते हुए सपने देखती हैं।

(और पढ़े – अपने पूर्व प्रेमी या प्रेमिका के साथ दोस्ती कैसे करें…)

रिश्तेदारों के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

रिश्तेदारों के साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

अगर आप अपने माता पिता के साथ यौन संबंध बनाने का सपना देखती हैं तो यह आपकी परिपक्वता (maturity) या फिर खुद माता पिता बनने का संकेत है। इसके अलावा यदि आप अपने भाई बहनों के साथ सेक्स करने का सपना देखती हैं तो इसका मतलब यह है कि आप उनके करीब होने की इच्छा रखती है। वास्तव में यह क्षमा या स्वीकृति (acceptance) से संबंधित किसी भी चीज का प्रतीक हो सकता है। आमतौर पर माता पिता और भाई बहन के साथ सेक्स करते हुए सपने ज्यादातर लोगों को आते हैं लेकिन इसका कोई गलत अर्थ नहीं होता है बल्कि यह बिल्कुल सामान्य है।

(और पढ़े – इन बातों से जानें क्या आप सेक्स के लिए तैयार हैं…)

सपने में समलैंगिक सेक्स करने का मतलब

सपने में समलैंगिक सेक्स करने का मतलब

यदि आप समलिंगी (homosexual) या उभयलिंगी (bisexual) नहीं हैं और सपने में समलैंगिक सेक्स कर रही हैं तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उसे चाहती या प्यार करती हैं। इसका सामान्य सा अर्थ यह है कि आपको उस व्यक्ति के अंदर की कोई भावना या कोई गुण पसंद हैं। उदाहरण के तौर पर उसका बोल्डनेस या बेबाक होना आपको पसंद है। आप लंबे समय से उससे प्रभावित हैं और उसकी कुछ चीजों को अपने जीवन में उतारना चाहती हैं। इसी कारण से आप सपने में भी उसके साथ सेक्स करते हुए दिखती हैं।

(और पढ़े – समलैंगिकता (होमोसेक्सुअलिटी) के कारण, लक्षण और इलाज…)

जिससे आप नफरत करते हैं उसके साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

जिससे आप नफरत करते हैं उसके साथ स्वप्न में बनाते हैं शारीरिक संबंध

अगर आप किसी व्यक्ति से घृणा करती हैं, आपकी उसके साथ दुश्मनी है या फिर लंबे समय से संबंध खराब चल रहे हैं और आप सपने में उसके साथ सेक्स करती हैं तो इसका सामान्य सा अर्थ यह है कि आप उससे फिर से जुड़ना (connect) चाहती हैं या फिर कुछ शर्तों पर संबंधों को फिर से बेहतर बनाना चाहती है। इसके अलावा इस सपने का अर्थ यह भी हो सकता है कि आप उस व्यक्ति की नौकरी, प्रतिभा या आभा (looks) से प्रभावित हैं और फिर से उसके साथ अपने संबंधों को बेहतर करना चाहती हैं।

(और पढ़े – शारीरिक संबंध बनाने से पहले यौन सहमति क्यों है जरूरी…)

स्वप्न में बनाते हैं सेलिब्रिटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का परिणाम

स्वप्न में बनाते हैं सेलिब्रिटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का परिणाम

वैसे तो सभी लोगों को कोई न कोई सेलिब्रिटी जरूर पसंद होता है और हम उसके जैसा बनना भी चाहते हैं। अगर आप सपने में किसी सेलिब्रिटी के साथ अपने आप को सेक्स करते हुए देखती हैं तो इसका दो मतलब हो सकता है। पहला यह कि आप वास्तव में उसके साथ सेक्स करना चाहती हैं या चाहते हैं और दूसरा यह कि आप उस सेलिब्रिटी की प्रसिद्धि (fame), ग्लैमर और पावर से बहुत प्रभावित हैं और अपने जीवन में आप भी यही सब कुछ पाने की इच्छा रखती हैं।

(और पढ़े – जानिए सेक्स कितने प्रकार से किया जा सकता है…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration