फल

आम खाने के फायदे और नुकसान – Mango Benefits And Side Effects In Hindi

Mango Benefits in Hindi: आम को फलो का राजा यूं ही नहीं कहा गया है। इसमें पाए जाने वाला पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। कई अध्ययनों ने ये साबित किया है कि आम खाने से कई छोटे-बड़ें रोगों से हमें छुटकारा मिल सकता है। आम खाने के फायदे अनेक है आम में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन हमारे शरीर को कई रोगों से बचाता है।

आपको हम बता दें कि आम में लगभग 20 से भी अधिक मिनिरल्स और विटामिन्स पाये जाते हैं जो हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते है। आइए जानते है कि फलों के राजा आम के फायदे हमें किन-किन रोगों को आसानी से मात देने में मदद कर सकते हैं। (Mango ke fayde aur nuksan in hindi)

विषय सूची

आम में पाए जाने वाले विटामिन – Vitamins present in Mango in Hindi

फलों का राजा आम में कई पोषक तत्व और विटामिन शामिल है। जिसमें विटामिन ए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है।  इसके अलावा आम में विटामिन ए, विटामिन ई, थाइमिन, राइबोफ्लेविन, नीयासिन, विटामिन बी, फोलेट, पैंटाफेनीक एसिड, कोलिन आदि शामिल होते है।

(और पढ़ें – विटामिन ए के फायदे, स्रोत और इसके नुकसान)

आम में पाए जाने वाले खनिज तत्व – Minerals present in Mango in hindi

एक आम में कई तरह के मिनिरल्स पाए जाते हैं। जिसमें

इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेड भी शामिल है।

आम के फायदे – Aam ke fayde in Hindi

स्‍वादिष्‍ट होने के साथ ही आम हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छा होता है। आइए विस्‍तार से जाने आम खाने के फायदे क्‍या हैं।

आम के फायदे बचाएं कैंसर से – Mango prevent cancer in Hindi

फलों के राजा आम के गूदे में कैंसर से लड़ने की शक्ति होती है। आम में पाए जाने वाले कैरोटीनॉयड, एस्कॉर्बिक एसिड, टर्पेनॉयड और पॉलीफिनॉल कैंसर रोग से बचाव करते है। आम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो की कई फल व सब्जियों में नहीं पाए जाते है। टेक्सास स्टडी के द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि आम खाने के फायदे कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है।

(और पढ़े – कैंसर क्या है कारण लक्षण और बचाव के उपाय)

आम खाने के फायदे हृदय रोग को कम करें – Mango for heart health in Hindi

दिल से जुड़ी कई बीमारियों को कम करने या फिर दूर करने में आम सहायक साबित होता है। आम का सेवन शरीर से फैट को कम करने के साथ ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भी किया जा सकता है। ओकलाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, आमों में कई खनिज और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर में वसा और ग्लूकोज लेवल को ठीक बनाए रखने में मदद करता है।

(और पढ़ें – दिल को स्‍वस्‍थ रखने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ आहार)

आम खाने के फायदे अस्थमा को रोकने में Mango ke fayde for Asthma in Hindi

विटामिन सी प्रचुर मात्रा में आम में पाया जाता है। आपको बता दें कि अधिकतर अध्ययनों में विटामिन सी और अस्थमा के उपाचर के बीच के संबंध पर शोध किया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ केस में आम अस्थमा को रोकने या कम करने में फायदेमंद साबित होता है।

(और पढ़ें – अस्थमा (दमा) के कारण, लक्षण, उपचार एवं बचाव)

आम के फायदे सेक्स लाइफ को बढ़ाने में – Aam ke fayde sex life badhane me in hindi

आपको शायद ये बात मालूम नहीं होगी की आम में विटामिन ई की मात्रा होने के कारण ये सेक्स लाइफ को बढ़ाता है। अस्ट्रेलियन अध्ययन से पता चला है कि विटामिन ई और बिटा कैरोटिन की मदद से स्पर्म काउंट को बढ़ाया जा सकता है। इन दोनों की मदद से स्पर्म को डैमज होने से भी बचाया जा सकता है।

(और पढ़े – शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने का घरेलू उपाय)

आम के फायदे नेत्र स्वास्थ्य में – Mango for eye in Hindi

आंखों की सेहत के लिए आम काफी फायदेमंद है। विटामिन ए की कमी के कारण नाइट ब्लाइडनेस होने का खतरा रहता है। आम में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आंख के लिए फायदेमंद है। नेत्र में सुधार लेन के लिए रोजाना आम का सेवन करें यह रतौंधी, मोतियाबिंद

, शुष्क आँखें जैसे विभिन्न आंख से संबंधित विकारों से आँखों की रक्षा करता है।

(और पढ़े – क्या आँखों की इन बीमारियों को जानते हैं आप)

आम के फायदे दिमाग को रखे दुरुस्त – Mango good for memory in hindi

आयरन और विटामिन बी 6 से भरपूर आम आपके दिमाग को दुरुस्त रखने में मदद करता है। दिमाग को ठीक रखने में ये दोनों काफी फायदेमंद होते है। आयरन के कारण आपका दिमाग नॉर्मल फंग्शन करता है और विटामिन बी6 आपको सही सोचने और समझने में मदद करता है।

(और पढ़ें – दिमाग तेज करने के उपाय)

आम खाने के फायदे बल्ड प्रेशर को मेंटेन करने में – Mango for blood pressure in Hindi

शरीर में ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने के लिए पोटेशियम की जरूरत होती है। आम में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में मिलता है. कई रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि आम का सेवन करने से हाइपरटेंशन से छुटकारा मिलता है।

(और पढ़ें – हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं क्या नहीं खाएं)

गर्भावस्था के दौरान आम खाने के फायदे – Pregnancy me mango khane ke fayde in Hindi

आम लौहा और विटामिन ए, सी, और बी 6 में समृद्ध हैं – जो सभी गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता हैं। विटामिन ए संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और नवजात शिशुओं में दृष्टि समस्याओं को रोकता है।

(और पढ़े – गर्भावस्था में आहार जो देगा माँ और बच्चे को पूरा पोषण)

आम रस के फायदे इम्यून सिस्टम को बढ़ाए – Mango ke fayde immune system badhane me Hindi

क्या आपको पता है कि आम के सेवन से आपके इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। आम में पाए जाने वाले विटामिन सी और जिंक आपके इम्यून सिस्टम को दुरूस्त करने में मदद करता है। शोध से पता चलता है कि विटामिन सी एलर्जी को कम करता है और कई इंफेक्शन को खत्म करता है।

(और पढ़ें – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय)

आम के गुण त्वचा को बनाए स्वस्थ्य – Mango ke fayde for skin in Hindi

आपको बता दें कि आम में बीटा कैरोटिन और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जर्मन अध्ययन के अनुसार कैरोटीनाइड त्वचा को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। वही बीटा कैरोटीन एक फोटोप्रोटेक्टिव एजेंट है, यह एपिडर्मिस पर होने वाले फोटोकेमिकल रिएक्शन को रोकने में मदद करता है। जिसके कारण पराबैंगनी किरणों से त्वचा की रक्षा होती है। जिससे आप सूरज की तेज धूप से अपनी त्वचा को बचा पाते है

(और पढ़े – गोरी और चमकदार त्वचा पाने के लिए बाबा रामदेव के सौंदर्य टिप्स)

आम खाने के नुकसान – Mango Side Effects in Hindi

  • कुछ व्यक्तियों को आम खाने से एलर्जी हो सकती है। इन एलर्जी के कारण त्वचा में खुजली, भोजन के प्रति अतिसंवेदनशीलता आदि शामिल हैं।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि यह आम के पैक किए गए डिब्बाबंद रूपों (जैसे जाम, जूस, आदि) संवेदनशीलता के कारण हो सकते है।
  • खुजली, जिससे अन्य गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं उसे आम लेटेकस एलर्जी के नाम से जाना जाता है, इस कारण मुंह, होंठ, और जीभ की नोक पर अत्यधिक जलन होती  है।
  • गंभीर मामलों में उल्टी, श्वसन सम्बन्धी समस्याएं, और यहां तक कि दस्त भी हो सकते हैं। (और  पढ़े – दस्त ठीक करने के घरेलू उपाय)
  • हालांकि आम के कुछ दुष्प्रभावों होते हैं, लेकिन वे फायदे से काफी हद तक कम होते हैं। और सबसे अच्छा यह है – आम स्वादिष्ट और रसदार हैं
  • लेकिन अगर आप किसी भी चिकित्सा स्थिति में हैं और कोई दवाई ले रहे है, तो आम खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना बेहतर होता है।

आम खाने के फायदे और नुकसान (Mango Benefits And Side Effects In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Deepanshu

Share
Published by
Deepanshu

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago