घरेलू उपाय

पिम्पल्स के दाग कैसे मिटाए, जानें घरेलू उपाय – Pimple Ke Daag Kaise Mitaye Gharelu Upay

Pimple Ke Daag Kaise Mitaye: पिम्पल्स के दाग कैसे मिटाए? यदि आप भी फेस पर होने वाले पिम्पल्स के दाग को मिटाने के घरेलू उपाय के बारे में जानना चाहते है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।

चेहरे पर पिंपल्स का होना बहुत ही आम बात है। ऑयली स्किन, फेस पर धूल मिट्टी का जमना और हार्मोनल चेंजेस के कारण चेहरे पर मुंहासे हो जाते है। हालांकि कुछ समय बाद यह पिंपल्स तो ठीक हो जाते है लेकिन इसके दाग चेहरे पर रह जाते है।

फेस पर पिम्पल के काले दाग देखने में बुरे लगते है, जो आपकी सुंदरता को खराब कर सकते है। अगर आप भी मुंहासे के निशान को हटाना चाहते है तो हम इस आर्टिकल में आपको पिम्पल्स के दाग कैसे मिटाए, इसके लिए घरेलू उपाय को जानते है।

विषय सूची

पिम्पल्स के दाग कैसे मिटाए – How to remove pimples stains from face in Hindi

घर पर पिंपल्स के दागों को मिटाने के लिए आप निम्न घरेलू उपायों को अपना सकते है।

(और पढ़ें – एक दिन में चेहरे से पिंपल्स को कैसे हटाएं)

पिंपल्स के दाग मिटाने का घरेलू उपाय संतरे का छिलका – Pimple Ke Daag Mitane ka Gharelu Upay santre ka chilka

अपने चेहरे से पिंपल्स के दाग धब्बों को हटाने के लिए आप संतरे के छिलके के पाउडर का उपयोग करें। यह विटामिन c से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा के लिए लाभदायक होता है। डेड स्किन को हटाने में संतरों के सूखे छिलकों का स्क्रब भी बेहतरीन साबित होता है।

पिम्पल्स के दाग मिटाने के लिए चेहरे पर संतरे के छिलके का पाउडर और शहद की समान मात्रा मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद फेस को गुनगुने पानी से धो लें। इससे मुंहासे निशान मिट जाते है।

पिंपल्स के मार्क्स मिटाने के उपाय में लगाएं नारियल तेल – Pimples ke marks hatane ke upay me lagaye Coconut Oil

नारियल का तेल विटामिन ई और फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत है। जो दाग धब्बों को हल्का कर खत्म कर देता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए होता है। ये सभी स्किन के लिए फायदेमंद होते है।

इसके लिए दागों पर आप गर्म नारियल तेल से फेस पर हल्के हाथों से मालिश करें। 5 से 10 मिनट के लिए निशान पर मालिश करें। एक घंटे के लिए छोड़ दें और गर्म पानी चेहरा धो लें।

मुंहासे के दाग को मिटाने के लिए लगाएं हल्दी – Apply turmeric to remove acne scars in Hindi

हल्दी एक ऑर्गेनिक और सबसे पुराना औषधीय घटक है जो एंटी इंफ्लेमेटरी है। यह पिंपल्स के मार्क को हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही हल्दी में सक्रिय तत्व करक्यूमिन त्वचा-हीलिंग गुणों से भरा हुआ है।

दागों को मिटाने के लिए आप 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। मिश्रण को अपने चेहरे पर मास्क के रूप में लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने चेहरे को धो लें।

नींबू का रस है पिम्पल्स के दाग मिटाने का घरेलू उपाय – Lemon Juice to remove pimples stains from face in Hindi

यदि आप भी चेहरे पर पड़े दाग-धब्‍बे यानि स्‍कार्स से परेशान हैं तो नींबू के रस का इस्तेमाल करें। नींबू विटामिन सी से समृद्ध है जो एक प्राकृतिक ब्लीच के रूप में काम करता है और आपकी त्वचा पर किसी भी प्रकार के निशान को हल्का करने में मदद करता है।

एक छोटे कटोरे में नींबू का रस निचोड़ें और इसे कार्टन पैड या अपनी उंगलियों की मदद से ब्लीमिश पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से मुंह को धो लें। इसके लिए हमेशा एक ताजा नींबू का उपयोग करें।

पिम्पल्स के दाग कैसे मिटाए में लगाएं बेकिंग सोडा – Pimple Ke Daag Kaise Mitaye me lagaye Baking Soda

चेहरे के पुराने से पुराने दाग-धब्बे हटाने में बेकिंग सोडा

आपकी मदद कर सकता है। बेकिंग सोडा एक प्रभावी त्वचा एक्सफोलिएटर है जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसमें ब्लीचिंग गुण भी होते हैं। बेकिंग सोडा का नियमित उपयोग बंद रोमछिद्रों और काले धब्बों से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

यह त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखने में भी फायदेमंद है, जो मुंहासे के निशान को हटाता है। पानी के साथ बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं। इसे अपने पिंपल्स के निशानों पर लगाएं और सूखने दें। 10-15 मिनट बाद इसे धो लें।

एलोवेरा से चेहरे के दाग-धब्बे हटाए –  Aloe Vera to remove acne scars in Hindi

एक्ने स्कार को फेस से मिटाने के एलोवेरा बहुत ही प्रभावी होता है। एलोवेरा चेहरे से सभी प्रकार के दाग-धब्बे हटाए के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो त्वचा के संक्रमण को रोकता है। एलोवेरा जेल हमारे पिंपल के निशान को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। ताजे एलोवेरा जेल को मुंहासे के निशान पर लगाएं और इसे रात भर रहने दें। कुछ दिनों में निशान गायब हो जायेंगे।

मुंहासे के दागों को मिटाने के लिए बेसन लगाएं – Besan helps to get rid of acne marks in Hindi

बेसन कील मुंहासों को दूर करने के साथ साथ मुंहासे के दागों को मिटाने में भी काफी लाभदायक है। अगर बेसन को गुलाब जल और नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाया जाए तो पिंपल्स के दाग धब्बे बहुत तेजी से समाप्त हो जाते हैं।

इसके लिए आप एक चम्मच बेसन में एक चम्मच गुलाब जल और नींबू का रस मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद फेस को धो लें।

पिंपल्स के दाग हटाने का उपाय कैस्टर ऑइल – Pimples ke daag hatane ka upay Castor Oil

कैस्टर ऑइल को हिंदी में अंडी के तेल के नाम से जाना जाता है। कैस्टर ऑइल में विटामिन ई और ओमेगा -3 फैटी एसिड होता हैं। यह तेल डैमेज स्किन को ठीक करके नई कोशिकाओं के विकास को बढ़ाता है।

यह पिगमेंट को ठीक करके मुँहासे के निशान को कम करता है। उंगलियों में कैस्टर ऑइल को लेकर इसे पिंपल्स के निशान पर लगाएं। इसे रात भर के लिए लगा छोड़ दें और सुबह फेस को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें।

चेहरे के पुराने से पुराने दाग-धब्बे को हटाने के लिए लगाएं सेब का सिरका – Apple cider vinegar to remove dark spots on face in Hindi

एप्‍पल साइडर विनेगर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि मुंहासों के निशान को मिटाने में सहायक होते हैं। सेव का सिरका आपकी स्किन के ph लेवल को भी बैलेंस करने में मदद करता है।

आप एक चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर में दो चम्मच शहद और पानी मिलाकर इसे मुंहासों पर लगायें। इससे कुछ दिन में ही पिंपल्स के दागों से छुटकारा मिल जाता हैं।

टी ट्री ऑयल के फायदे पिम्पल्स के दाग मिटाने में – Tea Tree Oil ke fayde pimples ko mitane me

चेहरे पर होने वाले मुँहासे के दाग धब्बों को हटाने में टी ट्री ऑयल बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-मायक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो दाग धब्बों को हटाने में मदद करते है। 3-4 बूंद टी-ट्री ऑयल में एक चम्मच नारियल का तेल मिला लें। फिर इस मिश्रण को फेस पर पिंपल्स के दागों पर लगाएं। इसे रात भर के लिए लगा रहने दें और फिर सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

(और पढ़े – मुँहासों को दूर करने के घरेलू उपाय…)

पिम्पल्स के दाग कैसे मिटाए, जानें घरेलू उपाय (Pimple Ke Daag Kaise Mitaye Gharelu Upay) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago