ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए – Oxygen Rich Foods in Hindi

Oxygen Rich Foods in Hindi: हमारे शरीर के किसी भी अंग को कार्य करने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है जो हम खून से प्राप्त करते हैं। लेकिन जब हमारे खून में ही ऑक्सीजन की कमी हो जाती है तो यह हमारे संपूर्ण शरीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं। आप कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करके भी ऑक्सीजन लेवल को बढ़ा सकते हैं।

बढ़ते प्रदूषण के कारण हमें शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही हैं जिसकी वजह से हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता हैं। कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा भी उन लोगों को अधिक होता है, जिनके खून में ऑक्सीजन की कमी होती हैं। इसके आलवा भी ऑक्सीजन की कमी से आपके शरीर की इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती हैं जिसकी वजह से कई प्रकार की बीमारियों के होने की संभावना भी अधिक होती हैं।

हेल्दी रहने के लिए आपको उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए तो यहाँ पर ऑक्सीजन से भरे फूड्स की जानकारी दी गई है।

विषय सूची

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए खाद्य पदार्थ – Oxygen Rich Foods in Hindi

शरीर के ऑक्सीजन स्तर को बढ़ाने के लिए आप निम्न चीजों को खाएं।

(और पढ़ें – शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के घरेलू उपाय)

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए केला खाएं – Eat banana in Oxygen Rich Foods in Hindi

केले का सेवन करके ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सकता है। केले में अल्कालाइन जो एक क्षारीय पानी होता है, यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता हैं। इसके अलावा केले में फाइबर और आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जिसके कारण केला एनीमिया (Anemia) से लड़ने में मदद करता है।

दही खाने के फायदे ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में – Dahi khane ke fayde Oxygen Level badhane me

दही का सेवन करके भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाया जा सकता है। दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है क्योंकि यह विटामिन और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत है। फाइबर और कैल्शियम के गुणों से भरपूर होने के कारण यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने से बचता है। इसके आप दही का सेवन नियमित रूप से करें।

ऑक्सीजन रिच फूड्स में खाएं लेमन – Eat Lemon in Oxygen Rich Foods in Hindi

नींबू विटामिन सी से भरा होता है और विटामिन सी हमारे शरीर लिए बहुत आवश्यक होता हैं। यह इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करता है जिसकी वजह से हमारा शरीर को कई बीमारियों से बच सकता है। नींबू ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में भी बहुत ही प्रभावी है।

खून में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए खाएं लहसुन – Khoon me oxygen badhane ke liye khaye Lehsun

लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है जो सिर्फ सब्जियों का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लहसुन में अल्कालाइन अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसका सेवन करके खून में ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सकता है।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए अंकुरित अनाज खाना चाहिए – Oxygen Level badhane ke liye ankurit anaj khaye

अंकुरित अनाजों में सामान्‍य या कच्‍चे अनाजों से ज्‍यादा पोषक तत्‍व मौजूद रहते हैं। अंकुरित भोजन का सेवन करके आप प्रतिरक्षा तंत्र (Immune system) को मजबूत कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए भी चना, दाल और मूंग आदि आदि का सेवन कर सकते हैं।

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए शकरकंद खाएं – Oxygen Rich Foods me Sweet Potatoes khaye

शकरकंद खाने से आपको विटामिन बी कॉन्पलेक्स, आयरन, विटामिन सी और फास्‍फोरस मिलता है। जिसकी वजह से आपके अंदर रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ जाती है। अगर आप इसका सेवन सही मात्रा में करते हैं तो आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी दूर हो जाती है।

किवी खाने के लाभ ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में – Oxygen Level badhane ke liye  Kiwi khaye

किवी  विटामिन C, विटामिन E, विटामिन K, फोलेट और पोटेशियम अच्‍छी मात्रा में होते है। कीवी फ्रूट को बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट के लिए भी जाना जाता है। इसका सेवन करके भी ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाया जा सकता हैं। यह खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

ऑक्सीजन रिच फूड में खीरा खाएं – Oxygen Rich Foods Me Cucumber Khaye

खीरे में पोषक तत्व की मात्रा अधिक होती है साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। खीरा में पानी की मात्रा और सॉल्युबल फाइबर अधिक होते हैं। इसलिए इसका सेवन करके शरीर में ऑक्सीजन को बढ़ाया जा सकता है।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए आयरन रिच फूड – Eat iron-rich foods To Increase Oxygen In Body in Hindi

आपका आहार आपके ऑक्सीजन के स्तर को प्रभावित कर सकता है। कुछ खाद्य पदार्थ आपके रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को स्वाभाविक रूप से बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि मीट, पोल्ट्री, मछली, फलियां और हरी पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन करें। क्योंकि वे शरीर में लोहे की कमी को सुधार सकते हैं, जो बदले में रक्त ऑक्सीजन  लेवल में सुधार करते हैं।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने का उपाय गाजर – Oxygen level badhane ka upay carrot

गाजर स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम आहार में से एक है। इसमें विटामिन ए, सी, पोटेशियम, आयरन और कई खनिज व विटामिन्स पाए जाते है। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए आप गाजर का सेवन करें। गाजर को सेवन सलाद या सब्जी के रूप में किया जा सकता हैं।

(और पढ़ें – क्या कपूर, लौंग, नीलगिरी के तेल से ब्लड ऑक्सीजन लेवल बढ़ सकता है? क्या है सच्चाई?)

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए (Oxygen Rich Foods in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

 

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago