फिटनेस के तरीके

एक्सरसाइज करने के नुकसान – Disadvantages Of Exercise In Hindi

Disadvantages Of Exercise In Hindi: सभी लोग एक स्वस्थ और फिट बॉडी चाहते है इसके लिए कुछ लोग प्रतिदिन एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाते हैं। नियमित एक्सरसाइज करना हमारे संपूर्ण शारीरिक स्वस्थ के लिए फायदेमंद होता हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज करने के नुकसान भी होते हैं। शायद आपको यकीन न हो, लेकिन ववर्कआउट करने के भी नुकसान होते है। किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा करने से उसके फायदे नुकसान में बदल जाते है। यदि आप आवश्यकता से अधिक व्यायाम करते है, तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता हैं। आइये एक्सरसाइज करने के नुकसान को विस्तार से जानते हैं।

एक्सरसाइज करने के नुकसान Disadvantages Of Exercise In Hindi

यहाँ पर अधिक जिम करने से होने वाले नुकसानदायक के बारे जानकारी दी है। आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

(यह भी पढ़ें – एक्सरसाइज करने के फायदे)

एक्सरसाइज करने के नुकसान हड्डीयों में दर्द होना

जब आप जिम जाकर अधिक एक्सरसाइज करते है या भारी वजन को उठाते है तो इससे आपके हड्डीयों के जोड़ों में दर्द होना शुरू हो सकता है जिसके कारण आपकी हड्डियाँ कमजोर भी हो जाती हैं। व्यायाम करने के दौरान आपके शरीर में अचानक से आपके शरीर में दर्द होना खतरे की घंटी हो सकती है, इससे ऑस्टियोआर्थराइटिस की संभावना भी बढ़ती है। इसलिए आपको अपने एक्सरसाइज को करने के समय को कम करने की जरूरत होती है।

(यह भी पढ़ें – फ्रैक्चर (हड्डी टूटना) क्या होता है, लक्षण, कारण, प्रकार, जांच और इलाज)

वर्कआउट करने के नुकसान मसल्स में दर्द होना

एक्सरसाइज के दौरान के मसल्स में नार्मल दर्द होना सामान्य बात है, लेकिन यदि वर्कआउट करने से आपकी मांसपेशियों में दिन भर दर्द बना रहता है, तो यह अधिक जिम करने कि निशानी है। जब आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते है तो इससे आपकी मसल्स में 72 घंटों से अधिक तक दर्द बना रह सकता है। इससे यह पता चलता कि आपको एक्सरसाइज को कम करने की आवश्यकता है।

(यह भी पढ़ें – पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए योगासन)

अधिक एक्सरसाइज करने के नुकसान इम्यून सिस्टम कमजोर होना

हम जानते है कि एक्सरसाइज के दौरान अधिक एनर्जी खर्च होती है। जब आप जरूरत से ज्यादा व्यायाम करते है तो आप अधिक एनर्जी का उपयोग करते है। जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है और रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से आपका शरीर बीमरियों से नहीं लड़ पता है। इससे आपको कई प्रकार की बिमारियों की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आपको आवश्यकता से अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए।

(यह भी पढ़ें – रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने वाले 14 खाद्य पदार्थ)

ज्यादा एक्सरसाइज करने के नुकसान हार्ट बीट हाई रहना

जब आप सामान्य से अधिक वर्कआउट करते हैं, तो इससे आपकी दिल की धड़कन की बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। शाम के समय जिम में एक्सरसाइज करने के बाद, यदि सुबह उठने के बाद भी आपकी हार्ट बीट नॉर्मल से अधिक तेजी से धड़क रही है तो आपको एक्सरसाइज करने के समय को कम करने की आवश्यकता है।

(यह भी पढ़ें – दिल को स्‍वस्‍थ रखने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ आहार)

व्यायाम करने के नुकसान नींद नहीं आना

किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। एक अच्छी नींद आपके सम्पूर्ण शरीरिक स्वस्थ के लिए अच्छा होती है। यदि आप को शाम के समय जिम करने के बाद रात में सोने में बैचेनी और नींद न आने की समस्या

होती है, तो इसका मतलब आप जरूरत से अधिक एक्सरसाइज कर रहें। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप शरीर पर बहुत अधिक लोड देकर हैवी वर्कआउट करते है तो इस दौरान आपकी बॉडी एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज करती है, जो आपके शरीर में कई घंटे तक रहता है। इससे आपका सोना मुश्किल हो जाता है।

(यह भी पढ़ें – तुरंत नींद लाने के लिए करें ये सरल मेडिटेशन)

हैवी वर्कआउट के नुकसान कमर दर्द होना

लगातार लंबे समय तक एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में चोट लगने की संभावना होती है। जब आप वर्कआउट के दौरान अधिक वजन को उठाते है तो इससे आपको कमर में दर्द होने लगता है और कूल्हों के जोड़ पर भी असर पड़ता है। बॉडी बनाने या वजन कम करने के लिए भी सीमित एक्सरसाइज करें।

(यह भी पढ़ें – कमर दर्द दूर भगाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे और उपाय)

अधिक कसरत करने से होती है थकान

कुछ लोगों को जिम करना बहुत अधिक पसंद होता है और वह कई घंटों तक एक्सरसाइज करते रहते है। लेकिन अधिक व्यायाम करने से उनको दिन भर थकान रहने लगती है, जिसकी वजह से वह अच्छा महसूस नहीं कर पाते हैं और चिड़चिडे से हो जाते हैं। इसलिए आपको जिम में एक्सरसाइज केवल अपने ट्रेनर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

(यह भी पढ़ें – थकान दूर करने के उपाय)

ईटिंग डिसऑर्डर है अधिक एक्सरसाइज करने का नुकसान

अधिक व्यायाम करने से खाने का विकार (Eating disorder) होने की संभावना होती है। एक अध्ययन के अनुसार एक्सरसाइज के बारे में केवल सोचने भर से व्यक्ति अधिक खाना शुरू कर देता है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार जो लोग शरीरिक वर्कआउट करने के बारे में सोचते हैं, वह 50 प्रतिशत तक अधिक खाना शुरू कर देते हैं। इसका कारण ‘सबकांशस रिवार्ड थ्योरी’ है। जब आप बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज के बारे में सोच कर अधिक खाना प्रारंभ कर देते हैं।

(यह भी पढ़ें – शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे)

एक्सरसाइज करने के नुकसान मेनोपॉज की समस्या

महिलाओं के लिए जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना मेनोपॉज की समस्या बन सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार अधिक समय तक व्यायाम करने से महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन की दर में वृद्धि होने लगती है जिसके कारण मेनोपॉज की समस्या हो सकती है। इसलिए महिलाएं व्यायाम को अपनी शारीरिक क्षमता के हिसाब से ही करें।

(यह भी पढ़ें – महिलाओं के लिए घर पर बेली फैट कम करने की एक्सरसाइज)

ज्यादा एक्सरसाइज करने के नुकसान मानसिक स्वास्थ्य पर

जिम में अधिक एक्सरसाइज करने का असर आपकी बॉडी के साथ-साथ आपके मानसिक स्वस्थ पर भी पड़ता हैं। एक अध्ययन के अनुसार जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से सोचने और समझने की क्षमता घट जाती है। अधिक जिम करना पुरषों की अपेक्षा महिलाओं के लिए ज्यादा नुकसानदायक होता हैं। इससे महिलाओं का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है और उनकी सोचने और समझने की क्षमता कमजोर हो सकती है।

(यह भी पढ़ें – कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को कम करने के उपाय)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago