फिटनेस के तरीके

लेग राईस एक्सरसाइज करने का तरीका और फायदे – Leg Raise Exercise Steps And Benefits In Hindi

लेग राईस एक्‍सरसाइज कुछ बेहतरीन व्‍यायामों में से एक है। इसे लोग लेग लिफ्ट व्‍यायाम भी कहते हैं। यह व्‍यायाम आपके कूल्‍हों और पैरों को मजबूत करने का काम करता है। लेकिन इसके लिए आपको लेग राईस एक्‍सरसाइज करने का तरीका पता होना चाहिए। लेग राईस एक्‍सरसाइज आपके शरीर के वर्कआउट लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। लेग राईस एक्‍सरसाइज आपके कोर के दर्द को ठीक करने में मदद करती हैं। यह एक्‍सरसाइज एक हिप्स फ्लेक्सर्स है जो आपके कूल्हे के लचीलेपन को भी बेहतर बनाती है। लेग राईस एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं जिसे आप अपने एब्स और अपने पैरों को वर्कआउट करने के लिए कर सकते हैं। लेग राईस एक्‍सरसाइज में गति के दौरान शरीर को स्थिर करने के लिए पेट की मांसपेशियों का उपयोग सममित रूप से किया जाता है। आइये लेग राईस एक्‍सरसाइज करने का तरीका और उसके फायदे को विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

  1. लेग राईस एक्‍सरसाइज क्या है – What is Leg raise in Hindi
  2. लेग राईस एक्‍सरसाइज करने का तरीका – Steps to do Leg raise exercise in Hindi
  3. लेग राईस एक्‍सरसाइज के प्रकार – Types of Leg Raise Exercise in Hindi
  4. लेग राईस एक्सरसाइज करने के फायदे – Benefits Of The Leg Raise Exercise in Hindi
  5. लेग राईस एक्सरसाइज में की जाने वाली साधारण गलती – Common Mistakes of Leg Raise Exercise in Hindi
  6. लेग राईस एक्सरसाइज करते समय यह सावधानियां रखें – Precautions to do Leg Raise Exercise in Hindi

लेग राईस एक्‍सरसाइज क्या है – What is Leg raise in Hindi

लेग राईस हमारे पैरों की एक्‍सरसाइज हैं। लेग राईस एक्‍सरसाइज एक प्रकार से लेग लिफ्ट करने का तरीका है। इस एक्‍सरसाइज को उत्तानपादासन योग आसन के नाम से भी जाना जाता हैं। आपकी शारीरिक स्थिति और तीव्रता के स्तर पर निर्भर करता है कि आप कसरत में क्या कर रहे हैं, इसके आधार पर आप कई तरह के लेग लिफ्ट कर सकते हैं। लेग राईस एक्‍सरसाइज आपके शरीर को मजबूत करती हैं। यह एक्‍सरसाइज सामान्य सिट-अप एक्‍सरसाइज और क्रंचेस एक्‍सरसाइज की अपेक्षा आपकी कोर पर अधिक प्रभावी तरीके से कार्य करती है। लेग राईस का उपयोग अक्सर रेक्टस एब्डोमिनिस मांसपेशी और आंतरिक और बाहरी तिरछी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए भी किया जाता है।

(और पढ़े – उत्तानपादासन करने की विधि और फायदे…)

लेग राईस एक्‍सरसाइज करने का तरीका – Steps to do Leg raise exercise in Hindi

नीचे लेग राईस एक्‍सरसाइज करने का तरीका दिया गया है आप इस लेग राईस एक्‍सरसाइज के लिए निम्न स्टेप्स का अनुसरण करें।

  • लेग राईस एक्‍सरसाइज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर एक्‍सरसाइज मैट को बिछा के सीधे लेट जाएं।
  • दोनों पैर को पास पास रखें, पैरों के बीच अधिक दूरी नहीं होनी चाहियें।
  • दोनों हाथों को सीधा फर्श से चिपका के रखें जिसमें आपकी हथेली नीचे के तरफ जमीन से जुड़ी रहें।
  • अपनी साँस को सामान्य रखें और दोनों पैरों को ऊपर की ओर सीधा करें।
  • आपको अपने पैर तब तक उठाना है जब तक आपके पैरों और छाती के बीच कमर पर 90 डिग्री का कोण ना बन जाएं।
  • आप अपने दोनों पैरों को इस स्थिति में 15 से 20 सेकंड के लिए रोक के रखें।
  • शुरूआती चरणों में अपने पैरों के केवल कुछ सेकंड के लिए ही ऊपर करें, क्योंकि पैरों को ऊपर रोक के रखने से पेट की मांसपेशियों पर बहुत अधिक दबाव पड़ता हैं। शुरुआत में आपके पेट के की मांसपेशिया पर्याप्त मजबूत नहीं रहती हैं। अभ्यास के साथ आप पैरों को अधिक समय तक ऊपर रख सकते हैं। पैरों को ऊपर उठाने की अवधि को एक सप्ताह के बाद धीरे-धीरे बढ़ानी चाहियें।
  • अभ्यास के कुछ दिन बाद आप पैर को ऊपर रखने की अवधि की एक दो मिनिट तक कर सकते हैं।
  • इसके बाद अपने पैरों को नीचे करके लेग राईस एक्‍सरसाइज से अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
  • लेग राईस एक्‍सरसाइज को आप प्रतिदिन 3-4 बार दोहराएं।

(और पढ़े – जानिए वार्म अप क्या होता है करने के तरीके और फायदे…)

लेग राईस एक्‍सरसाइज के प्रकार – Types of Leg Raise Exercise in Hindi

लेग राईस एक्‍सरसाइज के अन्य प्रकार निम्न हैं-

सिंगल लेग राईस एक्‍सरसाइज – Single leg raise Exercise in Hindi

  • सिंगल लेग राईस एक्‍सरसाइज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर एक्‍सरसाइज मैट को बिछा के सीधे लेट जाएं।
  • दोनों हाथों को सीधा फर्श से चिपका के रखें जिसमें आपकी हथेली नीचे के तरफ जमीन से जुड़ी रहें।
  • दोनों पैरों को सीधा फर्श पर रखें और सामान्य रूप से अपनी साँस लेते रहें।
  • अपने बाएं पैर को फर्श पर ही सीधा रहने दें और केवल अपने दाएं पैर को ऊपर उठायें।
  • दाएं पैर को फर्श से 90 डिग्री तक उठायें और इस स्थिति में पैर को 15 से 20 सेकंड के लिए रोक कर रखें।
  • फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे लाएं। सिंगल लेग राईस एक्‍सरसाइज को आप प्रतिदिन 3-4 बार दोहराएं।
  • यह क्रिया आप दोनों पैरों से करें।

(और पढ़े – फिट बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज…)

मेडिसिन बॉल लेग राईस एक्सरसाइज – Medicine ball leg raise Exercise in Hindi

  • मेडिसिन बॉल लेग राईस एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर एक्‍सरसाइज मैट को बिछा के सीधे लेट जाएं।
  • दोनों हाथों को सीधा फर्श से चिपका के रखें जिसमें आपकी हथेली नीचे के तरफ जमीन से जुड़ी रहें।
  • दोनों पैरों को सीधा फर्श पर रखें और सामान्य रूप से अपनी साँस लेते रहें।
  • अब अपने दोनों पैरों के बीच में मेडिसिन बॉल को दबाएँ और दोनों पैरों को ऊपर उठायें।
  • मेडिसिन बॉल के साथ दोनों पैरों को 90 डिग्री तक उठायें और इस स्थिति में पैर को 15 से 20 सेकंड के लिए रोक के रखें।
  • फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे लाएं। मेडिसिन बॉल लेग राईस एक्सरसाइज को आप प्रतिदिन 3-4 बार दोहराएं।

(और पढ़े – बॉडी फिटनेस टिप्स इन हिंदी…)

हैंगिंग लेग राईस एक्सरसाइज – Hanging leg raise Exercise in Hindi

  • हैंगिंग लेग राईस एक्सरसाइज करने के लिए आप पहले पुल-अप बार के नीचे सीधे खड़े हो जाएं।
  • अपने दोनों हाथों से पुल-अप बार को कन्धों की चौड़ाई के बराबर दूरी पर पकड़ लें।
  • अब अपने कमर से ऊपर के शरीर को यानि धड़ को पूरी तरह से सीधा रखें हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर उठायें।
  • अपने पैरों को घुटनों से मोड़े बिना दोनों पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठायें।
  • फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे लाएं।
  • यदि आपको हैंगिंग लेग राईस एक्सरसाइज में पैरो को ऊपर उठाने में कठिनाई होती हैं तो आप पैरों को पहले घुटने से मोड़ कर ऊपर उठायें और फिर बाद में सीधा कर लें।

(और पढ़े – इस टिप्स से कुछ ही सप्ताह में बनेंगी ज़बरदस्त मसल्स…)

साइड लेग राईस एक्सरसाइज – Side Leg Raise Exercise in Hindi

  • साइड लेग राईस एक्सरसाइज या साइड लेग लिफ्ट्स करने के आप पहले एक फर्श पर एक्‍सरसाइज मैट को बिछाकर दायीं करवट ले कर लेट जाएं।
  • अपने दाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर इसे एक तकिये के सामान सिर के नीचे रख लें और बाएं हाथ को नीचे फर्श पर सीधा रखें।
  • अब धीरे-धीरे बाएं पैर को अधिकतम ऊंचाई तक ऊपर उठाने का प्रयास करें।
  • कुछ सेकंड तक पैर को ऊपर रखें और फिर इसे धीरे-धीरे नीचे लाएं।
  • यह क्रिया आप दोनों पैरों से करें।

(और पढ़े – फिट रहने के लिए सिर्फ दस मिनट में किए जाने वाले वर्कआउट और एक्सरसाइज…)

लेग राईस एक्सरसाइज करने के फायदे – Benefits Of The Leg Raise Exercise in Hindi

लेग राईस एक्सरसाइज करने के लाभ निम्न हैं-

लेग राईस एक्सरसाइज के फायदे कोर की मांसपेशियों को मजबूत करे – Leg Raise Exercise for Strengthens core muscles in Hindi

लेग राईस एक्सरसाइज आपके पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं। हैंगिंग लेग राईस आपके ऊपरी पेट की मांसपेशियों को लक्षित करता है जबकि फ्लोर लेग राईस (floor leg raises) आपके निचले पेट में वसा को जलाता है।

(और पढ़े – पेट को मजबूत करने के लिए 4-वीक एब रूटीन वर्कआउट प्लान…)

लेग राईस एक्सरसाइज के लाभ लचीलेपन में सुधार करे – Leg Raise Exercise for flexibility in Hindi

लेग राईस एक्सरसाइज आपके पेट और कूल्हों दोनों के लचीलेपन में सुधार करती हैं। यह एक्सरसाइज आपको सीढ़ियों पर चढ़ने या आपके फेफड़ों का प्रदर्शन करते समय बिना तनाव महसूस किए मांसपेशियों को उनकी अधिकतम क्षमता तक ले जाने देता है।

(और पढ़े – सीढ़ी चढ़ने के फायदे जानकर छोड़ देंगे लिफ्ट लेना…)

संतुलन और स्थिरता बढ़ाने के लिए लेग राईस एक्सरसाइज – Leg Raise Exercise Benefits for Enhances balance and stability in Hindi

लेग राईस एक्सरसाइज करने से आपका संतुलन और स्थिरता बढ़ती है। यह एक्सरसाइज आपको पूरे शरीर के वजन को संतुलन देती हैं और आपको अपनी पीठ में किसी भी प्रकार की चोट लगने से रोकती हैं। इसके संतुलन से महिलाओं के लिए ऊँची एड़ी के जूते पहनना आसान होता हैं। लेग राईस एक्सरसाइज जिमनास्ट और धावक के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं।

(और पढ़े – हाई इंटेंसिटी इंटरवल वर्कआउट कैसे करते है और फायदे…)

लेग राईस एक्सरसाइज करे तेजी से कैलोरी बर्न – Leg Raise Exercise for Burns calories fast in Hindi

सिक्स पैक बनाने के लिए लेग राईस एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। यह एक्सरसाइज आपके रेक्टस एब्डोमिनिस को अलग-अलग करके एब्स बनाने में सहायता करती है। लेग राईस एक्सरसाइज तेजी से कैलोरी को बर्न करके वजन को कम भी करती हैं। यह एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों को टोन करती हैं, अपने आकार में सुधार करती हैं और हर 10 से 15 मिनट के लेग वर्कआउट में 58 से 65 कैलोरी जलाती हैं।

(और पढ़े – एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए…)

पीठ दर्द को कम करे लेग राईस एक्सरसाइज – Leg Raise Exercise for Lowers risk of back injuries in Hindi

अगर आप कमर दर्द या पीठ दर्द से परेशान हैं तो यह एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। लेग राईस एक्सरसाइज करने से आपकी पीठ की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है जिससे पीठ मजबूत होती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के बाद आप आसानी से पहले की अपेक्षा अधिक वजन को उठा सकते हैं।

(और पढ़े – पीठ दर्द के लिए योगासन…)

लेग राईस एक्सरसाइज में की जाने वाली साधारण गलती – Common Mistakes of Leg Raise Exercise in Hindi

  • लेग राईस एक्सरसाइज को शुरुआत में अधिक नहीं करना चाहिए इससे अपकी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।
  • लेग राईस एक्सरसाइज को करने का समय धीरे-धीरे बढ़ाएं।
  • चोट को लगने से रोकने के लिए लेग राईस एक्सरसाइज को झटका या जोर से ना करें। स्थिर मूवमेंट का उपयोग करें।
  • इस एक्सरसाइज के दौरान अपनी सांस को रोकें नहीं। अपनी सांस रोककर रखने से रक्तचाप में परिवर्तन हो सकता है।

(और पढ़े – मांसपेशियों में खिंचाव (दर्द) के कारण और उपचार…)

लेग राईस एक्सरसाइज करते समय यह सावधानियां रखें – Precautions to do Leg Raise Exercise in Hindi

लेग राईस एक्सरसाइज करते समय आपको कुछ सावधानी रखना आवश्यक है जैसे –

  • जिन लोगों को कमर में दर्द हो उन्हें लेग राईस एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।
  • उच्च रक्तचाप, स्लिप डिस्क (slip disc),अल्सर, या पेट की सर्जरी से पीड़ित लोगों को यह एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को पहले कुछ महीनों में लेग राईस एक्सरसाइज से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं तीसरी तिमाही में इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
  • किसी भी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को लेग राईस एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

(और पढ़े – नॉर्मल डिलीवरी के लिए एक्सरसाइज और व्यायाम…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago