स्किन केयर

घर पर लिप बाम कैसे बनाते हैं – How To Make Lip Balm At Home In Hindi

घर में लिप बाम बनाने का तरीका - How To Make Lip Balm At Home In Hindi

How To Make Lip Balm At Home In Hindi: चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए होंठों का सुंदर होना बहुत जरूरी होता है। आप घर पर लिप बाम बना कर भी अपने लिप्स की केयर कर सकते है। इसके लिए अब आपको मार्केट से लिप बाम खरीदने की आवश्यकता नहीं है।

सर्दियों का मौसम आते ही लिप्स को अधिक केयर की जरूरत होने लगती है, फटे और काले होंठ देखने में बहुत ही बुरे लगते है। होममेड लिप बाम को बनाकर आप आसानी से होंठों को सॉफ्ट और पिंक बना सकते है।

आज के इस आर्टिकल में हमने घर में लिप बाम बनाने का तरीका बताया है। जिसकी मदद से आप घर में मिलने वाली चीजों से आसानी से बेबी लिप बाम बना सकते है। आइये जानते है कि घर पर लिप बाम कैसे बनाते हैं।

घर में लिप बाम बनाने का तरीका – Ghar Me Lip Balm Banane Ka Tarika

घर में लिप बाम बनाने का तरीका - Ghar Me Lip Balm Banane Ka Tarika

होंठों के लिए घर पर लिप बाम बनाने के तरीके निम्न है-

(और पढ़ें – होंठों के लिए घरेलू लिप स्क्रब)

नारियल तेल और शहद से बनाएं लिप बाम  – Make lip balm with coconut oil and honey in Hindi

नारियल तेल और शहद से बनाएं लिप बाम  - Make lip balm with coconut oil and honey in Hindi

नारियल तेल में फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, यह होंठों की स्किन को पोषण देते हैं। शहद होंठों को नमी प्रदान करता है।

घर में लिप बाम बनाने के लिए आप सबसे पहले आप तीन चम्मच नारियल तेल, आधा चम्मच शहद, एक चम्मच बादाम का तेल और 20 बूंद लेवेंडर एसेंशियल ऑयल को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को थोड़ा गर्म कर लें। आपका होममेड लिप बाम तैयार है, इसे एक छोटी सी डिब्बी में भर कर रख लें। इस लिप को आप दिन में दो तीन बार लगाएं।

कोकोनट ऑयल और वेसलीन से लिप बाम बनाने का तरीका – Make baby lip balm with petroleum jelly and coconut oil in Hindi

कोकोनट ऑयल और वेसलीन से लिप बाम बनाने का तरीका - Make baby lip balm with petroleum jelly and coconut oil in Hindi

घर पर लिप बाम बनाने के लिए आपको आधा चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच एलो पेट्रोलियम जेली की आवश्यकता होगी। सबसे पहले आप पेट्रोलियम जेली को धीमी आंच में गर्म करें, फिर इसमें कोकोनट ऑयल मिला दें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाएं तो इसे एक छोटी सी डिब्बी में भर कर रख लें। आपका लिप लिप बाम तैयार है इसे रात में सोने से पहले और सुबह के समय जरूर लगाएं।

(और पढ़ें – 15 दिन में पिंक लिप्स करने के घरेलू उपाय)

शिया बटर और नारियल तेल से बनाएं लिप बाम – Make lip balm with Shia butter and coconut oil in Hindi

शिया बटर और नारियल तेल से बनाएं लिप बाम - Make lip balm with Shia butter and coconut oil in Hindi

इस होममेड लिप बाम को बनाने के लिए आपको एक चम्मच शिया बटर,  एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच कारनौबा वैक्स की आवश्यकता होगी।

इन तीनों चीजों को एक बर्तन में लेकर गर्म करें और अच्छी तरह से मिला लें। जब सामग्री पिघलकर मिक्स हो जाए तो इसे ठंडा कर लें। अब इस घरेलू लिप बाम को किसी छोटी ही डिब्बी में भर कर रख लें और होंठों पर रोज लगाएं।

(और पढ़ें – चाहिए गुलाबी होंठ और पिंक लिप्स, तो फॉलो करें शहनाज़ हुसैन के ये ब्यूटी टिप्स)

चुकंदर से लिप बाम बनाने का तरीका – Homemade Beetroot lip balm in Hindi

चुकंदर से लिप बाम बनाने का तरीका - Homemade Beetroot lip balm in Hindi

चुकंदर से लिप बाम बनाने के लिए आपको 1/4 चम्मच चुकंदर का पाउडर, 2 चम्मच बी वैक्स और 5 से 10 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की आवश्यकता होगी। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बी वैक्स पिघला लें।

अब इसमें चुकंदर का पाउडर और पेपरमेंट एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को ठंडा करके एक डिब्बी में रख लें और रोज अपने होंठों पर इस्तेमाल करें। इस होम मेड लिप बाम को आप दो सप्ताह तक उपयोग कर सकते है।

बेबी लिप बाम बनाने का तरीका है ऑलिव ऑयल – Olive oil baby lip balm in Hindi

बेबी लिप बाम बनाने का तरीका है ऑलिव ऑयल - Olive oil baby lip balm in Hindi

बेबी लिप बाम बनाने के लिए आपको एक चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच कोकोनट ऑयल और एक चम्मच कारनौबा वैक्स की आवश्यकता होगी। इन तीनों सामग्री को एक बर्तन में लेकर धीमी आंच में गर्म कर लें। जब ये पिघल जाएं तो उनको अच्छी तरह से मिला लें।

अब इस मिश्रण को ठंडा करके एक छोटी सी डिब्बी में भर कर रख लें। आपका लिप बाम होंठों पर इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। इसे रोज अपने लिप्स पर लगाएं। उपयोग के बाद इस होममेड लिप बाम को धूप से बचाकर ठंडी जगह पर रखें।

लैवेंडर ऑयल बेबी लिप बाम बनाने का तरीका – Homemade lavender oil baby lip balm in Hindi

लैवेंडर ऑयल बेबी लिप बाम बनाने का तरीका - Homemade lavender oil baby lip balm in Hindi

इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में दो चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच कारनौबा वैक्स को लेकर हल्की आंच में गर्म कर लें। अब इसमें 8-10 बूंदें लैवेंडर ऑयल को अच्छी तरह से मिला लें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को एक छोटी सी डिब्बी में भर कर रख लें।

सॉफ्ट लिप्स के लिए इसका इस्तेमाल अपने होंठों पर रोज करें। इसे फ्रीजर में रख कर लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है।

जोजोबा ऑयल से घर में बनाएं लिप बाम – Make lip balm at home with jojoba oil in Hindi

जोजोबा ऑयल से घर में लिप बाम बनाएं लिप बाम - Make lip balm at home with jojoba oil in Hindi

इसे बनाने के लिय आपको 5-6 बूंदें जोजोबा ऑयल और एक चम्मच कोकोनट ऑयल की आवश्यकता होगी। सबसे पहले आप कोकोनट ऑयल और जोजोबा ऑयल को मिला कर, धीमी आंच में गर्म करके अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे ठंडा करके एक डिब्बी में भर कर रख लें। अब इस लिप बाम को अपने लिप्स पर रोज लगाएं।

(और पढ़ें – शहद के फायदे चेहरे और त्वचा के लिए)

घर में लिप बाम बनाने का तरीका (How To Make Lip Balm At Home In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration