स्किन केयर

होठों पर जमा पपड़ी को यूं आसानी से हटाएं

होठों पर जमा पपड़ी को यूं आसानी से हटाएं

होठों पर पपड़ी आना बहुत आम है। यह समस्या सर्दियों में और ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि यह कोई विशेष नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन जब होठों पर पपड़ी पड़ने लगती हैं, तो आप अक्सर लोगों को इसे दांतों से काटते हुए देखते होगें। ऐसी स्थिति में, होठों पर से पपड़ी को जबरन हटाने से होंठों से खून आने और सूजन हो जाने की समस्या हो जाती है। इन सब से बचने का तरीका यह है कि जब भी होठों पर ऐसी कोई पपड़ी आए तो उसे इन आसान घरेलू उपायों से हटा दें। यहां जानें कैसे घर पर ही आप बहुत ही आसानी से और चंद मिनटों में नर्म, मुलायम और पपड़ी फ्री होंठ पा सकती हैं…

होठों पर पपड़ी क्यों बनती है

होठों पर पपड़ी क्यों बनती है

सर्दियों में हमारे होठों पर जो परत बनती है वह और कुछ नहीं बल्कि हमारे होठों की त्वचा की कोशिकाएं होती हैं जो सूखने के कारण मर जाती हैं। हमारे होंठ हमारी त्वचा के बाकी हिस्सों की तुलना में तीन गुना अधिक नाजुक होते हैं। इस कारण से, हमारे होंठों को हमारी त्वचा की तुलना में अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है।

सूखी त्वचा की कोशिकाएँ सूखने के कारण हमारे पूरे शरीर पर जमा हो जाती हैं, लेकिन होंठों की अधिक नाजुक त्वचा के कारण, उन पर मृत कोशिकाओं की पपड़ी जल्दी जम जाती है और शरीर के अन्य भागों की तुलना में मोटी होती है। एक कारण यह है कि हमारे होंठ किसी भी चीज से ढके नहीं होते हैं और ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आते रहते हैं। सर्दियों में होंठों के फटने और उनमे पपड़ी बाने का यह भी एक प्रमुख कारण है।

(यह भी पढ़ें – फटे होठों को सही करने के घरेलू उपाय)

होठों पर पपड़ी आने की समस्या से बचने के घरेलू उपाय

होठों पर पपड़ी आने की समस्या से बचने के घरेलू उपाय

अगर आपको भी सर्दियों में होठों पर पपड़ी आने की समस्या होती है तो इन घरेलू उपायों से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं:

और पढ़ें – होठों को गुलाबी बनाने के घरेलू नुस्खे)

हनी और शुगर से लिप स्क्रब

हनी और शुगर से लिप स्क्रब

होठों पर बनी पपड़ी को हटाने के सबसे आसान तरीकों में से एक शहद और चीनी के मिश्रण से बना स्क्रब है। इसके लिए एक चम्मच शहद में दो चम्मच चीनी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाने के बाद इसे अपने होंठों पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे गीले टिशू पेपर से हलके हांथों से साफ कर लें।

टूथब्रश लिप स्क्रब

टूथब्रश लिप स्क्रब

आपको इसमें ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस अपने होंठों को गीला करें और हल्के हाथों से ब्रश करें। कुछ समय तक ऐसा करते रहें और बाद में पानी से साफ कर लें। ऐसा करने पर होठों पर जमी पपड़ी निकल जायेगी।

लिप बाम लगाना

लिप बाम लगाना

होठों से पपड़ी को हटाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है लिप बाम लगाना। बाजार में मौजूद कोई भी अच्छा लिप बाम लें और इसे होंठों पर लगाएं और होंठों को नमीयुक्त रखें। ऐसा करने से  होंठों का मॉइश्चर बरकरार रहता है और होठों पर पपड़ी आना बंद हो जाता है।

(यह भी पढ़ें – 15 दिन में पिंक लिप्स करने के घरेलू उपाय)

होठों पर जमा पपड़ी के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार करें

होठों पर जमा पपड़ी के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार करें

फटे होंठों के लिए कई प्रभावी प्राकृतिक उपचार हैं। फटे हुए होठों को नम और मॉइस्चराइज़ करने के लिए, इन्हें सीधे होंठों पर लगायें:

एलोवेरा जेल : यह जेल एलोवेरा के पौधों की पत्तियों के अंदर बनता है। इसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शामिल हैं जो होठों पर जमा पपड़ी को ठीक करते हैं।

नारियल का तेल : नारियल से बना, यह तेल होंठों की सूजन को कम करता है और त्वचा को शांत और नरम कर सकता है।

शहद : यह मॉइस्चराइजिंग है, जो इसे होठों पर जमा पपड़ी के लिए अच्छा घरेलू उपचार बनाती है। शहद में एंटीऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो संक्रमणों को बेहद शुष्क या फटे होंठों में विकसित होने से रोकने में मदद करते हैं।

ककड़ी : यह होंठों को मॉइस्चराइज कर सकती है और इसमें विटामिन और खनिज शामिल होते हैं जो होठों पर जमा पपड़ी को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

ग्रीन टी : एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर, ग्रीन टी में पॉलीफेनोल भी होता है, जो सूजन को कम करता है। गर्म पानी में ग्रीन टी का एक बेग भिगोएँ और धीरे से होंठों पर रगड़ें ताकि त्वचा को मुलायम बना सके और होठों पर जमा पपड़ी को हटा सकें।

एलोवेरा, नारियल तेल, और शहद सभी में रोगाणुरोधी और एंटी इन्फल्म्माट्री गुण होते हैं, जो होंठों की त्वचा को मॉइस्चराइजिंग और कोमल करते हुए संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं।

होठों पर जमा पपड़ी को यूं आसानी से हटाएं (होठों पर पपड़ी आना) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration