घरेलू उपाय

बगल की बदबू दूर करने के उपाय – Home Remedies For Underarms Smell in Hindi

Underarms ki badbu hatane ke upay : सामान्‍य रूप से पसीना आना शरीर के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है। लेकिन पसीना और बगल की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय भी आपको पता होना चाहिए। क्‍योंकि जब यह पसीना शरीर की बदबू का कारण बनता है तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पसीना आना हमारे शरीर की एक स्‍वाभाविक प्रक्रिया है क्‍योंकि इससे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह शरीर को ठंड़ा रखने का प्राकृतिक तरीका है। शरीर की बदबू से बचने के लिए अक्‍सर रासायनिक उत्‍पादों का उपयोग किया जाता है। जिनके दुष्‍प्रभाव भी होते हैं। लेकिन शरीर की बदबू दूर करने के लिए प्राकृतिक उपाय भी मौजूद हैं। इस लेख में आप अपने शरीर से आने वाली बदबू को दूर करने के प्रभावी और प्राकृतिक उपाय जान सकते हैं।

विषय सूची

1. बगल की बदबू के कारण – Bagal Ki Badboo Ka Karan in Hindi
2. बगल की बदबू कैसे दूर करे – Underarms Ki Badbu Kaise Dur Kare in Hindi

बगल की बदबू के कारण – Bagal Ki Badboo Ka Karan in Hindi

पसीने से होने वाली शरीर की बदबू (विशेष रूप से बगल की बदबू) मुख्‍य रूप से अपोक्राइन ग्रंथियों से जुड़ा हुआ है। पसीना निकलना हमारे शरीर के लिए अच्‍छा होता है लेकिन इसमें बदबू तब उत्पन्‍न होती है जब हमारी त्‍वचा में जीवाणुओं की उपस्थिति होती है। ये जीवाणु हमारे पसीने के साथ क्रिया करके अपनी वृद्धि करते हैं जिसके कारण हमारे शरीर से दुर्गंध आने लगती है। यह एक प्रक्रिया है क्‍योंकि प्रत्‍येक व्‍यक्ति की अपनी एक गंध होती है जो आयु, आहार, स्‍वास्‍थ्‍य और लिंग आदि के अनुसार होती है। बैक्‍टीरिया द्वारा पसीने से क्रिया करने के दौरान दो एसिड प्रोपेनोइक एसिड और आइसोवलरिक एसिड (propionic and isovaleric acid) उत्‍पन्‍न होते हैं। इसके अलावा मानव शरीर में दो प्रकार की पसीने वाली ग्रंथियां भी होती हैं। आइए जाने पसीने की बदबू दूर करने के उपाय क्‍या हैं।

(और पढ़े – ज्यादा पसीना आने के कारण, लक्षण और घरेलू उपाए…)

बगल की बदबू कैसे दूर करे – Underarms Ki Badbu Kaise Dur Kare in Hindi

लगातार काम करने और पूरे दिन तंग कपड़े पहनने के कारण शरीर से अधिक पसीना आता है। जिसके कारण हमें पसीने की बदबू का सामना करना पड़ता है। इस बदबू से बचने के लिए हम कई प्रकार के रासायनिक उत्‍पादों का उपयोग करते हैं जिनके हमें दुष्‍प्रभावों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन आप इस समस्‍या का प्राकृतिक उपचार भी कर सकते हैं। इस लेख में आप बगल की बदबू दूर करने के कुछ ऐसे उपचारों को जानेगें जो पसीने की बदबू को कम करने में सहायक होने के साथ ही आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर भी सकारात्‍मक प्रभाव ड़ालते हैं। इन प्राकृतिक उत्‍पादों का उपयोग करने पर किसी प्रकार के दुष्‍प्रभाव भी नहीं होते हैं। आइए विस्‍तार से जाने पसीने की दुर्गंध को दूर करने के उपाय क्‍या हैं।

(और पढ़े – पसीने की बदबू दूर करने के तरीके और घरेलू उपाय…)

बगल की बदबू का इलाज है सेब का सिरका – Bagal Ki Badboo Ka Ilaj Hai Seb Ka Sirka in Hindi

यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो इसका प्राकृतिक इलाज किया जाना चाहिए। पसीने की बदबू को दूर करने के लिए आप सेब के सिरके की मदद ले सकते हैं। सेब के सिरका की अम्‍लीय प्रकृति और इसमें मौजूद एंटीमाइक्राबायल गुण इस समस्‍या से छुटकारा दिला सकते हैं। इसका उपयोग करने पर यह अंडरआर्म क्षेत्र में मौजूद जीवाणुओं को निष्क्रिय कर देता है। इसके अलावा सेब के सिरका का नियमित उपयोग करने पर यह बदबू फैलाने वाले बैक्‍टीरिया के प्रसार को भी कम कर सकता है। इसके अलए आप एक कटोरी में सेब का सिरका लें और इसमें रूई को भिंगों लें। इस रूई को अंडरआर्म क्षेत्र में लगाएं। आप इस उपचार को रात में सोने से पहले भी उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा आप नहाने के बाद भी सेब के सिरके का उपयोग कर पसीने की बदबू से बच सकते हैं।

(और पढ़े – एप्पल साइडर विनेगर करेगा स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर…)

बगल की दुर्गन्ध दूर करने का तरीका आलू – Underarms Ki Badbu Dur Karne Ka Tarika Aalu in Hindi

आप अपने पसीने को‍ नियंत्रित करने के लिए आलू का उपयोग कर सकते हैं। क्‍योंकि यह पसीने को कम करने के साथ ही त्‍वचा के पीएच मान को भी नियंत्रित रखता है। जिससे बैक्‍टीरिया के प्रसार और वृद्धि को रोकने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि आलू प्रकृति में हल्‍का अम्‍लीय होता है। इसके अलावा आलू में एंटीमाइक्रोबायल गुण भी होते हैं। इसलिए आप बगल की बदबू का उपचार करने के लिए आलू का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

पसीने की बदबू दूर करने के लिए आप 1 आलू लें और इसे पतली स्‍लाइस में काट लें। इन टुकड़ों को सीधे ही अंडरआर्म में रगड़ें और सूखने दें। जब आलू का रस सूख जाए तो इसके बाद आप अपने रेग्‍यूलर डिओडोरेंट को लागू करें। आप ऐसा दिन में 1 से 2 बार करें। यह आपके पसीने की बदबू को जल्‍द ही दूर करने में मदद कर सकता है।

(और पढ़े – चेहरे पर आलू लगाने के फायदे…)

अंडरआर्म की बदबू से छुटकारा दिलाए आयोडीन – Iodine For Underarm Odor in Hindi

त्‍वचा में आवश्यकता से अधिक नमी जीवाणुओं के विकास में मदद करती है। इसलिए अक्‍सर पसीने वाली जगहों में पाउडर का उपयोग किया जाता है ताकि उस जगह को सूखा रखा जा सके। अंडरआर्म की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप आयोडीन का उपयोग कर सकते हैं। आयोडीन आपकी त्‍वचा को निर्जलित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा आयोडीन में एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं। आयोडीन का उपयोग कर आप बगल की बदबू को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल आयोडीन की कुछ बूंदों की आवश्‍यकता होती है।

आप एक मुलायम ब्रश की सहायता से आयोडीन का उपयोग कर सकते हैं। आप ब्रश की सहायता से अपने अंडरआर्म में आयोडीन को लगाएं और इसे सूखने दें। सूखने के बाद आप स्‍नान कर इसे साफ कर सकते हैं। अंडरआर्म की बदबू से जल्‍दी छुटकारा पाने के लिए आप इसका नियमित उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – शरीर को खूबसूरत बनाने के लिए सी-साल्ट से बने स्क्रब का करें इस्तेमाल…)

बगल की दुर्गंध दूर करने का उपाय सेंधा नमक – Underarms Ki Badbu Dur Karne Ke Upay Sendha Namak in Hindi

इप्‍सॉम नमक आमतौर पर आपके शरीर से विषाक्‍त पदार्थों को दूर करने में मदद करता है। यह आपके शरीर में विषाक्‍त पदार्थ को बाहर करने के लिए पसीने की मात्रा को बढ़ा सकता है। लेकिन इसमें मौजूद सल्‍फर एंअीबैक्‍टीरियल गुण प्रदर्षित करते हैं। इस कारण यह पसीने की बदबू बढ़ाने वाले बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में मदद करता है। आप सेंधा नमक का उपयोग बगल की दुर्गंध दूर करने में कर सकते हैं।

इसके लिए आपको 1 कप सेंधा नमक की आवश्‍यकता होती है। आप अपने नहाने के पानी में इस नमक को मिलाएं और इस पानी से स्‍नान करें। आपको नहाने के पानी में सेंधा नमक का उपयोग हर दूसरे दिन करना चाहिए।

(और पढ़े – सेंधा नमक के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

अंडरआर्म की गंध से छुटकारा पाएँ बेकिंग सोडा से हटाएं – Underarms Ki Badbu Hataye Baking Soda Se in Hindi

आप अपने अंडरआर्म को सूखा और पसीने मुक्‍त रखने के लिए बेंकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। बेकिंग सोड़ा में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बैक्‍टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं जो पसीने की बदबू का प्रमुख कारण होते हैं। इसलिए आप अंडरआर्म की गंध से छुटकारा का प्राकृतिक और घरेलू उपचार के रूप में बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं।

अंडरआर्म की गंध से छुटकारा पाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्‍मच बेकिंग सोड़ा और 1 बड़ा चम्‍मच नींबू का रस की आवश्‍यकता होती है। आप बराबर मात्रा में नींबू का रस और बेकिंग सोड़ा को मिलाकर एक पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को आप सीधे ही अंडरआर्म में लगाएं ओर 5-7 मिनिट तक सूखने दें। इसके बाद आप से साफ कर लें। सुविधा के अनुसार आप इसे नहाने के पहले इस्‍तेमाल कर सकते हैं। पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप इसे कुछ सप्‍ताह तक नियमित रूप से कर सकते हैं। यह बगल की बदबू को दूर करने का प्रभावी तरीका हो सकता है।

(और पढ़े – बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा में अंतर…)

बगल की बदबू का इलाज एलोवेरा से – Under Arm Ki Badbu Bhagaye Aloe Vera in Hindi

उच्‍च एंटीऑक्‍सीडेंट गुणों के कारण एलोवेरा का उपयोग विभिन्‍न त्‍वचा सौंदर्य उपचार में प्रमुख घटक के रूप में उपयोग किया जाता है। लेकिन इसमें मौजूद औषधीय गुण बगल की बदबू को फैलाने वाले जीवाणुओं को नष्‍ट करने में मदद करते हैं। यह बगल की बदबू दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। क्‍योंकि इसमें शरीर को डिटॉक्‍स करने वाले गुण भी होते हैं। आप अपने शरीर से आने वाली दुर्गंध को नियंत्रित करने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। आप एलोवेरा की ताजा पत्तियां लें और इससे जेल निकालें। इस जेल को अपनी उंगलियों की सहायता से अंडरआर्मस में लगाएं। इसे रात भर लगे रहने दें और अगली सुबह धो लें। इसके अलावा आप प्रतिदिन ¼ कप एलोवेरा जेल का सेवन भी कर सकते हैं। आप एलोवेरा का नियमित रूप से प्रतिदिन उपयोग कर बगल की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

(और पढ़े – चेहरे पर एलोवेरा फेस पैक का उपयोग कैसे करें…)

बगल की दुर्गंध दूर करे लेमन जूस – Lemon Juice for underarms smell solution in Hindi

औषधीय गुणों के कारण नींबू का उपयोग विभिन्‍न स्वास्‍थ्‍य समस्‍याओं और त्‍वचा उपचार के लिए किया जाता है। नींबू अत्‍यधिक अम्‍लीय होते हैं साथ ही इनमें जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं। नींबू जूस का उपयोग बगल की दुर्गंध को दूर करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। क्‍योंकि यह त्‍वचा के पीएच को कम करने में मदद करता है। जिससे बदबू बढ़ाने वाले बैक्‍टीरिया को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। आपको केवल ½ नींबू की आवश्‍यकता होती है।

इसके लिए आप आधा नींबू लें और इसे अंडरआर्म पर रगड़ें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसे साफ पानी से धो लें। लेकिन आपकी त्‍वचा नींबू के रस के लिए संवेदनशील है तो आधे नींबू के रस को 1 कप पानी में मिलाएं और कपास की सहायता से इस रस प्रभावित क्षेत्र मे लगाएं। जब तक आपको पसीने की बदबू से छुटकारा नहीं मिल जाता है तब तक आप इस विधी का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – नींबू पानी के फायदे और नुकसान…)

लहसुन है बगल की दुर्गंध का उपाय – Lahsun Hai Bagal Ki Durgandh Ka Upay in Hindi

यह आपको आर्श्‍चयजनक लग सकता है। लेकिन नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने पर यह आपके बगल की दुर्गंध को दूर कर सकता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लहुसन में औषधीय गुण अच्‍छी मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही लहुसन में एंटीमाइक्रोबायल और एंटीऑक्‍सीडेंट भी उच्‍च मात्रा में होते हैं। जो पसीना की बदबू फैलाने वाले बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप नियमित रूप से प्रतिदिन लहसुन की कुछ कलियों का सेवन कर सकते हैं। यदि आपको कच्‍चे लहसुन खाने में असुविधा होती है तो आप इसे अपने दैनिक आहार में भी शामिल कर सकते हैं। यह आपको पसीने की बदबू से राहत दिला सकता है।

(और पढ़े – जानिए लहसुन के चमत्कारी स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में…)

बगल की बदबू को रोके नारियल तेल – Bagal Ki Badboo Ko Roke Nariyal Tel in Hindi

लॉरिक एसिड (lauric acid) की उच्‍च मात्रा नारियल तेल में मौजूद रहती है। लॉरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में सहायक होता है। इस प्रकार यह हमारी त्‍वचा में मौजूद रोगाणुओं को दूर करने और बगल की बदबू को कम करने में मदद कर सकता है। बगल की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको 1 छोटा चम्‍मच साइट्रिक ऐसिड और 1 कप पानी की आवश्‍यकता होती है। पसीने की बदबू को दूर करने के लिए आप पसीना प्रभावित क्षेत्र में नारियल का तेल लगाएं। गंध से छुटकारा पाने के लिए आप पानी के साथ साट्रिक एसिड पाउडर को मिलाएं और स्‍नान से पहले इस मिश्रण का उपयोग करें।

नहाने के बाद आप फिर से नारियल तेल को प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। यह आपको बगल की बदबू से छुटकारा दिला सकता है।

(और पढ़े – नारियल तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान…)

बगल की बदबू कैसे दूर करे के लिए टी ट्री ऑयल – Tea Tree oil for armpit odor in Hindi

प्राकृतिक एंटीसेप्टिक के रूप में टी ट्री ऑयल का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा टी ट्री ऑयल को जीवाणुरोधी गुणों के लिए भी जाना जाता है। एक एंटीसेप्टिक होने के नाते टी ट्री आयल त्‍वचा पर मौजूद बैक्‍टीरिया और कवक को दूर करने में मदद कर सकता है। जिससे बगल की दुर्गंध को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको टी ट्री आयल की 2 छोटे चम्‍मच तेल की आवश्‍यकता होती है। आप टी ट्री आयल को 2 चम्‍मच पानी के साथ मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। आप रूई की मदद से इस तेल को अपने अंडरआर्म में लगाएं। शरीर की बदबू को दूर करने के लिए आप इस उपचार को नियमित रूप से प्रतिदिन कर सकते हैं।

(और पढ़े – टी ट्री ऑयल के फायदे और नुकसान…)

बगल की बदबू खत्म करने के लिए लैवेंडर तेल – Lavender Oil For Underarm Odor in Hindi

यह एक आवश्‍यक तेल है जो बगल की बदबू खत्म करने के लिए हमारी मदद कर सकता है। लैवेंडर तेल गंध पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को वृद्धि करने से रोकता है। इस तरह से आप अपने शरीर से आने वाली पसीने की बदबू को कम करने के लिए लैवेंडर तेल का उपयोग कर सकते हैं। शरीर की बदबू को दूर करने के लिए आपको लैवेंडर तेल की लगभग 10 बूंदों के अलावा आपको 3 छोटे चम्‍मच कॉर्नस्टार्च (Cornstarch), 2 छोटे चम्‍मच बेकिंग सोडा की आवश्‍यकता होती है। आप कॉर्नस्‍टार्च और बेकिंग सोडा के साथ लैवेंडर तेल को अच्‍छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को नमी रहित अंधेरे वाली जगह में आप स्‍टोर करके रख सकते हैं। जब भी आपको आवश्‍यक हो आप इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म में लगा सकते हैं। यह एक प्राकृतिक डिओडोरेंट के रूप में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

(और पढ़े – लैवेंडर ऑयल के फायदे और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Jaideep

Share
Published by
Jaideep

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago