सेक्स एजुकेशन

क्या सेक्स करने से लड़कियों के हिप्स बड़े हो जाते हैं? – Does Sex Make A Woman’S Butt Bigger In Hindi

क्या सेक्स करने से लड़कियों के हिप्स बड़े हो जाते हैं? - Kya sex karne se ladkiyon ke hips bade ho jate hai in Hindi

क्या आप जानते हैं लड़कियों के बड़े हिप्स होने का कारण, क्या सेक्स करने से लड़कियों के हिप्स बड़े हो जाते हैं? मैंने कई लोगो से यह सुना है कि लडकियां जब सेक्स करतीं हैं तो उनके हिप्स साइज़ में बड़े हो जाते हैं। आमतौर पर सेक्स करने से आपके कूल्हे चौड़े या बड़े नहीं होते हैं। वास्तव में, यौन गतिविधि (sexual activity) और शरीर के विकास के बीच कोई संबंध नहीं होता है। आपके शरीर में परिवर्तन जैसे आपके कूल्हे या स्तन का बढ़ना जैसी चीजें यौवनावस्था में ही स्वाभाविक रुप से होती हैं। यह सच है कि कुछ युवा महिलाएं उस समय के आसपास यौन संबंध बनाने लगती हैं, जिसके कारण उनके शरीर में परिवर्तन (changes) दिखायी देते हैं। इसलिए लोग सोचते हैं कि सेक्स करने से यह परिवर्तन हुआ है और महिलाओं के हिप्स सामान्य से बड़े हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं होता है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि संभोग करने के बाद जब तक आप प्रेगनेंट नहीं होती हैं, आपके हिप्स या स्तन में कोई परिवर्तन नहीं दिखायी देगा। सच्चाई तो यह है कि गर्भ धारण (conceive) करने के बाद ही आपके हिप्स बड़े होते हैं ना कि सिर्फ सेक्स करने से। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सेक्स करने से हिप्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और आखिर किन कारणों से हिप्स बड़े होते हैं।

विषय सूची

सेक्स करने से हिप्स पर क्या प्रभाव पड़ता है – Sex karne se hips par kya effect padta hai in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आहे आप एक बार सेक्स करें या फिर बार बार शारीरिक संबंध बनाएं, आपके हिप्स पर संभोग का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि सेक्स करने से हिप्स पर एक अलग तरीके का प्रभाव जरुर पड़ता है। इससे आपके कूल्हों की मांसपेशियां  (hips muscles) टाइट होती हैं, ये सही तरीके से टोन हो जाती हैं जिससे इन्हें सही आकार मिलता है और ये बेहतर तरीके से कार्य करती हैं। लेकिन आपके शरीर की काया (body looks) जिस तरीके की है, इसपर एक्सरसाइज करने से ही परिवर्तन दिखायी देता है ना कि सेक्स करने से।

इसके अलावा यह सच है कि सेक्स करने से आपके शरीर में कुछ हार्मोन में वृद्धि होती है लेकिन सिर्फ यौन गतिविधि के दौरान ही ऐसा होता है। सेक्स करने के बाद हार्मोन का स्तर घट जाता है और शरीर पर इसका प्रभाव बिल्कुल भी नहीं होता है खासतौर से आपके हिप्स या शरीर की काया पर। इसलिए आपको सुनी सुनाई हर बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए और सही जानकारी प्राप्त करना चाहिए।

(और पढ़ें – सेक्स और उम्र का आपस में संबंध)

इन कारणों से बड़े होते हैं हिप्स – Causes of big hips in Hindi

इन कारणों से बड़े होते हैं हिप्स - Causes of big hips in Hindi

आमतौर पर महिलाओं में हिप्स का आकार बड़े होने के कई कारण होते हैं। वास्तव में कई सारे कारणों में से उम्र बढ़ना एक मुख्य कारण होता है। यह परिवर्तन हम अपने दैनिक जीवन में भी देख सकते हैं। इसके अलावा शरीर में कुछ हार्मोन्स की वृद्धि एवं कुछ हार्मोन्स की कमी के कारण भी इसका प्रभाव हिप्स के आकार पर पड़ता है। आइये जानते हैं कि आखिर किस कारण से हिप्स बड़े हो जाते हैं।

(और पढ़ें – हिप्स कम करने के घरेलू उपाय और एक्सरसाइज)

उम्र के कारण बड़े हो जाते हैं महिलाओं के हिप्स – Age effects hip size in Hindi

आमतौर पर जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी मांसपेशियां क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। इसके बाद मांसपेशियां वसा कोशिकाओं (fat cells) द्वारा प्रदान की गई ऊर्जा का उपयोग करने लगती हैं। जब महिलाओं की मांसपेशियों क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तो वसा जलाने का कार्य भी धीमा पड़ जाता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपका मेटाबोलिज्म कमजोर होने लगता है। वास्तव में मजबूत मेटाबोलिज्म ही वह चीज है जो वसा को एनर्जी में परिवर्तित (converted) करता है। लेकिन जब यह धीमा पड़ जाता है तो अपने कार्य को ठीक से नहीं कर पाता है। इसकी वजह से नितंबों पर वसा तेजी से जमने (store) लगती है और आपके नितंब बड़े हो जाते हैं।

(और पढ़ें – तेजी से बेली फैट (पेट की चर्बी) कम करने के आसान तरीके)

सुस्त जीवनशैली होती है बड़े हिप्स का कारण – Sedentary Lifestyle causes big hips in Hindi

आमतौर पर जो महिलाएं पूरे दिन काम करती हैं उन्हें अधिक कैलोरी लेने की जरूरत पड़ती है और जो महिलाएं कम कार्य करती हैं उन्हें कम कैलोरी की जरूरत पड़ती है। अगर आप कैलोरी को नष्ट करने के लिए नियमित एक्सरसाइज नहीं करती हैं तो यह वसा के रुप में आपके पूरे शरीर पर जमने लगती है। लेकिन शरीर के अन्य भागों की अपेक्षा हिप्स पर सबसे ज्यादा वसा जमती है। इसका अर्थ यह है कि यदि आप कम एक्टिव हैं, जितना कैलोरी नष्ट नहीं करती हैं उससे अधिक ग्रहण कर लेती हैं तो इस वजह से आपके नितंब बड़े एवं भारी (hips heavy) हो सकते हैं।

(और पढ़ें – हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज)

उच्च कैलोरी का सेवन करने से बड़े होते हैं हिप्स – High Calorie Intake ke karan bade hote hai hips in Hindi

कैलोरी ऊर्जा का एक मुख्य उपाय है जो मानव शरीर को काम करने के लिए आवश्यक है। अलग अलग प्रकार के भोजन में कैलोरी की अलग अलग मात्रा होती है। जैसे आलू और चीनी एवं स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों (foods) से भरे कार्बोनेटेड पेय में पत्तेदार हरी सब्जियों की तुलना में अधिक कैलोरी होती है। अपने आहार में इन कैलोरी का अधिक सेवन करने से आपको उन कार्यों की आवश्यकता होती है जो आप एक दिन में करते हैं, जिससे आपका शरीर वसा के रूप में इन अतिरिक्त कैलोरी (extra calorie) को संग्रहीत कर सकता है। जो महिलाएं पूरे दिन उस तरह का कार्य नहीं कर पाती हैं, शरीर की अतिरिक्त कैलोरी कूल्हों पर जमा होने लगती है और इस वजह से कूल्हे बड़े हो जाते हैं।

(और पढ़ें – कैलोरी क्या है, मात्रा, चार्ट, कम कैलोरी वाले आहार और कैलोरी बर्न कैसे करें)

इंसुलिन के कारण बड़े हो जाते हैं हिप्स – Insulin ke karan bade ho jate hain hips in Hindi

इंसुलिन एक हार्मोन है जो अग्न्याशय (pancreas) द्वारा स्रावित होता है। यह तब होता है जब आपके रक्त में ग्लूकोज का उच्च स्तर मौजूद होता है और आमतौर पर आप जिस तरह का भोजन लेती हैं, उसी के अनुसार ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है। इसके अलावा आपकी खराब जीवनशैली एवं आदतें भी रक्त शर्करा को बढ़ा देती हैं। इंसुलिन को एक खराब हार्मोन के रुप में जाना जाता है जो टाइप 2 डायबिटीज का कारण बनता है। सच्चाई यह है कि आपकी मांसपेशियां और अंग कोशिकाएं (organ cells) इंसुलिन का बहुत अधिक उपयोग नहीं कर पाती हैं जिसके कारण इंसुलिन ग्लूकोज का परिवहन नहीं करता है और कूल्हों के ऊपर चर्बी (fat) जमने लगती है और कूल्हे बड़े और भारी दिखायी देने लगते हैं।

(और पढ़ें – टाइप 2 मधुमेह क्या है, कारण, लक्षण, उपचार, रोकथाम और आहार)

एस्ट्रोजन के कारण बड़े होते हैं महिलाओं के हिप्स – Estrogen ke karan ladkiyo ke hips bade hote hain

एस्ट्रोजेन एक ऐसा हार्मोन है जो महिला स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और शरीर में आदर्श मात्रा में मौजूद होना चाहिए। समस्या यह है कि कई रसायन आपके शरीर में वास्तविक एस्ट्रोजन की नकल करते हैं। इन्हें जेनो (xeno) यानि सिंथेटिक एस्ट्रोजेन कहा जाता है। जेनो एस्ट्रोजेन के संपर्क में आने से आपके हिप्स का आकार बढ़ जाएगा, क्योंकि आपके शरीर के निचले हिस्से (lower body) में कई एस्ट्रोजन सेल रिसेप्टर साइट हैं। यही कारण है कि महिलाओं के नितंब भारी हो जाते हैं।

(और पढ़ें – एस्ट्रोजन हार्मोन की महिलाओं के शरीर में भूमिका)

पेल्विक ग्रोथ के कारण बड़े हो जाते हैं हिप्स – Pelvic growth causes big hips in Hindi

सालों से लोग मानते रहे हैं कि शरीर की वसा में वृद्धि होने के कारण हिप्स बड़े और चौड़े हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में हुई एक स्टडी के निष्कर्षों से पता चलता है कि जैसे जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती जाती है श्रोणि के विकास (pelvic growth) के कारण हिप्स की साइज बढ़ती है। आमतौर पर यह मोटापे के कारण नहीं बढ़ती है। आप इस सच्चाई को अपने आसपास स्वयं देख सकते हैं। अधेड़ उम्र की महिलाओं के हिप्स युवतियों से अधिक बड़े होते हैं। पेल्विक के बढ़ने के कारण ऐसा होता है।

शरीर में वसा वितरण हार्मोन पर बहुत निर्भर करता है। महिलाओं के शरीर के निचले हिस्सों में अधिक वसा होती है, जबकि पुरुषों में यह ऊपरी भाग में होता है, जो प्रत्येक लिंग के हार्मोन के स्तर से लाया जाता है। लड़की के हिप्स बड़े और चौड़े होना सीधे विकास से जुड़ा हुई है, जो यह दर्शाता है कि एक महिला माँ बनने के लिए सक्षम है और प्रजनन के लिए तैयार है।

और पढ़ें –

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration