अन्य

केमिकल युक्त रंग, होली की खुशियों को न कर दें कम घर पर बनाएं नेचुरल कलर – Avoid Chemical Colors Use Homemade Natural Colors In Holi in Hindi

केमिकल युक्त रंग होली की खुशियों को न कर दें कम घर पर बनाएं नेचुरल कलर – Avoid chemical colours use homemade natural colours in holi

Homemade Natural Colors In Holi in Hindi: फाल्गुन मास के पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होली त्योहार का सभी को ब्रेसबी से इंतजार रहता है। बच्चों हो या फिर बुढ़ें होली के दिन हर धर्म के लोग उत्साह के साथ इसे मनाते है। रंगों का यह पर्व भाईचारे का संदेश देते है। इस दिन सभी धर्म, सम्प्रदाय, जाति के लोग एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर अपनी खुशियों का इजहार करते है। लेकिन इस होली में आपकी खुशियां बरकरार रहे इसके लिए थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। आजकल मार्केट में केमिकल युक्त रंगों का चलन है। ये केमिकल युक्त रंगों (chemical colours) न सिर्फ आपकी त्वचा के लिए हानिकार साबित हो सकती है बल्कि आप स्वास्थय पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आज हम आपको घर पर बनाएं नेचुरल कलर (Homemade natural colours in holi) बनाने के तरीके बताने जा रहे है

मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन रंगों में मिलाए जाने वाले केमिकल काफी हानिकारक होते है। हरे रंग में कॉपर सल्फेट होता है जो आँखों के लिए बहुत ही खतरनाक है। इससे कई बार आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा रहता है। सिल्वर कलर में एल्युमिनियम ब्रोमाइड होता है जो कैंसर का कारण बन सकता है। वही बच्चों का फेवरेट लाल रंग में मरकरी सल्फाइट होता है जो त्वचा के लिए के लिए नुकसानदेह है। इनके अलावा कई रंग में क्रोमियम आयोडाइड होता है जो एलर्जी और दमा के रोगी के बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।

(और पढ़े – होली उत्सव की रोचक जानकारी)

घर पर बनाएं नेचुरल कलर – Homemade Natural Colours in Holi in Hindi

घर पर बनाएं नेचुरल कलर - Homemade natural colours in holi

स्‍वाभाविक है कि रंगों के बिना होली का त्‍यौहार नहीं मनाया जा सकता है, इसलिए आप भी कई प्रकार के रंगों का उपयोग करते होगें। बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल्‍स हो सकते हें, लेकिन आप अपने लिए अपने घर पर ही कुछ प्राकृतिक रंगों को बना सकते हैं। जो आपकी स्किन और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। आइए जाने घर पर कैसे नेचुरल रंग तैयार किये जा सकते हैं।

ऐसे बनाए घर पर बनाएं नेचुरल लाल रंग – Homemade Natural Red Colour in Hindi

लाल रंग बनाने के लिए  बीटरूट, अनार के छिलके, टमाटर या फिर गाजर का इस्तेमाल कर सकते है। इन सभी को पीसकर इसका रस बना सकते है। फिर इसे पानी में घोलकर अच्छी तरह से नैचुरल लाल रंग बना सकते है। वही लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर आटे के साथ मिलाकर गुलाल बना सकते है। इसके अलावा आप चुकुंदर का भी प्रयोग लाल रंग बनाने के लिए कर सकते है। नैचुर रंग होने के कारण त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नही होगा।

(और पढ़ें – होली खेलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान)

घर पर बनाएं नेचुरल पीला रंग – Make Natural Yellow Colour At Home in Hindi

हल्दी, सूरजमुखी, बेसन, मेरिगोल्ड के फूल के इस्तेमाल से नैचुरल पीला रंग बनाया जा सकता है। पीला रंग का होली खेलने के लिए हल्दी को पानी में मिलाकर रंग बना सकते हैं। हल्दी  को उसके दुगुने मात्रा में बेसन के साथ मिलाकर पीले रंग का गुलाल भी बना सकते हैं। बेसन के जगह पर हल्दी को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिला सकते हैं। दोनों त्वचा के लिए अच्छा होता है। या आप गेंदे के फूल को भी पीसकर पीला रंग बना सकते हैं।

(और पढ़ें – होली उत्सव की रोचक जानकारी)

घर पर बनाएं नेचुरल नारंगी रंग – Make Natural Orange Colour At Home in Hindi

टेसू या पलाश के फूल को पीसकर पावडर बना लें और उसको पानी में घोलकर नारंगी रंग का मजा लें। वही नारंगी रंग का गुलाल बनाने के लिए पलाश के फूल का पावडर को चंदन के पावडर के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है।

(और पढ़े – होली पर क्या अधिक न खाएं और पेट खराब होने पर क्या करें)

ऐसे बनाए घर पर बनाएं नेचुरल हरा रंग – Make Natural Green Colour At Home in Hindi

हरा रंग बनाने के लिए धनिया या पालक के पत्ते को इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे पीसकर पानी में मिलाकर हरा रंग बना सकते हैं। इसके जगह पर मेंहदी के पावडर का उपयोग आटे के साथ मिलाकर भी हरा रंग का गुलाल बना सकते हैं।

ऐसे बनाए घर पर बनाएं नेचुरल बैंगनी रंग – Make Natural Purple Colour At Home in Hindi

चुकंदर को बारीक काट कर रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह उबाल लें और छानकर इसका रस निकाल लें। इस रस को पानी में मिलाकर सुंदर बैंगनी रंग से होली खेलने का मजा उठा सकते हैं। जामुन के फल को पीसकर कर भी आप बैंगनी रंग बना सकते हैं।

(और पढ़े – होली के त्यौहार में भांग का महत्व और उपयोग की संपूर्ण जानकारी)

ऐसे बनाए घर पर बनाएं नेचुरल काला रंग – Make Natural Black Colour At Home in Hindi

काले रंग के अंगूर के बीज को निकालकर अच्छी तरह से पीस लें। फिर इसको पानी में अच्छी तरह से मिला लें। इससे काला रंग आसानी से बन जाएगा।

होली खेले मगर इन बातों का रखें खास ख्यालPlay Holi But Keep These Things in Mind in Hindi

  • होली में केमिकलयुक्त रंग का प्रयोग नहीं करे। हर्बल रंग का उपयोग करें।
  • ऐसे लोग रंगों से दूर रहे जिन्हें इनसे एलर्जी है।
  • रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल जरूर लगाए जिससे रंग त्वचा पर नहीं पकड़े
  • होली के दौरान ज्यादा देर तक भीगे कपड़ें नहीं पहने इससे सर्दी, जुकाम का खतरा बढ़ जाता है।

(और पढ़े – होली खेलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान)

प्राकृतिक तरीके से छुड़ाए होली का रंग – Remove Holi Colour Naturally in Hindi

प्राकृतिक तरीके से छुड़ाए होली का रंग – Remove holi colour naturally in hindi

शरीर पर एक बार रंग लग जाने के बाद काफी मुश्किल से ये छुटता है। ऐसे में प्राकृतिक तरीके का इस्तेमाल करके रंगो को आसानी से हटाया जा सकता है। आप नींबू का रस . दही या चंदन का पेस्ट या हल्दी बेसन का लेप त्वचा पर 10 मिनट तक लगाकर छो़ड़ दे। इसके बाद इसे पानी से धो ले।

केमिकल युक्त रंग, होली की खुशियों को न कर दें कम घर पर बनाएं नेचुरल कलर(Avoid Chemical Colors Use Homemade Natural Colors In Holi in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration