फिटनेस के तरीके

शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे – Evening Exercise Benefits In Hindi

शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे - Evening Exercise Benefits In Hindi

Evening Exercise Benefits In Hindi: सुबह उठकर तो सभी एक्सरसाइज करते है लेकिन क्या आपको शाम को व्यायाम करने के फायदे पता है। शाम को एक्सरसाइज करने का समय उन लोगों के लिए अच्छा है जो लोग सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकल जाते है और उनको मॉर्निंग एक्सरसाइज का समय नहीं मिल पता हैं। ऐसे लोग सुबह की जगह शाम को कसरत कर सकते है। शाम को व्यायाम करने के और भी कई फायदे होते है, आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे – Evening Exercise Benefits In Hindi

शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे - Evening Exercise Benefits In Hindi

आइये जानते है कि शाम के समय वर्कआउट करना हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से लाभदायक होता है।

शाम की एक्सरसाइज के लाभ अच्छी नींद में  – Evening Exercise ke laabh achhi Nind me in Hindi

शाम की एक्सरसाइज के लाभ अच्छी नींद में  – Evening Exercise ke laabh achhi Nind me in Hindi

रोजाना कुछ देर शाम को व्यायाम करना आपके शरीर को फिट रखने के साथ ही नींद को बेहतर बना सकता है। जो लोग अनिद्रा और नींद की कमी जैसी समस्‍या से परेशान हैं उन्‍हें इवनिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। नियमित वर्कआउट बेहतर नींद की आदतों को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। नींद संबंधी समस्‍याओं के दूर करने के लिए शाम की कसरत एक अच्‍छा विकल्‍प है।

(और पढ़ें – गहरी और अच्छी नींद लेने के तरीके)

इवनिंग वर्कआउट के फायदे तनाव दूर करे  – Evening workout ke fayde tanav dur kare in Hindi

इवनिंग वर्कआउट के फायदे तनाव दूर करे  – Evening workout ke fayde tanav dur kare in Hindi

आप अपने दिन भर के तनाव को कम करने के लिए शाम के व्‍यायाम का सहारा ले सकते हैं। शाम के समय एक्‍सरसाइज या कसरत करना आपके तनाव को भी कम कर सकता है।

शाम के समय एक्‍सरसाइज करने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्‍तर को कम करने में मदद मिलती है। यह एक तनाव हार्मोन है जो आपकी मानसिक स्थिति को खराब कर सकता है। इवनिंग वर्कआउट तनाव को दूर करने और मांसपेशियों को आराम दिलाने में भी सहायक होता है। जिससे रात को आप रिलैक्‍स हो कर सो पाते हैं।

(और पढ़ें – कामकाजी महिलाओं में तनाव के कारण, लक्षण और उपाय)

शाम को आराम से वर्कआउट करने का समय मिलता है – Sham ko aram se workout karne ka samay milta hai

शाम को आराम से वर्कआउट करने का समय मिलता है - Sham ko aram se workout karne ka samay milta hai

जब आप ऑफिस का या घर का सारा काम, शाम तक ख़त्म करके जिम करने जाते है तो आपको किसी भी बात की चिंता या जल्दी नहीं होती है और आप आराम से एक्सरसाइज कर सकते है। शाम के समय आपके पास व्यायाम करने का पर्याप्त समय होता है।

(यह भी पढ़ें – मॉर्निंग एक्सरसाइज के फायदे)

शाम की कसरत के फायदे अपनी फ़्रस्ट्रेशन निकालने में –  Sham ki Exercise ke fayde apni Frustration nikalne me

शाम की कसरत के फायदे अपनी फ़्रस्ट्रेशन निकालने में -  Sham ki Exercise ke fayde apni Frustration nikalne me

यदि ऑफिस में अपने बॉस या किसी फ्रेंड्स से अनबन हो गई है तो आप उसका गुस्सा शाम को जिम में जाकर निकल सकते हैं। आप जिम जाकर थोड़ा हैवी वेट उठा कर अपना गुस्सा निकले। यह गुस्से निकालने का अच्छा तरीका हो सकते है, जो आपके लिए फायदेमंद भी होगा।

(यह भी पढ़ें – वेट लिफ्टिंग (वजन उठाने) के फायदे और नुकसान)

इवनिंग एक्सरसाइज के फायदे, वॉर्मअप में ज्‍यादा समय नहीं लगता – Evening Exercise ke fayde Warm Up me jyada time nahi lagta

इवनिंग एक्सरसाइज के फायदे, वॉर्मअप में ज्‍यादा समय नहीं लगता - Evening Exercise ke fayde Warm Up me jyada time nahi lagta

जब आप सुबह व्यायाम के लिए उठते है तो आपका शरीर उस समय अधिक ठंडा होता है जिसके कारण आपको अधिक वार्मअप करने की जरूरत होती है। लेकिन शाम को वर्कआउट करने के लिए आपको अधिक समय तक वार्मअप करने की आवश्कता नहीं होती है, क्योंकि आपका शरीर वैसे भी गर्म होता हैं। उस समय आपकी बॉडी पहले से ही एक्सरसाइज करने के लिए तैयार रहती हैं।

(और पढ़े – स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज, आखिर क्यों जरूरी है स्ट्रेचिंग…)

शाम की एक्सरसाइज के फायदे, पर्याप्त एनर्जी होना – Sham ki Exercise ke fayde paryapt energy hona

शाम की एक्सरसाइज के फायदे, पर्याप्त एनर्जी होना – Sham ki Exercise ke fayde paryapt energy hona

हम सभी जानते है कि वर्कआउट करने के लिए हमारे शरीर को एनर्जी की आवश्यकता होती हैं। जब आप मॉर्निंग एक्सरसाइज करते है तब आपका पेट पूरी तरह से खाली होता है जिसकी वजह से उतनी ऊर्जा नहीं मिल पाती है, जितनी आपको चाहिए रहती है। शाम के समय व्यायाम के लिए आपके शरीर में पर्याप्त एनर्जी रहती है, इसके अलावा आप प्रोटीन शेक भी पी सकते हैं।

(यह भी पढ़ें – एनर्जी के लिए क्या खाना चाहिए)

इवनिंग वर्कआउट में आपकी बॉडी भी साथ देती है – Evening workout me apki body bhi sath deti hai

इवनिंग वर्कआउट में आपकी बॉडी भी साथ देती है - Evening workout me apki body bhi sath deti hai

सुबह के समय आपका शरीर आराम की स्थिति में रहता है, आपके शरीर में काफी अकड़न रहती है, इस वजह से एक्सरसाइज आराम से नहीं हो पाती है। शाम के समय आपके शरीर में लचीलापन आ जाता है जिसकी वजह से आप आराम से इवनिंग वर्कआउट कर सकते हैं।

(यह भी पढ़ें – वर्कआउट या व्यायाम करने का सही समय क्या है – सुबह या शाम)

शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे, सुबह का आनंद लेने में – Sham ko Exercise karne ke fadye, Subah ka anand lene me

शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे, सुबह का आनंद लेने में – Sham ko Exercise karne ke fadye, Subah ka anand lene me

जब आप शाम के समय व्यायाम कर लेते है तो आपको मॉर्निंग में एक्सरसाइज करने की चिंता नहीं रहती हैं। आप सुबह आराम से उठ सकते है, और ऑफिस जाने की तैयारी कर सकते हैं।

(और पढ़ें – मोटापा और वजन कम करने के लिए घर पर की जाने वाली एक्सरसाइज)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration