योग

पेट कम करने के लिए योग – Pet kam karne ke liye yoga in Hindi

पेट कम करने के लिए योग - Pet kam karne ke liye yoga in Hindi

Pet kam karne ka yoga पेट कम करने के लिए योग: योग की मदद से पेट को कम किया जा सकता है पेट को कम करना हर उस व्यक्ति का सपना हैं जो अपने भारी वजन और बड़ी तोंद से परेशान हैं। अधिकांश लोग पेट की चर्बी बढ़ने की इस समस्या से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। पेट के बड़े होने का कारण हमारा अनियमित भोजन और अधिक वसा युक्त भोजन होता हैं। इसके अलावा और भी कारण जैसे शारीरिक परिश्रम ना कर पाना और बैठे-बैठे कार्य करना भी भारी तोंद के कारण हो सकते हैं। बड़े पेट होने से आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं जैसे आपको जींस पहनने में मुश्किल होना और अनेक प्रकार की बीमारियों भी हो सकती हैं।

बड़ी तोंद के कारण आप मजाक के पात्र भी बन सकता हैं जिसकी वजह से आपको लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता हैं। पेट को कम करने के लिए लोग घंटो जिम में जाके व्यायाम करते हैं। अपने पेट को कम करने के लिए आप योग के कुछ आसन का सहारा ले सकते हैं जो पेट से चर्बी को खत्म करने में मदद करते हैं।

विषय सूची

  1. पेट कम करने के लिए योग भुजंगासन – Pet kam karne ka yoga Bhujangasana in Hindi
  2. पेट कम करने का योग सेतुबंध आसन – Pet kam karne ke liye yoga Bridge in Hindi
  3. पेट की चर्बी कम करने के लिए योग ताड़ासन – Pet ki charbi kam karne ke liye yoga Tadasana in Hindi
  4. पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन मार्जरासन – Pet kam karne ke yoga Marjariasana in Hindi
  5. पेट को कम करने के लिए योग उत्तानपादासन –  Pet kam karne ka yoga asana Uttanpadasana in Hindi
  6. मोटे पेट को कम करने के लिए योग नवासना (नौकासन) – pait kam karne ke liye yoga Navasana (Boat Pose) in Hindi
  7. पेट की चर्बी कम करने के लिए योग धनुरासन – Pet ki charbi kam karne ke liye yoga Dhanurasana (Bow Pose) in hindi
  8. पेट कम करने के लिए योग पादहस्तासन – Pait kam karne ke liye yoga Padahastasana in Hindi

पेट कम करने के लिए योग – Pet ki charbi kam karne ke liye yoga in Hindi

पेट की चर्बी और तोंद को कम करने के लिए नीचे कुछ योगा दिए जा रहे हैं जिसका प्रयोग करके आप अपने पेट को कम कर सकते हैं-

पेट कम करने के लिए योग भुजंगासन – Pet kam karne ka yoga Bhujangasana in Hindi

पेट कम करने के लिए योग भुजंगासन - Pet kam karne ka yoga Bhujangasana in Hindi

भुजंगासन को कोबार पोज़ के नाम से भी जाना जाता हैं, इसमें भुजंग का अर्थ “सांप (Snakes)” होता हैं, इस आसन को करने वाला देखने में एक कोबरा सांप के सामान दिखाई देता हैं। यह आसन रीढ़ के हड्डी को मजबूत करता हैं और साथ ही उसको लचीला बनता हैं, यह पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता हैं, अपनी छाती को भी खोलता हैं। और  पेट कम करने का काम करता है।

इस आसन को करने लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं जिसमे आपकी पीट ऊपर के ओर रहे। अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों हाथों पर वजन डालते हुयें धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे के ओर करें और ठुड्डी को ऊपर की ओर करने का प्रयास करें। ध्यान रखें की आपके कमर से नीचे का शरीर जमीन से ऊपर ना उठे। आप इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।

(और पढ़े – भुजंगासन के फायदे और करने का तरीका…)

पेट कम करने का योग सेतुबंध आसन – Pet kam karne ke liye yoga Bridge in Hindi

पेट कम करने का योग सेतुबंध आसन – Pet kam karne ke liye yoga Bridge in Hindi

सेतुबंध आसन में आपका शरीर एक ब्रिज के समान दिखाई देता हैं। यह आसन आपके पेट को कम करने में मदद बहुत मदद करता हैं। इस आसन को करने के लिए अपने दोनों पैरों पर वजन को उठाना पड़ता हैं जिसमें ऊर्जा की अधिक आवश्यकता होती हैं, वजन कम करने के लिए शरीर की अतिरिक्‍त कैलोरी बर्न करनी पड़ता हैं। यह आसन शरीर को सामने से फैलता हैं और शरीर को पीछे से मजबूत करता हैं।

इसे करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के सीधे लेट जाएं, अब अपने पैरों को घुटनों के यहाँ से मोड़े और अपने हिप्स को ऊपर उठायें, अपने दोनों हाथों को पीठ के नीचे आपस में जोड़ लें। इस स्थिति में रहते हुयें 20 बार साँस लें और स्थिति से बाहर आयें, इसे आप 3 बार करे आपको लाभ होगा।

(और पढ़े – सेतुबंधासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां…)

पेट की चर्बी कम करने के लिए योग ताड़ासन – Pet ki charbi kam karne ke liye yoga Tadasana in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए योग ताड़ासन – Pet ki charbi kam karne ke liye yoga Tadasana in Hindi

ताड़ासन को अंग्रेजी में माउंटेन पोज के नाम से भी जाना जाता हैं। यह मुद्रा आपको एक पहाड़ के सामान स्थिर रहना सिखाती हैं। ताड़ासन एक आदर्श और गर्मजोशी आसन है। जो पेट की चर्बी कम करने में लाभदायक है।

ताड़ासन करने के लिए आप सबसे पहले योगा मैट को बिछा के उस पर खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी सी दूरी बना के रखें। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फस लें। अब आप अपनों दोनों हथेलियों को घुमा के उल्टा कर लें, इसमें आपके हाथ की हथेलियां असमान की ओर रहेगी। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर खींचे और पैरों की एड़ियों को ऊपर उठा के पंजों के बल खड़े हो जाएं। 20-30 सेकंड के लिए आप इस आसन में रहें और फिर हाथों को नीचे करके सामान्य हो जाएं। यह आसन जांघों, घुटने, और एड़ियों को मजबूत करता है। कम रक्तचाप, अनिद्रा, और सिरदर्द से पीड़ित लोगों को इस मुद्रा को नहीं करना चाहिए।

(और पढ़े – ताड़ासन करने के फायदे, सावधानियां और करने का तरीका…)

पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन मार्जरासन – Pet kam karne ke yoga Marjariasana in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन मार्जरासन (गाय-बिल्ली आसन ) – Pet kam karne ke yoga Marjariasana in Hindi

यह आसन करने वाला गाय और बिल्ली के समान दिखाई देता हैं इसलिए इसे अंग्रेजी में काऊ-कैट पोज़ भी कहते हैं। इस आसन को संस्कृत में मार्जरासन के नाम से भी जाना जाता हैं। यह आपकी रीड की हड्डी को लोचदार बनता हैं और रक्त के प्रवाह को बढ़ता हैं।

इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट पर अपने सिर को सीधा रखें हुयें घुटने टेक के अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब साँस को अन्दर लेते हुए अपने सिर को पीछे की ओर तथा अपनी ठोड़ी को ऊपर करें। अब साँस छोड़ते हुए सिर को सीधा करें। इसके बाद फिर से साँस को अपने सिर को नीचे करें और अपनी ठोड़ी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें। इस आसन को कम से कम 5 से 6 बार करें। यह आसन पेट को कम करने के लिए लाभदायक होता हैं।

(और पढ़े – मार्जरासन करने के तरीके और उससे होने वाले फायदे…)

पेट को कम करने के लिए योग उत्तानपादासन –  Pet kam karne ka yoga asana Uttanpadasana in Hindi

पेट को कम करने के लिए योग उत्तानपादासन –  Pet kam karne ka yoga asana Uttanpadasana in Hindi

पीठ के बल लेट कर यह आसन किया जाता हैं इसलिए इसे उत्तानपादासन नाम दिया गया हैं। उत्तानपादासन नाम संस्कृत से लिया गया हैं जिसमे “उत्तान” शब्द का अर्थ ऊपर उठा हुआ और “पाद” शब्द का अर्थ पैर होता हैं। इस आसन के अनेक लाभ हैं इससे पेट को कम करने में मदद मिलती हैं।

उत्तानपादासन करने के लिए सबसे पहले फर्श पर योगा मैट बिछा के सीधे लेट जाइये। दोनों पैर को पास पास रखें, हथेली नीचे के तरफ रखें। धीरे-धीरे साँस लेते हुयें  दोनों पैरों को ऊपर उठायें, अपने पैरों को 45 डिग्री तक उठाना हैं। इस स्थिति में पैरों को 15 से 20 सेकंड रखें। अपनी प्रारंभिक स्थिति में आने के लिए पैरो को नीचे करते जाएं। कमर दर्द, सिर दर्द, उच्च रक्तचाप, अल्सर आदि के रोगी को इस आसन को नहीं करना चाहियें।

(और पढ़े – उत्तानपादासन करने की विधि और फायदे…)

मोटे पेट को कम करने के लिए योग नवासना (नौकासन) – Pait kam karne ke liye yoga Navasana (Boat Pose) in Hindi

मोटे पेट को कम करने के लिए योग नवासना (नौकासन) – pait kam karne ke liye yoga Navasana (Boat Pose) in Hindi

इस आसन में व्यक्ति की स्थिति एक नाव के सामान दिखाई देती हैं। जैसे कोई स्थिर जहाज किसी समुद्र में शांत रूप से चल रहा हो। नावासन एक संस्कृत का शब्द हैं इसे नौकासन के नाम से भी जानना जाता हैं। जिसमे “नौका” या “नव” शब्द का अर्थ “नाव” होता हैं। यह आसन पेट की चर्बी को कम करने के साथ अनेक प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के लिए जाना जाता हैं।

नवासना करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को अपने सामने सीधा कर के बैठ जाएं बैठे। रीढ़ की हड्डी को सीधा और दोनों  हाथों को सीधा जमीन पर रखें। अब अपने दोनों पैरों को सीधा रखें हुए ऊपर उठायें। संतुलन बनाने के लिए आप थोड़ा सा पीछे की ओर झुके, हाथों को अपने आगे की ओर सीधा रखें। इसमें आपके पैरो और शरीर के ऊपरी हिस्से के बीच कमर पर 45 डिग्री का कोण बनेगा। नावासन में 10 से 20 सेकंड तक रुकें फिर पैरों को नीचे करके अपनों प्रारंभिक स्थिति में आयें। गर्भवती महिलाएं इस आसन को ना करें।

(और पढ़े – नावासन (नौकासन) करने का तरीका और फायदे…)

पेट की चर्बी कम करने के लिए योग धनुरासन – Pet ki charbi kam karne ke liye yoga Dhanurasana (Bow Pose) in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए योग धनुरासन – Pet ki charbi kam karne ke liye yoga Dhanurasana (Bow Pose) in hindi

यह एक संस्क्रत शब्द हैं, इसमें “धनुर” शब्द का अर्थ “धनुष” होता हैं। चक्रासन में आपकी स्थिति ऊपर उठे हुए धनुष के सामान दिखाई देती हैं। इस आसन में रीड की हड्डी में बहुत लचीलापन आता हैं। यह पेट और वजन को कम करने के लिए एक अच्छा आसन हैं।

इस आसन को करने के लिए एक योगा मैट को जमीन पर बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने अपने दोनों हाथों शरीर के समान्तर रखें, अब अपने दोनों पैरों को पीछे की घुटनों के यहाँ से मोड़े। अपने हाथों को पीछे की ओर ले जाएं और दोनों पैरों को दोनों हाथों से पकड़ लें। इस आसन में कम से कम 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें। अंत में दोनों हाथों को खोल के अपनी प्रारंभिक स्थिति में आयें।

(और पढ़े – धनुरासन करने के फायदे और करने का तरीका…)

पेट कम करने के लिए योग पादहस्तासन – Pait kam karne ke liye yoga Padahastasana in Hindi

पेट कम करने के लिए योग पादहस्तासन – Pait kam karne ke liye yoga Padahastasana in Hindi

अपने पेट की चर्बी कम करने के लिए पादहस्तासन एक अच्छा आसन हैं। इस आसन को करने पर आपके पेट पर दबाव पड़ता हैं जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता हैं।

पादहस्तासन करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं, अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें, अपने दोनों हाथों को ऊपर सीधा कर लें, अब धीरे-धीरे कमर से नीचे झुकते जाएं और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस आसन में आप 60 से 90 सेकंड के लिए रहें फिर सीधे होके अपनी प्रारंभिक स्थिति में आयें। जिन लोगों को रीढ़ की हड्डी में समस्या हैं वो लोग इस आसन को ना करें।

(और पढ़े – उत्तानासन (हस्तपादासन) करने का तरीका और फायदे…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration